Friday, April 4, 2014

खुड़ैल पुलिस द्वारा थाना क्षैत्र के 05 तथा जिला सिहोर का 01 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014-  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल बी.पी. वर्मा व उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 04 अप्रेल 2014 को थाना खुड़ैल क्षैत्र के 05 स्थायी वांरट तामिल करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त स्थायी वारंटीयों के नाम इस प्रकार है - 1. अनारसिंह पिता प्यारेलाल राजपूत (60) निवासी खंडेल 2. स्माल पिता अनारसिंह राजपूत (25) निवासी सदर तथा 3. दशरथसिंह पिता सज्जन सिंह राजपूत (55) निवासी सदर को गिरफ्तार किया गया। इसमें अनारसिंह तथा स्माल के वर्ष 2004-05 के अलग-अलग प्रकरणों में 02-02 स्थायी वारंट माननीय न्यायालय द्वारा जारी किये गये थे।
             इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी खुड़ैल द्वारा अपनी टीम के साथ जिला सिहोर के स्थायी वारंटी प्रवीण उर्फ टीना पिता परसराम दांगी निवासी तिल्लौर बुजुर्ग को भी गिरफ्तार किया गया, जिसको सिहोर पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त स्थायी वारंटी पिछले कई वर्षो से फरार चल रहे थे, जिनका प्रकरण न्यायालय में लंबित चल रहा है, जिन्हेगिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

तबादले में हाईकोर्ट में लगी केविएट

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके इसलिये प्रशासन द्वारा हाल ही मे सम्पन्न हुई म.प्र. गृह विभाग की बैठक में निर्णय लिया गया कि माह अप्रेल व माह मई 2014 में पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी के स्थानांतरण किये जायेगे तो उसे रूकवाने के लिये जो याचिका माननीय उच्च न्यायालय में लगाई जावेगी तो प्रशासन द्वारा इस संबंध में केविएट दायर की जावेगी, अर्थात स्टे रूकवाने के लिये स्टे नही देने के लिये गृह विभाग द्वारा उच्च न्यायालय में केविएट दायर करने की तैयारी की है।

67 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 76 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

55 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 188 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 55 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 188 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोचीपुरा जवाहरमार्ग तिराहा इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मोती तबेला इन्दौर निवासी रफीक पिता इब्राहीम (72) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को शिवपार्वती नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मोहन, बलराम, कमल, वासुदेव तथा सुरेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धनखेड़ी पहाड़ी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मुण्डला हुसैन निवासी राजेश पिता उदयसिंह सोलंकी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14 हजार रूपयें कीमत की 350 क्वाटर (7 पेटी) अवैध देशी शराब  जप्त की गयी।
        पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 22.00 बजे, स्कीम नं-71 झोपड़पट्‌टी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली यही की रहने वाली अनिताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3800 रूपयें कीमत की 95 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 19.10 बजे, ग्राम अजनोद रोड़ सांवेर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रविदास मोहल्ला सांवेर निवासी संदीप पिता देवकरण (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अप्रेल 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा कब्रस्तान के सामने  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मुराई मोहल्ला निवासी नीरज पिता हरीश तिवारी(24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा (12 बोर )जप्त किया गया।
          पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, नगर निगम चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदन नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता घनश्याम यादव (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 10.40 बजे, गांधी चौक गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, डाबरी मोहल्ला गौतमपुरा निवासी वसीम अकरम पिता वहीद खान (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मल्हारगंज़ द्वारा कल दिनांक 03 अप्रेल 2014 को 12.30 बजे, रामनगर के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिले, रामनगर निवासी शुभम पिता सुरेश खराटे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 3, 2014

76 आदतन, 23 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 76 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

63 स्थायी, 61 गिरफ्तारी, 206 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को 63 स्थायी, 61 गिरफ्तारी, 206 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अप्रेल 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले स्कीम नं-103 तेजपुर गड़बड़ीनिवासी पिन्टू उर्फ मोहित पिता मोहन राणे (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 770 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब देशी जप्त की गयी।
           पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को 20.15 बजे, बोरिया रोड़ सिंगवादा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले बाबूराव पिता मधुकर राव मराठा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को 20.40 बजे, ग्राम गांगलाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले मनोज पिता राजाराम चौहान (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अप्रेल 2014- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुयेमिले, राबडिया मानपुर निवासी गोविंद पिता दयाराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 02 अप्रेल 2014 को 14.45 बजे, आजाद मैदान महूं  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, इन्द्रा कालोनी महूं निवासी योगेश पिता अशोक रानवे (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 2, 2014

इन्दौर पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सम्मानजनक विदाई

इन्दौर -दिनांक 02 अप्रेल 2014- जिला इन्दौर अन्तर्गत विभिन्न थानो/कार्यालयों में कार्यरत निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों-उप निरीक्षक श्री सुरेशचन्द्र, सउनि श्री हटेसिंह, सउनि श्री शिवजीराम, सउनि रामप्रसाद, प्रआर. श्री 2358 घनश्यामसिंह, प्रआर. 2318 श्री राजेन्द्र, प्रआर. 2058 श्री नाथूराम तथा प्रआर. 2011 श्री रामसिंह को उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्मानजक विदाई की गयी तथा इस अवसर पर इन्हे कार्यमुक्त प्रमाण पत्र दिया गया। सहयोगियों ने उन्हे उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए, जीवन की आगामी पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आत्मीय विदाई दी।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अप्रेल 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को सोमनाथ की नई चाल इन्दौर निवासी रवि पिता श्रीराम यादव (24) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
        पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी रवि यादव एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसकेविरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी रवि यादव निवासी 16/32 सोमनाथ की नई चाल इन्दौर को 01 अप्रेल 2014 को 18.45 बजे एलआईजी वाईन शॉप के सामने से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआईजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

44 आदतन, 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 44 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

51 स्थायी, 43 गिरफ्तारी, 159 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 51 स्थायी, 43 गिरफ्तारी, 159 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 अप्रेल 2014- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दलाल बाग के पास से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें प्रभु, गोपाल तथा गोलू कुमार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 960 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 18.15 बजे, सीएचएल अपोलो अस्पताल इंदौर के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नितिन, सुधीर, अंकित तथा पंकज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1510 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 14.45 बजे, हनुमान मंदिर के पास शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिले छगन पिता शंकर जायसवाल, निलेश पिता दीवानसिंह तथा मोनू पिता करणसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5160 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 17.50 बजे, मच्छीबाजार देशी कलाली के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कोयला बाखल निवासी मो. रफीक पिता अब्दुल करीम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 140 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अप्रेल 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूल मण्डी चौराहा पंढरीनाथ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सी.पी. शेखर नगर इन्दौर निवासी सुरेश पिता तेजराम मराठा(50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब देशी जप्त की गयी।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल2014 को 12.00 बजे, रूणजी नाका गौतमपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले नौगॉंवा थाना-नरवर जिला उज्जैन  निवासी अजय पिता सत्यनारायण जाट (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 18.35 बजे, राधानगर टापरा सिंगावदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले मदन पिता राधाकिशन (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1920 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को ग्राम कालासुरा फाटा एवं देपालपुर रोड़ मण्डी प्रांगण बेटमा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जबरन कालोनी बेटमा निवासी-तुलसीराम पिता अम्बाराम (36) तथा ग्राम रावद बयड़ा निवासी-रामू पिता रायसिंह(46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 14.45 बजे, ई सेक्टर चंदन नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाली राजूबाई पति किशोर सिंह सोलंकी (45) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 20.05 बजे, गंजी कम्पाउण्ड इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले राहुल पिता किशनलाल सैनी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 14.55 बजे, रालामंडल चौराहा बायपास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मुंदी निवासी अजय पिता भीमराव (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, पन्नलाल चौराहा शांति नगर मूसाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शांति नगर निवासी कमल पिता रामचन्द्र प्रजापत (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 19.30 बजे, दशहरा मैदान जिमखाना महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले पेंशनपुरामहूं निवासी लक्की वर्मा पिता जगदीश वर्मा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 675 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले कृष्णा पिता भंवर सिंह, रामसिंह पिता रतनसिंह तथा मोतीसिंह पिता बुदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 23 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हिम्मतगढ़ रंगवासा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहनेवाले अक्षय पिता तेजूनाथ (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, गॉंधी चौक गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नयापुरा गौतमपुरा निवासी हरीसिंह पिताअम्बाराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 अप्रेल 2014 को 23.00 बजे, तेजाजी मंदिर के पास विजश्रीनगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, जयश्री नगर निवासी जितेन्द्र उर्फ नाना पिता भागीरथ बैरागी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 सतुर जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 1, 2014

66 आदतन, 27 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 66 आदतन तथा 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 01 फरारी, 27 गिरफ्तारी, 134 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मार्च 2014 को 05 स्थायी, 01 फरारी, 27 गिरफ्तारी तथा 134 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।