इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 40 आदतन तथा 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Sunday, March 23, 2014
24 स्थायी, 51 गिरफ्तारी, 139 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 24 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदानगर चौराहा से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदानगर निवासी राजूबच्चन पिता कैलाश कुशवाह (30) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 19.00 बजे, क्षिप्रा चौराहा से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ग्राम पिरकराड़िया निवासी खेमसिंह पिता भोलाराम चौहान (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कटक्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले मनोहर पिता रामकिशन प्रजापत (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 16.25 बजे, देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले बरोदा पंथ निवासी रामकिशन पिता नंदाजी (52) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 16.00 बजे लोहार पिपल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले आत्माराम पिता सुखराम मालवीय (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 17.00 बजे, काकरिया रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले भोई मोहल्ला हातोद निवासी बाबू पिता मोतीलाल भोई (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नंदननगर निवासी संतोष पिता रमेश (20) तथा नगीन नगर निवासी गोलूपिता सुरेश रूपाले (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लुनियापुरा महूॅ निवासी मिथुन पिता विष्णुप्रसाद मेहरा (27) तथा राजू पिता ओमप्रकाश (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी संदीप उर्फ गोलू पिता गोविन्द सिंह (22) तथा आशीष उर्फ भय्यू पिता रमेश मराठा (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2014 को 11.00 बजे, गौरीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, राधिका सोसायटी निवासी जगदीश पिता चैनसिंह परिहार (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, March 22, 2014
धोखाधड़ी कर सोने की 03 चेन तथा अंगूठी ले जाने वाले संदिग्ध आरोपी का स्कैच
इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2014- फरियादी पंकज पिता राजेन्द्र सोनी (35) निवासी 306 श्री जी पैलेस श्री जी अपार्टमेन्ट अन्नपूर्णा इंदौर द्वारा थाना पलासिया आकर रिपोर्ट किया कि उनकी बालाजी हाईट्स प्रथम मंजिल गीता भवन पर सोने चांदी की दुकान है। एक अज्ञात व्यक्ति दिनांक 13 मार्च 2014 को सुबह 11.00 बजे से 11.30 बजे के बीच आया तथा एक नामी डॉक्टर के नाम पर सोने की 03 चेन कुल 30 ग्राम एवं सोने की 01 अंगूठी मय हीरे के नग लगे हुये कुल वजनी 06 ग्राम की ले गया, बाद में जब फरियादी द्वारा उक्त डॉक्टर को फोन लगाया गया तो उन्होने बताया कि मेरे द्वारा किसी व्यक्ति को आपकी दुकान पर नही भेजा। इस प्रकार फरियादी को अपने साथ धोखाधड़ी का पता लगने पर थाना पलासिया पर रिपोर्ट की गयी।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया तथा विवेचना के दौरान पुलिस की कम्प्यूटर ब्रांच द्वारा फरियादी के बताये अनुसार उक्त संदिग्ध आरोपी का स्कैच तैयार किया गया है। किसी को उक्त संदिग्ध आरोपी के बारे में कोई जानकारी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर या थाना प्रभारी पलासिया के मोबाईल नं. 9479993432 पर जानकारी दे सकते है।
16 आदतन, 20 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 05 गिरफ्तारी, 27 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 03 स्थायी, 05 गिरफ्तारी व 27 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिले 22 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 मार्च 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम धमलाय से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले अशोक पिता सत्यनारायण एवं दिनेश पिता रामगोपाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10655 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को थाना क्षेन्तार्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यतीन्द्र, कृषण, अमित, संतोष, मनीष, जितेन्द्र, मो.रमजान, प्रमोद, सुनिल, लोकेन्द्र, विकास, संजय, विजय, सतीष तथा धर्मेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2610 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 18.50 बजे, सिंधी कालोनी के बगीचें से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें जीतू, संतोष, विजय, इंदर एवं अजय को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2014- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्तूरबा स्कूल के पास सुभाष चौक इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले अहिल्या पल्टन इन्दौर निवासी मोनू उर्फ निर्मेश पिता मदनलाल कुमायु (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 100 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 20.30 बजे, तेहरामपुर रेल्वे क्रासिंग के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले गौतमपुरा निवासी मोहन पिता ईश्वरलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 55 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को थाना क्षेन्तार्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सनवादिया निवासी-बाबूलाल पिता भेरूलाल बागरी (50) एवं तिल्लौर खुर्द निवासी-बाबूसिंह पिता मांगीलाल राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2180 रूपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध देशी शराब व 17 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 4.45बजे, आकाशवाणी के सामने एबी रोड़ राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आकाश पिता सौदागर, चेतन पिता लालनाथ एवं राम पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 12.15 बजे, जीवन की फेल नालाकुंड के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले गुलाबसिंह पिता चंद्रलाल (42) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 12.10 बजे, चंदन नगर ई-सेक्टर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिली यहीं की रहने वाली मनोरमा उर्फ राजू पति जगदीश सोलंकी (43) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2014 को 16.30 बजे, रेल्वे क्रासिंग के पास सांवेर रोड़ मांगल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले रामपिपलिया निवासी कमल पिता सुखराम (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 28 क्वाटरअवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, March 21, 2014
32 आदतन, 31 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन तथा 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
33 स्थायी, 69 गिरफ्तारी, 222 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 33 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 222 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑं खेलते मिले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 मार्च 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 21.30 बजे, कमेटी हॉल के पास रूस्तम का बगीचा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले जीतू उर्फ प्रकाश, मनोज, अययएवं नारायण को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनेड़िया नाला नादरा रोड़ देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम बघाना के रहने वाले आत्माराम पिता बाबूलाल (34) एवं बाग मोहल्ला देपालपुर निवासी ईशाद खां पिता मोहम्मद खां (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 01 पेटी अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 19.00 बजे, देवधरम टंकी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं की रहने वाली कमलाबाई उर्फ नानीबाई पति स्व. पन्नालाल (70) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 55 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 13.50 बजे, कुलकर्णी भट्टा नाले के पास सेअवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले नंदकिशोर पिता रामचंद्र अग्रवाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 20.30 बजे, शांतिपथ सबनिस बाग से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जूनी इन्दौर निवासी सुनिल पिता बाबूलाल बेनीवाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 570 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 20 मार्च 2014 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भोई मोहल्ला इन्दौर निवासी रंग्गा पिता लेखराज वर्मा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाहीकी जा रही है।
Thursday, March 20, 2014
गुंडा अभियान के तहत् थाना खुड़ैल क्षैत्र के 13 स्थायी वारंट तामिल
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात क्षैत्र श्री आबिद खान ने बताया कि इंदौर पुलिस द्वारा गुंडा अभियान के तहत् लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी दौरान फरारी तथा स्थायी वारंटीयों की भी धरपकड़ की जा रही है। इस अभियान के तहत् वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खुड़ैल बी.पी. वर्मा व उनकी टीम द्वारा मेहनत व लगन के साथ कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 20 मार्च 2014 को 05 स्थायी वांरट तामिल करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त स्थायी वारंटीयों के नाम इस प्रकार है - 1. झितु उर्फ झीतरा पिता कालू उर्फ कल्ला भील (50) निवासी ग्राम गोपालपुरा (टिमरनीया) थाना बागली जिला देवास 2. फूलसिंह पिता कालू उर्फ कल्ला भील (45) निवासी सदर 3. रामसिंह पिता कालू उर्फ कल्ला भील (40) निवासी सदर 4. गोकुल पिता नानगिरी (40) निवासी ग्राम उमरिया खुर्द थाना खुड़ैल जिला इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा 5. मोहन पिता कालू उर्फ कल्ला भील निवासी ) निवासी ग्राम गोपालपुरा (टिमरनीया) थाना बागली जिला देवास का मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया गया।
इसी प्रकार थाना प्रभारी खुड़ैल द्वारा अपनी टीम के साथ कल दिनांक 19 मार्च 2014 को भी ग्राम रणाय थाना बरोठा जिला देवास निवासी 1. कमल सिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष, 2. विक्रमसिंह पिता परमसिंह राजपूत उम्र 42 वर्ष, 3 दिलीपसिंह पिता इंदरसिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष, 4. इंदरसिंह पिता कुवरजीत सिंह राजपूत उम्र 70 वर्ष एवं ग्राम बड़ोदियाकर्रा थाना खुड़ैल निवासी 5. हेमराज उर्फ हेमसिंह पिता पिता ओटिया जाति बलाई उम्र 32 वर्ष, 6. ओटिया उर्फ हेमसिंह पिता नारायण उम्र करीबन 70 वर्ष, 7. शायर बाई पति ओटिया उम्र 65 वर्ष तथा ग्राम मिर्चीवाड़ा हातोद निवासी 8. सुरेश पिता ओंकार चौधरी उम्र 48 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त स्थायी वारंटी पिछले कई वर्षो से फरार चल रहे थे, जिनका प्रकरण न्यायालय में लंबित चल रहा है, जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
25 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
35 स्थायी, 62 गिरफ्तारी, 208 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 35 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 208 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 19.30 बजे, नया पीठा कलाली के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले मो. असलम पिता गुलाम हुसैन (38) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 19.45 बजे, रोड़ नं-14 नंदानगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें यहीं के रहने वाले प्रभुनाथजावरे एवं शुभम यादव को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मार्च 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कांकरिया रोड़ हातोद एवं पड़ाव चौराहा पालिया रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम बघाना के रहने वाले आत्माराम पिता बाबूलाल (34) एवं रामसिंह पिता बेजसिंह (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें कीमत की 42 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 21.55 बजे, रविदास मंदिर के सामने नार्थतोड़ा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले शाहरूख पिता अजहर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 19.30 बजे, सुरलाखेड़ी रोड़ चौराहा मांगलिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले इन्द्रा नगर मांगलिया निवासीगजराज पिता मनोहर (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 21.30 बजे, ग्राम रेवती कांकण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले नरवल कांकण निवासी सोनू पिता कल्याणसिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 10.30 बजे, बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले सिरपुर रोड़ मानपुर निवासी सत्यनारायण पिता बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 मार्च 2014 को 14.20 बजे, तेजाजी मंदिर के सामने बिज्जूखेड़ी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले राजेन्द्र पिता राधेश्याम राजपूत (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध करकार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
