Tuesday, March 18, 2014

झूठी निकली अपहरण की कहानी, स्वयं के पिता से 10 लाख रूपयें प्राप्त करने के लिये दोस्त के साथ रची थी झूठी कहानी

इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- दिनांक 14 मार्च 2014 को 10.50 बजे प्रज्ञा पति सुमित बैरागी निवासी 3380 ई सुदामानगर इंदौर के द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि उनके पति दिनांक 13.03.14 शाम 07.00 बजे मार्केट जाने का बोलकर गये थे जो अभी तक नही लौटे है। सूचना पर गुम इंसान क्रं. 12/14 पंजीबद्व कर जांच में लिया गया। गुमशुदा व्यक्ति सुमित बैरागी के पिता अरूण बैरागी ने थाने आकर बताया कि 14.03.14 को प्रातः 10.58 बजे उनके मोबाईल फोन पर सुमित के मोबाईल से किसी व्यक्ति द्वारा धमकी देते हुये 10 लाख रूपयें की मांग की तथा पैसे मिलने पर पैसे क्यो मांग रहे है सुमित ही बता देगा ऐसा कहा गया। सुमित के पिता अरूण के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व अपहरण का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनिकी साधनों से विवेचना करते हुये गुमशुदा व्यक्ति सुमित व आरोपी को ज्ञात किया गया। गुमशुदा व्यक्ति सुमित बैरागी द्वारा पूर्व में अपहरण के बारे में यह बताया कि दिनांक 13.03.14 को आशाराम बापू चौराहा के पास जब यहमो.सा. से जा रहा था तब एक सफेद लाल बत्ती लगी फारचुन कार में दो व्यक्ति पता पूछने के लिये उसके पास आये व उस पर कुछ स्प्रे डालकर गाड़ी में डालकर ले गये। दो ढाई घण्टे बाद होश आया तो उसने अपने को किसी अंधेरे जंगल में पाया व उसे घेर कर 7-8 लोग बंदूक लेकर खड़े थे। बदमाशों के द्वारा उसके मोबाईल से उसके पिता को फोन कर पैसो की मांग की गयी। बदमाशों के द्वारा सफेद लूंगी व सफेद शर्ट काले रंग की कॉलर वाली पहने थे व बुंदेलखंडी भाषा में आपस में बात कर रहे थे, व मुझे लोहे के रॉड जिसमें रबड़ लगी थी से मारपीट करते रहे। दो दिन लगातार मुझे भूखा रखा मौका पाकर उनके चंगुल से छुटकर भागना बताया, बदमाशों के द्वारा उसे जबलपुर के पास कही जंगल में रखा व उसकी घड़ी कपड़े व दोनो मोबाईल फोन बदमाशों के द्वारा छिन लिये थे ऐसा सुमित ने बताया। 
              इस प्रकार मनगढ़त कहानी गुमशुदा व्यक्ति सुमित के द्वारा बतायी गयी, जांच के दौरान सुमित के दोस्तो परिचितों से पूछताछ करने पर दोपहर बाद राजवाड़ा में होने की जानकारी मिली। जिसकी तस्दीक करने पर सी.सी.टी.वी. कैमरे में एक लड़के के साथ सुमित को कपड़े की दुकान में देखागया, उस लड़के की पतारसी करने पर राजेश मेहरा नाम के लड़के की पहिचान हुयी। राजेश मेहरा के बारे में पता करने पर यह पता चला कि राजेश मेहरा अपने घर खरगोन जाने का बोलकर गया था। सुमित व राजेश से पृथक-पृथक पूछताछ करने पर यह पता चला कि उनके द्वारा अपहरण की कहानी पैसो की तंगी के चलते सुमित के द्वारा अपने दोस्त राजेश के साथ रची गयी थी व राजेश को 20 हजार रूपयें देने की बात निश्चित हुई थी व राजेश के द्वारा सुमित के फोन पर सुमित के पिता अरूण को 10 लाख रूपयों की मांग की जा रही थी व इन दोनों के द्वारा दिनांक 11 मार्च व 12 मार्च 2014 को प्लान बनाकर दिनांक 13.03.14 को शाम 07.00 बजे के लगभग सुमित, राजेश मेहरा के घर आकर अपनी मो.सा. स्पलेन्डर क्रं. एमपी-09/क्यूडी/3055 से आया व राजेश को लेकर राजवाड़ा पहुॅचा जहां से एक ब्ल्यू जिंस व एक टी शर्ट खुद के लिये सुमित ने खरीदी बाद में वहॉ से रवाना होकर पलासिया ट्रेड सेन्टर पहुॅचा जहॉ पार्किंग में अपनी मो.सा. लॉक कर ऑटो से सरवटे बस स्टैण्ड पहुॅचकर प्रायवेट बस से रात्री 11.00 बजे के लगभग भोपाल पहुॅचे। जहॉ बस स्टैण्ड के पास एक लॉज में सुमित के द्वारा एक अन्य व्यक्तिसुनिल की वोटर आईडी से सुनिल के नाम से इन्ट्री करायी गयी। दूसरे दिन 14.03.14 को जबलपुर जाने को रवाना हुये, जबलपुर जाने के लिये ट्रेन डेढ़ घण्टा लेट थी, भोपाल रेल्वे स्टेशन से सुमित के मोबाईल से राजेश मेहरा द्वारा बात कर पहली बार सुमित के पिता अरूण बैरागी को सुमित के अपहरण करने व 10 लाख रूपयें की मांग की गयी। सुमित व राजेश के द्वारा 14.03.14 को शाम 05.00 बजे रेल्वे स्टेशन पहुॅचकर पास के किसी होटल में सुमित के द्वारा अपनी आईडी बताकर दोनो वहॉ रूके। दिनांक 15.03.14 के प्रातः शनिवार को दूसरी बार राजेश के द्वारा सुमित के पिता अरूण को सुमित के मोबाईल से कॉल कर पैसे का इंतजाम कर सुमित के खाते में 12.30 बजे तक रूपयें ट्रांसफर करने की धमकी दी, बाद दोनों के द्वारा जबलपुर से रवाना होकर ईटारसी पहुॅचे व वहॉ श्री देवी होटल में राजेश के द्वारा इंट्री कर वहॉ रूके व सुमित के द्वारा अपने एसबीआई के एटीएम से चेक किया, उसके खाते में 05 लाख रूपयें ट्रांसफर हो गये थे। बाद में ये दोनो ईटारसी से बाय ट्रेन दिनांक 16.03.14 को रवाना होकर 11.00 बजे के लगभग भोपाल पहुॅचे और वहॉ से बाय बस इंदौर आये और बंगाली चौराहे पर उतर कर ऑटो से अपने-अपने घर चले गये। बाद में पुलिस के द्वारा पूछताछ में इस पूरी कहानी में यह पाया गया कि सुमित पिता अरूण बैरागी (27) निवासी 3380 ई सुदामा नगर के द्वारा अपहरण की झूठी साजिश रची गयी व सुनिल के वोटर आईडी का गलत उपयोग किया गया व राजेश के द्वारा फिरौती के लिये 10 लाख की मांग पर ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। 
            उक्त दोनो को धारा 182,211,419,386,120बी भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया। सुमित के मेमोरेण्डम पर सुमित से सुनिल की वोटर आईडी व ट्रेड सेन्टर से सुमित की मो.सा. नं. एमपी-09/क्यूडी/3055 को जप्त किया गया व राजेश के मेमो पर राजेश के घर से सुनिल का बैग राजवाड़ा से खरीदे गये कपड़े व सुनिल के दोनो मोबाईल व घड़ी बरामद की गयी। सुमित व राजेश को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जायेगा। 

09 आदतन, 49 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन तथा 49 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 04 गिरफ्तारी, 24 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 03 स्थायी, 04 गिरफ्तारी व 24 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 मार्च 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को  02.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, विकास नगर चौराहा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें श्याम, अजय, गोरेस, सचिन, मेहमूद, गब्बूलाल, निलेश, मोनू एंव अखिलेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12050 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 22.00 बजे, रानीपुरा कच्ची मस्जिद के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑखेलते मिलें शाहिद, अमजद, इमरान, सलमान एवं रईस को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 16.00 बजे, बलाई मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें कमल, संतोष एवं कमल धानक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1470 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 16.00 बजे, बीएम कॉलेज के पीछे ग्राम शिवनगर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें बहादुरसिंह, मुन्नालाल एवं हेमराज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को  21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुखदेव नगर चौराहा साठ फीट रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलेन्यू गौरी नगर इन्दौर निवासी हेमंत पिता नर्मदाप्रसाद साहू (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6500 रूपयें कीमत की 200 क्वाटर (50 लीटर) अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 13.20 बजे, राहुल नगर बिचौली मर्दाना इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले मनोहर पिता रामचरण बमोनिया (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 96 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 13.50 बजे, ओडी धार नाका महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले शंभू खटीक पिता बाबुलाल खटीक (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 28 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 20.00 बजे, श्रीराम नगर हवाबंगला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले उमेश पिता चतुर्भुतज (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को12.10 बजे, चितावद कांकण मेन रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले अमित पिता प्यारेलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 720 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर  अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 16.05 बजे, ठाकुर रेस्टोरेंट के पीछे पिगडम्बर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले पिगडम्बर कांकण निवासी अर्जुन पिता राधाकृष्ण वर्मा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 मार्च 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले वीरू उर्फ आकाश पिता सेवाराम अहिरवार (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर का मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कलदिनांक 17-18 मार्च 2014 को 00.10 बजे, रिंग रोड़ चौराहा खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, चेतन नगर खजराना निवासी संजय पिता ओमप्रकाश दीवान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 17.00 बजे, बस स्टैण्ड खुर्दी मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, त्रिवेणी नगर इन्दौर निवासी रामसिंह पिता कल्याणदास गुर्जर (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 12.10 बजे, ग्राम बीबीखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले बंशी पिता मोहनसिंह कीर (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 17.00 बजे, टे्रजर आईलेण्ड के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लक्ष्मी नगर इन्दौर निवासी राजीव ठाकुर उर्फ धीरज कहार (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 मार्च 2014 को 17.15 बजे, गणेश मंदिर के सामनेमरीमाता चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, महेश यादव नगर बाणगंगा निवासी धर्मेन्द्र उर्फ छैला पिता ओमसिंह कुशवाह (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 17, 2014

02 जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 मार्च 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को ऋषि पैलेस द्वाराकापुरी इन्दौर निवासी चंदर पिता काशीराम साहू (36) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
          पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी चंदर साहू एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी चंदर पिता काशीराम साहू निवासी ऋषि पैलेस द्वाराकापुरी इन्दौर  को 16 मार्च 2014 को 11.45 बजे द्वाराकापुरी शराब दुकान के पास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदन नगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
          इसी प्रकार पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को सोमनाथ की जूनी चाल निवासी सोनू उर्फ रितेश पिता उदयंिसंह खगार (23) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरणदर्ज किया है। 
            सोनू उर्फ रितेश खगार एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए सोनू उर्फ रितेश पिता उदयसिंह खगार निवासी-153 सोमनाथ की जूनी चाल को 16 मार्च 2014 को 14.50 बजे उसके घर से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस एमआईजी द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

17 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 स्थायी, 23 गिरफ्तारी, 64 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 17 स्थायी, 23 गिरफ्तारी व 64 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 मार्च 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हनुमान मंदिर के पीछे नेहरू नगर रोड नं-6 इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें उमेश, राजेश, अमित, दिनेश, आशीष, जीवन, दीपक, मुकेश, राजेन्द्र, मनोहर एवं मनोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 82 हजार 740 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 19.30 बजे, दैनिक भास्कर के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें संतोष, मो.साजिद, विपिन एवं मो. साकिर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 12.10 बजे, शिवकंठ नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें मुलाजम, प्रेमनारायण, सतेन्द्र, रामकिशन, नेकराम एवं जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 मार्च 2014- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले जितेन्द्र पिता सुनिल बैरवा (19) निवसी-नेहरू नगर, प्रदीप पिता डालचंद्र नागर (18) निवासी-लाला का बगीचा, चंदर पिता मांगीलाल भील (28) निवासी-भील मोहल्ला लिम्बोदी तथा धर्मेन्द्र पिता हटेसिंह (26) निवासी-ग्राम असरावद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12480 रूपयें कीमत की 220 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 24 अवैध बीयर की बाटलें जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 21.08 बजे, महारानी रोड़इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले दीनदयाल नगर सुखलिया निवासी विजय पिता द्वाराकाप्रसाद गौर (53) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4510 रूपयें कीमत की 11 बाटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को फूलमण्डी चौराहा एवं नन्दलालपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ई सेक्टर सुदामा नगर निवासी-मनोज पिता रमेश एवं छत्रीबाग निवासी-अशोक पिता रमेश जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3945 रूपयें कीमत की 6 बाटल अवैध अंग्रेजी शराब तथा 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 16.45 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम अंजटी थाना-मोघटरोड़ जिला खण्डवा निवासी अशोक पिता लखन हिरवे (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3500 रूपयें कीमत की 05 बाटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 21.45 बजे, क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल के सामने एमआईजी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले न्यू गौरी नगर निवासीहुकुमचंद्र पिता रामकिशन वर्मा (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 05 बाटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 19.45 बजे, माणिक बाग ब्रिज के नीचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले नार्थ तोड़ा इन्दौर निवासी-मनीष पिता ओमप्रकाश कुरील (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 17.00 बजे, ग्राम अत्याना मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम कंटकोदा निवासी हाकम उर्फ यशवंतसिंह पिता देवीसिंह (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 28 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 मार्च 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 00.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा चौराहाइन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं-78 ए सेक्टर इन्दौर निवासी विक्रम पिता भगवानदास अनभूले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुफरी जप्त की गयी।
          पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 09.55 बजे, नगर निगम टैम्पो स्टैण्ड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शिवकंठ नगर सांवेर रोड़ इन्दौर निवासी राकेश पिता शिवसिंह ठाकुर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2014 को 17.10 बजे, ग्राम हासलपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता प्रतापसिंह (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, March 16, 2014

35 आदतन, 32 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 35 आदतन तथा 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 स्थायी, 50 गिरफ्तारी, 142 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मार्च 2014 को 20 स्थायी, 50 गिरफ्तारी व 142 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2014-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कलालकुई रावजी बाजार एवं हाथीपाला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें चन्द्रभागामेनरोड़ इन्दौर निवासी महेश पिता रमेश फतेहचंदानी (36) एवं महेश पिता राजाराम गेहलोद (42) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 मार्च 2014- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हॉट मैदान महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं की रहने वाली सुमनबाई पति प्रेम लोधी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15000 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को 18.50 बजे, प्रतीक्षा ढाबे के सामने रिंग रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले पवनपुरी पालदा इन्दौर निवासी राहुल पिता राजेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4500 रूपयें कीमत की 90 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बड़गोंदा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को ग्राम मेण एवंतिंछा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले राधु पिता मांगीलाल भील निवासी-ग्राम मेण एंव सुरेश पिता मोरसिंह निवासी- ग्राम तिंछा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
      पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को 13.30 बजे, ग्राम बिचौली हप्सी तिराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले बिचौली मर्दाना इन्दौर निवासी राकेश पिता शैतानसिंह (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 16 मार्च 2014- पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले एचपी गैस गोडाउन के सामने स्कीम नं-71 निवासी कमल पिता धर्मा बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
        पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014को 20.35 बजे, मजदूर चौक बजरंग नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बंशीप्रेस की चाल मालवामिल निवासी गुरूदत्त पिता गोरखनाथ ताम्बारे (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली  द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2014 को 01.40 बजे, मधुमिलन चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, वासुदेवपुरा जिला देवास निवासी आजाद पिता ऐजाज (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 15, 2014

32 आदतन, 61 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 15 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन तथा 61 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

22 स्थायी, 65 गिरफ्तारी, 217 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 15 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च 2014 को 22 स्थायी, 65 गिरफ्तारी व 217 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2014- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2014 को   22.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम मोथला बेटमा से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सचिन, सतीश, रितेश, इन्दर,अजय एवं नितिन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8820 नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2014 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, कम्युनिटी सेन्टर के पास जबरन कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें साकीर, इकबाल, वसीम, अशफाक एवं दिलावर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3140 नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
       पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2014 को 12.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, न्यू एकता नगर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सुनिल, राधेश्याम, चतुर्भुज एवं राधेश्याम पिता बाबूलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।