Friday, December 20, 2013

13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गिरफ्तारी, 48 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 16 गिरफ्तारी व 48 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 27 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कालू, अशरफ, सद्‌दाम, मोईनुद्‌दीन, उस्मान, इकबाल, सबरेज,इम्तियाज, मोईनुद्‌दीन, नौशाद, मजहर तथा फारूख को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 21.15 बजे, नरसिंह टेकरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रवि, गणेश, अक्षय, भेरे, दीपक तथा अमित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9360 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 11.45 बजे, शांतीपथ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राहुल, रवि तथा अनूप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 14.30 बजे, विजयश्री नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अरविंद, जितेन्द्र, सतीश तथा बलवीर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 12.30 बजे, मालगंज चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राजनगरनिवासी हिम्मतलाल पिता भगवतीलाल (49) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 430 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 15.30 बजे, सांवेर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कायस्थखेड़ी निवासी गब्बू पिता बालमुकुंद (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 20.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार स्नेह नगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राकेश पिता बाबूलाल सोलंकी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3100 रूपयें कीमत की 70 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को सिमरोल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते मिले ग्राम चिखली निवासी बाबू पिता रामलाल (45), सुखराम पिता साजु (45)तथा लालघाटी निवासी कमलेश पिता राधेश्याम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1740 रूपयें कीमत की 36 क्वाटर, 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 13.00 बजे, उद्योग नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले शिवनगर मूसाखेड़ी निवासी शैलू उर्फ मूवी पिता पूनम बहादुर थापा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1260 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 11.30 बजे, बजरंग नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले शत्रुघन पिता बालू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 14.30 बजे, देपालपुर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले बंटी पिता अंतरसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 23.40 बजे, राजनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले जबरन कॉलोनीनिवासी शंकर पिता बालाराम (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गंगानगर बाणगंगा निवासी सूनू उर्फ सोनिया पिता कैलाश मालवीय (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, December 19, 2013

01 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

64 गिरफ्तारी, 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 64 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 01.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कल्लू, पवन तथा पप्पू कोपकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 20.15 बजे, जूनी कसेरा बाखल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कमलेश तथा नितेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1020 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 14.30 बजे, डमरू उस्ताद चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गणेश नगर निवासी लोकेश पिता रामदास कुशवाह (30), कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी संजय पिता नाथूलाल (30) तथा विजय पिता देवीलाल गौड़ (28) को पकडा।               पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2930 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 15.20 बजे, शंकुतला चौराहा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मानपुर निवासी राजू पिता देवीसिंह (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1170 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 15.00 बजे, रूस्तम का बगीचा इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता रामकरण (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 22.10 बजे, मालगंज इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले जूना रिसाला निवासी असरफ पिता सलीम (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 340 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 19.10 बजे, सिख मोहल्ला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले गाडराखेड़ी निवासी नरेन्द्र पिता महेश सुनेर (54) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले खातीपुरा निवासी गोपाल पिता रमेश(27), सर्वहारा नगर निवासी नितिन पिता राधाकिशन जायसवाल (30) तथा वीणानगर निवासी रामचंद्र पिता सुभाष जायसवाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3700 रूपयें कीमत की 74 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
             पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 13.00 बजे, लुनियापुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले परदेशीपुरा निवासी अजय उर्फ भूपेन्द्र पिता कांताप्रसाद वर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5760 रूपयें कीमत की 96 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना लसुड़िया द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 19.30 बजे, बजरंगनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले गजराज पिता शोभाराम (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 19.15 बजे, रामबाग चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले भोई मोहल्ला निवासी प्रकाश पिता चिमनलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुलजार चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मालीपुरा निवासी लक्की पिता विनोद वर्मा (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस जप्त किये गये।
              पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 दिसम्बर 2013 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यादव मोहल्ला महूॅ निवासी संजू उर्फ संजय पिता मुकेश (20) तथा राकेश पिता माणकलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, December 18, 2013

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 02 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 18 दिसम्बर 2013- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 20/10 आरोपी महोदव पिता ठाकुरलाल चौरसिया के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. महादेव पिता ठाकुरलाल चौरसिया (60) निवासी 52 रानीपुरा, जगजीवनराम मोहल्ला इंदौर हाल मुकाम 53 भोई मोहल्ला इंदौर को धारा 8/20(बी) (2) (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 02 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 28.06.10 को थाना एमजी रोड़ के तत्कालिन उपनिरीक्षक सुदंरलाल खराड़ी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जिला न्यायालय के गेट नंबर 3 के पास चाय नाश्ता की दुकान का मालिक महादेव चौरसिया के पास अवैध मादक पदार्थ चरस रखे है जो इंदौर के किसी तस्कर को बेचने के लिये काउंटर पर चरस का पैकेट रखा है यदि तत्काल दबिश दीगयी तो सफलता मिल सकती है। उपनिरीक्षक द्वारा मय फोर्स के दबिश देकर उपरोक्त आरोपी को उसकी होटल से पकड़ा तथा तलाशी लेते 460 ग्राम चरस का होना पाया गया। उक्त चरस को जप्त कर आरोपी को धारा 8 सहपठित धारा 18 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

29 गिरफ्तारी, 128 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 29 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अखंड नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें दीपक, रवि, कुमार तथा आलोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 11.15 बजे, चोईथराम मंडी गेट इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले देवास नाका निवासी ताराचंद्र पिता रामकिशन कुशवाह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 15.00 बजे, सेक्टर सी सुखलिया इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले परदेशीपुरा निवासी दिलीप पिता हीरालाल कलाल (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 420 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुराद्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 19.45 बजे, लालगली इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले परदेशीपुरा निवासी संजय पिता नारायण ग्रोवर (48) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार नागेश्वर मंदिर के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले मुराई मोहल्ला निवासी प्रितम पिता अरविंद (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8900 रूपयें कीमत की 28 बॉटल बियर, 05 क्वाटर अंग्रेजी अवैध शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 16.00 बजे, सैफी नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले माणिकबाग रोड़ निवासी हरप्रीत पिता सुरजीतसिंह सलूजा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रूपयें कीमत की 08 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना विजयनगर द्वाराकल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 20.00 बजे, मैकेनिक नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले सेठी संबंध नगर निवासी राजेश पिता जगदीश (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 21.00 बजे, सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले महावर नगर निवासी लाला उर्फ अविनाश पिता प्रेमनारायण गुप्ता (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 10.00 बजे, पवनपुरी कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले मुजाद पिता रसूल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 13.45 बजे, संजय नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले बद्रीलाल पिता दीभिया भील (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थानासदरबाजार द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 16.15 बजे, भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले सत्यनारायण पिता नारायण गौड़ (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 12.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम अहिरखेड़ी निवासी राकेश पिता शालूराम (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 10.45 बजे, इंद्रा एकता नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले प्रेम पिता मोहनलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को 17.30 बजे, सांईबागकॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले शाहिद पिात जाकीर (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 17, 2013

जोन स्तरीय यातायात प्रशिक्षण प्रारंभ

इन्दौर -दिनांक 17 दिसम्बर 2013- आज दिनांक 17 दिसम्बर 2013 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में जोन स्तरीय यातायात प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है, जिसका शुभारंभ श्री राकेश गुप्ता, उप पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर शहर द्वारा किया गया है, प्रशिक्षण में जोन के सभी जिले इन्दौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खण्डवा, खरगोन, बड़वानी एवं बुरहानपुुर से 30 अधिकारी सम्मिलित हुये ।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री गुप्ता द्वारा चैकिंग के दौरान बैरिकेट्‌स का उपयोग, पुलिस की सजगता एवं आचरण से जनता में छबि का उल्लेख करते हुये मार्गदर्शन दिया गया।  साथ ही यातायात नियंत्रण, कानूनी ज्ञान, दुर्घटनाएं एवं विवेचना में बरती जाने वाली सावधानियों,ॅ व्यवहारिक प्रशिक्षण पर श्री आर.एस. राणावत, रिटार्यड पुलिस अधीक्षक, श्री हेमेन्द्र गौड, श्री गोविन्द रावत, उपुअ, श्री हरिसिंह रघुवंशी उपुअ, श्री विजय सिंह पॅवार, उपुअ, एवं प्रशिक्षण के संयोजक श्री अरविन्द तिवारी उपुअ यातायात जिला इन्दौर द्वारा किया गया ।

23 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गिरफ्तारी, 115 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 दिसम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 दिसम्बर 2013 को 20 गिरफ्तारी व 115 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 17 दिसम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2013 को 15.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें गुलाब, हरीराम, रामलाल, फिरोज, हीरालाल तथासुरेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2013 को 21.00 बजे, सैफी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सोनू तथा सलमान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 दिसम्बर 2013 को 21.30 बजे, लाला का बगीचा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले आनंद पिता रामदयाल (39) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 260 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।