Saturday, November 23, 2013

नेहरू स्टेडियम यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव वर्ष 2013 के दौरान दिनांक 25.11.2013 दिन सोमवार को मतदान किया जाना है एवं 24.11.13 को मतदान दल रवाना होंगे। स्टेडियम के आस-पास यातायात सुचारू रूप सें संचालित होता रहें यह सुनिश्चत करने के लिए यातायात पुलिस व्दारा दिनांक 24.11.13 की प्रक्रिया के दौरान वाहनों के आवागमन एवं पार्किंग के लिए व्यवस्था की हैः-
             विधान सभा चुनाव वर्ष 2013 के दौरान मतदान प्रक्रिया के अर्न्तगत दिनांक 24.11.13 रविवार को विभिन्न मतदान केन्द्रो के लिए मतदान दल रवाना होंगे। सावेंर ,राउ, महू, देपालपुर, विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रो पर जाने वाले मतदान दल सामग्री प्राप्त करने के उपरान्त लगभग 10:00 से 12:00 बजे के मध्य अपने निर्धारित केन्द्रो पर रवाना होगें। सावेर, विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रो के लिए जाने वाले वाहन जीपीओ ग्राउण्ड पर खड़े किये गये है तथा राउ, महू ,देपालपुर विधान सभा क्षेत्रो पर जाने वाली बसो को जीमखाना मैदान पर पार्क किया गया है। उपरोक्त चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों को लेने के उपरान्त बसें कृषिकालेज चौराहा,पिपलियाहाना चौराहा से रिंग रोड़ होकर अपने-अपने निर्धारित स्थलो पर जा सकेगीं। शेष विधानसभा क्षेत्रों के लिये जाने वाली बसें नेहरू स्टेडियम के अन्दर पार्क की गई है। जो अपने मतदान दलों को लेने के उपरान्त उपरोक्त मार्ग से ही रिंग रोड़ के माध्यम से अपने स्थलों को जा सकेंगे। समय 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।
    दिनांक 24.11.13 को मतदान दलो के एवं ड्‌यूटी में लगे अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के कारण नेहरू स्टेडियम के आसपास काफी भीड़-भाड़ रहेगी। इस कारण सरवटे बस स्टेण्ड से विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली बसें सरवटे बस स्टेण्ड से निकलकर श्रीमाया चौराहा, गीताभवन चौराहा, नवरतन बाग, होमगार्ड कार्यालय ,कृषि कालेज चौराहा,पिपल्याहाना ,रिंग रोड़ चौराहा होकर आ-जा सकेंगी।
        चुनाव व्यवस्था के दौरान दिनांक 24 एवं 25.11.2013 को जी.पी.ओ. चौराहा, यातायात पार्क, स्टेट बैंक-टी, मेडीकल होस्टल-टी, से नेहरू स्टेडियम, की ओर आने-जाने, वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, केवल चुनाव ड्‌यूटी से संबंधित वाहन आ-जा सकेंगे। 
पार्किंग व्यवस्थाः-
विधान सभा चुनाव से संबंधित समस्त वरिष्ठ अधिकारियोंके वाहनों की पार्किंग मुश्ताक अली गेट (नेहरू स्टेडियम) के अन्दर रहेगी।
       नेहरू स्टेडियम के अन्दर चुनाव ड्‌यूटी में लगे ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जो मतदान से संबंधित सामग्री वितरण करने में लगे हुए है उनके दो पहिया वाहनों की पार्किंग नेहरू स्टेडियम के अन्दर बसों के पीछे तार कम्पाउण्ड (गैलरी) के अन्दर रखी गई है, जो स्टेट बैंक के सामने वाले गेट से अन्दर आकर अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे।
विधान सभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण अपने वाहनों को रेसीडेन्सी कोठी गेट नम्बर 02 के अन्दर पार्क कर मुद्गताक अली गेट ,स्टेट बैंक के सामने वाले गेट से नेहरू स्टेडियम के अन्दर आ सकेंगे साथ ही सुविधानुसार अधिकारी/कर्मचारी व्हाईट चर्च चौराहा से आकर छोटा नेहरू स्टेडियम के अन्दर वाहनों को पार्किंग कर जिमखाना ग्राउण्ड के सामने वाले गेट से नेहरू स्टेडियम के अन्दर प्रवेद्गा कर सकेंगे।

07 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 226 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को 32 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 226 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुरई मोहल्ला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विक्रम, गारीलाल, राजू,पूनमचंद्र तथा अशोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1210 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रावजीबाजार थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मिल्लतनगर निवासी रफीक पिता लतीफ शेख (48) तथा साउथ हरसिद्वी निवासी शुभम पिता  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 48 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को, 14.45 बजे पलासिया चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले रामकृष्णबाग निवासी बबलू उर्फ मनीष (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को, 17.40 बजे पासीपुरा सिमरोल महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भगोड़ा निवासी मुन्नालाल पिता किशनलालभील (35) तथा रामलाल पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को, 15.25 बजे रेशम केन्द्र से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले कालू पिता भागीरथ (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवनगर निवासी संजय उर्फ भूरा पिता छगनलाल (25) तथा जीवन पिता रेवाराम (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को 12.15 बजे, निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हीरानगर निवासी अशोक पिता निलसिंह (28)को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 22, 2013

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 03/09 आरोपी दीपक पिता प्रहलादसिंह के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. दीपक पिता प्रहलादसिंह (28) निवासी गौरीनगर इंदौर हाल ग्राम पिपड़ी, तह. बागली जिला देवास को धारा 8/20(ख)(2) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 17.12.08 को तत्कालिन निरीक्षक अजय कैथवास, थाना प्रभारी चंदननगर इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि काले रंग की पल्सर मोटरसायकल क्रं. एमपी-09/एमएम/6800 पर लाबरिया भैरू से दो लड़के आ रहे हैं, जिनके पास एक सफेद खाद की बोरी में मादक पदार्थ गांजा चरस है। थाना प्रभारी द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर संदिग्ध दीपक तथा हरीश साहू को लाबरिया भैरू परपकड़ा तथा संदेहियों की तलाशी लेते कुल 07 किलो 400 ग्राम गांजा होना पाया गया। उक्त मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8/20 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में एक आरोपी हरीश पिता रामप्रसाद फरार है, इसलिए संपत्ति का निराकरण नही किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

11 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

35 स्थायी, 37 गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 35 स्थायी, 37गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीवन की फेल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें महेन्द्र, सचिन, राजू, योगेश, मनोहर, मनोज तथा रंजीत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4450 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 00.15 बजे, लुनियापुरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजू, विरेन्द्र, हेमन्त, जितेन्द्र तथा भीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एचपी गैस गोडाउन के पास झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी निवासी मोतीलाल पिता बाबू भीलाला (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1900 रूपये कीमत की 48 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम भरावसेरी देपालपुर निवासी अर्जुन पिता गंगाराम (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 21, 2013

दशहरा मैदान आमसभा व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को गुजरात के मुखयमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा प्रस्तावित है । श्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 5 बजे से 8 बजे के मध्य संभावित है । श्री मोदी एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका से दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट आयेगे :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका, रणजीत हनुमान, उषा नगर टी होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. कार्यक्रम से 2 घन्टे पूर्व आवश्यतानुसार कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अन्य वाहनों को रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुऐ फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनी के अन्दर मागोर्ं पर डायवर्ट किया जायेगा। 
3. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले आर.टी.ओं. रोड का इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका आने वाले रणजीत हनुमान से महू नाके वाले मार्ग काउपयोग करें । 
4. कार्यक्रम में आने वाली भीड को दृष्टिगत रखते हुये महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगे । इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महू नाका आने वाले वाहनों को मार्ग की भीड को ध्यान में रखते हुये डायवर्ट किया जायेगा । 
5. असुविधा से बचने हेतु एयरपोर्ट की ओर जाने के लिये, एम.आर.-10, भौरासला, सुपर कॉरीडोर या मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बागंड़दा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग किया जा सकता ।  इसी प्रकार गांधी नगर एवं हातोद की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन टाटा स्टील चौराहा से छोटा बांगडदा, सुपर कॉरीडोर होकर आ जा सकेगे ।
6. श्री मोदी के आगमन से 4 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
7. कार्यक्रम स्थल नो-पार्किग झोन है अतः कार्यक्रम में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपना वाहन वहा पार्क न करें । 
8. आम सभा स्थल पर धारदार वस्तुयें, ज्वलनशील पदार्थ एवं किसी भी प्रकार का बैग/सामान लाने की अनुमति नही रहेगी । अतः असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त कोई सामग्री साथ न लायें । 
9. कार्यक्रम में आने वालेवाहनों की पार्किग आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए ताकि आमजनता को कोई असुविधा न हो । 
10. एयरपोर्ट में प्रवेश हेतु प्लेन का टिकिट दिखाना अनिवार्य रहेगा । 
11. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान व्ही.आई.पी. मार्ग पर न रखे । 
12. एयरपोर्ट पर सभी वाहनों की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही की जा सकेगी । सड़क पर कोई भी वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । 

26 आदतन व 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आतदन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 225 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 25स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 225 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबीर चौक गोमा की फेल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनीष, मिथुन, धर्मेन्द्र, संदीप, संजय तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमंडल धार निवासी संदीप उर्फ बिट्‌टू पिता महेश शर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 20, 2013

दिनांक 22 नवंबर, दशहरा मैदान आमसभा यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- ''दिनांक 22 नवम्बर 2013 को गुजरात के मुखयमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा प्रस्तावित है । श्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 5 बजे से 8 बजे के मध्य संभावित है।  श्री मोदी एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका से दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट आयेगे :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका, रणजीत हनुमान, उषा नगर टी होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. कार्यक्रम से 2 घन्टे पूर्व आवश्यतानुसार कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अन्य वाहनों को रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुऐ फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनी के अन्दर मागोर्ं पर डायवर्ट किया जायेगा। 
3. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले आर.टी.ओं. रोड का इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका आने वाले रणजीत हनुमान सेमहू नाके वाले मार्ग का उपयोग करें । 
4. कार्यक्रम में आने वाली भीड को दृष्टिगत रखते हुये महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगे । इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महू नाका आने वाले वाहनों को मार्ग की भीड को ध्यान में रखते हुये डायवर्ट किया जायेगा । 
5. असुविधा से बचने हेतु एयरपोर्ट की ओर जाने के लिये, एम.आर.-10, भौरासला, सुपर कॉरीडोर या मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बागंड़दा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग किया जा सकता ।  इसी प्रकार गांधी नगर एवं हातोद की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन टाटा स्टील चौराहा से छोटा बांगडदा, सुपर कॉरीडोर होकर आ जा सकेगे ।
6. श्री मोदी के आगमन से 4 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
7. कार्यक्रम स्थल नो-पार्किग झोन है अतः कार्यक्रम में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपना वाहन वहा पार्क न करें । 
8. आम सभा स्थल पर धारदार वस्तुयें, ज्वलनशील पदार्थ एवं किसी भी प्रकार का बैग/सामान लाने की अनुमति नही रहेगी । अतः असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त कोई सामग्री साथ न लायें ।9. कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किग आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए ताकि आमजनता को कोई असुविधा न हो । 
10. एयरपोर्ट में प्रवेश हेतु प्लेन का टिकिट दिखाना अनिवार्य रहेगा । 
11. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान व्ही.आई.पी. मार्ग पर न रखे । 
12. एयरपोर्ट पर सभी वाहनों की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही की जा सकेगी। सड़क पर कोई भी वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

24 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

29 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 29 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।