Thursday, November 21, 2013

दशहरा मैदान आमसभा व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- कल दिनांक 22 नवम्बर 2013 को गुजरात के मुखयमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा प्रस्तावित है । श्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 5 बजे से 8 बजे के मध्य संभावित है । श्री मोदी एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका से दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट आयेगे :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका, रणजीत हनुमान, उषा नगर टी होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. कार्यक्रम से 2 घन्टे पूर्व आवश्यतानुसार कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अन्य वाहनों को रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुऐ फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनी के अन्दर मागोर्ं पर डायवर्ट किया जायेगा। 
3. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले आर.टी.ओं. रोड का इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका आने वाले रणजीत हनुमान से महू नाके वाले मार्ग काउपयोग करें । 
4. कार्यक्रम में आने वाली भीड को दृष्टिगत रखते हुये महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगे । इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महू नाका आने वाले वाहनों को मार्ग की भीड को ध्यान में रखते हुये डायवर्ट किया जायेगा । 
5. असुविधा से बचने हेतु एयरपोर्ट की ओर जाने के लिये, एम.आर.-10, भौरासला, सुपर कॉरीडोर या मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बागंड़दा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग किया जा सकता ।  इसी प्रकार गांधी नगर एवं हातोद की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन टाटा स्टील चौराहा से छोटा बांगडदा, सुपर कॉरीडोर होकर आ जा सकेगे ।
6. श्री मोदी के आगमन से 4 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
7. कार्यक्रम स्थल नो-पार्किग झोन है अतः कार्यक्रम में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपना वाहन वहा पार्क न करें । 
8. आम सभा स्थल पर धारदार वस्तुयें, ज्वलनशील पदार्थ एवं किसी भी प्रकार का बैग/सामान लाने की अनुमति नही रहेगी । अतः असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त कोई सामग्री साथ न लायें । 
9. कार्यक्रम में आने वालेवाहनों की पार्किग आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए ताकि आमजनता को कोई असुविधा न हो । 
10. एयरपोर्ट में प्रवेश हेतु प्लेन का टिकिट दिखाना अनिवार्य रहेगा । 
11. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान व्ही.आई.पी. मार्ग पर न रखे । 
12. एयरपोर्ट पर सभी वाहनों की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही की जा सकेगी । सड़क पर कोई भी वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । 

26 आदतन व 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आतदन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 225 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 25स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 225 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबीर चौक गोमा की फेल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनीष, मिथुन, धर्मेन्द्र, संदीप, संजय तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 440 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 नवम्बर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 20 नवम्बर 2013 को 22.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमंडल धार निवासी संदीप उर्फ बिट्‌टू पिता महेश शर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 20, 2013

दिनांक 22 नवंबर, दशहरा मैदान आमसभा यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- ''दिनांक 22 नवम्बर 2013 को गुजरात के मुखयमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा प्रस्तावित है । श्री मोदी का कार्यक्रम दोपहर 5 बजे से 8 बजे के मध्य संभावित है।  श्री मोदी एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका से दशहरा मैदान में सभा को संबोधित कर इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट आयेगे :-
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका, रणजीत हनुमान, उषा नगर टी होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा । 
2. कार्यक्रम से 2 घन्टे पूर्व आवश्यतानुसार कार्यक्रम में आने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये अन्य वाहनों को रणजीत हनुमान मंदिर रोड होते हुऐ फुटी कोठी तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनी के अन्दर मागोर्ं पर डायवर्ट किया जायेगा। 
3. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले आर.टी.ओं. रोड का इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महूनाका आने वाले रणजीत हनुमान सेमहू नाके वाले मार्ग का उपयोग करें । 
4. कार्यक्रम में आने वाली भीड को दृष्टिगत रखते हुये महू नाका से अन्नपूर्णा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर वाहन पूर्णतःप्रतिबंधित रहेगे । इसी प्रकार अन्नपूर्णा मंदिर से महू नाका आने वाले वाहनों को मार्ग की भीड को ध्यान में रखते हुये डायवर्ट किया जायेगा । 
5. असुविधा से बचने हेतु एयरपोर्ट की ओर जाने के लिये, एम.आर.-10, भौरासला, सुपर कॉरीडोर या मरीमाता चौराहा, टाटा स्टील, छोटा बागंड़दा से सुपर कॉरीडोर का उपयोग किया जा सकता ।  इसी प्रकार गांधी नगर एवं हातोद की ओर जाने वाले एवं आने वाले वाहन टाटा स्टील चौराहा से छोटा बांगडदा, सुपर कॉरीडोर होकर आ जा सकेगे ।
6. श्री मोदी के आगमन से 4 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे। 
7. कार्यक्रम स्थल नो-पार्किग झोन है अतः कार्यक्रम में आने वाला कोई भी व्यक्ति अपना वाहन वहा पार्क न करें । 
8. आम सभा स्थल पर धारदार वस्तुयें, ज्वलनशील पदार्थ एवं किसी भी प्रकार का बैग/सामान लाने की अनुमति नही रहेगी । अतः असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त कोई सामग्री साथ न लायें ।9. कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किग आयोजकों द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही की जाए ताकि आमजनता को कोई असुविधा न हो । 
10. एयरपोर्ट में प्रवेश हेतु प्लेन का टिकिट दिखाना अनिवार्य रहेगा । 
11. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान व्ही.आई.पी. मार्ग पर न रखे । 
12. एयरपोर्ट पर सभी वाहनों की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही की जा सकेगी। सड़क पर कोई भी वाहन पार्क करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।

24 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

29 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 29 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण चौराहा एमआर-09 इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें महेश तथा गोलूको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 नवम्बर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूल मंडी चौराहा सीपी नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले एकनाथ पिता नामदेव सौदागर (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को 10.00 बजे, इंदौर रोड़ बड़ोली हौज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दशरथ पिता गिरधारी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 19, 2013

सफेदपोश चेन लुटेरे क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- श्री विपिन कुमार माहेश्वरी पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन, इंदौर द्वारा शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की संगीन वारदातों को रोकने के लिये क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया जा रहा था। उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा द्वारा भी क्राईम ब्रांच की समीक्षा कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को अधीनस्थ अधिकारियों को प्रोत्साहित कर उचित मार्गदर्शन करने एवं इन वारदातों पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चैन लूट की बढ़ती वारदातों की रोकथाम हेतु लगभग 27 प्रकरणों में ईनाम की उद्‌घोषणा भी जारी की गयी थी।
        श्री दिलीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध द्वारा श्री सलीम खान उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा की टीम को इस बाबत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। प्राप्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उप अधीक्षक श्री सलीम खान की टीम के सउनि गोविन्द सिंह कुशवाह को मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि अहमद नाम का चेन स्नेचर नाम बदलकर लूट की वारदातें कर रहा हैं। सउनि गोविन्दसिंह कुशवाह ने इस सूचना से प्रआर. राघवेन्द्रसिंह भदौरिया को अवगत कराया गया एवं संदिग्ध अहमद की पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामुर किये गये। इसी दौरान प्रआर. राघवेन्द्र सिंह भदौरिया के मुखबिर द्वारा अवगत कराया गया कि संदिग्ध अहमद विगत समय से अमन शर्मा पिता महेश शर्मा के नाम से वीर सावरकर नगर जूनी इंदौर मे निवास कर रहा है एवं नाम बदलकर प्रापर्टी ब्रोकिंग का कार्य करते हुये शहर के बड़े-बड़े लोगों से संबंध स्थापित किये हुये है। संदिग्ध पुलिस की नजरों से बचने के लिये स्वयं को समाज के सफेदपोशों लोगों से संबंधित बताता रहा है।
         मुखबिर से प्राप्त जानकारी से टीम द्वारा पुलिस उपअधीक्षक श्री सलीम खान को अवगत कराया गया जिनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में सूचना को लाया जाकर संदिग्ध की गिरफ्तारी की योजना को अंजाम दिया गया। श्री सलीम खान द्वारा अपनी टीम के सउनि गोविन्द कुशवाह, प्रआर. राघवेन्द्र भदौरिया, रामअवतार दीक्षित एवं अन्य को हमराह लेते हुये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दिये जाने पर संदिग्ध अहमद उर्फ अमन शर्मा उर्फ समीर उर्फ भैय्‌यू पिता महेश शर्मा निवासी वीर सावरकर नगर, इंदौर को हिरासतमें लिया गया जिससे पूछताछ करने अपने साथी राजा उर्फ जाफर के साथ मिलकर संपूर्ण शहर में लूट की वारदातें करना स्वीकार किया । आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा अपनी पहचान छिपाने के लिये मोटरसायकल चलाते समय सिर पर केप लगा लेता था। आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा के पास से 32 बोर का देशी कट्‌टा एवं 7 कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. क्रमांक एमपी-09/एमवी/5601 बजाज पल्सर काले रंग की जप्त की गयी है। आरोपियों द्वारा देशी कट्‌टे का उपयोग लूट की वारदात करते समय लोगों द्वारा पीछा करने की संभावना होने पर बचाव के लिये उपयोग की जाती थी। आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा गाड़ी चलाता था और पीछे राजा उर्फ जाफर बैठता था। अहमद उर्फ अमन शर्मा को असली व नकली चेन की अच्छी पहचान थी इसलिये असली चेन पहन कर आने वाली महिलाओं को देखकर राजा को ईशारा करता था और राजा चेन को झपट्‌टा मारकर छिन लेता था, इसके झपट्‌टा मारने से महिलाये कुछ देर के लिये सुधबुध खो देती एवं डर जाती थी। चेन स्नेचिंग के मामलों में महिलाये काभी भयभीत हो जाती है। आरोपी अमन शर्मा द्वारा कुछ दिनों के लिये सराफा बाजार में नकली सोने चांदी की दुकान भी खोलीगयी थी। जिसकी आड़ में वह लूट का माल आसानी से बेचने लगा था। 
        आरोपियों द्वारा शहर के सभी थाना इलाकों से चेन लूटना स्वीकार किया गया। आरोपी काले रंग की पल्सर से वारदात करते थे एवं घटना के दौरान उसका नंबर छिपा दिया करते थे। उक्त आरोपियों की तस्वीर मय मोटरसायकल के चेन लूट की वारदात करते समय कैमरे में भी कैद हो चुकी है। एक बार वारदात करते समय आरोपी अहमद उर्फ अमन शर्मा एवं राजा उर्फ जाफर मय मोटरसायकल के सीसीटीवी कैमरे में आ चुके है। फोटों एवं विडियों फुटेज के आधार पर भी पुलिस इनको तलाश कर रही थी, आरोपियों द्वारा उपरोक्त वीडियों सीडी देखकर भी स्वयं का फोटो होना स्वीकार किया। आरोपीगण मोटरसायकल के साथ-साथ पैदल चलकर भी लूट करते थे, जिसमें राजा महिलाओं के साथ-साथ चलकर चेन छीन लेता था और पास ही मोटरसायकल को स्टार्ट कर खड़े अमन शर्मा के साथ भाग जाता था। आरोपियों के नकली नोट के कारोबार में होने की संभावना पर भी पूछताछ की जा रही है।
         आरोपी समीर उर्फ भैय्‌यू उर्फ अहमद उर्फ अमन शर्मा पिता निसार उर्फ महेश शर्मा (33) निवासी 28 अहिल्या पल्टन हाल मुकाम 2 वीर सावरकर नगरइंदौर के अन्य साथियों राजा उर्फ जाफर पिता भूरेखान (31) निवासी ग्राम करनावत थाना हाट पिपल्या देवास हाल मुकाम मेजेस्टिक नगर खजराना, 3. वाहिद पिता अब्दुल गनी (28) निवासी 31 अहिल्या पल्टन एवं महेश सोनी पिता बसंतीलाल सोनी (51) निवासी जनता कॉलोनी बड़ा गणपति इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
        आरोपियों की गिरफ्तारी से इंदौर शहर की कई चेन लूट वारदातों का खुलासा होकर लाखों रूपयें की सोने की चेन बरामद हुयी है तथा पूछताछ के दौरान और कई चेन लूट की वारदातों का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध शाखा की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

दशहरा मैदान आमसभा यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- दिनांक 20 नवम्बर 2013 को सुश्री मायावती, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के इन्दौर आगमन पर दशहरा मैदान पर आम सभा होना प्रस्तावित है इनका कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 13:00 बजे के मध्य संभावित है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा एयरपोर्ट से कालानी नगर, वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महू नाका होकर दशहरा मैदान तक निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्शन व्यवस्था की जायेगी।
1. एयरपोर्ट से कालानी नगर, वायरलेस टी, बडा गणपति, राज मोहल्ला, गंगवाल बस स्टैण्ड, महूनाका होकर दशहरा मैदान तक कारकेड के आते व जाते समय चरणबद्ध तरीके से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा। 
2. महूनाका से अन्नपूर्णा तरफ जाने वाले व अन्नपूर्णा से महूनाका आने वाले वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को इस मार्ग के स्थान पर महूनाका से रणजीत हनुमान रोड होते हुये फूटी कोठी, तत्पश्चात्‌ पश्चिमी रिंग रोड एवं कालोनियों के अन्दर के मार्गो का उपयोग करें।
3. कार्यक्रम के समय को ध्यान में रखते हुये कारकेड के आवागमन के समय मुखय मार्ग पर स्थित स्कूलों सेबसों का आवागमन प्रभावित न हो इसलिये मुखय मार्ग के स्थान पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का अनुरोध है। 
4. सुश्री मायावती के आगमन से 2 घन्टे पूर्व मार्ग एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास भारी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
5. उपरोक्त प्रस्तावित समय में एयरपोर्ट एवं हातोद की ओर जाने वाले वाहन चालक टाटा स्टील चौराहे से छोटा बागंदडा से सुपर कॉरीडोर होते हुये आ-जा सकेगे।
6. व्ही.आई.पी. मार्ग पर रहने वालों एवं व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि व्ही.आई.पी. मार्ग पर किसी भी प्रकार का कोई वाहन/सामान न रखें ।

12 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 274 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 27 स्थायी, 40 गिरफ्तारी व 274 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सिकंदर, जितू, नितिन,धर्मेन्द्र तथा दुर्गाप्रसाद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3125 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 19.20 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें विनोद तथा राजू उर्फ राजा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 नवम्बर 2013- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले आमवाला रोड़ चंदननगर निवासी साहिद पिता रहमान खान (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 12.30 बजे, सुभाष नगर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सर्वहारानगर निवासी सूरज पिता ईश्वर मराठा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 20.45 बजे, गौरीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता बिहारीलाल कोरी (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 11.00 बजे, ईमली बाजार चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लक्ष्मीपुरी निवासी राहुल पिता पूनमचंद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 नवम्बर 2013 को 18.20 बजे, ई सेक्टर चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुक्तीयार उर्फ बारिक पिता युनूस (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 18, 2013

पुलिस कर्मचारियों द्वारा डाक मतपत्र का प्रयोग किया गया




इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2013 में ड्‌यूटी देने वाले जिला पुलिस बल के पुलिसकर्मियों द्वारा आज दिनांक 18 नवम्बर 2013 को आर्टस एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में अपने मतदान का प्रयोग किया गया। पुलिसकर्मी पहले ही फार्म नं.-12 भर चुके हैं, उन्होने डाक मतपत्र डालने की अनुमति मांगी थी। पुलिसकर्मी अपने मत का प्रयोग कल दिनांक 19 नवम्बर 2013 को भी कर सकेगे।

15 आदतन व 25 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आतदन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 19 स्थायी, 24 गिरफ्तारी व 109 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 नवम्बर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मुकेश, राजा, भगवान, कृष्णा, अखिलेश, नंदकिशोर, प्रवीण तथा लखन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8720 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 17.30 बजे, गौरीनगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेन्द्र, विजय, भागचंद्र, केदार तथा योगेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 नवम्बर 2013 को 17.10 बजे, एमआईजी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कन्हैयालाल,रवि, अशोक तथा लक्की को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।