इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- उपपुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ नीरज अमृतफले ने बताया शासन की योजना अनुसार इंदौर शहर में महिला हेल्पलाईन का संचालन महिला थाना पलासिया में किया जा रहा है, इस योजना के अंतर्गत टोल फ्री नम्बर 1091 पर तथा टेलिफोन नंबर 0731-2497337 पर 24 घंटे सुविधा उपलब्ध है, जहॉ पर महिलाओं से संबंधित किसी भी समस्याओं का समाधान किया जाता है।
Monday, October 28, 2013
घर में घुसकर सोने के जेवर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूटे गये जेवर बरामद
इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- दिनांक 27/10/13 को परदेशीपुरा थाने पर फरियादीया अर्चना पति मनीष गंगराड़े निवासी जनता क्वार्टर इंदौर के द्वारा आरोपी अंकुर पिता निर्मल जैन द्वारा चाकू की नोक पर घर में घुसकर सोने के जेवर लूट कर ले जाने की रिपोर्ट की थी, जिस पर थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रं. 722/13 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व किया गया था। पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-1 श्री आबीद खान के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारीएस.के.दास व उनकी टीम के उपनिरीक्षक ए.सी. मिश्रा, उनि इदरीश खान, प्रआर देवेन्द्र सिंह, आरक्षक अनिल पाटील, गोविन्द तथा शेलेन्द्र सिंह द्वारा आरोपी अंकुर पिता निर्मल जैन निवासी जनता क्वार्टर इंदौर को पकड़ा व सखती से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वाहन खरीदने के लिये पैसे नही होने से पहले से परीचित महिला के घर में घुसकर चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर लूट करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी की निशादेही पर उसके घर से लूटे हुये सोने के जेवर किमती करीबन 05 लाख रूपयें व 01 चाकू जप्त किया गया।
43 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 43 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
56 स्थायी, 37 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 56 स्थायी, 37 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 02.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार रसीद पटेल का खेत निर्माणाधीन मकान के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सिंकदर अली, मुन्ना उर्फ रियाज, गुड्डू उर्फ शहजाद, शौकत, शकील, शेखर, फरीद, सोहन, परवेज, राहुल, विनित, संजय वर्मा, राहुल तथा इस्माईल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 लाख 20 हजार 810 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 11 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 01.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रमिक कॉलोनीइंदौर से टवेरा कार नं. एमपी-09/बीए/7191 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले खरगोन निवासी सुनिल पिता सुभाष (27), लाबरिया भैरू निवासी विक्रम उर्फ मल्लू पिता रमेश बैरागी (27), बुद्वनगर निवासी नाना उर्फ श्रवण पिता फतेह सिंह बंजारा तथा लाबरिया भैरू निवासी कपिल मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 55 हजार रूपये कीमत की 1100 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 20.25 बजे, गुरूद्वारे के सामने बेटमा से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें रूलाया निवासी राजकुमार पिता राजाराम (25) तथा प्रेमनारायण पिता निहाल सिंह (44) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 17.05 बजे, ग्राम अरोदा कोर्ट से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले भावसिंह पिता खेतान (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, नंदननगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नगीननगर निवासी राजेश पिता राधेश्याम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 19.10 बजे, भोई मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बाबू गली महूॅ निवासी अमित पिता सदाशिव मराठा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, जैतपुरा रोड़ कमलपुर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कमलपुर निवासी प्रकाश पिता रामचंद्र खाती (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपये कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 16.45 बजे, भील मोहल्ला गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गवली पलासिया निवासी राजेश पिता किशनलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 28 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 10.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रतीक्षा ढाबा के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हिम्मत नगर पालदा निवासी दिनेश पिता शंभूलाल (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया बरामद किया गया।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 08.30 बजे, ग्राम छड़ोदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले इंदल पिता गुलाबसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2013 को 09.30 बजे, गायकवाड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेन्द्र पिता गुलाब वर्मा (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, October 27, 2013
फर्जी आईएमईआई एवं दस्तावेजों के आधार पर मोबाईल बेचते 02 आरोपी पकडाये, नोकिया मोबाईल के नाम पर धोखाधडी, 31 मोबाईल व टाईटन कंपनी की 7 घडियां जप्त
इन्दौर -दिनांक 27 अक्टूबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा को सूचना प्राप्त हुई कि शहर में कुछ स्त्री एवं पुरूष विजयनगर क्षेत्र में नोकिया कंपनी के मोबाईल एवं टाईटन कंपनी की घडिया घूम घूम कर सस्ते दामों में बेच रहे है। सूचना की तस्दीक हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को अपराधियों को पकडने के लिये निर्देशित किया था। इस पर उप पुलिस अधीक्षक सलीम खान एवं निरीक्षक सोमा मलिक की टीम का गठन कर इस कार्य हेतु लगाया गया। टीम द्वारा क्षेत्र में मुखबिरों को लगाया गया। टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति विजयनगर थाने में रिपोर्ट लिखाने आया है। दिनांक 26.10.13 को कृष्णा दूध डेरी विजय नगर में दो व्यक्ति से मोबाईल नोकिया कंपनी का खरीदा था, जो जांच करते फर्जी होने पर थाना विजय नगर में दो व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कराया गया हैं।
थाना विजय नगर के स्टाफ को साथ में लेकरटीम द्वारा आरोपीगणों की तलाश हेतु भ्रमण करते मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एबी रोड पर मेगा मोर माल के सामने दो लडके मोबाईल बेच रहे है। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनो को पकडा। नाम पता सखती से पूछने पर अपना नाम व पता गलत बताते रहे तब फरियादी संजय द्वारा दोनों लडको की हुलिया की जानकारी ली गई तो फरियादी द्वारा धोखाधडी करने वाले लडको जैसी हुलिया के ही लडके पाये। जिनके नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मा पिता मगन (23) निवासी हातरस तह खामगांव जिला बुलडाना महाराष्ट्र एवं दूसरे ने जाकेश पिता हीरालाल मोहाने नि हातरस तह खामगांव जिला बुलडाना महाराष्ट्र का रहना बताया। आरोपी के कब्जे से 10 मोबाईल नोकिया कंपनी nokia X2 मयफर्जी बिल के मिले। जो पिछले 8 दिनों से इंदौर सिटी बस डिपों रिगरोड पर झोपडी बनाकर रह रहे है और मोबाईल शहर में बेचना बताया। झोपडी की तलाशी ली गई तो कई आईएमईआई, फोन स्टीकर, सिम, बिल बुक, स्क्रीनगार्ड कंपनी nokia X2 लिखा, मोबाईल व बेटरी जिन पर कंपनी nokia bl-4l लिखा है। इसके संबध में आरोपियों से कडी पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा बताया गया कि उक्तमाल बाम्बे के मनीष मार्केट से कंपनी Bocoin model x2-02 मेड इंन चायना मोबाईल लाते है जिस पर नोकिया कंपनी का nokia X2 का स्क्रीन गार्ड, बेटरी पर आईएमआई का स्टीकर लगाकर जो फर्जी बिलबुक sai mobile center akola maharastra के नाम से छपा रखी है। खरीददार को 1600 से 2000 रूपयें में मय बिल के बेच देता हू। अब तक पटना, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब के शहरों में मोबाईल बेच चुके है।
आरोपियों ने बताया कि एक शहर में 8-10 दिन रूकते है एवं मोबाईल बेचने के स्थान पर 10-15 मिनट से ज्यादा समय नही रूकते हैं और कुछ दिन बाद दूसरे शहर मे चले जाते है। आरोपियों ने बताया कि जून 2013 में थाना सागनौर जयपुर राजस्थान में गिरफ्तार हुये थे, जिसमें धर्मा की मां सुशिला से 70 मोबाईल जप्त हुये थे। अन्य शहरो से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपियों द्वारा जो मोबाईल बेचे गये है, मोबाईल के चालू बंद करने पर स्क्रीन पर nokia X2-02 लिखा आता है। जप्त मोबाईल फोनों में आईएमईआई की जांच की गई तो sx3600 i model samsung की पाई गई एव उसी फोन की इनबिल्ड आईएमईआई चेक की गई तो c-6712 II du samsung की पाई गई। इस तरह नोकिया एक्स 02 के फर्जी फोन बताकर उसमें samsung की 2 आईएमईआई एक फोन के बाहर एवं दूसरी फोन के अंदर डालकर फर्जी नोकिया एक्स टू माडल बनाकर लोगों के साथ कंपनी के नाम पर धोखाधडी में पकडे गये। आरोपियों से कुल 31 मोबाईल एवं 7 घडियां टाईटन कंपनी लिखी, आईएमईआई लिखे स्टीकर, नोकिया लिखी बेटरी, फ्लेप नोकिया एक्स 02 के, स्क्रीन गार्ड, नकली बिलबुक नई एवं इस्तेमाली थाना विजय नगर पुलिस जप्त की गई। आरोपियों द्वारा अभी तक कितने मोबाईल बेचे जा चुके है। आरोपी कैसे नोकिया एक्स 02 बनाते थे और कैसे सेमसंग मोबाईल के आईएमईआई कैसे डालते थे, इस संबध में भी पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में सउनि नाथूराम दूबे, प्रआर चंदर सिंह, रमेश योगेश्वर, आर सुरेश मिश्रा, रणवीर सिंह, श्याम पटेल, अजित यादव, जितेन्द्र सेन का सराहनीय योगदान रहा।
महिला हेल्प लाईन नंबर 24 घण्टे संचालित
इन्दौर -दिनांक 27 अक्टूबर 2013- उपपुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ नीरज अमृतफले ने बताया कि शासन की योजना अनुसार महिला हेल्प लाईन महिला थाना पलासिया से संचालित की जा रही हैं,जिसका नंबर 0731-2497337 हैं। यह नंबर महिलाओं से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिये 24 घण्टे संचालित किया जाता हैं। इस हेल्प लाईन में शीघ्र ही टोल फ्री नंबर लगाया जावेगा।
18 आदतन व 31 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 27 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आतदन व 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
97 स्थायी, 01 फरारी, 62 गिरफ्तारी व 79 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 27 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 97 स्थायी, 01 फरारी, 62 गिरफ्तारी व 79 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 27अक्टूबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार अशरफी नगर मस्जिद के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें बाबू पिता मंगल तथा नाजीर पिता फजूल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1750 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 27 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पालिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनिल पिता जगदीश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 19.30 बजे, ग्राम अलवासा से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली सीताबाई पति मेहरबान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 17.20 बजे, प्रागा घाटी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम पिपलिया निवासी कमल पिता सुखराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मुन्ना उर्फ शशीकांत पिता लेखराज (49) तथा यादव मोहल्ला महूॅ निवासी निखलेश पिता राजेश यादव (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1125 रूपये कीमत की 25 क्वाटर तथा 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 12.30 बजे, ग्राम पिपलदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम नयापरा खुड़ैल निवासी कृष्ण पिता सोदान सिंह (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपये कीमत की 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 27 अक्टूबर 2013- पुलिस थानातुकोगंज द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवामील चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सोमनाथ की चाल निवासी विनोद पिता ओमप्रकाश (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 07.30 बजे, भूसा मंडी एमआर-10 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चिकित्सक नगर निवासी राजू पिता जगन (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 17.40 बजे, अंबार नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इलियास कॉलोनी खजराना निवासी वसीम पिता अब्दुल वहाब (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 09.30 बजे, गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जलोदिया खेड़ा निवासी सलीम पिता बाबू नायक (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 26 अक्टूबर 2013 को 09.30बजे, असलपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोवर्धन पिता मांगीलाल (57) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, October 26, 2013
जन आर्शीवाद यात्रा एवं रोड़ शो हेतु यातायात व्यवस्था
इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013 - दिनांक 27.10.2013 को मुखयमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन के इन्दौर आगमन पर जन आशीर्वाद यात्रा एवं रोड़ शो का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यात्रा इन्दौर शहर में विभिन्न मार्गो में भ्रमण करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहे से प्रारंभ होते हुये इन्दौर शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होते हुये वैशाली नगर दत्त मंदिर पर नुक्कड सभा के साथ समाप्त होगी। इस दौरान परदेशीपुरा चौराहा, मालवामिल चौराहा, संस्कृत कॉलेज (रामबाग चौराहा) जनता कालोनी चौराहा, महूनाका (महाराणा प्रताप प्रतिमा), दत्त मंदिर समापन स्थल पर नुक्कड सभा भी प्रस्तावित है । इस दौरान मार्ग को 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। उक्त यात्रा एवं सभा के दौरान यातायात पुलिस द्वारा निम्नलिखित स्थानों पर आवश्यकतानुसार मार्ग डायवर्शन किया गया जायेगा :-
1. यात्रा चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से भ्रमण कर परदेशीपुरा चौराहा पर पहुॅचेगी वहां पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जावेगा उस समय सुभाष नगर चौराहा,पाटनीपुरा चौराहा,क्लर्ककालोनी,टर्निंग व तीन पुलिया से दो पहिया/तीन पहिया व भारी वाहनों का परदेशीपुरा चौराहा तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा।
2. जन आशीर्वाद यात्रा चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा से प्रारंभ होगी उस समय भारी वाहनों को भौरासला चौराहा, बापट चौराहा, निरंजनपुर से चन्द्रगुप्त चौराहा तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा।
3. जन आशीर्वाद यात्रा परदेशीपुरा चौराहा से आगे पाटनीपुरा चौराहें से होकर अटल व्दार नेहरू नगर व अमर टेकरी, पंचम की फैल होते हुए मालवामील चौराहा पर पहुॅचेगी उस दौरान भमोरी प्लाजा ,एल.आई.जी तिराहा, जंजीरा चौराहा, लेनटर्न चौराहा,विश्रांति चौराहा,पाटनीपुरा चौराहा,राजकुमार ओव्हर ब्रिज ,वल्लभनगर टी से दो पहिया, तीन पहिया, भारी वाहनों का मालवामील चौराहा तरफ आना प्रतिबंधित रहेगा व इसी दौरान मालवामील चौराहा पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया जावेगा।
4. नुक्कड़ सभा के बाद जन आशीर्वाद मालवामील चौराहा से राजकुमार ब्रिज ,डीआरपी लाईन दरगाह चौराहा,श्रम शिविर टी,चिकमंगलूर चौराहा,काछी मोहल्ला ,रामप्याउ ,कोठारी मार्केट चौराहा,आबकारी चौश्राहा ,खातीपुरा ,मृगनयनी चौश्राहा पहुंचने तक जीएसटीआईएस भंडारी मीलतिराहा,खड़खड़िया पुल श्रमशिविर ,पत्थर गोदाम, नयापुरा,लाल अस्पताल तिराहा रानीपुरा, सेफी चौराहा,पुराना पावर हाउस,संजय सेतु ,जवाहर मार्ग व नन्दलालपुरा चौराहा से जन आशीर्वाद यात्रा मार्ग व मृगनयनी चौराहा तरफ सभी प्रकार के वाहन का आना प्रतिबंधित रहेगा।
5. फुटी काठी, चंदन नगर, वायरलेस, चौराहे से बड़ागणति, राजमोहल्ला एवं महुनाके तरफ प्रतिबंधित रहेगें फुटी कोठी से चंदन नगर, नावदा पंत, सुपर कॉरिडोर, छोटा बांगडदा होते हुए टाटा स्टील से मरीमाता की ओर जा सकेगें इसी प्रकार जो वाहन सुपर कॉरिडोर से मरीमाता, बड़ा गणपति, राजमोहल्ला होकर फुटी काठी जाना चाहते है वह वाहन वायरलेस चौराहा, सुपर कॉरिडोर टी, नावदा पंत, चंदन नगर होते हुए फुटी कोठी जा सकेगें ।
6. यात्रा जब कृष्णपुरा पुल पर आयेगी तब खड़खड़िया पुल से सुभाष मार्ग की ओर जाने वाला सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जिन वाहनों को बड़ा गणपति से आगे जाना है वह वाहन शिवालय मार्ग होते हुए मरीमाता, किला मैदान वायरलेस होकर बड़ा गणपति तरफ जा सकेगें।
7. जब यात्रा सुभाष मार्ग पर आवेगी तब बड़ा गणपति से सुभाष मार्ग तरफ आने वाला यातायातप्रतिबंधित रहेगा इसी प्रकार मामा भान्जा की दरगाह, सदर बाजार थाने के सामने से, गोवर्धन टेलर से, महेश जोशी टी से, तथा किला मैदान से, सुभाष मार्ग पर आने वाला यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
8. जब यात्रा का अगला हिस्सा बड़ा गणपति के पास होगा तब वायरलेस चौराहे से, गोपाल बिल्डिंग से, भुतेश्वर पुलिया से, राज मोहल्ला से, बड़ा गणपति की ओर आने वाला यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
9. जब याात्रा कैलाश मार्ग में प्रवेश कर खण्डेलवाल धर्मशाला के पास पहुंचेगी तब टोरी कॉर्नर, नरसिंह बाजार, मालगंज, की ओर से आने वाला यातायात एवं लोहार पट्टी रोड़ पर आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
10. जब यात्रा का अगला हिस्सा मालगंज पर पहुंचेगा तब यशवंत चौक, नरसिंह बाजार, राजमोहल्ला से, जवाहर मार्ग पर आने वाला यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
11. जब यात्रा महू नाके पर आयेगी तब समय अनुसार पलसीकर, नईदुनियां टी से, महूनाका की ओर आने वाले वाहनों जवाहर मार्ग, आरटीओ रोड़ तथा केद्गार बाग रोड़ की ओर डायवर्ड किया जायेगा।
12. जब यात्रा अन्नपूर्णा पर रहेगी तब महुनाका से, राजेन्द्र नगर तरफ जाने वाले वाहन रंजीत हनुमानमंदीर, फुटी काठी होते हुए गोपुर, दधीची प्रतिमा, तरफ से जा सकेगें।
13. जब यात्रा दत्त मंदीर पहूंचेगी तब राजेन्द्र नगर तरफ जाने वाले वाहन चाणक्यपुरी, गोपुर एवं रेती मंडी होते हुए राजेन्द्र नगर तरफ जा सकते है इसी प्रकार राजेन्द्र नगर से अन्नपुर्णा तरफ आने वाले वाहन गोपुर से फुटी कोठी, महूनाका होकर आ सकते है।
14. सम्पूर्ण यात्रा मार्ग मार्ग पर रहने वाले एवं दुकानदारों से अनुरोध है कि वे अपने वाहन/सामान मार्ग पर न रखे ।
कुखयात जिला बदर क्राइम ब्रांॅच की गिरफ्त में
इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में जिला बदर अपराधियों की धर पकड़ हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.सी.राजपूत को निर्देश दिए थे जिस पर से अपराध शाखा के उपनिरी. आमोद सिंह राठौर की टीम को इंदौर शहर में जिलाबदर अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाकर पकड़ने हेतु लगाया गया जिस पर से मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुखयात सुपारी किलर राकेश वर्मा का भाई पंकज वर्मा पिता गम्मूलाल वर्मा नि. जबरन कांॅलोनी इंदौर का जिला बदर होकर रावजी बाजार क्षेत्र में घूम रहा है जिस पर से उक्त गठित टीम द्वारा घेराबंदी कर जिलाबदर पंकज वर्मा को पकड़ा। यदि उक्त जिला बदर समय पर नहीं पकड़ा जाता तो कोई अवांछनीय घटना घटित कर सकता था, बदमाश को जिला दण्ड़ाधिकारी महोदय इंदौर द्वारा दिनांक 26.07.13 को छः माह के लिए जिलाबदर किया गया था। इससे पूर्व आरोपी फरवरी 2011 में भी जिलाबदर अवधि में जिलाबदर का उलन्घन करते हुए पकड़ा गया था। आरोपी कोअग्रीम कार्यवाही हेतु थाना रावजी बाजार इंदौर के सुपुर्द किया जाता है।
उक्त जिलाबदर कुखयात आरोपी को पकड़ने में उपनिरी. आमोद सिंह राठौर सउनि. भारत सिंह यादव, प्र.आर. राजकुमार बडौदीया, बृजभुषण सिंह सक्तावत, आभाराम यादव, आर. रितेश चौहान, जितेन्द्र सेन, सुनील सिंह बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।
88 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 88 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
62 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 62 स्थायी, 80 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणोमें जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार हासलपुर बस स्टैण्ड से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें हातिम, अयुब तथा औसाब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1045 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 16.30 बजे, सहयोग नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अनवर, जुम्मा तथा शरीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे, सांवेर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त माणिक चौक सांवेर निवासी इरशाद पिता नूसरत (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 11.15 बजे, धार नाका महूॅ से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त यही के रहने वाले कमल पिता इंदल वर्मा(49) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 26 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गिरोड़ा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मदन पिता सोम (56) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 19.20 बजे, अरेंडिया काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता रामगोपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 18.15 बजे, व्यास नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले विजयश्री नगर निवासी सोहन पिता काशीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटरअवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, गवली पलासिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले आनंद पिता कैलाश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 25 अक्टूबर 2013 को 16.45 बजे, पालिया गाड़ी दतोदा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले दतोदा निवासी लालसिंह पिता नाहरसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)