Sunday, October 6, 2013

अंधे कत्ल का क्षिप्रा पुलिस द्वारा पर्दाफाश



इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 25.09.13 को प्रतिदिन की तरह ग्राम कदवाली बुजुर्ग हाईस्कूल के चपरासी संतोष खाती को स्कूल खोलने पर स्कूल के पास से काफी बदबू आई तो उसने ईधर उधर घूमकर देखा तो नाले किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी मिली जिसका चेहरा पहचानने मे नही आ रहा था जिसपर ग्राम कदवाली के चौकीदार नाथूलाल ने चौकी मांगलिया पर सूचना दी जिसपर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर मृतक की शिनाखत हरनाथ पिता उमरावजी हरिजन उम्र 45 साल नि.डीएलएफ काकड मांगलिया के रूप मे हुई । मृतक हरनाथ के हाथ मे एवं पेन्ट पर आटा लगा हुआ था तब प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मृतक हरनाथ किसी के घर मे बुरी नियत से घुसा हो ओर रोटी बना रही किसी महिला के साथ छेडछाड हरकत की हो और उसी समय हाथ और कपडो पर आटा लग गया हो । पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से विवेचना की तो पाया कि मृतक शराब पीने का आदि था लेकिन शराब के नशे मे किसी महिला से छेडछाड करने की कोई शिकायत नही थी विवेचना दौरान यह पता चला कि मृतक हरनाथ पडौस मे रहने वाले जायसवाल परिवार के घर दो बार शराब के नशे मे दारू मांगने के लिये गया था, जब जायसवाल परिवार से पूछताछ की तो मृतक हरनाथ मरने से दो दिन पूर्व जायसवाल परिवार के घर जाना बताया गया एवं जायसवाल परिवार के सदस्य जहां काम करते है वहा से भी उनके घटना दिनांक को एवं अगले दिन काम करने की तस्दीक की तो वह काम पर जाना पाया गया।
                    विवेचना के दौरान यह भी पता चला कि मृतक हरनाथ की पत्नि का करीब डेढ वर्ष पूर्व निधन हो गया था तभी से वह स्वयं अपने एवं अपने लडको के लिये खाना बनाता था एवं विवेचना मे यह भी पता चला कि मृतक का बडा पुत्र गोविंद उसके साथ ही रहता था एवं मंझला लडका अरूण सोयाबिन कटाई करने डहेरिया साहू ,हाटपिपल्या चला गया था एवं छोटा लडका आनंद उसकी नानी के घर मांगलिया मे रहता था। घर मे सिर्फ मृतक हरनाथ व बडा पुत्र गोविंद था तथा यह पता चला कि शराब पिने के बाद मृतक हरनाथ एवं गोविंद के बिच अक्सर विवाद होता रहता था तथा मृतक के गुम होने के पांच छः दिन तक उसके पुत्र गोविंद द्वारा थाना पर कोई रिपोर्ट नही की थी एवं मृतक की शिनाखत के समय उसके पुत्र गोविंद द्वारा आनाकानी कर पहले तो पहचानने से इंकार किया लेकिन फिर जब उसके दाहिने हाथ की कलाई पर नाम दिखाया तब पहचान किया इससे मृतक का पुत्र गोविंद संदेह के दायरे मे होने से पूछताछ किया जिसने पहले तो हरनाथ की हत्या करने से इंकार किया। 
                     पुनः पूछताछ की तब गोविंद ने अपने पिता की हत्या करना स्वीकार कर बताया कि दिनांक 20.09.13 की रात करीब 10-11 बजे वह घर मे पलंग पर लेटा हुआ था तथा मृतक हरनाथ शराब के नद्गो मे आटे के पुतले बनाकर कुछ तंत्र मंत्र करने लगा और अचानक से एक लकडी का बेंत उठाकर गोविंद की ओर मारने को लपका जिसपर गोविंद ओर मृतक हरनाथ मे आपस मे झुमाझटकी होने लगी ओर गोविंद को लगने लगा कि उसका पिता हरनाथ उसकी बलि चढाना चाहता है तब आरोपी गोविंद ने हरनाथ को पलंग पर पटककर उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी व लाश को बिस्तर पेटी की आढ मे रखकर उसे एक ओढने की चदर से ढक दिया ओर अगले दिन शव को अपने दोस्त कालू उर्फ कालिया की मदद से उसकी मो.सा. हिरो होण्डा स्पलेण्डर एम.पी.-09/जे.एक्स/4907 से ले जाकर करीब 04 कि.मी.दूर ग्राम कदवाली बुजुर्ग हाई स्कूल की बगल मे नाले किनारे फेंक दिया। आरोपी द्वारा मृतक हरनाथ की चप्पलो को नाले किनारे फेंक दिया एवं मृतक को जिस चदर से ढका था उसे घर मे रख दिया था जो कि आरोपी के बताने पर डण्डा, चादर, उसके घर से एवं मृतक की चप्पलो को घटनास्थल नाले किनारे एवं कालू उर्फ कालिया की मो.सा. उसके घर से जप्त कर ली गई। आरोपी गोविंद पिता हरनाथ हरिजन (22) नि.डीएलएफ कांकड व कालू उर्फ कालिया पिता गोविंद हरिजन (22) नि. बाल्या खेडा कांकड को गिरफतार किया गया । 
                    थाना क्षिप्रा के उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश श्रीमान पुुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम क्षेत्र श्री अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन मे एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ,मुखयालय श्री राजेश सिंह, श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय सांवेर के मार्गदशन  मे थाना प्रभारी क्षिप्रा एस.एस.मुकाती, उनि. के. आर. पाण्डेय, उनि. एस. एस. वास्कले, सउनि. डी. आर. सेमिया, आर. दशरथ, संजय तिवारी, सुनील पटेल, ब्रजेश तथा सैनिक उमेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

38 आदतन व 33 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध केबल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 38 आतदन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 160 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 23 स्थायी, 41 गिरफ्तारी व 160 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्लर्क कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें वीणा नगर निवासी गणेश पिता लक्ष्मण शर्मा (22) तथा मेघदूत नगर निवासी राज उर्फ छोटू पिता श्रीनिवास शुक्ला (24) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कलदिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 19.20 बजे, बुद्वनगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें बल्लू, विजय, जीतू तथा शेखर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जनता कॉलोनी निवासी हीरालाल पिता देवचंद्र लहरी (53) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 18.30 बजे, पन्नालाल चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले शांतीनगर निवासी गोलू पिता नारायण (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 11.00बजे, भालेदरीपुरा से अवैध शराब बेचते हुये मिली भोई मोहल्ला निवासी शारदाबाई उर्फ शांतीबाई पति गिरधारीलाल भोई (60) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 16.50 बजे, सांवेर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम कनाड़िया निवासी कालू पिता कल्याणसिंह राजपूत (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 18.20 बजे, बाबू घनश्यामदास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रनदीप पिता अमृतलाल शिंदे (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, स्कीम नं. 71 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रदीप पिता शिवाजी खेड़े (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, ग्राम भगोड़ा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अशोक पिता विष्णू माली (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 15.00 बजे, रूकमादेवी स्कूल के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कनाड़िया निवासी ज्ञानसिंह पिता बलराम कलौता (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआईजी कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले पाटनीपुरा निवासी जगदीश उर्फ जग्गा पिता प्रभूदयाल (47) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 अक्टूबर 2013 को 11.30 बजे, चंदननगर सेअवैध हथियार लेकर घूमते हुये ई सेक्टर चंदननगर निवासी कालू उर्फ प्रेमलाल पिता खोरीलाल (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 5, 2013

दिनांक 06.10.2013 को बड़ा गणपति से बिजासन मंदिर तक आयोजित चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग


इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2013-दिनांक 06.10.2013 को बड़ा गणपति से बिजासन मंदिर तक आयोजित चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग-
प्रथम चुनरी यात्रा कार्यक्रम का समय निम्नानुसार संभावित रहेगा।
क्रमांक स्थान का नाम समय
1 बड़ा गणपति 10:30 बजे
2 वायरलेस टी 11:00 बजे
3 कालानी नगर 12:00 बजे
4 एरोडम थाने के सामने मंच पर आयोजन 13:00 बजे
5 एयरपोर्ट गेट के सामने 14:00 बजे
6 बिजासन माता मंदिर 14:30 बजे
7 चुनरी यात्रा का पिछला हिस्सा ऑल क्लीयर 16:00 बजे

द्वितीय चुनरी यात्रा लगभग 4 बजे प्रारंभ होकर 8 बजे तक समाप्त होगी ।
चुनरी यात्रा में लगभग 50,000 श्रृद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, यात्रा बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। चुनरी यात्रा के समय आम जनता को मुखय मार्ग पर आवागमन करने में परेद्गाानी न हो और एयरपोर्ट से आने जाने वालों को असुविधा हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग रहेगें।
।ण् चुनरी यात्रा मार्ग - बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर तक

ठण् वैकल्पिक मार्ग शहर सेएयरपोर्ट आने जाने वालों के लिये - व्हीआईपी मार्ग से टाटा स्टील होते हुए लक्ष्मीबाई नगर मार्ग पर छोटा बांगड़दा, सुपर कॉरिडोर होते हुए सेन्ट्रल स्कूल के सामने से एयरपोर्ट

ब्ण् वैकल्पिक मार्ग एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने वालों के लिये - बापू मुराई कालोनी के सामने से पंचशील नगर होते हुए पुलिस टेनिंग स्कूल के सामने से टाटा स्टील, किला मैदान, मरीमाता की ओर

क्ण् पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये वैकल्पिक मार्ग - विजयनगर से बापट चौराहा, सुखलिया, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला, सुपर कॉरीडोर होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।

म्ण् पद्गिचम क्षेत्र के भंवरकुआं, राजेन्द्रनगर की ओर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले- महूनाका, रंजीत हनुमान, फूटी कोठी, चंदननगर, धार रोड़, नावदा पंथ से दाहिने टर्न करके बिजासन होते हुए एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
भारी वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्द्गान -
1. समय प्रातः 8:00 बजे से देपालपुर की ओर से आने वाले वाहन सुपर कॉरीडोर टर्निंग से वायरलेस टी, बड़ा गणपति की ओर नही आ सकेगें, ये वाहन सुपर कॉरीडोर से भंवरासला की ओर जा सकेगें।

1. धार एवं महू, एबीरोड़ की ओर सेआने वाले वाहन फूटी कोठी से चंदननगर चौराहा से धार की ओर एवं धार की ओर से आने वाले वाहन इसी मार्ग से महू, एबीरोड़ की ओर जा सकेगें, महूनाका एवं गंगवाल की ओर प्रवेद्गा निषेध रहेगा।

2. उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन जो धार की तरफ जाते है वह वाहन भंवरासला से एमआर 10 होते हुए बायपास से धार की ओर जा सकेगें, यह वाहन सुपर कॉरीडोर की ओर प्रतिबंधित रहेगे, लक्ष्मीबाई नगर, छोटा बांगड़दा रोड़ एवं मरीमाता से एयरपोर्ट तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

3. राजमोहल्ला, टोरी कार्नर और जिंसी, वायरलेस टी एवं एयरपोर्ट की ओर से बड़ा गणपति की ओर आने वाली यात्री बसें, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

सामान्य वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्द्गान -
1. चुनरी यात्रा के समय चुनरी यात्रा के मार्ग पर बड़ा गणपति से बिजासन तक सामान्य वाहन आवद्गयकतानुसार चरणबद्ध तरीके से प्रतिबंधित किये जायेगें।

2. यात्रा मार्ग पर जब वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा तब वैकल्पिक मार्ग -

बी- टाटा स्टील से छोटा बांगड़दा रोड़ होते हुए सुपर कॉरीडोर,
सी- पंचद्गाीलनगर से 60फीट रोड़ होते हुए पुलिस टेनिंग स्कूल के सामने
डी- पूर्वीक्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले विजयनगर से सुखलिया, बापट चौराहा, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला होकर सुपर कॉरीडोर की ओर आ जा सकेगें।
इ- पद्गिचम क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले महूनाका, फूटी कोठी, चंदननगर, जवाहर टेकरी नावदापंथ तिराहे से बिजासन होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।

आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के लिये समयानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

26 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 स्थायी, 65 गिरफ्तारी व 155 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 24 स्थायी, 65 गिरफ्तारी व 155जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-10 ब्रिज के नीचे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें मनीराम, हरीराम तथा शंभू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 13.30 बजे, झुमरू कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले असलम, अब्दुल समद तथा छोटू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2190 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 19.15 बजे, मच्छी बाजार रोड़ इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें फिरोज गांधी नगर निवासी संदीप पिता गणेश श्रीवास (40) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 18.50 बजे, नरवलखेड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले शिवा पिता रंजीत भीलाला (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम केडिया जावराबाद रोड़ से जीप क्रं. एमपी-41/0240 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले मानपुर निवासी संतोष पिता ओमप्रकाश यादव (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 29 हजार रूपये कीमत की 09 पेटी बियर, 20 क्वाटर देशी मसाला, 240 क्वाटर देशी प्लेन, 20 क्वाटर बेगपाईपर, 17 क्वाटर मेकडॉवल रम कुल 141 लीटर शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 19.30 बजे, बाणगंगा नाका से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कुशवाह नगरनिवासी महेश पिता विष्णू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2880 रूपये कीमत की 72 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, ग्राम सोलडिन्डा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता रामजी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 10 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 21.30 बजे, पंचमूर्ति नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राकेश पिता निर्भयसिंह (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी इंदौर थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुवीधी नगर निवासी महेश पिता नरसिंह सोलंकी (29)तथा शिवनगर बाणगंगा निवासी कालू पिता बाबूलाल (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हैदराबादी बस्ती थाना बड़गौंदा निवासी मोहम्मद आजम पिता गनी आजम (40) तथा सेवामार्ग महूॅ निवासी मोहम्मद सादिक पिता मोहम्मद सत्तार (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 बल्का तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 22.40 बजे, राजमोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 194 हरिजन कॉलोनी निवासी आकाश पिता सुनिल कंधारे (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 11.40 बजे, चोईथराम मंडी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लालबाग निवासी संजय पिता रमेश खेड़िया (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 20.00 बजे, द्वारकापुरी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले ऋषि पैलेस निवासी अजय पिता भगवान हरिजन (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 अक्टूबर 2013 को 19.10 बजे, गौपुर चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सूर्यदेव नगर निवासी योगेश पिता राम (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुकरी जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, October 4, 2013

''तृतीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोगाम का शुभारम्भ''




इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर में ''तृतीय नेशनल साईबर क्राईम ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ'' दिनांक 4.10.2013 को श्री के.सी.गुप्ता, श्रमायुक्त के मुखय आतिथ्य में संपन्न किया गया । यह कार्यक्रम दिनांक 1.10.2013 से 15.10.2013 की अवधि में संचालित होगा।
बीपीआरएंडडी द्वारा प्रायोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु भारतीय सेना के अतिरिक्त केंद्रीय अर्द्धसेनिक बलों, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं देशभर के 16 राज्यों से आये उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के 25 अधिकारियों का परिचय पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल इंदौर के निदेशक श्री वरूण कपूर ने मुखय अतिथि श्री के.सी.गुप्ता से कराया एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट प्रदान कराई गई ।
  पुलिस महानिरीक्षक श्री कपूर ने संस्था की ओर से मुखय अतिथि श्री के.सी.गुप्ता का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया । स्वागत भाषण संस्था के पुलिस अधीक्षक श्री बी.एल.गंधर्व द्वारा दिया गया ।
        कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री कपूर ने पीआरटीएस संस्था का परिचयदिया एवं विगत 2 वर्षों से संस्था द्वारा लगातार की जा रही प्रगति एवं भविष्य की प्रशिक्षण संबंधी उन्नयन क्षमताओं के बारे में मुखय अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया । श्री कपूर ने आगे बताया कि संस्था में e-Investigator Development Project के तहत 7 विधाओं में अब तक 41 प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं 03 सेमिनार संपन्न कराये गये है और लगभग 1500 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा- जिसमें आईटी एक्ट के बारे में नेशनल लॉ युनिवर्सिटी में साईबर लॉ के विभागाध्यक्ष श्री अतुल पाण्डे, कंप्यॅूटर बेसिक्स के बारे में एप्टेक कंप्यूटर के विशेषज्ञ श्री पीयूष सोलंकी, नेटवर्किंग बेसिक्स के लिये डीएवीवी के आई.ई.टी. विभाग के विशेषज्ञ, सायबर सिक्युरिटी विषय पर अति. पुलिस महानिदेशक श्री आर.के.मिश्रा, साईबर क्राईम अनुसंधान विषय पर सिक्योर इंडिया लिमिटेड राजस्थान के श्री विष्णु दत्त और सिग्निफिकेंट साईबर सिक्युरिटी के श्री मनीष जैन, फोरेंसिक हिप्नोसिस विषय पर डॉ. सुधीर खेतावत, सायबर वारफेअर विषय पर मेजरअजय फुलोरिया एवं   ए.रघुराम, साईबर क्राईम सीन मैनेजमेंट विषय पर श्री ओमवीर सिंह, डायरेक्टर, CERT (भारत-सरकार के ईलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलिकम्युनिकेशन विभाग के अधीन) श्री एस.बाबू सीनियर सांईटिफिक ऑफिसर,CERT,नईदिल्ली, सीडीआर एनालिसिस विषय पर उप पुलिस अधीक्षक रेडियो श्री सुदीप गोयनका, ई.मेल ट्रेसिंग विषय पर इंटरनेट एंड मोबाईल एसोसियेशन ऑफ इंडिया के कंसल्टेंट  श्री रक्षित टंडन, सोशल नेटवर्किंग क्राईम इंवेस्टिेशन विषय पर अति.पुलिस अधीक्षक  श्री जितेंद्र सिंह, श्री रामजी श्रीवास्तव, उपुअ सायबर सेल श्री दीपक ठाकुर एवं बैंकिंग फ्राड विषय पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चीफ मैनेजर श्री रमेश रामनानी एवं श्री गोविंद शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा ।
            मुखय अतिथि श्रमायुक्त श्री के.सी.गुप्ता ने अपने उद्‌बोधन में बताया गया कि आधुनिक तकनीकों मोबाईल, ई.मेल आदि के आने पर नये-नये अपराध बढ़ें है लेकिन इन्हीं आधुनिक तकनॉलॉजी का उपयोग कर घटित अपराधों को ट्रेस भी किया जा रहा है । इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को उनके द्वारा शुभ-कामनाएं दी गई ।
           कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रांजलि शुक्ला, उपुअ (रे) द्वारा एवं श्रीचंद्रशेखर चंद्रावत, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो पीआरटीएस इंदौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

14 आदतन व 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आतदन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 240 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 12 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 240 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर शीतला माता बाजार इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें अजय, सुनिल, मनोज, शैलेष, योगेश तथा आनंदीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 27 हजार 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें हेमराज, अविनाश, छोटू उर्फ साजन, अंकित, राजू तथा अर्जुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 17.50 बजे, जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें सलीम, रफीक तथा अनवर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 630 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले देवगुराड़िया निवासी अरूण पिता भीखा ओझा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 15.00 बजे, केशरीपुरा सांवेर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता प्रकाशचंद्र जोशी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाम्बे बाजार चौकी के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 188 ई चंदननगर निवासी मोहम्मद इसाक पिता वली मोहम्मद (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर2013 को 09.00 बजे, सांवेर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले किशनगंज निवासी आकाश पिता सुरेश कोरी (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 3, 2013

17 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 17 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 03 स्थायी, 17 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।