Monday, September 30, 2013

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को 07 वर्ष का कठोर कारावास एवं 75 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2013- माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं्र. 04/10 के आरोपी शाहनवाज खान तथा फिरोज खान के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी फिरोज पिता अफजल खान (27) निवासी 19 लक्ष्मीबाई रोड़ जावरा जिला रतलाम को धारा 8 सहपठित धारा 21 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 07 वर्ष के कठोर कारावास एवं 75 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 वर्ष के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेश दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 20.12.09 को तत्कालिन निरीक्षक प्रतीक राय, थाना प्रभारी नारकोटिक्स सेल इंदौर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसायकल क्रं. आरजे/27/एस.एफ./4084 पर ब्राउन शुगर लेकर किसी को बेचने हेतु शिवविलास पैलेस बाली गली राजवाड़ा के पास इंदौर आ रहे है। निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा तथा तलाशी लेते आरोपी शहनवाज खान के पास से पेंट की जेब में प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम ब्राउन शुगर तथा आरोपी फिरोज खान से जैकेट के अंदर से प्लास्टिक की थैली में 250 ग्राम ब्राउन शुगर होना पायी गयी। उक्त मोटरसायकल को जप्त कर आरोपियों को 8 सहपठित धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विशेष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

02 आदतन व 48 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 48 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 01 फरारी, 18 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 08 स्थायी, 01 फरारी, 18 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 30 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम फूल कराड़िया से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले वाहिद, अशोक, जीवन, गिरीराज, दिनेश, प्रकाश तथा पिंटू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 14.40 बजे, 24/6 परदेशीपुरा इंदौर से जुऑ खेलते मिले उमेश, संजय, भूपेन्द्र, हर्ष, राकेश, पियूष तथा रॉकी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1510 रूपयें नगदी तथा 06 कम्प्यूटर, 08 कुर्सी, 04 टेबल आदि बरामद किये गये।
               पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 18.30 बजे, लोहा मंडी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलेदेवीलाल, प्रवीण तथा लीलाधर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, सेक्टर सी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले शंकर, प्रकाश, अमरसिंह, उमेश तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1510 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, गौपुर कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले राधेश्याम, अनुराग तथा अर्जुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1810 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2013- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 01.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रक क्रं. एमपी-09/एचजी 3458 में राऊ गोल चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम बंगड़ थाना सादलपुर जिला धारनिवासी मोहन उर्फ कालू पिता नानूराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 04 लाख 87 हजार 200 रूपये कीमत की 1400 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 18.45 बजे सिरपुर काकड़ धार रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता गब्बू भील (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 20.45 बजे, ग्राम असरावद खुर्द इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गोकुल पिता लक्ष्मण (57) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 सितंबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले इलियास कॉलोनी खजराना निवासी वसीम उर्फ पल्सर पिता अब्दुल मलिक (29) तथा तंजीम नगर निवासी इमरान उर्फ बटका (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गयें।
            पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 10.30 बजे, तुलसीनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विनोबा नगर निवासी निरंजन पिता श्यामलाल (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 22.20 बजे, स्कीम नं. 54 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विजयनगर निवासी सतनाम पिता कैलाश मालवीय (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2013 को 21.00 बजे, शनि मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुम्हारखाड़ी निवासी मन्नू उर्फ मनोज पिता दानबहादुर नेपाली (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, September 29, 2013

चैन स्नेचिंग एवं नकबजनी के शातिर आरोपी गिरोह का पर्दाफाश, 20 घटनाओं का खुलासा, (13 चेन व लाखों का माल बरामद)

जिला बदर की अवधि में नकबजनी, चेन स्नेचिंग करने वाले अपराधी क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में।
वारदात को चोरी की माटर सायकलों से अंजाम देते थे।
आरोपियों पर पूर्व से ही आधे से अधिक दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।
क्राईम बं्राच की बडी सफलता
इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2013 - उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक द्वय देवेन्द्र पाटीदार एवं दिलीप सोनी को शहर मे बढ रही नकबजनी एवं चेन स्नेचिंग की वारदातों को रोकने एवं अपराधियों को पकडने के लिये निर्देशित किया था । इस पर निरीक्षक सोमा मलिक के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भारत ंिसह यादव की टीम का गठन किया गया। टीम को विशेष रूप से चेन स्नेचरो एव नकबजनों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 10.08.13 को थाना संयोगितागंज क्षेत्रातंर्गत सेंट रेफल स्कूल होमगार्ड चौराहा के पास कुमारी शशि शर्मा के साथ चैन स्नेचिंग की घटना हुई थी जिसमें 2अज्ञात व्यक्ति महिला से सोने की चेन लूट कर ले गये थे। उनके बताये हुये हुलिया के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा मुखबिर लगाये तो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना खजराना का जिला बदर राजा उर्फ अशफाक और उसका साथी मिलकर इंदौर में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है व चोरी की भिन्न भिन्न दो पहिया गाडियों से घटनाओं को अंजाम दे रहे है।
टीम द्वार लगातार राजा व उसके अन्य साथियों की तलाश सघनता से की जा रही थी कि तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की राजा अपने साथियों के साथ बंगाली चौराहा स्थित वाईन शाप के आसपास घूम रहा है। सूचना पर तत्काल ही टीम द्वारा अपने व्यावसायिक दक्षता का उपयोग करते हुये घेराबंदी कर 2 लडकों को हिरासत में लिया और उनकी तलाशी ली गई तो 1 लडका जिसका नाम पूछने पर अपना नाम राजा उर्फ अशफाक पिता मुन्ना खां नि गौहर नगर खजराना के पास से 1 चाकूनुमा हथियार निकला व उसके 1 अन्य साथी का नाम पता पूछने पर अपना नाम अकील पठान पिता इम्त्याज पठान नि 16 दौलताबाद कालोनी नूरानी बी का मकान खजराना बताया। उनसे अपने पास चाकू रखने के संबध में जब पूछताछ की गई तो वो टीमको बरगलाने लगे। जिस पर उन्हे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई तो आरोपी राज उर्फ अशफाक ने बताया कि उसका थाना खजराना से 17.06.13 को जिला बदर की कार्यवाही हुई थी परन्तु उसके बाद भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर शहर में चोरी व लूट व चेन स्नेचिंग की घटनाऐं करता रहा है। इस दौरान थाना खजराना में जिला बदर का उल्लंघन करते पकडा जाकर जेल गया था। जेल से छुटने के बाद पुनः चोरी व चेन स्नेंिचग की घटनायें चोरी की मोटर सायकल से अपने साथी अकील व गजनी उर्फ अशफाक उर्फ काला के साथ करता रहा है।
आरोपी राजा की पारिवारिक पृष्टभूमि भी अपराधिक प्रवृत्ति की रही है। इसका एक बडा भाई अकरम उर्फ चीना हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, नकबजनी इत्यादी की घटनाओं में जेल में रहा है व वर्तमान में केंन्द्रीय जेल में हत्या के अपराध में सजा काट रहा है। इसके परिवार के अन्य सदस्य भी आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त रहे है।
आरोपी राजा के विरूद्ध थाना खजराना इंदौर में म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. 1990 5(क), (ख)  01 वर्ष की कालावधि जिला बदर दि 17.06.13 से किया था क्यूंकि आरोपी राजा वर्ष 2011 से लगातार शहर के आपराधिक घटनायेंघटित करता चला आ रहा है। यह सामान्यतः लडाई, झगडा, मारपीट, अवैध हथियार रखना, चोरी, नकबजनी, अवैध रूप से कारोबार जैसे गंभीर अपराध करता चला आ रहा था जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में भय व आंतक का महौल निर्मित था। जिसके कारण सामान्य व्यक्ति इनके विरूद्ध थाने में रिपोर्ट नही लिखवाता है और न ही इनके विरूद्ध न्यायालय में गवाही देते है। इसी का फायदा उठाकर अब यह चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को भी अंजाम देने लगा। आरोपी राजा उर्फ अशफाक अब तक निम्न लिखित आपराधिक रिकार्ड रहा है।
क्र थाना अप क्रमांक धारा
1 खजराना 211/11 25 आर्म्स एक्ट
2 खजराना 278/11 327, 294,323,506,34 भादवि
3 खजराना 541/11 387, 294,323, 341, 190, 506,34 भादवि
4 खजराना 266/12 457, 380 भादवि
5 खजराना 568/12 509, 506 भादवि
6 खजराना 593/12 323, 294, 506 भादवि
7 खजराना 648/12 323, 294, 506 भादवि
8 खजराना सिसि 05/12 41(2)110 जाफौ
9 खजराना 558/13 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम
इसी तरह आरोपी अकील पिता इम्त्याज पठान भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इसके द्वारा भी बाल अवस्था में ही अपराध किये गए। जिसमे प्रमुखतः चोरी, नकबजनी, मोबाईललूट इत्यादि के अपराध है। आरोपी नाबालिक होने पर बच निकलता था। आरोपी के विरूद्ध भी थाना एमजी रोड व मल्हारंज में निम्न अपराध पंजीबद्ध है।
क्र थाना अप क्रमांक धारा
1 एमजी रोड 266/13 379 भादवि
2 मल्हारगंज 161/12 457, 380 भादवि
  आरोपियों से पूछताछ करने पर उक्त दोनों आरोपियों ने थाना खजराना क्षेत्र से 07 नकबजनी की वारदातें एवं 13 अन्य चेन स्नेचिंग की वारदातें इंदौर के भिन्न भिन्न थाना क्षेत्रों में करना स्वीकार किया एवं उक्त वारदातों का मश्रुका भी बरामद करवाया। आरोपियों ने पल्सर व सीबीजेड मोटर सायकलों से वारदात करने के बाद मोटर सायकल थाना खजराना क्षेत्र में लावारिस छोडना बताया है। आरोपियों से अन्य अपराधों के संबध में पूछताछ जारी है जिसमें अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
चेन स्नेचिंग
क्र थाना फरियादी का नाम
1 संयोगितागंज कुमारी शशि शर्मा
2 संयोगितागंज श्रीमति रसकुवर पति स्व सम्मत सिंह चौधरी
3 विजयनगर संजय वर्मा पिता रामस्वरूप
4 विजयनगर श्रीमति कल्पना पति सुरेन्द्र शुक्ला
5 हीरानगर ज्याति पति हीरालाल गेहलोत
6 हीरानगर मंगला पति स्व गनपत मंडलिक
7 पलासिया रेखा बाई पतिजगन्नाथ देवडा
8 तुकोगंज विलास पिता नरेश पाटनी
9 मल्हारगंज पंकज पिता कनकमल भंडारी
10 मल्हारगंज आशा पति ओमप्रकाश गुप्ता
11 अन्नपूर्णा रानी पति रंजन वर्मा
12 अन्नपूर्णा मंगला पति उल्लास
13 राजेन्द्र नगर कृष्णा पति बंशीलाल

नकबजनी

क्र थाना फरियादी का नाम
1 खजराना निलोफर पति जावेद खां
2 खजराना अली असगर पिता निमा मोहम्मद
3 खजराना मोहम्मद सईद पिता मो. साबीर
4 खजराना लाडवी पिता मोहम्मद इशाक
5 खजराना सलीम पिता हफीज खां चिश्ती
6 खजराना मुबारीक पिता बाबू खां मंसूरी
7 खजराना इमरान पिता इरसाद कुरैशी
आरोपियों से निम्न थाना क्षेत्र की लूट व नकबजनी की घटनाओ का मश्रुका लूट की सोने की चेन, नकबजनी के सोने चांदी के आभूषण, टीवी, डीवीडी प्लेयर, गैस की टंकी, मोबाईल फोन लगभग 5 लाख रूपये कीमती सामान बरामद किया गया है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक सोमा मलिक टीम के सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर तेज सिंह, चंदर सिंह, रमेश योगेश्वर आरक्षक सुरेश मिश्रा, रणवीर सिंह, श्याम पटेल, नरेन्द्र तोमर, अजित यादव, संदीप यादव, योगेश सिंह परमार, भीम ंिसह का सराहनीय योगदान रहा।

21 आदतनव 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आतदन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 147 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 07 स्थायी, 36 गिरफ्तारी व 147 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलाई मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले मोहनसिंह पिता ब्रजमोहन सिंह देवड़ा (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अराधना नगर इंदौर निवासी राहुल पिता रामसिंग (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 13.30 बजे लाबरिया भैरू झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लाबरिया भैरू निवासी दीपू पिता कैलाश जाटव (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 27 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, कबीटखेड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रवि पिता मोतीलाल (23) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 सितंबर 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इलियास कॉलोनी खजराना निवासी निजाम पिता अमीन शेख (28) तथा खिजराबाद निवासी इस्तियाक पिता अय्‌यूब (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गयें।
            पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को लसूड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बिज्जखेड़ी निवासी संतोष पिता नारायण (40) तथा शांतीनगर निवासी आशीष पिता रमेश सुनवाड़े (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 11.00 बजे, स्कीम नं. 54 इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलेमेघदूत नगर निवासी द्वारकानाथ पिता मुन्नालाल सोनकर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2013 को 12.00 बजे, पिलियाखाल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अमर पिता बाबूलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 28, 2013

विष्णू केवट अपहरण कांड का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 13/05/2013 को विष्णू केवट पिता घनश्याम केवट अपने घर से करीबन 08.30 बजे निकला था जो देर रात तक वापस नही आया काफी ढूढने के बाद उसकी पत्नी संजू बाई ने दिनांक 14/05/2013 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी किन्तू बाद में फिरौती के लिये फोन आने पर थाना हीरानगर पर अपराध क्रं. 240/13 धारा 365 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर दिनांक 25/05/13 को विवेचना में लिया गया। आरोपी अज्ञात द्वारा अपहृत व्यक्ति विष्णू के मोबाईल फोन का इस्तेमाल कर फिरौती की रकम शहर के विभिन्न जगहों पर लेने की बात की गयी थी। जिसमें इंदौर रेल्वे स्टेशन, लक्ष्मी बाई नगर, देवास आदि स्थानों पर फिरौती की रकम 15 लाख रूपयें लेकर बुलाया था। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्वी क्षैत्र) श्री ओ. पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन-1 श्री आबिद खान तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में टीआई संजयवर्मा अपनी टीम के साथ सादी वर्दी में लगातार पूरे संदंर्भ पर नजर बनाये हुये थे, किन्तु आरोपी भी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुये था, अंततः उसने मोबाईल फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया तथा शहर के उन एसटीडी पीसीओं से जहॉ पर केबिन होते थे, कोई वृद्वजन या महिला होती थी उन एसटीडी, पीसीओं का प्रयोग कर फिरौती वसूलने का प्रयास करता रहा। 
अंततः आरोपी ने दोपहर में बाणगंगा स्थित पीसीओं से फोन कर फरियादीया से फिरौती की बात की तथा जगह निर्धारण हेतु शाम को फोन करने का कहा। टीआई श्री संजय वर्मा व फरियादी तथा आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक प्रवीण सिंह, आरक्षक मनोज ने तत्काल मिटींग कर कार्ययोजना बनायी तथा शाम के फोन का इंतजार करने लगें। जैसे ही फरियादी के फोन पर एसटीडी नंबर आये उसी समय तत्काल फरियादी के रिश्तेदार ने दूसरे नंबर से टीआई श्री संजय वर्मा को उस एसटीडी का नंबर बताया तभी आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी ने एसटीडी नंबर को अपने सूत्रो से नाम पता ज्ञात कर पहुॅचते ही देखा कि एक व्यक्ति केबिन से फोन कर रहा है तभी मय बल दबिश देकर उसे पकड़ा गया तथा रिसीवर छिनकर बात सुनी, सामने से फरियादीया की आवाज आ रही थी। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, तो आरोपी अर्जुन ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की, विष्णू के संबंध में जो कि आरोपी द्वारा बताया गया कि विष्णू किसी महिला के साथ अवैध संबंधो के चलते उसे लेकर बड़ौदा में सूर्या होटल के आसपास रह रहा हैं, इसपर पुलिस दल द्वारा बड़ौदा ले जाकर इस बात की तस्दीक की तो अर्जुन द्वारा बतायी गयी बाते महज मनगढ़त कहानी पता चली। तत्पश्चात वापस पुलिस दल इंदौर आया और आरोपी से पुनः पूछताछ करते आरोपी अर्जुन ने बताया कि विष्णू केवट अपने किसी मित्र के पास बेगमबाग में किराये से रह रहा हैं चलकर बता देता हूॅ उसकी यह बात भी झूठ निकली। 
               अंत में आरोपी अर्जुन से सखती से पूछताछ करते वह टूट गया उसने सारी कहानी पुलिस को सच-सच बया कर दी। जिसमें उसने बताया कि विष्णू केवट मेरी दूसरी पत्नी सुनीता जो कि बाणगंगा में रहती है पर बुरी नजर रखता था तथा उससे शारिरिक संबंध स्थापित करवाने हेतु अर्नगल दबाव बनाता था। दिनांक 13/05/13 को आरोपी अर्जुन केवट की मुॅहबोली साली की शादी थी, उसी दौरान उसने सुनियोजित योजना के तहत विष्णू केवट कोएमआर-10 ब्रिज के पास खेत में अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने मोबाईल पर फोन कर बुलवाया तथा जैसे ही विष्णू खेत पर पहुॅचा, योजना के मुताबिक आरोपी अर्जुन ने अपने भाई अरविंद के साथ विष्णू केवट की हत्या कर दी तथा लाश 11 मीटर गहरे सीवर चेम्बर में फेंक दी तथा मृतक विष्णू के मोबाईल फोन को अपने कब्जे में ले लिया, उससे फिरौती की मांग करता रहा। बेलेन्स समाप्त हो जाने के दौरान एमआर-10 चौराहे के पास से मोबाईल रिचार्ज कराया तथा शहर के अलग-अलग स्थानो से फोन कर पुलिस को छकाने का प्रयास करता रहा, जिसमें जिला अपराध शाखा की पूरी टीम तथा थाना हीरानगर की टीम आरोपी की सुरागरसी करते रहे। अंततः वह टीआई संजय वर्मा व उनकी टीम के बिछाये जाल में फंस गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुये, वह चेम्बर दिखाया जिसमें आरोपियों द्वारा लाश फेकी गयी थी। पुलिस के अथक प्रयास व नगर निगम, ग्राम पंचायत तथा फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आरोपियों की निशादेही पर आरोपियों द्वारा फेके गये स्थान से करीबन 50 मीटर अंदर सीवरेज लाईन से फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों द्वारा एक सड़ी हुयी क्षत विक्षत लाश बरामद की गयी, जिसकी शिनाखतमृतक के पुत्र नितिन द्वारा की गयी। 
इस घटना की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी संजय वर्मा, उपनिरीक्षक वरसिंग खड़िया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रवीण सिंह, तथा आरक्षक मनोज का सराहनीय योगदान रहा। पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उक्त घटना के संबंध में 15 हजार ईनाम की घोषणा की गयी थी। 

20 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 12 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे सांवेर रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 4 नरवर इंदौर निवासी शब्बीर पिता हकीम (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना अन्नूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 21.20 बजे, गोपुर चौराहा रिंग रोड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले दयाराम पिता सालिगराम, विनोद पिता राम दिवाकर, महेन्द्र पिता राधेश्याम तथा दीपक पिता शंकर पाटिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2330 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 16.20 बजे, मूसाखेडी चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अमित, मुरसिंग, सुनील, कमलेश तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिसथाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 19.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साधू वासवानी नगर बगीचे के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 39,40 लाडका नगर निवासी अशोक पिता चंदन (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4400 रूपये कीमत की 08 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 01.20 बजे स्कूल नं. 15 के सामने मल्हार आश्रम से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 158 सत्यसांई बाग कॉलोनी बाणगंगा निवासी विष्णु पिता किशोर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1680 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 11.20 ग्राम नाहर खेडा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता मनीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 19.30 बजे आरोपी के मकान के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राला मण्डल निवासी दीपक पिता सरदारसिंह (254) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 790 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 11.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उकावा मंदिर परिसर के सामने गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामदास पिता जमनादास उर्फ रामकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

एटीएम चोरी के संदिग्ध आरोपी का फोटो




इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- फरियादी अशोक पिता मानकचंद्र भेरवाल (38) निवासी 334 लाला का बगीचा इंदौर का सेन्ट्रल बैंक मील एरिया वाय एन रोड़ इंदौर में खाता है, जिसका खाता नं. 1393228339 का एटीएम चोरी हो गया। फरियादी के एटीएम से एक्सिस बैंक के एटीएम से दिनांक 29/04/13 को 10 हजार रूपयें निकाले गये, दिनांक 30/04/13 को 05 हजार रूपयें निकाले गये तथा इसी दिनांक को भोपाल एक्सिस बैंक के एटीएम से 1900 रूपयें निकाले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर अपराध क्रं. 389/13 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश करते, संदिग्ध आरोपी का फोटो मिला हैं। उपरोक्त फोटो वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर कंट्रोल रूम के 100 नंबर अथवा थाना पलासिया के फोन नं. 0731-2491775 पर सूचित करें।

Friday, September 27, 2013

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इंदौर शहर में बढ़ते हुये प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुयें इंदौर शहर के पश्चिमी क्षैत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से श्रीमति पद्‌मा व्यास, वैज्ञानिक प्रदूषण एवं यातायात विभाग से श्री गोविंद रावत एवं श्री अरविंद तिवारी उपपुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में निरीक्षक डी.आर. एस. चौहान व स्टॉफ द्वारा डीजल से चलने वाले 50 वाहनों को चैक किया गया तथा 20 वाहन निर्धारित मानक अनुरूप नही पाये जाने से उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गयी।