Saturday, September 28, 2013

विष्णू केवट अपहरण कांड का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि दिनांक 13/05/2013 को विष्णू केवट पिता घनश्याम केवट अपने घर से करीबन 08.30 बजे निकला था जो देर रात तक वापस नही आया काफी ढूढने के बाद उसकी पत्नी संजू बाई ने दिनांक 14/05/2013 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी किन्तू बाद में फिरौती के लिये फोन आने पर थाना हीरानगर पर अपराध क्रं. 240/13 धारा 365 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर दिनांक 25/05/13 को विवेचना में लिया गया। आरोपी अज्ञात द्वारा अपहृत व्यक्ति विष्णू के मोबाईल फोन का इस्तेमाल कर फिरौती की रकम शहर के विभिन्न जगहों पर लेने की बात की गयी थी। जिसमें इंदौर रेल्वे स्टेशन, लक्ष्मी बाई नगर, देवास आदि स्थानों पर फिरौती की रकम 15 लाख रूपयें लेकर बुलाया था। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्वी क्षैत्र) श्री ओ. पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन-1 श्री आबिद खान तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में टीआई संजयवर्मा अपनी टीम के साथ सादी वर्दी में लगातार पूरे संदंर्भ पर नजर बनाये हुये थे, किन्तु आरोपी भी पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखे हुये था, अंततः उसने मोबाईल फोन का इस्तेमाल करना बंद कर दिया तथा शहर के उन एसटीडी पीसीओं से जहॉ पर केबिन होते थे, कोई वृद्वजन या महिला होती थी उन एसटीडी, पीसीओं का प्रयोग कर फिरौती वसूलने का प्रयास करता रहा। 
अंततः आरोपी ने दोपहर में बाणगंगा स्थित पीसीओं से फोन कर फरियादीया से फिरौती की बात की तथा जगह निर्धारण हेतु शाम को फोन करने का कहा। टीआई श्री संजय वर्मा व फरियादी तथा आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक प्रवीण सिंह, आरक्षक मनोज ने तत्काल मिटींग कर कार्ययोजना बनायी तथा शाम के फोन का इंतजार करने लगें। जैसे ही फरियादी के फोन पर एसटीडी नंबर आये उसी समय तत्काल फरियादी के रिश्तेदार ने दूसरे नंबर से टीआई श्री संजय वर्मा को उस एसटीडी का नंबर बताया तभी आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी ने एसटीडी नंबर को अपने सूत्रो से नाम पता ज्ञात कर पहुॅचते ही देखा कि एक व्यक्ति केबिन से फोन कर रहा है तभी मय बल दबिश देकर उसे पकड़ा गया तथा रिसीवर छिनकर बात सुनी, सामने से फरियादीया की आवाज आ रही थी। आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी, तो आरोपी अर्जुन ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की, विष्णू के संबंध में जो कि आरोपी द्वारा बताया गया कि विष्णू किसी महिला के साथ अवैध संबंधो के चलते उसे लेकर बड़ौदा में सूर्या होटल के आसपास रह रहा हैं, इसपर पुलिस दल द्वारा बड़ौदा ले जाकर इस बात की तस्दीक की तो अर्जुन द्वारा बतायी गयी बाते महज मनगढ़त कहानी पता चली। तत्पश्चात वापस पुलिस दल इंदौर आया और आरोपी से पुनः पूछताछ करते आरोपी अर्जुन ने बताया कि विष्णू केवट अपने किसी मित्र के पास बेगमबाग में किराये से रह रहा हैं चलकर बता देता हूॅ उसकी यह बात भी झूठ निकली। 
               अंत में आरोपी अर्जुन से सखती से पूछताछ करते वह टूट गया उसने सारी कहानी पुलिस को सच-सच बया कर दी। जिसमें उसने बताया कि विष्णू केवट मेरी दूसरी पत्नी सुनीता जो कि बाणगंगा में रहती है पर बुरी नजर रखता था तथा उससे शारिरिक संबंध स्थापित करवाने हेतु अर्नगल दबाव बनाता था। दिनांक 13/05/13 को आरोपी अर्जुन केवट की मुॅहबोली साली की शादी थी, उसी दौरान उसने सुनियोजित योजना के तहत विष्णू केवट कोएमआर-10 ब्रिज के पास खेत में अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने मोबाईल पर फोन कर बुलवाया तथा जैसे ही विष्णू खेत पर पहुॅचा, योजना के मुताबिक आरोपी अर्जुन ने अपने भाई अरविंद के साथ विष्णू केवट की हत्या कर दी तथा लाश 11 मीटर गहरे सीवर चेम्बर में फेंक दी तथा मृतक विष्णू के मोबाईल फोन को अपने कब्जे में ले लिया, उससे फिरौती की मांग करता रहा। बेलेन्स समाप्त हो जाने के दौरान एमआर-10 चौराहे के पास से मोबाईल रिचार्ज कराया तथा शहर के अलग-अलग स्थानो से फोन कर पुलिस को छकाने का प्रयास करता रहा, जिसमें जिला अपराध शाखा की पूरी टीम तथा थाना हीरानगर की टीम आरोपी की सुरागरसी करते रहे। अंततः वह टीआई संजय वर्मा व उनकी टीम के बिछाये जाल में फंस गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुये, वह चेम्बर दिखाया जिसमें आरोपियों द्वारा लाश फेकी गयी थी। पुलिस के अथक प्रयास व नगर निगम, ग्राम पंचायत तथा फायर ब्रिगेड के प्रयासों से आरोपियों की निशादेही पर आरोपियों द्वारा फेके गये स्थान से करीबन 50 मीटर अंदर सीवरेज लाईन से फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों द्वारा एक सड़ी हुयी क्षत विक्षत लाश बरामद की गयी, जिसकी शिनाखतमृतक के पुत्र नितिन द्वारा की गयी। 
इस घटना की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी संजय वर्मा, उपनिरीक्षक वरसिंग खड़िया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रवीण सिंह, तथा आरक्षक मनोज का सराहनीय योगदान रहा। पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री विपिन माहेश्वरी द्वारा उक्त घटना के संबंध में 15 हजार ईनाम की घोषणा की गयी थी। 

20 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आतदन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 12 स्थायी, 69 गिरफ्तारी व 181 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013को 15.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दीपमाला ढाबा के पीछे सांवेर रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 4 नरवर इंदौर निवासी शब्बीर पिता हकीम (27) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना अन्नूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 21.20 बजे, गोपुर चौराहा रिंग रोड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले दयाराम पिता सालिगराम, विनोद पिता राम दिवाकर, महेन्द्र पिता राधेश्याम तथा दीपक पिता शंकर पाटिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2330 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 16.20 बजे, मूसाखेडी चौराहा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अमित, मुरसिंग, सुनील, कमलेश तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिसथाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 19.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साधू वासवानी नगर बगीचे के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 39,40 लाडका नगर निवासी अशोक पिता चंदन (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4400 रूपये कीमत की 08 बाटल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 01.20 बजे स्कूल नं. 15 के सामने मल्हार आश्रम से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 158 सत्यसांई बाग कॉलोनी बाणगंगा निवासी विष्णु पिता किशोर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1680 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 11.20 ग्राम नाहर खेडा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता मनीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 19.30 बजे आरोपी के मकान के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राला मण्डल निवासी दीपक पिता सरदारसिंह (254) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 790 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2013 को 11.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उकावा मंदिर परिसर के सामने गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामदास पिता जमनादास उर्फ रामकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 धारिया जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

एटीएम चोरी के संदिग्ध आरोपी का फोटो




इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2013- फरियादी अशोक पिता मानकचंद्र भेरवाल (38) निवासी 334 लाला का बगीचा इंदौर का सेन्ट्रल बैंक मील एरिया वाय एन रोड़ इंदौर में खाता है, जिसका खाता नं. 1393228339 का एटीएम चोरी हो गया। फरियादी के एटीएम से एक्सिस बैंक के एटीएम से दिनांक 29/04/13 को 10 हजार रूपयें निकाले गये, दिनांक 30/04/13 को 05 हजार रूपयें निकाले गये तथा इसी दिनांक को भोपाल एक्सिस बैंक के एटीएम से 1900 रूपयें निकाले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पलासिया पर अपराध क्रं. 389/13 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश करते, संदिग्ध आरोपी का फोटो मिला हैं। उपरोक्त फोटो वाले व्यक्ति की जानकारी प्राप्त होने पर कंट्रोल रूम के 100 नंबर अथवा थाना पलासिया के फोन नं. 0731-2491775 पर सूचित करें।

Friday, September 27, 2013

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इंदौर शहर में बढ़ते हुये प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुयें इंदौर शहर के पश्चिमी क्षैत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से श्रीमति पद्‌मा व्यास, वैज्ञानिक प्रदूषण एवं यातायात विभाग से श्री गोविंद रावत एवं श्री अरविंद तिवारी उपपुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में निरीक्षक डी.आर. एस. चौहान व स्टॉफ द्वारा डीजल से चलने वाले 50 वाहनों को चैक किया गया तथा 20 वाहन निर्धारित मानक अनुरूप नही पाये जाने से उनके विरूद्व वैधानिक कार्यवाही की गयी।

10 आदतन व 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 स्थायी, 74 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 32 स्थायी, 74 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त 19 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 20.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडवानी प्लाजा सेकण्ड फ्लोर दुकान नं. 19 से कम्प्युटर द्वारा हार-जीत का जुआखेलते हुये मिले पंकज, विजय, पवन, आकाश, राकेश, दिनेश, सोनू तथा विवेक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 हजार 500 रूपयें नगदी तथा 03 कम्प्यूटर मय उपकरण के बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 13.20 बजे, 86/1 ओल्ड राज मोह से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले परवेज, शहनवाज, मोह अनीस, अ. वहीद तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 50 रूपयें नगदी तथा 10 मोबाईल फोन व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 20.10 बजे, तांगा स्टेण्ड के पास राजवाडा से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गोविन्द पिता माधव, जीतू पिता करण सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 21.50 बजे, पालिया पेट्रोलपंप के पास आम रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले किशन पिता धन्नालाल, विक्रम पिता केशर सिंह तथा मनीष पिता जगन्नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1700 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-10 चन्द्रगुप्त मोर्य चोराहा इंदौर से कार एमपी09 सीके 6044 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले 243 वैभव नगर निवासी कन्हैयालाल पिता शंभूलाल पांडे (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 50 हजार रूपये कीमत की 20 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पंजाबी ढाबा एबी रोड देवास नाका निवासी गिल्लू उर्फ पंकज पिता मदनलाल शर्मा (24) तथा ग्राम ढाबली इंदौर निवासी राधेश्याम पिता राम जी (53) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत की 02 बोतल, 08 क्वाटर अंग्रेजी शराब व 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले159 बालदा कालोनी निवासी जीतू पिता गोपी जाटव (30) तथा 30 ररिवदास निवासी मोनू पिता सुरेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2080 रूपये कीमत की 52 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को किशनगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम सांतेर निवासी लाखन सिंह पिता हरिसिंह राजपूत (40) तथा ग्राम नयापुरा निवासी जयराम पिता बल्लू भील (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपये कीमत की 36 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर रोड न. 1 लाल मंदिर के पास आम रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 204 शंकर कुम्हार का बगीचा  निवासी संदीप पिता भागीरथ वर्मा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2013 को 13.40 बजे कडाव घाट चौराहा के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 71 छत्रीबाग इन्दौर निवासी योगेश पिता सुभाष जायसवाल (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 01 कटार जप्त किया गया।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 26, 2013

09 आदतन व 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

27 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 200 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 27 स्थायी, 72 गिरफ्तारी व 200 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 20.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महादेव इलेक्ट्रानिक्स के पास गोविन्द नगर खारचा मैन रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्तमिले 27/1 शंकरगंज निवासी पवन पिता शिव (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 19.30 बजे, वेयर हाउस रोड शुलभ काम्प के पास सियागंज से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले पिपलियाराव निवासी मोहन पिता नारायण (54) तथा चितावद निवासी कमलेश पिता रामदास (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 710 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंग नगर कांकड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले गजराज पिता सोभाराम (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 14.10 बजे, यादव मोह महूं आम रोड से अवैध शराब ले जातेहुये मिले सांवेर थाना किशनगंज निवासी माधव पिता केसरसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर आम वाला रोड पुलिया के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 439 गंगानगर इंदौर निवासी सचिन पिता बसंत (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2013 को 12.45 बजे राज मोह वाईन शॉप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मदाक पिता बिंदूलाल (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 25, 2013

स्कूली बच्चों के साथ पुलिस का सीधा संवाद एवं यातायात शिक्षा

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- आज दिनांक 25.09.13 को सेट रेफील स्कूल में बच्चो को यातायात शिक्षा एवं श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर द्वारा सीधा संवाद किया गया। कार्यक्रम मे स्कूल के लगभग 500 बच्चे शिक्षक, प्राचार्य एवं यातायात के सभी अधिकारी उपस्थित थे। संवाद के दौरान बच्चो द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, महोदय से बड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गये, जिनका श्री माहेश्वरी द्वारा बड़ी सहजता से उत्तर दिया गया, जिनके प्रमुख अंश निम्नानुसार है - 
1. पुलिस केवल उन प्रकरणों का निराकरण करती है, जिनका प्रकाशन मीडिया में होता है, नही तो नही घ्
उत्तर :- नही पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष लगभग 12000 प्रकरणों का निराकरण किया जाता है, जिनका मीडिया में उल्लेख तक नही होता है, यह सही है कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना/अनुसंधान करने में समय भी लगता है।

2. पुलिस से आसानी से संपंर्क कैसे किया जा सकता है घ्
उत्तर :- पुलिस आपके बीच की सहयोगी संस्था है, 100 नंबर एक प्रचलित एवं सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें आसानी से अपनी समस्या पुलिस तक पहुॅचायी जा सकती है, इसके अतिरिक्तबढ़त मोबाईल के प्रचलन को देखते हुयें हमारे द्वारा सिटीजन कॉप भी प्रारंभ किया गया है, जिसमें आप स्वयं अपराधिक/संदेहियों/कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों के बारे में जानकारी दे सकते है। जानकारी देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है।

3. दिल्ली गैंग रेप में नाबालिग को मात्र 3 साल की सजा हुयी, क्या वह 3 साल बाद फिर छूट जायेगा घ्
उत्तर :- भारत में प्रत्येक कानून के अंदर उसका उल्लंघन करने के लिये पृथक-पृथक प्रावधान है, जो सजा दी गयी है, वह कानून के अनुरूप् ही है।

4. महिलायें/बच्चियॉ अपनी सुरक्षा के लिये क्या कर सकती है घ्
उत्तर :- सर्वप्रथम किसी भी प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल उसकी सूचना अपने परिवार/पुलिस को दे। तथ्यों को किसी से भी न छुपाये किन्तु किसी भी रूप में निर्दोष न फंस जाये यह भी ध्यान रखा जाये। आप जहॉ भी रहे अपने परिवार वालों को उसकी सूचना दे।

5. हम लोग पुलिस कैसे बन सकते है घ्
उत्तर :- पुलिस में 4 स्तर पर भर्ती होती है, 1. आरक्षक, 2. उपनिरीक्षक, 3. उपपुलिस अधीक्षक एवं 4. भारतीय पुलिस सेवा। आरक्षक से उपनिरीक्षक तक की भर्ती मुखयालय स्तर, जबकि उपपुलिस अधीक्षक स्तर पर म.प्र. लोकसेवा आयोग एवं भारतीय पुलिस सेवा हेतु भर्ती संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप आवेदन पत्र भरकर की जाती है।

6. अन्य शहर की तुलना में इन्दौर शहर में यातायात का उल्लंघन अधिक क्यो होता हैघ्
उत्तर :- ऐसा नही है, यातायात नियमों का उल्लंघन प्रत्येक शहर में किया जाता है। जहॉ तक इन्दौर शहर का प्रश्न है, यहॉ की जनता काफी जागरूक एवं कानून का पालन करने वाली है। यह भी सही है कि किसी भी शहर का यातायात उस शहर का आईना होता है, जिसे देखकर वहॉ की जनता एवं विकास का आंकलन किया जा सकता है। इन्दौर शहर में यातायात जागरूकता हेतु हमें आपके सहयोग की सर्वाधिक आवश्यकता है।

7. चौराहों पर देखने में आता है कि कुछ पुलिसकर्मी अपनी ड्‌यूटी अच्छी तरह से करते हैं जबकि कुछ लोग चौराहों पर खड़े तक नही होते हैं घ्
उत्तर :- ऐसा प्रत्येक विभाग में होता है, हर व्यक्ति समान मानसिकता का नही होता है इसलिये बड़े अधिकारियों द्वारा अच्छा काम करने वालों को ईनाम दिया जाता है, जबकि लापरवाही करने वालों कों दण्डित किया जाता है। आप लोग भी सिटीजन कॉप के माध्यम से लापरवाही करने वालों की जानकारी दे सकते है।

निगरानी बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, सोने की 02 चेन, चांदी के जेवरात व मोबाईल मिलें

इन्दौर -दिनांक 25 सितंबर 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ. पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 03 सितंबर 2013 की दरमियानी रात में एक नकाब पोश बदमाश ने सुमन बाई निवासी तुकोगंज के घर का दरवाजा तोड़कर उससे सोई हुई अवस्था में सोने की चैन खीच कर भाग गया था, जिस पर पुलिस द्वारा प्रकरण पंजीबद्व किया गया, वहीं दूसरी ओर इसी बदमाश द्वारा अम्बिका सेव भण्डार के ऊपर चढ़ कर मकान में सो रहे महेश पालीवाल के घर से सोने चांदी के जेवरात व मोबाईल फोन भी चोरी किया गया था। उक्त बदमाश को आज पुलिस ने चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी का नाम समसेर पिता सलीम शाह (28) निवासी डी. 8 आईडीए मल्टी बंगाली कॉलोनी के पास इंदौर का होना बताया है।
थाना प्रभारी एम. जी. रोड़ कन्हैयालाल दांगी व उनकी टीम के सउनि ए. टोपो, आरक्षक फारूख खान तथा दीपेन्द्र जाट द्वारा पकड़े गये आरोपी समसेर पिता सलीम शाह से घटना दिनांक को फरियादिया सुमन बाई से लूटी गयी सोने की चैन वजनी दो तोला कीमती करीबन 60 हजार रूपयें वमहेश पालीवाल के घर से चोरी हुयी सोने की चैन 02 तोला, चांदी के 05 सिक्के, चांदी का लोटा, 02 मोबाईल फोन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्व थाना एमजी रोड़ में कुल 10 अपराध पंजीबद्व होकर थाने का निगरानी बदमाश है, आरोपी से पूछताछ जारी है, इससे अभी और मामलों में माल मश्रुका बरामद होने की संभावना है।