इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Saturday, September 21, 2013
02 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 381 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 02 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 381 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 11.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महारानी रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतेंहुये मिलें मुबारिक, विजय, नौशाद, इदरीश, रफीक तथा सावेर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1795 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, सर्वहारा नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें भागीरथपुरा निवासी सुनिल पिता खूबचंद वर्मा (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मारूती नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता बद्रीलाल सोलंकी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7600 रूपये कीमत की 36 बॉटल बियर तथा 40 क्वाटर व्हीस्की बरामद की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 14.30 बजे, नगीन नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहनेवाले सुशील पिता बनेसिंह (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 13.30 बजे, 60 फीट रोड़ द्वारकापुरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ऋषि पैलेस निवासी मुकेश पिता हीरालाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी ग्वालटोली धर्मशाला के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बड़ी ग्वालटोली निवासी पवन पिता महेश उर्फ चंगीराम (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 20.45 बजे, रामानंद नगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोकनायकनगर निवासी काबू उर्फ जीतू पिता रामेश्वर सेन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 गंडासा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2013 को 09.15 बजे, गवलीपुर चौराहा मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शंकर रोड़ मानपुर निवासी जगदीश पिता गीतालाल यादव (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, September 20, 2013
01 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
27 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 27 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 15.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नंदानगर रोड़ नं. 10 इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें टापूनगर निवासी जितेन्द्र पिताचिमनलाल (42) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चितावद काकड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेश पिता दयाराम सिलावट (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 14.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मजहर अहमद पिता अब्दुल मजीद (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 संतूर जप्त कियागया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 सितंबर 2013 को 14.00 बजे, विश्वास नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम कोदरिया निवासी पन्नालाल पिता मुन्नालाल परमार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, September 19, 2013
जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 के 14.20 बजे इमरान उर्फ बच्चा के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी इमरान उर्फ बच्चा एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 10 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी इमरान उर्फ बच्चा पिता गुलाब मोहम्मद कुरैशी (23) निवासी लक्ष्मी नगर सिरपुर काकड़ इंदौर को 18 सितंबर 2013 को 13.30 बजे इसके घर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
01 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसेआदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
22 गिरफ्तारी व 70 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 22 गिरफ्तारी व 70 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्कर गली सियागंज इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सियागंज निवासी धनराज पिता श्रीकृष्ण (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 440 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल पिता बाबूलाल बेरवा (43) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 15.40 बजे, राजनगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाल्दा कॉलोनी निवासी पिंटू उर्फ पिन्टा पिता बलराम जाटव (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 सितंबर 2013 को 15.00 बजे, सात रास्ता महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले हरिफाटक महूॅ निवासी मोहम्मद रफीक उर्फ नेवला पिता मोहम्मद सलीम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, September 18, 2013
03 आदतन व 19 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 115 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को 03 स्थायी, 44 गिरफ्तारी व 115 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को 14.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चम्पाबाग इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 69/3 मुल्तानी लाईन नईचाल चंपाबाग इंदौर निवासी अब्दुल सलाम पिता हाजी कमरूद्दीन लोहार (55) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 370 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 सितंबर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 17 सितंबर 2013 को 08.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर रिंग रोड़ सर्विस रोड़ के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर निवासी दीपक पिता गंगाराम वसुनिया (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Tuesday, September 17, 2013
04 आदतन व 20 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 17 सितंबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Subscribe to:
Posts (Atom)