Saturday, August 24, 2013

क्राईमब्रांच द्वारा नकबजन गिरोह पकड़ा गया, सोना, विदेशी मुद्रा एंव आर्टिफिशियल जेवरात जप्त

इन्दौर - दिनांक 24 अगस्त 2013 - पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को शहर में चोरीयों की घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु टीम का गठन किया गया था । इस पर टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का सामान सस्ते भाव में बेचने के लिये घूम रहा है। टीम द्वारा तस्दीक करने हेतु उस व्यक्ति को टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय ठस पिता गणेश चौहान (32) निवासी 86 सिरपुर काकंड थाना चंदननगर इंदौर का बताया । पूछताछ करने पर उसने थाना चंदननगर क्षेत्र में अपने साथी विक्रम उर्फ उदय पिता गिरधारी लाल साहू (22) निवासी देवरी फाटक सागर हाल नि सिरपुर एवं रिषी पैलेस इंदौर एवं मंगल उर्फ रामराज पिता शंकर चौहान (24) निवासी गली नं. 02 शांति नगर मूसाखेडी के साथ मिलकर करीब आधा दर्जन चोरीयां करना कबूल किया। संजय कि निशादेही पर उपरोक्त दोनों को पकडकर लाखों रूपये का सोना जो कि थाना चंदननगर के अप क्र 726/13 धारा 380 ताहि , अप क्र 725/13 धारा 457380  ताहि का है एवं विदेशी मुद्रा एंव आर्टिफिशियल जेवरात जप्त किये गये । आरोपियों से और माल मिलने की संभावना है । आरोपी संजय के पूर्व में भी 19 अपराध एवं मंगल के पूर्व में 11 अपराध तथा विक्रम उर्फ उदय के भी 02 अपराध विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है । थाना चंदननगर द्वारा आरोपी संजय के विरूद्ध जिलाबदर कि कार्यवाही भी की गई है।  आरोपियों को वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना चंदननगर के सुपुर्द किया गया ।
उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चंदरसिंह, अमरसिंह, आरक्षक रणवीरसिंह, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, विष्णु मीणा, सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

दो अंधेकत्लो का खुलासा, 05 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, हत्या में प्रयुक्त चाकू व खुखरी बरामद

इन्दौर - दिनांक 24 अगस्त 2013- पुलिस अधीक्षक, जिला इन्दौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि अंधे कत्ल में बाणगंगा पुलिस को उल्लेखनिय सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 20.08.13 को बाणगंगा देशी शराब दुकान के सामने अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकू मारकर सुरेन्द्र पिता शिवप्रसाद निषाद (19) निवासी मुखर्जी नगर की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। अज्ञात आरोपी हत्या के उपरान्त फरार हो गये थे। अगली सुबह दिनांक 21.08.13 को कुशवाह नगर में चैन स्नैचर व गुण्डे रवि उर्फ बड़ा बाटा पिता अयोध्या प्रसाद की लाश मिली, जिसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। 
पुलिस अधीक्षक, जिला इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.के. शर्मा की टीम ने इन दोनों कत्लों को चुनौती के रूप में लेकर मामले की खोजबीन शुरू की व बाणगंगा थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में हत्याओं का पर्दाफाश कर आरोपियों को तुरन्त गिरफ्तार करने हेतु टीम गठितकी गई। 
बाणगंगा देशी शराब दुकान के सामने हुये सुरेन्द्र निषाद के अंधेकत्ल में पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि घटना के बाद तीन लड़के मुखर्जी नगर की तरफ तेजी से भागते हुये देखे गये थें, जिसमें एक दुबला-पतला एवं नाटे कद का गोरा सा लड़का भी था। उक्त जानकारी के आधार पर घटना स्थल से मुखर्जी नगर तक के मार्ग में अनेकों लोगो से जब गहन पूछताछ की गयी, तब थाना क्षैत्र के एक बदमाश राहुल से मिलते-जुलते हुलिये की जानकारी मिली, इस पर पुलिस ने राहुल की जब तलाश की तो पता चला कि वह घटना दिनांक की रात्रि से ही गायब है, इस पर गोपनीय मुखबिर लगाकर राहुल के बारे में और जानकारी प्राप्त की गयी और उसके मिलेने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गयी और अंततः पुलिस को राहुल को पकड़ने में सफलता मिलीं। राहुल से पूछताछ के दौरान राहुल पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा, जब सखती से पूछताछ की गयी तो अंततः उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। राहुल से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में घटना में अन्य दो आरोपियों राकेश पिता इन्दरलाल हार्डिया निवासी भागीरथपुरा व वाल्मिकी नगर निवासी झुन्नूउर्फ गोविन्द का शामिल होना भी ज्ञात हुआ है। आरोपियों का मृतक से शराब पीने के दौरान बॉटल दिलाने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात पर आरोपियों ने मृतक की शराब दुकान के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी। एक आरोपी झुन्नू पूर्व में भी हत्या के प्रयास का आरोपी रह चुका है, जो कुछ समय पूर्व ही बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर आया था, जो अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। आरोपी राकेश (04 अपराध) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
         दिनांक 21.08.13 को प्रातः कुशवाह नगर में एक युवक की लाश मिली थी, जिसकी पहचान कराने पर रवि उर्फ बड़ बाटा पिता अयोध्या प्रसाद निवासी कुशवाह नगर के रूप में हुई थी। यह थाना बाणगंगा का कुखयात चैन स्नैचर व हिस्ट्रीशीटर भी था। गुण्डे रवि की हत्या के अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अज्जू पताशा उर्फ अजय पिता मुन्नालाल प्रजापति निवासी भगत सिंह नगर व इन्दर पिता कुंअर सिंह निवासी भगत सिंह नगर के साथ मृतक रवि उर्फ बड़ा बाटा का पैसो के लेन-देन को लेकर झगड़ा चल रहा था। काफी समय से मृतक रवि बाटा जेल में था, लगभग 15 दिन पूर्व जेल से छूटने के बाद इसने अज्जू पताशा व इन्दरको धमकाया भी था, इस सूचना पर अज्जू पताशा व इन्दर के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी, काफी प्रयास के बाद इन्दर पिता कुंअर सिंह को पकड़ा गया व उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर अज्जू पताशा को भी गिरफ्तार कर दोनों से सखती से पूछताछ की गयी तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया। उक्त घटना में इन दोनों के अतिरिक्त भैय्‌यू उर्फ योगेश पिता सूर्यकान्त दुबे निवासी मुखर्जी नगर भी सम्मिलित था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनो ही आरोपी व मृतक पूर्व में चोरी, चाकूबाजी एवं हत्या के प्रयास जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं। मृतक रवि बाटा के विरूद्व विभिन्न थाना में कुल 19 अपराध दर्ज है, साथ ही अज्जू पताशा के विरूद्व 07 अपराध, इन्दर के विरूद्व 05 अपराध तथा भैय्‌यू उर्फ योगेश के विरूद्व कुल 04 अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है। पकड़े गये तीनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त दो चाकू व एक खुखरी सहित घटना के समय पहने गये खून से सने कपड़े बरामद कर लिये गये है। तीनों शातिर आरोपियों से चोरी एवं लूट की घटनाओं में भी पूछताछ की जा रही है, जिनसे कई वारदातो का और खुलासा होने की संभावना है।
इसमें वरिष्ठअधिकारीयों के नेतृत्व में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री योगेश सिंह तोमर और उनकी टीम के उप निरीक्षक राजलल्लन मिश्रा, बी.एस. सिकरवार , सउनि के.के. मिश्रा, प्रआर. राजकुमार व आरक्षक घनश्याम, जितेन्द्र, राममिलन, नागेन्द्र, उदयभान ने बहुत ही सराहनीय योगदान दिया है, जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। 

05 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 24 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को 01 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारीकिये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अगस्त 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले नगीन नगर निवासी सुनील उर्फ सुशील पिता कैलाश (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 875 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2013 को 18.00 बजे, न्यू भीम नगर कंधारी झूले वाले के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनील पिता सोमा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 19 पाव देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 23, 2013

02 आदतन व 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 23 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 43 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 08 स्थाई, 43 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका मंदिर के सामने महूॅ गांव से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलेछोटू, महेश, सुनिल, प्रकाश, बबलू, जितेन्द्र, कमल, अशोक, शिवनारायण, सुनिल तथा लखन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 17.30 बजे, बीमा अस्पताल के सामने इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले डॉक्टर कॉलोनी निवासी पूनमचंद्र पिता मोहनलाल (50) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 14.20 बजे, अहिल्या नगर पुलिया इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहिल्या नगर निवासी ओमप्रकाश पिता नाथूलाल अग्रवाल (62) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 09.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बालोदा टाकून से अवैध शराब ले जातेहुये मिले यही के रहने वाले गट्‌टूलाल पिता रामकिशन कलेरा (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 अगस्त 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2013 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंबेडकर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रंगवासा निवासी दिनेश पिता मोतीलाल बागरी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 22, 2013

03 आदतन व 67 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 22 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 67 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 15 गिरफ्तारी व 81 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को 04 स्थाई, 15 गिरफ्तारी व 81 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 21 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अगस्त 2013- पुलिस थाना परेदशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले हेमन्त, पप्पू, रवि,मुन्ना, श्रवण, साहिल, संतोष, विवेक, संदीप, हेमन्त तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5910 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को 18.15 बजे, पुराना हाट मैदान इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें योगेन्द्र, विशाल, सुमित, सिकन्दर तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5510 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को 15.25 बजे, धार नाका महूॅ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले संतोष, मनोज, कृष्णा, राजेन्द्र तथा राकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 430 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अगस्त 2013- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम अवलाय से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले शोभाराम पिताजानकीलाल गारी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 अगस्त 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा मील इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले फिरोज गांधी नगर निवासी आशीष पिता दिलीप (21) तथा परदेशीपुरा निवासी समीर पिता गणेश मिश्रा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2013 को 12.15 बजे, जीवनदीप कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लोहामंडी निवासी भानू पिता विशब (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 चाकू जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 21, 2013

04 लाख रूपयें के सोने चांदी के जेवरात सहित आरोपी नौकर गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को पलासिया थाना क्षैत्रांतर्गत फरियादी श्री पी.एन. जोशी उम्र करीबन 81 वर्ष निवासी 03 गुलमोहर कॉलोनी इंदौर के आवास में चोरी हो गयी थी। उक्त आवास में फरियादी श्री पी.एन. जोशी पिता श्री नीलकंठ जोशी (81) अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इसी स्थान पर फरियादी श्री पी.एन. जोशी का नौकर देवबहादुर थापा पिता लोकबहादुर थापा (32) भी अपनी पत्नी तथा बच्चो के साथ रहता है। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में नौकर देवबहादुर थापा पर ही शक जाहिर किया गया था, जिस पर से थाना पलासिया पर धारा 381 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर (पूर्व जोन-2) श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस.एम.जैदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपाल सिंह कुशवाह व उनकी टीम के उपनिरीक्षक के.एन. शर्मा, सउनि रघुवंशी, आरक्षक जीशान तथा हरीश द्वारा संदेही नौकर देवबहादुर थापा को पकड़कर पूछताछ की गयी तो वह चोरी के संबंध में मना करता रहा। काफी प्रयासों तथा सतत पूछताछ पर वह टूट गया तथा उसने चोरी करना स्वीकार किया। चुराया गया मश्रुका कीमती करीबन 4 लाख का जिसमें सोने का 01 हार, 01 मंगलसूत्र, चैन, हीरे के 01 जोड़ी टॉप्स, सोने के 03 जोड़ी कान के टॉप्स, 01 जोड़ी नथ, 02 जोड़ी कान की बाली, अंगूठी, साड़ी क्लिप, चांदी की अंगूठी नग सहित, पायजेब आदि पुलिस पलासिया द्वारा संदेही नौकर देवबहादुर थापा के घर से बरामद किया गया।
उपरोक्त आरोपी देवबहादुर थापा फरियादी के यहॉ करीबन 13 साल से नौकरी कर रहा था। उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त मश्रुका बरामद किया गया तथा आरोपी से पूछताछ जारी है।

03 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 21 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थाई, 31 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 14 स्थाई, 31 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 04.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महारानी रोड़ इंदौर से घोड़ी दानों से जुऑ खेलतें हुये मिलें गीरीशतथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3220 रूपयें नगदी तथा 02 घोड़ी दानें बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 01.00 बजे, गोपाल बाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें अनिल, अमित, विशाल, दीपक तथा चंद्रकुनाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 14.15 बजे, पिपली रोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता देवीसिंह जाट (21) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 09.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विश्वास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले विनोद पिता प्रभूनाथ सिंह राजपूत (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 800 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।