Wednesday, August 21, 2013

04 लाख रूपयें के सोने चांदी के जेवरात सहित आरोपी नौकर गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को पलासिया थाना क्षैत्रांतर्गत फरियादी श्री पी.एन. जोशी उम्र करीबन 81 वर्ष निवासी 03 गुलमोहर कॉलोनी इंदौर के आवास में चोरी हो गयी थी। उक्त आवास में फरियादी श्री पी.एन. जोशी पिता श्री नीलकंठ जोशी (81) अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इसी स्थान पर फरियादी श्री पी.एन. जोशी का नौकर देवबहादुर थापा पिता लोकबहादुर थापा (32) भी अपनी पत्नी तथा बच्चो के साथ रहता है। फरियादी द्वारा अपनी रिपोर्ट में नौकर देवबहादुर थापा पर ही शक जाहिर किया गया था, जिस पर से थाना पलासिया पर धारा 381 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर (पूर्व जोन-2) श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस.एम.जैदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपाल सिंह कुशवाह व उनकी टीम के उपनिरीक्षक के.एन. शर्मा, सउनि रघुवंशी, आरक्षक जीशान तथा हरीश द्वारा संदेही नौकर देवबहादुर थापा को पकड़कर पूछताछ की गयी तो वह चोरी के संबंध में मना करता रहा। काफी प्रयासों तथा सतत पूछताछ पर वह टूट गया तथा उसने चोरी करना स्वीकार किया। चुराया गया मश्रुका कीमती करीबन 4 लाख का जिसमें सोने का 01 हार, 01 मंगलसूत्र, चैन, हीरे के 01 जोड़ी टॉप्स, सोने के 03 जोड़ी कान के टॉप्स, 01 जोड़ी नथ, 02 जोड़ी कान की बाली, अंगूठी, साड़ी क्लिप, चांदी की अंगूठी नग सहित, पायजेब आदि पुलिस पलासिया द्वारा संदेही नौकर देवबहादुर थापा के घर से बरामद किया गया।
उपरोक्त आरोपी देवबहादुर थापा फरियादी के यहॉ करीबन 13 साल से नौकरी कर रहा था। उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त मश्रुका बरामद किया गया तथा आरोपी से पूछताछ जारी है।

03 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 21 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थाई, 31 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 14 स्थाई, 31 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 04.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महारानी रोड़ इंदौर से घोड़ी दानों से जुऑ खेलतें हुये मिलें गीरीशतथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3220 रूपयें नगदी तथा 02 घोड़ी दानें बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 01.00 बजे, गोपाल बाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें अनिल, अमित, विशाल, दीपक तथा चंद्रकुनाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 14.15 बजे, पिपली रोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता देवीसिंह जाट (21) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 09.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विश्वास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले विनोद पिता प्रभूनाथ सिंह राजपूत (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 800 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदक मोहल्ला तिराहा महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेवामार्ग महूॅ निवासी सादिक पिता सत्तार (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 17.40 बजे, बेटमा नाका से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम तकीपुरा निवासी सोहन पिता देवीसिंह बंजारा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2013 को 10.15 बजे, ग्राम घाटा बिल्लौद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गनई थाना भैरूगढ़ उज्जैन निवासी अंतरसिंह पिता कृपाचंद्र (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, August 20, 2013

02 आदतन व 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 20 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थाई, 01 फरारी, 45 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को 19 स्थाई, 01 फरारी, 45 गिरफ्तारी व 179 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अगस्त 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोमा की फेल इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें काजी कीचाल इंदौर निवासी राजा पिता कुदंनलाल वर्मा (18) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 570 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
          पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को 18.20 बजे, रविनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अजयबाग कॉलोनी निवासी पप्पू पिता अमरसिंह सिलावट (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अगस्त 2013- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बजरंग नगर काकड़ निवासी छोटेलाल पिता धर्मदेव (38) तथा राहुल गांधी नगर निवासी विजय पिता पूनमचंद्र राठौर (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैधशराब ले जाते हुये मिले तीन इमली चौराहा निवासी सचिन पिता लखनलाल चौहान (20) तथा भावना नगर निवासी मनोज पिता धन्नालाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपये कीमत की 38 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को 12.40 बजे, महेश यादव नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मुखर्जी नगर निवासी हेमू पिता देवीलाल यादव (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 19 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सारवन मोहल्ला महूॅ निवासी सोहेब पिता इकबाल खान (20) तथा टाल मोहल्ला महूॅ निवासी योगेश पिता राजेन्द्र खड़वे (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे 01 चाकू तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभीआरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, August 19, 2013

चोरी की 06 मोटरसायकले आजाद नगर पुलिस द्वारा बरामद

इन्दौर - दिनांक 19 अगस्त 2013- थाना आजादनगर पुलिस द्वारा 04 सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार कर उनके पास से विभिन्न थाना क्षैत्र से चोरी की गयी 06 मोटरसायकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री रामजी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस.एम. जैदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी आजाद नगर व उनकी टीम के आरक्षक दीनदयाल व राजेश भाटिया द्वारा शान्ती नगर कलाली के पास चार लड़को नाना उर्फ रणजीत (19) निवासी पिपल्यिाहाना, रोहित जाटव (19) निवासी मूसाखेड़ी इंदौर व अन्य दो किशोरों को संदिग्ध हालत में खड़ा देखा, पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही दे पाये। जिनसे सखती से पूछताछ करते चोरी की नियत से खड़ा होना बताया, जिन्हे पकड़कर इनके कब्जे से चन्द्रपुरी कॉलोनी से चोरी गयी मोटरसायकल टीव्हीएस विक्टर क्रं. एमपी-09/जेडब्ल्यू/4311 बरामद हुयी। इन चारों से पूछताछ के आधार पर आजादनगर क्षेत्र से चोरी की गयी मोटरसायकल हीरोहोन्डा सीडी एमपी-09/क्यू/9332, थाना खजराना क्षैत्र सेचोरी की गयी मोटरसायकल हीरोहोन्डा स्टेनर क्रं. एमपी-09/एमयू/0688, भंवरकुऑ क्षैत्र से चोरी की गयी मोटरसायकल बजाज पल्सर क्रं. एमपी-09/एमपी/4111, मोटरसायकल एमपी-11/बीसी/5897 व एक अन्य बिना नंबर की मोटरसायकल जो विभिन्न स्थानों पर खड़ी की गयी थी, बरामद की गयी। मोटरसायकल के मालिकों की तलाश की जा रही हैं। 
किशोरों की यह गैंग पहले मोटरसायकल चोरी कर मौज मस्ती कर पेट्रोल खत्म हो जाने पर छोड़ देते थे, लेकिन अब मोटरसायकल बेचने की फिराक में थे। आरोपियों से पूछताछ जारी हैं, इनसे अभी और भी चोरी की मोटरसायकल बरामद होने की संभावना है।

03 आदतन व 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 19 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 12 गिरफ्तारी व 116 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 02 स्थाई, 12 गिरफ्तारी व 116 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलतें मिलें 18 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अगस्त 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजकुमार ब्रीज के नीचे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, कालूराम, भारत, कपिल, मोहन, विनय, विनोद तथा सतीश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7890 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
            पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले समीर, सलमान, राजेश, पांडू, सुभम, राजेश, दिनेश तथा बबला को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 625 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्टके तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अगस्त 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता कन्हैयालाल प्रजापति (39) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 660 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 14.10 बजे, रेल्वे कॉलोनी महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिली बंडा बस्ती महूॅ निवासी शहनाज बी पति अब्दुल अजीज (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की जहरीली 10 लीटर हाथ भट्‌टी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व क्रमशः धारा 34 तथा 49 ए आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अगस्त 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 11.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साउथ तुकोगंजइंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पान्डेरू का बगीचा निवासी दिनेश पिता मदनलाल खटिक (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 18.10 बजे, हाथीपाला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भाट मोहल्ला निवासी हेमू उर्फ हेमंत पिता दिनेश ठाकुर (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 12.50 बजे, सैफी नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बुद्वनगर निवासी दिलीप पिता अशोक (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
             पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 09.30 बजे, एरोड्रम रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नयापुरा निवासी सन्नी पिता नरेन्द्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
              पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2013 को 19.30 बजे, रेल्वे स्टेशन के सामने महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामरहीम कॉलोनीनिवासी निजामुद्‌दीन पिता जाफरूद्‌दीन (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, August 18, 2013

फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उद्‌घोषणा

इन्दौर - दिनांक 18 अगस्त 2013- दिनांक 01/08/2013 को फौजा उर्फ सरफरोज पिता अब्दुल सत्तार, उम्र 27 साल, निवासी 122 साउथ नार्थ तोड़ा, थाना रावजी बाजार, इन्दौर द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर फरियादी दीन मोहम्मद पिता खलील मोहम्मद निवासी 42 जूनापीठा इन्दौर पर पैसों के लेन-देन को लेकर कट्‌टे से फायर किया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सदर बाजार इन्दौर पर अपराध क्रमांक 286/13 धारा 307, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है । 
आरोपी फौजा उर्फ सरफरोज घटना के बाद से फरार है जो आदतन अपराधी है एवं इसके विरूद्ध विभिन्न थानों पर 8 आपराधिक रिकार्ड पंजीबद्ध है जिनमें थाना रावजी बाजार पर अपराध क्रमांक 374/03 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 91/05 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 220/11 धारा 456, 324, 506, 34 भादवि, अपराध क्रमांक 71/06 धारा 147, 148, 149, 294 भादवि, अपराध क्रमांक 411/11 धारा 307, 302, 34, 120बी भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक 412/11 धारा 341, 324, 294, 506, भादवि, थाना जूनी इन्दौर पर अपराधक्रमांक 402/11 धारा 307, 34 भादवि तथा थाना सदर बाजार पर अपराध क्रमांक 286/13 धारा 307, 34 भादवि के पंजीबद्ध हैं। प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इंदौर श्री अनिल सिंह कुद्गावाह द्वारा पुलिस रेग्युलेद्गान की धारा 80 ए की द्गाक्तियो का प्रयोग करते हुऐ यह उद्‌घोषणा की गयी है कि जो कोई व्यक्ति उक्त प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे कि आरोपी की गिरफ्तारी हो सके। उक्त आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रूपये अक्षरी पांच हजार नगदी ईनाम दिया जायेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। 
पुरस्कार वितरण के संबध मे पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जिला इन्दौर का निर्णय अंतिम होगा। 

शातिर वाहन चोर गिरफतार मोटर सायकल जप्त

इन्दौर - दिनांक 18 अगस्त 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी के संबंध में शहर के समस्त थानो के साथ थाना पंढरीनाथ को भी निर्देशित किया था कि मुखबीर लगाकर वाहन चोर पकडे। जिनके निर्देशों के तारतम्य में पिछले दिनों थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में मोटर सायकल का ताला तोडकर वाहन चोरीकरने वाले आरोपी को गिरफतार करने में पंढरीनाथ पुलिस को सफलता मिली।
दिनांक 24.07.13 को फरियादी मोहम्मद सोहेल की 15 नयापीठा से वाहन क्रमांक एम.पी 09 -एम.पी. 1985 अज्ञात बदमाश ने चोरी कर ली थी। जिस पर से थाना पंढरीनाथ पर अपराध पंजीबंध्द्व कर विवेचना की गई। 
पंढरीनाथ पुलिस को मुखबीर की सूचना उक्त अपराध में आरोपी मुस्ताक को गिर. किया तथा एक अन्य आरोपी फिरोज पिता मोहम्मद हारून निवासी नयापीठा इन्दौर फरार हो गया था। जिसकी पतारसी करते मुखबीर की सूचना पर इसे मय फोर्स के घेराबंदी कर गिर. किया गया। इनके कब्जे से पुलिस ने 1 अन्य मोटर सायकल एम.पी 09-एम.एल-4661 जिसे आरोपी ने नंदलालपुरा जवाहर मार्ग से चुराई थी जप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी फिरोज पिता मोहम्मद हारून निवासी नयापीठा इन्दौर के पूर्व में भी वाहन चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार रखना, मारपीट के करीबन 2 दर्जन से भी अधीक अपराध हैं तथा कई अपराधों में सजायाब भी है। 
आरोपी से पूछताछ पर चोरी के और भी वाहन बरामद होने की संभावना है। श्री जे.डी भोसले नगर पुलिस अधीक्षक सराफा इन्दौर के निर्देशन में श्री पी.एस. राणावतथाना प्रभारी थाना पंढरीनाथ व उनकी टीम सउनि. एम.एस. हाडा एवं आर. विजेन्द्र सिंह बघेल व आर. ब्रजेश सिंह द्वारा उक्त आरोपियों को पकडा जाकर मश्रुका जप्त किया गया है। 

09 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 18 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।