Saturday, August 3, 2013
04 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
07 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 07 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील कियेगये।
07 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 07 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील कियेगये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंढरीनाथ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले दीपक, मुकेश, संतोष, ईशा, रामराज, गोविंद, जितेन्द्र, रवि, विनोद, इकबाल, अरविंद, राधेश्याम तथा मनोहरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7040 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 11.30 बजे सिकंदराबाद कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अनिल पिता गोपाल (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 365 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 20.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काछी मोहल्लाइंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले निलेश पिता यशवंत (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 हजार रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 10.00 बजे महावर नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 73 ए अन्नपूर्णा इंदौर निवासी सन्नी पिता अशोक (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 03 अगस्त 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 17.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराष्ट्र बैंक के पास पल्सीकर कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम उमरेठी थाना बरला जिला बड़वानी निवासी मानसिंह पिता भागसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 17.00 बजेबडकुंआ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लालसिंग पिता शोभाराम (30) तथा अशोक पिता नरसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 फालिया तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 अगस्त 2013 को 19.00 बजे न्यू लोहा मंडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हीना कॉलोनी निवासी आशीफ पिता सलाम शेख (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, August 2, 2013
06 आदतन व 03 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 05 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 126 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 15.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विकास गार्डन के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिले अनिल, नरेश, दिलीप तथाराकेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मुन्ना पिता लेखराज वर्मा (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 22.10 बजे नार्थतोड़ा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मूसाखेड़ी निवासी राजा पिता कमल सिसोदिया (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 अगस्त 2013- पुलिस थानामानपुर द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 08.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वंगई फाटा सेरपुर रोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले वड़ा थाना महेश्वर निवासी राकेश पिता राधेश्याम भील (23) तथा विनोद पिता बलराम भील (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 16.00 बजे न्यू लोहा मंडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चोईथराम सब्जी मंडी झोपड़पट्टी इंदौर निवासी बदन पिता मूली (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2013 को 19.20 बजे लाबरिया भैरू इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले विदुर नगर झोपड़पट्टी निवासी आकाश पिता सुधाकर नाथ (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, August 1, 2013
थाना खजराना क्षैत्र के 07 चोरियो तथा राजेन्द्र नगर की चोरी का पर्दाफाश
आरोपी गिरफ्तार 4 फोरव्हीलर वाहन सहित सोने चादी के जेवरात, लेपटाप सहित करीबन 15 लाख
का माल बरामद पुलिस को मिली बडी सफलता।
इन्दौर -दिनांक 31 जुलाई 2013- सन 2012 से लगातार सन 2013 तक थाना खजराना क्षैत्र मे कादर कालोनी ,गोयल विहार ,व मानवता नगर ,संचार नगर मे चोरियो से पुलिस को छकाने वाला आरोपी अन्ततः हुआ गिरफ्तार सन 2012 मे साईकृपा कालोनी मे स्कार्पियो कार चोरी की विवेचना के दौरान आरोपी के साथीदारान बाबू खान आदि पुलिस खजराना द्वारा गिरफ्तार किया गया तभी से आरोपी अजहर की तलाश पुलिस टीम द्वारा मुम्बई चीता केम्प ,नवी मुम्बई वासी आदि जगहो पर जाकर की गई थी तथा अजहर के पैतृक निवास खांन कालोनी महू मे भी तलाश की गई लेकिन आरोपी नही मिला इसी बीच 2013 मे मे फरियादी आलोक नगर निवासी सुरेश यादव के यहाँ क्रेडिट कार्ड जिसमे लाखो रुपये का बैलेन्स था की चोरी होने पर दुबई मे फरियादी का भाई निवासरत है सुरेश यादव द्वारा जब जब भी चोर द्वारा क्रेडिड क्रार्ड से पैसे निकाले जाते तब तब श्री यादव द्वारा पुलिस को जानकारी दी जाती रही उस जानकारी के आधार पर सी.सी टीवी फुटेज निकाले गये जिसमे आईटेन लाल रंग की कार के साथ बडे बडे बालो वाला बदमाश द्वारा क्रेडिड कार्ड का उपयोग कर पैसे निकाले जाता पाया जाने पर उक्त कार एव व्यक्ति का पीथमपुर सहित हर सम्भावित जगह तलाश करने पर कनाडिया क्षैत्र आईटेन लाल रंग की कार MP09CB3436 सहित उक्त हुलिया का व्यक्ति के घुमने की सुचना प्राप्त होने पर उपनिरीक्षक आर.पी.सिह आर.विजेन्द्र सिह एव आर. शिवप्रसाद मिश्रा एव आर.विष्णु मीणा को पकडने हेतू सीएसपी विजय नगर के के शर्मा एंव,टी.आई खजराना सी.बी.सिह एव टी.आई कनाडिया आर.डी कानवा द्वारा जाल बिछाया गया अन्ततः सफलता हाथ लगी एव कार सहित उक्त बदमाश को पकडने मे कामयाबी हाथ लगी नाम पता पूछने पर पहले बदमाश ने अपना नाम सब्बीर बताया तथा मुम्बई का रहना बताया लेकिन प्र.आर. राकेश सिह चौहान की नजर से आरोपी बच न सका व पूर्व से प्राप्त फुटेज के आधार पर प्र आर द्वारा पहचान कर बताया की यह अजहर शेख पिता शमसुद्दीन नामक व्यक्ति है इस पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना सही नाम कबूल करते हुवे बताया की उसका नाम अजहर शेख ही है तथा मूलतः खान कालोनी महू का रहने वाला है तथा बताया की वारदात करने के बाद वह मुम्बई अपने ससुराल मे चला जाता था पुलिस का दबाव पडने पर भाग जाता था बाद काफी दिनो से पीथमपुर की राजतिलक लाज मे कमरा लेकर रहना बताया खजराना पुलिस एंव कनाडिया पुलिस द्वारा टी.आई द्वय द्वारा अपने अधिनस्थ अधिकारी कर्मचारियो की मदद से पूछताछ करने पर उक्त आरोपी अजहर द्वारा थाना खजराना क्षैत्र की सात एव थाना राजेन्द्र नगर क्षैत्र की चोरी की वारदात करना कबूल किया अज्ञात आरोपी की लगातार तलाश पुलिस द्वारा की गई महू खान कालोनी निवासी अजहर शेख पिता शमशुद्दीन शेख उम्र 24 साल को पुलिस ने पकड़ कर पूछताछ की गई जिसने कादर कालोनी खजराना ,गोयल विहार ,मानवता नगर व संचार नगर मे हुई चोरीयो की घटना घटित करना कबूल किया जिससे उक्त आरोपी द्वारा दो फोरव्हीलर वाहन की चोरी करना कबूल किया तथा इसके कब्जे से सोना चाँदी के जेवरात जो की संचार नगर मानवता नगर वैभवनगर कादर कालोनी गोयलविहार से चोरी किया जाना पाया गया चोरी की रकमो से व नगदी रुपये से मुम्बई मे एशो आराम व अय्याशी मे खर्च करना बताया,सोना चाँदी के जेवरात आदि लेपटाप, टी.वी ,एलसिडी, घडी व चाँदी के सिक्के आदि आरोपी से जप्त हुए है,करीबन दस लाख नब्बे हजार रुपये का मश्रुका है जिसमे एक कार पूर्व मे जप्त की गई है सम्पूर्ण घटना क्रम का खुलासा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर जिला (पूर्व)श्री ओ.पी.त्रिपाठी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आबिद खान जिला इन्दौर (पूर्व)व तथा श्रीमान सी.एस.पी महोदय विजय नगर श्री.के.के.शर्मा के मार्गदर्शन मे टी.आई खजराना सी.बी.सिह टी.आई कनाडिया आर.डी कानवा व उपनिरीक्षक ए.के.शेषा ,उपनिरीक्षक आर.पी.सिहं उपनिरीक्षक उनि एस.के.त्रिपाठीसउनि के.के.शर्मा सउनि डी.एस.पवार प्रआर. राकेश चौहान आर.विजेन्द्र आर. नरेन्द्र आर. शिवप्रसाद मिश्रा आर. विष्णु मीणा तथा आर सुरेश द्वारा उल्लेखनीय कार्य कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई ।
Subscribe to:
Posts (Atom)

