इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Tuesday, July 2, 2013
06 स्थायी, 38 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 06 स्थायी, 38 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गाड़ी अड्डा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुयेमिलें विजय, अशोक, रमेश तथा विजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 21.30 बजे प्रकाशचंद्र सेठी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजेश पिता रमेश जौहरिया (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2700 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 12.50 बजे शॉलीमार के पीछे चौहान नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें संतोष तथा वासु को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 20.30 बजे नया बसेरा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें सुनिल, भवन, मनोज, पप्पू तथा सुरेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 280 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 06आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 20.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी द्वारकापुरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चांदमारी कंपाउंड इंदौर निवासी मयूर पिता चंद्रभूषण (19) तथा जितेन्द्र पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 हजार रूपये कीमत की 02 पेटी देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 13.50 बजे ग्राम उन्डेल से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले किशोर पिता भीमसिंह बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 78 क्वाटर देशी तथा 03 क्वाटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 12.00 बजे जयहिंद नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अजय पिता कुलदीप (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 21.45 बजे सुदामानगर झुग्गीझोपड़ी इंदौर से अवैध शराबले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मोहन पिता मगन मानकर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 17.15 बजे ग्राम जलोदिया पंथ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले लोकेश पिता शंकरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 02 जुलाई 2013- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 11.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लोखंडे पुल शांतीपथ रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आलापुरा जूनी इंदौर निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पिता मोहनलाल गौड़ (30) तथा सिल्वर पैलेस कॉलोनी निवासी विक्की पिता किशनचंद्र (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 पिस्टल तथा 01 देशी कट्टा जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगाद्वारा कल दिनांक 01 जुलाई 2013 को 13.00 बजे भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संजय पिता किशोर जैन (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, July 1, 2013
हत्या का प्रयास करने वाले संदिग्ध आरोपी का स्कैच
इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि थाना बाणगंगा क्षैत्रांतर्गत सुपर कॉरिडोर से मेडीकल हब की ओर आधा किलोमिटर अंदर टिगरिया बादशाह पर दिनांक 05 जून 2013 को फरियादी अशोक पिता प्रेमशरण शर्मा (47) निवासी 183 सोमानी नगर इंदौर को, यूनिकार्न मोटरसायकल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने अज्ञात कारण से जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर गर्दन तथा होंठ पर चोट पहुॅचायी थी। फरिायादी की रिपोर्ट पर थाना बाणगंगा पर अपराध धारा 307,34 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। फरियादी द्वारा एक संदिग्ध लड़के का हुलिया बताया गया, जो रंग गेंहुआ, चेहरा लंबा, शर्ट चेक्स लाल कलर तथा जींस पेट पहने हुये था, फरियादी द्वारा बताये अनुसार स्कैच तैयार किया गया है। उपरोक्त संदिग्ध की पहिचान/जानकारी होने पर मोबाईल नं. 9425477791 पर सूचित करे।
03 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसेआदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
08 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 जून 2013 को 08 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 21.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अर्जुन सिंह गोहर नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें शुभम, अप्पू, अरूण, नितिन तथा जितेन्द्रको पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 01 जुलाई 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 18.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रवाल स्कूल के पीछे इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मायापुरी खजराना निवासी ओमप्रकाश पिता सीतराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 12.15 बजे 96 कृष्णबाग कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राजकुमार पिता कल्लूू तथा हरि नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 22.15 बजे पिपलियाहाना चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पालदा इंदौर निवासी राकेश पिता रूपचन्द्र प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 जून 2013 को 13.30 बजे महू नाका चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 27 महावर नगर इंदौर निवासी नीलेश पिता मूलचन्द्र (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 876 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, June 30, 2013
विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या का पर्दाफाश
इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- दिनांक 31 मई 2013 को थाना विजय नगर पर सूचना प्राप्त हुई कि विजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत बीसीएम हाईट्स के पीछे एक पुराने मैरिज गार्डन में एक अज्ञात महिला का रक्त रंजित शव पडा है जिसकी हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी गयी है। जिस पर थाना विजयनगर पर अप क्रं. 544/13 धारा 376 ए, 302, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस थाना विजय नगर पर एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा विवेचना करते हुये काफी प्रयासों द्वारा मृतिका की शिलाखतगी चमेली बाई उर्फ गायत्री बाई पति दिनेश हनूतिया उम्र 30 वर्ष निवासी कालका माता मंदिर के सामने झोपडपट्टी खजराना इंदौर के रूप में की गयी। मृतिका अपने दूसरे पति के साथ 3 साल से रह रही थी। मृतिका घर से अधिकतर बाहर ही रहने के कारण पति द्वारा किसी भी प्रकार की रिपोर्ट नही की गयी। काफी सूक्ष्मता से विवेचना करने पर ज्ञात हुआ कि मृतिका को 2 लडको के साथ घटना के एक दिन पहले मूसाखेडी क्षेत्र शराब के नशे में देखा गया था। दोनो लडको को पकडा जाकर पूछताछ की गयी तोइन्होने अपना नाम 1. लक्कु उर्फ लोकेन्द्र पिता प्रताप भील (22) निवासी ग्राम सुंदरेल थाना धामनोद जिला धार हाल कालका माता मंदिर के सामने झोपडपट्टी खजराना इंदौर 2. गज्जु उर्फ गजिया पिता मोहन भील (25) निवास इंद्रा नगर धामनोद हाल कालका माता मंदिर के सामने झोपडपट्टी खजराना इंदौर बताया तथा दोनो आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। दोनो आरोपियों गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश किया गया।
01 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 09 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 जून 2013 को 05 स्थायी, 25 गिरफ्तारी व 123 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिले 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013को 23.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिल्या पल्टन नाले के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले मोहम्मद, अ. सलीम, हेदरअली, जाहिद, साजिद तथा प्रेम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6680 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को 16.30 बजे सत्यम बिहार कॉलोनी पेड के नीचे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले महेश, हेमराज, अजय, धमेन्द्र, भूपेन्द्र तथा बर्जित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 30 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 जून 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलियाहाना कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेन्द्र उर्फ बिहारी पिता बरजू (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 54 क्वाटर देशी शराब बरामद कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, June 29, 2013
01 आदतन व 26 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जून 2013 को 04 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिले 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 जून2013 को 22.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी पीटीएस के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले विनय, अमित उर्फ शेखर, नरेश, अजय, भरत, राज, सोनू, गोलू, बंटी, धर्मू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 29 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कनाडिया कलाली निवासी अशोक पिता जगदीश पटैल (32) तथा देशी कलाली कनाडिया इदांैर निवासी तिलकराज पिता राधेश्याम सिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रूपये कीमत की 80 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

