इन्दौर -दिनांक 23 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Sunday, June 23, 2013
07 स्थायी, 27 गिरफ्तारी व 119 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 23 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2013 को 07 स्थायी, 27 गिरफ्तारी व 119 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 23 जून 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वाराकल दिनांक 22 जून 2013 को 15.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किरण ज्यूस सेंटर मालवा मील के सामने से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 53 रूस्तम का बगीचा निवासी महेन्द्र उर्फ कालू पिता फूलचन्द्र वर्मा (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5090 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को एलपीजी पंप के पास बाणगंगा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें वीरेन्द्र तथा बनवारीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 18.15 बजे नगर निगम चौराहा शांतीपथ रोड माताजी के ओंटले पर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें राहुल, शरदचन्द्र तथा प्रेम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 660 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 23 जून 2013- पुलिस थाना लसूडियाद्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजरंग नगर कांकड तलावली चांदा से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली इन्दिाबाई पित नन्हेलाल (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 36 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 15.30 बजे गौरी नगर चर्च के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 324/3 भागीरथपुरा निवासी ललित पिता रामनारायण (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1090 रूपये कीमत की 19क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 19.30 बजे अनाज मण्डी बेयर हाउस इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले आईस वाली गली केशरबाई का बगीचा निवासी नीवन पिता हरलाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 23 जून 2013- पुलिस थानाजूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाकाल चौराहा खाती वाला टैंक से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 102 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी कल्लू उर्फ प्रकाश पिता देवी प्रसाद (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 13.30 बजे बस स्टेण्ड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बईडीपुरा नालछा जिला धार निवासी राउरिया पिता बालाजी (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 जून 2013 को 11.15 बजे बिजली ट्रांस फार्मर के पास गौकुलगंज चौराहा महूं से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले चिमनी के पास पारसीपुरा महूं निवासी जितेन्द्र पिता फूलचन्द्र (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
नकबजन पकड़ाया
इन्दौर -दिनांक 23 जून 2013- श्री दिलीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जिला इन्दौर ने बताया कि, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज, शहर श्री राकेश गुप्ता द्वारा विगत दिनो थाना प्रभारियों की बैठक ली जाकर लंबित अपराधों का निराकरण करने एवं जिला अपराध शाखा को भी इन प्रकरणों के आरोपियों की गिरफतारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
प्रदत्त निर्देशों के परिपालन में जिला अपराध शाखा के प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दुबे का बगीचा निवासी एक लडका चोरी की वारदातों में लिप्त है। मुखबिर सूचना की तस्दीक करने पर संदिग्ध अंकित उर्फ टकला पिता प्रीतम सिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी 88 दुबे का बगीचा थाना तुकोगंज को घेराबंदी कर हिरासत में लेने पर पूछताछ करने पर उसके द्वारा माह जनवरी 2013 में थाना तुकोगंज क्षेत्र की पार्क रोड स्थित विक्टोरिया अर्बन बिल्डिंग से चोरी करना कबूल किया गयां
आरोपी अंकित उर्फ टकला पिता प्रीतम सिंह राजपूत उम्र 23 साल निवासी 88 दुबे का बगीचा थाना तुकोगंज से चोरी में गया मश्रुका बरामद किया गया जो थाना तुकोगंज के अपराध क्रमांक42/13 में विवेचनारत था। आरोपी अंकित का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है पूर्व में आरोपी चोरी, मारपीट, अवैध हथियार के अपराधों में लिप्त रहा है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तुकोंगंज के सुपुर्द किया गया है।
प्रकरण की पतारसी में अपराध शाखा के सउनि(अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी, प्र.आर. रविन्द्र कुशवाह, आर. महेन्द्र, दीपक एवं सुभाष की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
Saturday, June 22, 2013
कुखयात बदमाश रासुका के तहत् निरूद्व
इन्दौर - दिनांक 22 जून 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 22 जून 2013 को 15.00 पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत लावरिया भैरू झोपडपट्टी निवासी दीपू उर्फ दीपक पिता शंकरराव मराठा (33) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश दीपू उर्फ दीपक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत् हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल भोपाल भेजा जायेगा।
उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश दीपू उर्फ दीपक पिता शंकरराव मराठा (33) निवासी लावरिया भैरू झोपडपट्टी के विरूद्व थाना छत्रीपुरा तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अडीबाजी, लूट, बलवा, अवैध शराब, अवैध वसूली, छेडछाड, अवैध हथियार आदि जैसे कुल 42 प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कल्याण चक्रवर्ती व नगर पुलिस अधीक्षक सराफा जे डी भोसले के निर्देशन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा उमराव सिंह तथा उनकी टीम जिसमे उनि आर एस पॉल सउनि डीएन पांडे आरक्षक संजय राठौर, द्वारा उपरोक्त बदमाश दीपू उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा लोक परिद्गाांति बनाये रखने के उद्देशय से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत् निरूद्व किया गया।
नकबजन गैंग क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में , शहर के खजराना, चंदननगर, सदरबाजार,मानपुर एवं कसरावद, की डेढ दर्जन से अधिक नकबजनीयों का पर्दाफाश
इन्दौर -दिनांक 22 जून 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी को शहर में हो रही नकबजनी के आरोपीयों को पकडने हेतु निर्देशित किया। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक सोमा मलिक अपराध शाखा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति इंडिका कार एमपी-09/सीबी/6442 से चोरी का माल बेचने की फिराक में खजराना क्षैत्र के पास घूम रहे है। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये टीम द्वारा खजराना पुलिस के साथ की घेराबंदी कर उक्त मुखबिर द्वारा बताये नंबर की इंडिका कार को रोका तो उसमें से एक व्यक्ति जो गाडी चला रहा था निकल कर भागा जिसका पीछा करने पर वह भीड-भाड का फायदा उठाकर भाग गया। शेष व्यक्तियों के नाम पता पूछते 1. इरशाद उर्फ सोनू पिता नसरूद्दीन जाति मुसलमान 23 साल नि इलियास कालोनी पटेल किराना के पास खजराना का होना बताया 2. नौशाद उर्फ गुडिया पिता नसरूद्दीनमुसलमान 22 साल नि सदर 3. सद्दाम उर्फ सलिम पिता रफिक कुरैशी मुसलमान 22 साल नि मस्जिद चौक असलम भाई का मकान मस्जिद चौक मंडलेश्वर तथा 4. इमरान उर्फ चिकन पिता बाबू कुरैशी 24 साल नि गरीबनबाज कालोनी भिश्ती मोहल्ला सदरबाजार इंदौर 5. समीर पिता सलीम 24 साल नि न्यू निमाड टाकीज के पीछे वार्ड क्र 1 कसरावद खरगोन एवं 6. मोहसिन पिता गुलाम जाति मुसलमान 25 साल नि वार्ड क्र 08 पुराना मछली मार्केट कसरावद खरगोन का बताया गाडी की तलाशी लेते हुये आगे के पैर दान के निचे नकबजनी आलाजरब मिले। जिसमें टीम द्वारा गिरोह के हर एक सदस्य से पृथक-पृथक बडी सूझबूझ से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्तियों ने थाना खजराना, थाना चंदननगर, थाना सदरबाजार, थाना मानपुर जिला इंदौर एवं जिला खरगोन के थाना कसरावद, में लगभग ढेड दर्जन नकबजनीयां करना कबूल किया। इनकी निशादेही पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, 08 मौबाईल, एक एलसीडी, एक गैस की टंकी, एवं विदेशी मुद्रा आदि कई लाखों का माल जप्त किया गया है । शेष मामलों में पूछताछ की जा रही है। कई बडी नकबजनीयों का पर्दाफाश होने की संभावना है। आरोपीगण पूर्व में दर्जनों नकबजनीयों में पकडकर कर जैलमें रह चुके हैं तथा भागे हुये आरोपी के संबंध में पूछताछ की गई तो पकडे गये आरोपीयों ने उसका नाम अनीश उर्फ काला पिता चांद नि मदिना मस्जिद के पीछे चंदननगर इंदौर का बताया जिसके कई स्थाई वारंट पेंडिग हैं तथा दर्जनों नकबजनीयों में इंदौर पुलिस को अनीश काले की तलाश है।
उक्त आरोपीगणों को पकड़ने में निरीक्षक श्रीमती सोमा मलिक की टीम के सउनि नाथूराम दुबे, प्रआर चंदरसिंह, ब्रजभूषण,अमरसिंह,आर रणवीरसिंह, आर जितेंद्र सेन, अजीत यादव तथा आर विष्णु मीणा का सराहनीय योगदान रहा।
14 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2013 को 06़ स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 156 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 21 जून 2013 को 17.15 बजे मुखबिरसे मिली सूचना के आधार पर नेमावर रोड उद्योग नगर से बुलेरो वाहन एमपी-09/जीएफ/9528 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले कालिया खेडी पुनासा खंडवा निवासी महेश पिता नन्नू (20) तथा ग्राम मोराई थाना रोन भिंड निवासी शंभू पिता बाबूराम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार 390 रूपये कीमत की 81 क्वाटर अंग्रेजी शराब तथा 05 पेटी बीयर बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 22 जून 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 जून 2013 को 19.43 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंकित होटल के सामने एरोड्रम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाबू मुराई कालोनी गली नं. 8 निवासी राजू पिता घासीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 लोहे का खंजर जप्त किया गया।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 21 जून 2013 को 08.45 बजे इमली रोड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बावडिया निवासी बबलू पिता मदन भील(26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, June 21, 2013
01 आदतन व 08 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 56 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2013 को 01 स्थायी, 56 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 जून2013 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरागनर कलाली के सामने मैदान से ताश पत्ते द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले दीपक, विक्की, शेलेन्द्र, संजय तथा रविन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 21.40 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महेश यादव नगर से अवैध ले जाते हुये मिले 661 महेश यादव नगर निवासी अनिल पिता अजबसिंह (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 11 हजार 632 रूपये कीमत की 52 लीटर 560 मिली देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध ले जाते हुये मिले शांतीनगर मूसाखेडी निवासी मुकेश पिता गोविन्द भील (26) तथा चौहान खेडी निवासी अशोक पिता मुन्नालाल चौधरी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2080 रूपये कीमत की 52 क्वाटर देशी शराबबरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 11.00 बजे चितावद कांकड इंदौर से अवैध ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता सुनील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द नगर खारचा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनील उर्फ टारजन पिता राम सूरत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्टा मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 19.00 बजे ओमेक्स सिटी बायवास रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मांगलिया इंदौर निवासी विक्रम उर्फ विक्की पिता भगवानदास (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारादोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, June 20, 2013
नेमावर रोड पालदा में हुए अंधेकत्ल का पर्दा फाश एक आरोपी गिरप्तार
इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- दिनांक 15.06.2013 को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शनि मंदिर के पास
पवनपुरी पालदा मे एक व्यक्ति मृत अवस्था मे
पडा है सूचना पर मौके पर तत्काल संयोगितागंज पुलिस igqaph शनि मंदिर
के पास गोयल ट्रेडर्स के दुकान के शटर के पास एक 35 बर्षीय युवक की लाश पडी थी। जिसके
सिर पत्थर से वार करने के कारण पिचक गया था व काफी मात्रा मे खून फैला हुआ था मृतक
के दोनो हाथ गमछे से बंधे हुए थे। प्राथमिक कार्यवाही के बाद मृतक ds शव का पी.एम.कराया। मर्ग की जाँच पर पाया गया कि
मृतक की हत्या करने के लिये उसके दोनो हाथ बांधकर उसके सिर मे बडे पत्थर से वार करके
उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से एक 15 किलो का पत्थर जिससे मृतक को सिर पर मार कर उसकी हत्या की गई, एवं घटनास्थल के पास पडी शराब के खाली क्वाटर
एवं बीयर की बोतल के टुकडे जप्त किये जाकर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध हत्या का प्रकरण
दर्ज किया गया। अज्ञात मृतक की पहचान एवं हत्यारो की पतारसी कर उन्हे गिरप्तार करने
हेतू वरिष्ठ अधिकारीगण श्री राकेश गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर के निर्देशन एंव
श्री ओ .पी.त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक, श्री रामजी श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,
एस एम जैदी नगर पुलिस अधीक्षक संयोंगितागंज इंदौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना
प्रभारी संयोगिंतागंज धैर्यशील येवले के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। जिसमे
उप निरीक्षक एम के मिश्रा, आर एस तोमर, आरक्षक 3238 विश्वास, 1698 संजय, 465सतीश अंजाना,
653 सचिन, 138सतीश गौड, 2419 प्रवेश, 2944शेरसिहं, 480 जवाहर, 1160 मितेश, 386विनोद
शामील किये गये टीम के द्वारा संगठित रूप से काफी लगन व मेहनत से काम करके पतारसी के
दौरान महत्वपूर्ण सूराग हासिल करते हुए रिंग रोड के एक पेट्रोल पम्प से सी सी टी व्ही
केमरे से कुछ संदिग्धो के फुटेज प्राप्त किये उस फुटेज के आधार पर अथक प्रयासों से
हत्यारे अशोक बंजारा पिता जगदीश नायक बंजारा उम्र 23 साल ग्राम उजरा टांडा थाना कसरावद
जिला खरगोन को दिनांक 20.06.2013 को नवलखा बस स्टेण्ड से गिरप्तार करने में सफलता मिली।
आरोपी अशोक बंजारा के द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी कैलाश एवं जितेन्द्र के साथ
मिलकर मृतक की हत्या की है। अज्ञात मृतक की
पहचान नवलखा मजदूर चौक मे काम करने वाले मजदूरो के द्वारा मकेश उर्फ बिच्छू जो ब्यावरा
पचौर का रहने वाला हैं और करीबन 10-15 साल से यही रहकर नवलखा मजदूर चौक मे रहकर मजदूरी
करता था। घटना का रोचक पहलु जो प्रकाश मे आया उसके अनुसार मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू नवलखा
मजदूर चौक मे काम करके सोता था वहीं पर अशोक बंजारा, कैलाश व अन्य मजदूर भी सोते थे
। दिनांक 14.06.2013 को करीबन 10/00 बजे जब मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू अपने स्थान पर सोने
के लिये आया तो पूर्व से ही आरोपी कैलाश सोया हुआ था । आरोपी कैलाश को मृतक मुकेश उर्फ
बिच्छू द्वारा कहा गया कि यहां से उठ जा इस पर वह नही उठा आरोपी कैलाश जो आरोपी अशोक का साथी है । आरोपी कैलाश के नही
उठने पर बिच्छू ने वही पर लघुशंका कर दिया जिसके छींटे आरोपी कैलाश व अशोक पर गिरे इससे कुपित होकर आरोपी कैलाश एवं अशोक बंजारा o mlds lkFkh ने मिलकर मुकेश को पकड लिया व उसके साथ मारपीट करने लगे इस पर
बिच्छू छूटकर भागा तो आरोपी कैलाश चिल्लाया कि यह मेरा 1000/-रूपये चुराकर भाग रहा
है । इस पर तीनों ने उसे पूनः पकड लिया एवं पकडकर उसके दोनो हाथ पीछे करके बांध दिये
व उसे कम्बल ओढा कर शक्ति पेट्रोल पंप पवनपुरी पालदा लेकर गये जहां पर आरोपी कैलाश
ने फिल्टर पंप से पानी बोतल मे भरा एवं पेट्रोल पंप परिसर में मुकेश उर्फ बिच्छू के
ऊपर ढका कम्बल को हटाकर वहां पर काम करने वाले संतोष, ओम राठौर, पंकज यादव, मोनू को
बताया की यह हमारा पैसा चुरा लिया हैं इसलिये इसका हाथ बाँध रखा हूँ पेट्रोल पम्प के
वर्करों के अनुसार उस समय वह व्यक्ति जिसे कम्बल औढाकर रखे थे हँसने लगा था इसलिये
उन्होने सोचा की हो सकता है यह rhukas आपस में साथी हो और मजाक कर रहे है व आगे जाकर इसका हाथ
खोल देगें इसके बाद कैलाश ,अशोक बंजारा वहां से मुकेश उर्फ बिच्छू को लेकर तीन ईमली
चौराहे के पास जहां पर मामा चाय की दुकान हैं जिसमें पहले आरोपी कैलाश, चौकीदार बिहारीलाल
के पास सोता था वहा पर लेकर गये जहां पर कैलाश ने बिहारीलाल को बताया की यह लडका मेरा
पैसा चोरी किया हैं इसलिये इसे बाँधकर लाया हूँ। वही पर कैलाश, अशोक बंजारा ने शराब
पीया इसके बाद वहां से मुकेश उर्फ बिच्छू को लेकर शनि मंदिर के पास गोयल ट्रेडर्स की
दुकान की शटर के पास लाये जहां पर बिच्छू ds gkFk ca/ks gq, Fks प्लास्टिक की सफेद पट्टी में बंधा था खुल गया इस पर कैलाश सोलन्की ने अपने गमछे
से अशोक की मदद से मुकेश उर्फ बिच्छू का दोनो हाथ बाँध दिया एंव अशोक ने मुकेश उर्फ
बिच्छू को वहीं पर गिरा दिया एंव उसके ऊपर बैठ गये इसी बीच कैलाश सोलन्की वही पडे
15 किलो के पत्थर से मुकेश उर्फ बिच्छू के सिर पर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कैलाश धामनोद तरफ का रहने वाला है। इस संबंध में तलाश की जा रही है।
01 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
07 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2013 को 07 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Subscribe to:
Posts (Atom)