इन्दौर -दिनांक 21 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Tuesday, May 21, 2013
36 गिरफ्तारी व 17 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 21 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 मई 2013 को 36 गिरफ्तारी व 17 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुआ खेलते हुये 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मई 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 20 मई 2013 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार परबंगमखेडी कोका कोला गोडाउन के पास से लाश पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले गफूर, दिलीप, राजेश, पंकज तथा दिलीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4350 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 20 मई 2013 को 21.00 बजे नारायण सेठ के घर के पीछे गुरूकुल कॉलोनी से लाश पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मांगीलाल, साबिर, हुसैन, भंवरलाल, दिनेश, पवन तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 21 मई 2013- पुलिस थाना सदनबाजार द्वारा कल दिनांक 20 मई 2013 को 20.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी का घर से अवैध शराब बेचते हुये मिले 8 कमाठीपुरा निवासी विनय पिता रामदास (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 20 मई 2013 को17.30 बजे सिरसाला राममंदिर के पास धार नाका महूं आम रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले कमल पिता इंदर (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देशी प्लेन शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, May 20, 2013
थाना सदर बाजार में जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी
इन्दौर -दिनांक 20 मई 2013- थाना सदर बाजार पर धारा २५ पुलिस एक्ट मे जप्तशुदा लावरिस वाहनो की नीलामी श्रीमान अनुविभागीय दंडाधिकारी मल्हारगंज क्षेत्र इंदौर के द्वारा दिनांक २२-०५-१३ को प्रातः ११ बजे थाना सदर बाजार परिसर मे की जाना है जप्तशुदा १७ वाहनो की नीलामी मे उक्त वाहन जप्त किये गये है । जिसमे मोटर साईकिल पल्सर यामाह, स्कूटर, आटो रिक्शा, हीरोहोण्डा है जिनकी नीलामी की जाना है ।
एक्टिवा की डिक्की से तीन लाख रूपयें चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 01 लाख 75 हजार रूपयें बरामद
इन्दौर -दिनांक 20 मई 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि थाना तुकोगंज क्षैत्रांतर्गत दिनांक 11.05.2013 को यश अपार्टमेंट के सामने धोबी घाट न्यूपलासिया इंदौर पर फरियादी सतीश वर्मा निवासी पार्श्वनाथ कालोनी आरटीओ रोड की एक्टीवा की डिक्की मे रखे नगदी तीन लाख रूपये अज्ञात बदमाश डिक्की खोलकर चुराकर ले गये, जिस पर से थाना तुकोगंज पर अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध अप क्र 307/13 धारा 379 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्व श्री ओ पी त्रिपाठी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा घटना के संबंध मे थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया जिसमे थाना प्रभारी तुकोगंज मनोज रत्नाकर, उप निरी एनएम कुरेशी, प्रआर पवन ठाकुर, आर रविन्द्र चौधरी को लगाया गया ।
दिनांक 20.05.2013 को थाना प्रभारी तुकोगंज को सूचना मिली की सुरज पिता हरीराम जाटव (19) निवासी लाला का बगीचा इंदौर, अधिक पैसे खर्च कर रहा है सूचना पर से सुरज पर निगाह रखने हेतुपुलिस बल लगाया गया तथा उसे पकडा व पूछताछ करते उसके द्वारा एक्टीवा की डिक्की से तीन लाख रूपये अपने साथियो अंकित उर्फ भय्यू पिता जगदीश बोरासी (19) निवासी मन मंदिर सिनेमा के सामने झोपडपट्टी थाना विजयनगर तथा विकास उर्फ अटाला पिता रामहित शुक्ला निवासी अंजनी नगर भाऊ की दुकान के पास विजयनगर इंदौर, व गुल्ला उर्फ महेन्द्र पिता देवीसिंह पंवार निवासी जनता क्वाटर थाना परदेशीपुरा इंदौर के साथ चोरी करना बताया।
चोरी गया मशरूका आरोपी सुरज से 75000 , आरोपी अंकित से 80000 व विकास से 20000 रूपये बरामद किये गये। आरोपियों से बाकि राशि बरामद करने के प्रयास किये जा रहे है तथा आरोपी गुल्ला उर्फ महेन्द्र की तलाश जारी की जा रही है।
02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
14 स्थायी, 19 गिरफ्तारी व 80 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 20 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 मई 2013 को 14 स्थायी, 19 गिरफ्तारी व 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 मई 2013 को 12.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूद्वारा के सामने इंदौर धार रोड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम रापुरा बेटमा निवासी लखन पिता रमेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 मई 2013 को 12.30 बजे ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भीम नगर झोपडपट्टीनिवासी कार्तिक पिता रमेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 20 मई 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 मई 2013 को 01.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुमताज बाग कॉलोनी नोबल पब्लिक स्कूल के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राकेश पिता रणछोड (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 19 मई 2013 को 18.30 बजे हाट मैदान मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले डीएलएफ कांकड मांगलिया निवासी रमाचन्द्र पिता बापूजी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 19 मई 2013 को 11.10 बजे गुरूकृपा होटल के पास फोर लेन रोड पिगडम्बर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गायकबाड निवासीगुड्डू पिता गेंदालाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, May 19, 2013
01 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
23 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 19 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 मई 2013 को 23 स्थायी, 29 गिरफ्तारी व 127 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मई 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 18 मई 2013 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनि मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले 63 न्यू देवास रोड निवासी भारत पिता वासुदेव (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मई 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 मई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 265 कुम्हार खाडी इंदौर निवासी शेखर पिता रमेश, 204/2 कुशवाह श्री नगर निवासी सुनील पिता उसिया तथा ऋषि नगर इंदौर निवासी सुनील पिता रणवीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 09 हजार रूपये कीमत की 275 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 18 मई 2013 को 17.30 बजे नई लोहा मण्डी लसूडिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 332 बाणगंगा मैन रोड निवासी ललित पिता जगन्नाथ (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 19 मई 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 18 मई 2013 को 01.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजपूताना होटल के सामने द्वारकापुरी हवा बंगला रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 3340 ई सुरामा नगर इंदौर निवासी शक्ति सिंह पिता राजकमल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 मई 2013 को खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 156 इलियास कॉलोनी खजराना निवासी फिरोज पिता मुमताज (32) तथा अमन नगर खजराना निवासी मोह. हुसैन पिता शेरनामा पठान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू व 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, May 18, 2013
वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक चोर देशी कट्टा व दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफतार
इन्दौर -दिनांक 18 मई 2013- पिछले दिनों थाना पलासिया क्षेत्र से वाहन चोरी की घटनाऐं हो रही थीं जिस पर नियंत्रण करने व वाहन चोरों को गिरफतार करने के निर्देद्गा पुलिस अधीक्षक श्री ओ0पी0त्रिपाठी के द्वारा थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक प्रदीप सिंह राणावत को दिये गये थे। दिनांक 17.05.13 को थाना प्रभारी पलासिया प्रदीप सिह राणावत के द्वारा थाना स्टाफ उपनिरीक्षक के.एन.शर्मा ,उनि वाय.एस.सेंगर, सउनि बी.एस.रघुवंशी , प्रआर दिनेश, सुभाष, आर. तेजराम, जीशन, हरीश, उमाशकर व अन्य स्टाफ के साथ साकेत नगर चौराहा पर बडी ही सखती के साथ वाहन चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर नाम पता पूंछा जिसने अपना नाम सोमेश पिता दिनेश नागल निवासी शेरपुर इटावा हाल रामकृष्णबाग कालौनी इंदौर का होना बताया। जिसकी तलाशी ली गई तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये जिसको मौके पर ही गिरफतार किया गया व मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर उसके द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की होना स्वीकार किया गया। आरोपी से सखती से पूंछतांछ करने पर उसके द्वारा 4 मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया व उसके द्वारा बताया गया कि वह मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उनको पार्किग में खडी करता था मोटरसाइकिल बेचने का सौदा होने पर वह पार्किग से गाडी उठाकर बेचता था आरोपी के विरूद्व थाना पलासिया में अप.क्रमांक 394/13 धारा 25/27 आर्म्स का प्रकरण पंजीवद्व किया जाकर मान्नीय न्याया. पेश किया गया ।
आरोपी का पी0आर0 लिया जाकर उससे और भी वाहन चोरी के मामलों में पूंछतांछ किया जाना है। आरोपी के संबंध में इटावा व ग्वालियर से भी जानकारी ली जा रही है, उक्त आरोपी पूर्व में थाना विजयनगर में भी वाहन चोरी के मामले में गिरफतार हुआ है। आरोपी से पूंछतांछ की जा रही है जिससे और भी वाहन चोरी के मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
04 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 मई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
14 स्थायी, 63 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 18 मई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 मई 2013 को 14 स्थायी, 63 गिरफ्तारी व 165 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
जुआ खेलते हुये 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 मई 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 मई 2013 को10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर डॉ. देवडा के मकान के आगे उमरिया कॉलोनी से लाश पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मनोज, प्रकाश, श्याम तथा पप्पू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3720 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 18 मई 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 17 मई 2013 को 12.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साजन नगर मैनप रोड से मोटर साइकल पल्सर एमपी-09/एनजे/0130 द्वारा अवैध शराब ले जाते हुये मिले 4 पवनपुरी कॉलोनी निवासी विजय पिता अशोक (19) तथा सदर निवासी मयूर पिता संतोष (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार रूपये कीमत की 04 पेटी में रखी 200 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 17 मई 2013 को 19.00 बजे ग्राम घाटा विल्लोद बायपास ओसरूद से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ओसरूद निवासी सुरेश पिता बालूसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 760 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)

