Sunday, March 24, 2013

लूट का फरार आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में



इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस द्वारा क्राईम ब्रांच के अति पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को अपराधों में फरार आरोपियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर से उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री अजीम खान द्वारा टीम प्रभारी आमोद सिंह राठौर को फरार आरोपियों को पकडने हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली की सन 2010 नवम्बर में एक महिला को उषानगर एक्सटेंशन में लूटा था, वह लडका सुदामा नगर में लक्ष्मी मंदिर के पास खडा है। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर हुलिये के आधार पर एक लडके को पकडा। नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल पिता श्याम भील नि सुदामा नगर झुग्गी झोपडी इंदौर रहना बताया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि मैने व मेरे साथी अक्षत ने द्वारिकापुरी के पास स्कुटर से एक महिला से पर्स व मोबाईल फोन छिन लिया था। जिसमें अक्षत की गिरफ्‌तारी हो चुकी है। और आरोपी घटना दिनांक से फरार है। आरोपी के विरूद्ध थाना अन्नपूर्णा में अप 740/10 धारा 392 भादवि का पजीबद्ध होना पायागया। अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना अन्नपूर्णा के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में अन्य लूट की घटनाओ का खुलासा होने की संभावना है। पूछताछ जारी है। 
          उक्त आरोपी को पकडने में टीम के सउनि भारत सिंह यादव, गणेश सोलंकी, प्रआर तेज सिंह, राजकुमार बडोदिया, नरेन्द्र गौर, आर सुरेश मिश्रा, सुभाष सूर्यवंशी, योगेश परमार, संदीप यादव, विजय मिश्रा, अमर सिह का  सराहनीय योगदान रहा।

फरार नकबजन क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- इंदौर शहर में बढ रही चोरी व नकबजनी की रोकथाम के संबध मे उप पुलिस महानिरीक्षक शहर श्री राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस, अति पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री मनोज कुमार राय, श्री जितेन्द्र सिंह को पकडने हेतु निर्देशित किया था। इस संबध मे क्राईम ब्रांच उप पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. यादव  के नेतृत्व में  एक टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि कुखयात नकबजन कमल उर्फ कम्मा पिता देवीलाल हाल निवास अहीरखेडी का अपने साथी नकबजनों के साथ एरोड्रम, चंदननगर एवं इंदौर के अन्य थाना क्षेत्र में नकबजनी की वारदात को अंजाम दे रहा है । मुखबिर की सुचना पर टीम द्वारा घेराबंदी कर कमल उर्फ कम्मा को पकडा जिसकी जैब में एक मौबाईल मिला जिसके बारे में पूछते एरोड्रम थाना क्षेत्र के जयभवानी नगर से चोरी करना बताया घटना की तस्दीक करते एरोड्रम पर अप क्र 800/12 धारा 457 380  ताहि का अपराध पंजीबद्ध होकर लगभग 50 हजार रूपये नगदी व मोबाईल घटना में चोरी जाना पाया जो मश्रुका कमल की निशादेही पर बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में भी लगभग दो दर्जन चोरी एवं नकबजनी के अपराध चंदननगर, एरोडम, बाणगंगा, लसुडिया, भंवरकुआ, पलासिया एवं संयोगितागंज में घटित कर चुका है । आरोपी कमल नकबजनी के अपराधों में लगभग 07 साल की सजा भी काट चुका है । विभिन्न थानों में आरोपी कमल के विरू़द्ध वारंट व स्थाई वारंट पेंण्डिग हैं। वर्षों से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी आरोपी से पुछताछ जारी है। कई अन्य मामलों के खुलासा होने की संभावना है। आरोपी के साथीगणों की तलाश की जा रही है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के मय माल के सुपुर्द किया गया ।    
इस कुखयात फरार नकबजन  को पकडने में टीम के सदस्यो मे सउनि नाथूराम दुबे, प्र आर अवधेश अवस्थी , चंदरसिंह, रणवीर सिंह , बशीर खान, रामप्रकाश बाजपेयी, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव, सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

55 आदतन व 35 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 55 आदतन व 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 स्थायी, 67 गिरफ्तारी व 178 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मार्च 2013 को 25 स्थायी, 67 गिरफ्तारी व 178 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे कीगतिविधि मे लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवामील चौराहा स्ट्रीट लाईट के नीचे से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 15/5 वायएनरोड चाणक्य काम्प0 के पास निवासी विवके पिता द्गिावकुमार उर्फ पंकज (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1650 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उकपरण बरामद किये गये।  
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2013 को 17.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जलोदिया पंथ पुलिया के पास बेटमा रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले लोकेद्गा पिता शंकरलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपये कीमत की 30 पाव देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2013 को 19.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध शराब ले जातेहुए मिले यही के रहने वाले धमेन्द्र पिता सचिन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2013 को 16.15 बजे ग्राम पालाखेडी से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मोहन ंिसह पिता प्रहलाद राजपूत (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 मार्च 2013- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2013 को  19.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग कलाली के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये सेक्टर बी कृष्णबाग शिव मंदिर के पास खजराना निवासी मुन्ना उर्फ मनीष पिता भगवान (26) तथा मुर्गी केन्द्र मंजीम नगर निवासी सद्‌दाम शाह पिता जाकिर खाह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्वधारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 23, 2013

26 आदतन व 28 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

26 स्थायी, 70 गिरफ्तारी व 334 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मार्च 2013 को 26 स्थायी, 70 गिरफ्तारी व 334 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2013- पुलिस थानामल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को 19.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छीपा बाखल मस्जिद के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें राजेद्गा पिता हजारीलाल तथा रवि पिता हीरालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार 630 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उकपरण बरामद किये गये।  
      पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को तुकोगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 842 पंचम की फैल निवासी गंगाराम पिता छोटे (74) तथा 57 काजी की चाल निवासी विजय पिता नाथूलाल (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2850 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को 14.10 बजे डकाच्या रेल्वे पटरी के पास से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें संतोष, रामेद्गवर, मोहन तथा द्गिावराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 375 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 32/2 लालगली परेदद्गाीपुरा निवासी राहुल पिता भुजवल (23), काजू पहलवान मकान सुखलिया निवासी भूरा पिता प्रहलाद (25), 76/2 यादवनंद नगर निवासी लक्की पिता सुरेद्गा तथा 339 नरवल मोनी बाबा आश्रम सांवेर रोड निवासी बब्बन पिता बसीद (68) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 80 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को 15.45 बजे पेंद्गानपुरा नंदी के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले कालू पिता नन्नू भाई गौड (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार रूपये कीमत की 30 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को 04.45 बजे लुनियापुरा पुल के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 334 महावर नगर निवासी दुर्गेश पिता सुभाष जायसवाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 मार्च 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को  12.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरानगर कलाली पुलिया के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये 677 सुखलिया निवासी गोपाल पिता चोईथमल गुप्ता (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2013 को 07.45 बजे यादव मोह. महू से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता वीरसिंह यादव (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 22, 2013

मोटर साईकल चोरी कर, लूट करने वाले क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर दिनांक 22 मार्च 2013 - इंदौर शहर में वाहन चोरी एवं मोबाईल छीनने की घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री रूडोल्फ अल्वारेस, ने अति पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री मनोज कुमार राय, जितेन्द्र सिंह को निर्देद्गिात किया, इस संबध मे क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक श्री एस. आर. यादव ने  एक टीम गठित की गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली की तुकोगज थाना क्षेत्र में रात को एक व्यक्ति को चाकु मार कर 01 मोबाईल लूटा था वो लडके व्हाय एन रोड पर दिखे हैं, इस पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उस क्षेत्र में बताये हुलीये के आधार पर दो संदिग्घो को मोटर सायकल पर जाते हुए पकडा पूछताछ करने पर अपना नाम 1. यश पिता कमल सिसोदिया निवासी गणेश नगर खण्डवा नाका इन्दौर एवं 2. महेन्द्र पिता बीर बहादुर रावल (नेपाली) निवासी रामबाग मस्जिद थाना सदर बाजार इन्दौर बताया। मोटर साईकल के बारे में बताया कि उक्त मोटर साईकल दिनांक 14/3/13 को भवरकुआ क्षेत्र से चुराई हैं। सखती से पूछताछकरने पर कुल छः मोटरसाईकल, 01 स्कुटर एवं 01 मोपेड चोरी करना बताया इस पर से क्राईम ब्रांच द्वारा चोरी किये गये कुल 8 वाहन एंव 2 मोबाईल बरामद किये गये । 
पूछताछ पर दोनो ने बताया की हम दोनो मोटरसाईकल चोरी कर के रात के समय लूट की वारदात करते थ,े जिसमें कुछ दिन पहले अभय प्रशाल  के सामने 1 लडके को चाकू मार कर मोबाईल छीना था, इसी प्रकार विजय नगर क्षेत्र से रात के समय चाकू दिखाकर 2 व्यक्तियो से बरफानीधाम व भमोरी से 1-1 मोबाईल छीने थे जिस पर शहर के विभिन्न थानो पर अपराध पंजीबद्व हैे।  
आरोपीयो को थाना तुकोगंज को अग्रिम कार्यवाही हेतु मय पकडे गये वाहनो एवं मोबाईलो के दिया गया।
आरोपी को पकडने में टीम के सदस्यो मे उनि आमोद सिंह राठोर , सउनि गणेश राम सोलंकी, प्रआर नरेन्द्र गोर, आर. विनोद शर्मा, जितेन्द्र सिंह परमार, मनीष तिवारी, देवेन्द्र परिहार, भगवान सिंह, प्रशान्त श्रीवंश, संतोष सेंगर,भीम सिंह, विशाल दीक्षित एवं विष्णु मीणा का सराहनीय योगदान रहा।  

19 किलोग्राम गांजा कीमती 11 हजार 400 रूपये का बरामद, आरोपी टवेरा सहित गिरफ्तार


इन्दौर दिनांक 22 मार्च 2013 - पुलिसथाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 18.25 बजे बदनावर धार निवासी मनीष पिता राजेन्द्र सिंह व अन्य के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृषि कॉलेज के सामने इंदौर से टवेरा गाड़ी में अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये आरोपी मनीष पिता राजेन्द्र सिंह (31) निवासी 21 सरकारी बस स्टैण्ड के पास बदनावर धार, गौरव, राहुल, योगेद्गा तथा दीपसिंह को पकडा गया तथा इनके कब्जे से 19 किलोग्राम गांजा कीमती 11 हजार 400 रूपये का तथा टवेरा कार बरामद की गयी। पुलिस पलासिया द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

25 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

36 स्थायी, 70 गिरफ्तारी व 235 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 36 स्थायी, 70 गिरफ्तारी व 235 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 23 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेणुका टेकरी से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें कपिल, बंटी, सुरेद्गा, अजय तथा रामसेवक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
         पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 10.50 बजेयाद्गिाका होटल इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें दीपू, सचिन, विक्की, सुमित, गणेद्गा, बादल, राहुल, रोहन, दिलीप तथा अनूप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 8160 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।  
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 16.30 बजे दद्गाहरा मैदान से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें अंतरसिंह तथा ईद्गवर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 01.45 बजे पिंजारा बाखल से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें मकसूद, असरफ तथा लियाकत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 15.20 बजे बाणेद्गवरी कुंड मैदान से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें अय्‌या उर्फ मेथ्यू तथा विमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 245 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 12.30 बजे गोमा की फेलइंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले विजय उर्फ बिरजू पिता भैरूलाल (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 410 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध द्गाराब ले जाते/बेचते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2013- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को  12.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कदवाली से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेद्गा पिता सूरज सिंह भील (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 10 बियर तथा 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले खजराना निवासी रामचंद्र पिता बलवंत (45), कैलाद्गा पिता काद्गाीराम (40) तथा पटेल नगर खजराना निवासी रक्काबाई पति नरेन्द्र (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 220 रूपये कीमत की 06 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 22 मार्च 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को  12.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये शांतीनगर निवासी जितेन्द्र पिता रामसिंग भील (19) तथा महेद्गा पिता धनसिंह भील (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार तथा 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 मार्च 2013 को 01.15 बजे कागदीपुरा मेन रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 168 कागदीपुरा निवासी अजय पिता गोरिया (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 21, 2013

यातायात पुलिस द्वारा की कार्यवाही


इन्दौर -दिनांक 21 मार्च 2013- आज दिनांक 21 मार्च 2013 को भंवरकुआ थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर के मुखय मार्ग पर किये गये अवैध वाहनों एवं अतिक्रमण को यातायात पुलिस, थाना भंवरकुआ, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर एवं नगर पालिका निगम इंदौर के उपायुक्त श्री महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में मुहिम चलाकर सखत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 04 क्रेन एवं नगर निगम के चार ट्रको द्वारा सामान जप्त किया गया तथा क्रेनों द्वारा अवैध पार्किंग मे लगाये गये वाहनो के विरूद्ध सखत कार्यवाही की गयी। इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया का इस कार्यवाही मे सराहनीय योगदान रहा। इदांैर नगर के आमजन एवं व्यापारीसंघो से अनुरोध है कि बेहतर इंदौर बनाने के लिये बेहतर ट्राफिक अतिआवद्गयक है, कृपया सहयोग दे। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की परेद्गाानी होने पर उपपुलिस अधीक्षक यातायात पद्गिचम महेन्द जैन 9479993379 एवं उपपुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व संदीप सिंह चौहान 9479993378 से संपर्क कर अपनी समस्या का निदान करवाये।