Friday, March 8, 2013

क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा आधा दर्जन अवैध हथियार एवं कारतुस पकडे सिकलिगर एवं सिकलिगर से अवैध हथियार खरीदने वाले कुखयात बदमाश पकडाये



इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2013- पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष द्वारा शहर में गोली चालन से हो रही हत्या के अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय क्राईम ब्रांच श्री मनोज राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह से अवैध हथियारो को बेचने एवं खरीदने वालो की धर पकड करने हेतु निर्देशित किया गया था। उनको मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की खरगोन तरफ से एक सिकलिगर आज रात्री में इन्दौर आकर अवेैध हथियार की डिलेवरी करने आने वाला हैं। उनके द्वारा उपुअ अपराध श्री अजीम खान एवं श्री एस आर यादव के नेतृत्व में टीम प्रभारी उनि आमोद सिंह राठौर एवं कैलाश पाटीदार को टीम सहित नाकाबन्दी हेतु लगाया गया क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा नवलखा बस स्टेण्ड पर एक संदिग्ध को पकडा एवं नाम पता पूछने पर तूफान सिंह पिता रतन सिंह सिकलिगर (35) निवासी सिनगुर थाना गोगावं जिला खरगोन बताया उसके कब्जे से 3 देशी पिस्टल उन्नत क्वालीटी की एवं 1 कारतुस 32 बोर पिस्टल का तथा 1 देशी कट्‌टा 32 बोर का मिला। कडी पछताछ करनेपर उसने यह पिस्टल इन्दौर में इमरान खान निवासी मोती तबेला वाले को देने आना बताया और पूर्व में भी इमरान तथा जीतेन्द्र उर्फ जीतू को 1-1 पिस्टल देना बताया टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुये इमरान पिता शराफत खान (27) नि 1/1 मोती तबेला तथा जीतेन्द्र उर्फ जीतू पिता मोहन लाल गौड (30) नि. 26 आलापुरा जूनी इन्दौर को पकडकर उनके कब्जे से भी  एक -एक देशी पिस्टल पकडी गई इस प्रकार कुल  5 देशी पिस्टल एवं 1 कारतुस व 1 देशी कट्‌टा पकड़ा गया। इन पिस्टलो को स्वयं आरोपी तूफान सिंह सिकलिगर द्वारा बनाया गया है। पकडे गये अवेैध हथियारो सहित तीनो आरोपीयों को थाना संयोगितागंज को अग्रिम कार्यावाही हेतु सोैपा गया हैं । आरोपी इमरान एवं जीतेन्द्र उर्फ जीतू पर पूर्व में भी शहर के कई थानो पर अपराध पंजीबद्व हैं आरोपी थाना रावजीबाजर के कुखयात बदमाश हैं। आरोपीयो से पूछताछ जारी है, और कई अवेैध अथियार बरामद होने की संभावना हैं।
          इस कार्यवाही में सउनि भारत सिंह यादव सउनि गणेश राम सोलंकी, प्रआर राजकुमार, प्रआर,तेजसिंह यादव,आर सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, संदीप यादव एवं योगेश की अहम भूमीका रही हैं ।

02 आदतन व12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

22 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 184 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मार्च 2013 को 22 स्थायी, 62 गिरफ्तारी व 184 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2013- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कलदिनांक 07 मार्च 2013 को 18.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पारसी मोहल्ला इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें गजेन्द्र, कालू, कामरान, पवन, अनिल, अनम तथा अंकुर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 40 हजार रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2013 को 17.40 बजे कुम्हारखाड़ी से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें यही के रहने वाले दीपक पिता मुरारी मिश्रा (26) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते हुऐ 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2013- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2013 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम श्रीखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले भगत सिंह पिता सरदार सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2013 को 19.10 बजे पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली सम्मप बाई पति जयराम (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 रूपये कीमत की 02 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकें विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 7, 2013

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी अधिकारी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफतार



इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2013- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) डॉ. आशीष ने बताया कि, विगत दिनों से कई आवेदकों द्वारा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक अधिकारी द्वारा नये नोट एवं करंसी देने के लिए रूपयें लेकर फरार होने की शिकायत की गई थी। 
डॉ. आशीष द्वारा उक्त फर्जी अधिकारी के पतारसी एवं गिरफतारी के लिए अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया। अपराध शाखा के अधिकारियों द्वारा उक्त फर्जी अधिकारी की गिरफतारी हेतु अधीनस्थ सायबर सेल को निर्देशित किया गया जिनके द्वारा सतत निगरानी रखते हुए फर्जी आर.बी.आई अधिकारी मुरली पिता स्व. गोविन्दराम त्रिलोकवानी निवासी 82 भगवानदीन नगर, इन्दौर को गिरफतार किया गया। 
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि, आरोपी मुरली त्रिलोकवानी मूलतः जयपुर का निवासी है जो विगत 10 वर्ष पूर्व अपने परिवार से रिश्ता तोडकर एक लडकी के इश्क में इन्दौर आया था। उक्त लडकी द्वारा उसे फंसाये जाने के चक्कर में उसके उपर काफी कर्जा हो गया था। उक्त कर्जे से निपटने के लिए आरोपीमुरली द्वारा स्वयं को आर.बी.आई का अधिकारी बताते हुए कई बैंक मैनेजर्स एवं अन्य लोगो से नये नोट एवं करंसी देने के लिए रूपयों की ठगी की वारदाते की गई है।  पूर्व में आरोपी सिटी फायनेन्स कम्पनी में काम करता था जहां से लोगो की फायनेन्सिल नीडस की पूर्ति एवं उनके निराकरण की ठगी का काम करने लगा। हाल ही में एक आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लंबित होम लोन के निराकरण का झांसा देकर उससे भी लाखों की ठगी की गई थी। आरोपी लोगो पर अपना प्रभाव दिखाने के लिए स्वयं को राजस्थान के मुखयमंत्री का पीए बताकर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों का प्रभाव दिखाकर झांसे में लेता था। 
आरोपी के विरूद्व पूर्व में थाना तुकोगंज इन्दौर में धारा 325, 353 भादवि का अपराध वर्ष 2007 में पंजीबद्व किया गया था जिसमें आरोपी को जेल हो चुकी है, तथा थाना जूनी इन्दौर में धारा 309 भादवि के प्रकरण में स्थाई वांरट जारी हो चुका है। 
आरोपी द्वारा हाल ही में मुसाखेडी निवासी एक लडकी को इश्क में फांस कर उससे दिनांक 12.12.12 को आर्य समाज मन्दिर में शादी की गई थी जिसने शादी के कुछ ही दिनों बाद उसकी हरकतों एवंसंदिग्ध गतिविधियों के चलते उसके विरूद्व महिला थाना एवं माननीय न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया है। 
आरोपी ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाईल में स्वयं को आर.बी.आई. का मैनेजर बताकर कई महिलाओं से अपने संबंध स्थापित किये है आरोपी एक शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी ने लोगो को झांसा देकर वसूल किये गये पैसो से इंडिया इन्फोलाईन शेयर ट्रेडिंग कम्पनी में इनवेस्टमेन्ट किया गया था। 
जिला अपराध शाखा के पुलिस उप अधीक्षक श्री अजीम खॉन के नेतृत्व में आरोपी के घर की तलाशी लिये जाने पर कई लोगो के पेन कार्ड, फोटो आयडेंिटटी, चेक्स, एवं जमीनों के दस्तावेज, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त हुए है।
आरोपी की गिरफतारी में प्रमुखतः सउनि (अ) अमित दीक्षित, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सोंलकी, आर. सुभाष, योगेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र एवं रामदुलारे की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

03 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराधके बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 66 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मार्च 2013 को 13 स्थायी, 66 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुऐ 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2013 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले श्यामाचरण शुक्ल नगर इंदौर निवासी सतीद्गा पिता छीतर (20) तथा शंकर पिता राजू (18) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 2025 रूपये कीमत की 45 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2013 को 13.50 बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली टाटीबाई पति विनोद सोनकर (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2013 को 16.30 बजे 8 मील आम रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेद्गा पिता भैराजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 05 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकें विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 6, 2013

पांच हजार का इनामी फरार आरोपी क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2013- इंदौर शहर में फरार आरोपियों की धडपकड हेतु पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. आशीष ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक अजीम खान के दिशानिर्देशन उप निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर के अप. क्रमांक 770/12 धारा 420, 465, 461, 468 भादवि में धोखाधडी का फरार आरोपी अर्जुन पांचाल पिता दुर्गालाल पांचाल (35) नि 450 तुलसीनगर इंदौर को पूर्वी इंदौर क्षेत्र में घूमते देखा गया है। इस सूचना पर टीम द्वारा घेराबदी कर उक्त धोखाधडी में फरार आरोपी को पकडा एवं पूछताछ करते उसने अपना नाम अर्जुन पांचाल पिता दुर्गालाल पांचाल (35) नि 450 तुलसीनगर इंदौर बताया। जो थाना राजेन्द्र नगर में वर्ष 2012 मे जमीन की धोखाधडी के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था आरोपी उसी समय से गिरफ्‌तारी से बचने के लिये फरार हो गया था। इस पर सेगिरफ्‌तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम जिला इंदौर द्वारा ईनामी उद्‌घोषणा 5000/- रूपये की गई थी। आरोपी को फरारी हालात मे पकडा गया और थाना राजेन्द्र नगर को अग्रिम कार्यवाही हेतु दिया गया।
उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के प्रआर नरेन्द्र सिंह गौर, महेश यादव, विजय सिंह परिहार, आर भगवान सिंह, मनीष तिवारी, विनोद शर्मा, जितेन्द्र सिंह परमार, देवेन्द्र परिहार, संतोष सेंगर, विशाल दीक्षित, का सराहनीय योगदान रहा।

02 आदतन व 20 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थायी, 71 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 14 स्थायी, 71 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 13 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2013- पुलिस थाना पलासियाद्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 20.37 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रीड सोसायटी के पास बिचोली मर्दाना से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें रामनिवास, संतोष, कमल तथा चेतन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2380 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 12.30 जवाहर टेकरी सुंदरम गैस गोडाउन के पीछे से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें जय नारायण, सोनू, दीपक, नरेन्द्र तथा जय नारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1270 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।  
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 22.15 बजे मिततल नगर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अकबर तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 14.40 बजे गुमास्त नगर मैन रोड से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 1774 डी सुदामा नगर इंदौर निवासी दिलीप उर्फ दीपू पिता यद्गावंत को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1395रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 19.00 बजे मालवा मील देद्गाी कलाली के सामने से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 365 बेकरी गली निवासी बहादुर उर्फ राज पिता अब्दुल अंसारी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 460 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बेचते हुऐ 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2013- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों के घर से अवैध शराब बेचते हुए मिले 51 भोई मोहल्ला निवासी सुभाष पिता भंगू गौड (26) तथा 17 भोई मोहल्ला निवासी शारदा बाई पति गिरधारी (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलिया कुमार तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवास नाका अजय पिता मोहनलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 5, 2013

03 आदतन व 14 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 18 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 271 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 01 फरारी, 18 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 271 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 11 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2013- पुलिस थाना लसूड़ियाद्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 20.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 148 ए एस-3 स्कीम नं. 78 के सामने से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें राजेद्गा, शैलेन्द्र तथा संतोष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 16.40 सीमेन्ट गणेद्गा गोडाउन विश्रांती चौराहा से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें परसराम, यद्गावंत उर्फ मोनू, विक्की उर्फ विकास, सोनू उर्फ इंगलेद्गा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1005 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।  
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 17.35 बजे सिरपुर तालाब के किनारे से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें नूर मोह. मुसर्रफ, असरफ तथा मन्नू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 14.30 बजे पनघाटिया कुण्ड के पास जामली से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें ओम प्रकाद्गा, रामलाल, मांगीलाल, गणेद्गातथा दिनेद्गा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 905 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 03.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुन्दरम गैस ऐजेन्सी के सामने रिंग रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 184 बेराठी कॉलोनी निवासी अकाद्गा पिता दयालदास (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 5 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को रावजीबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गतज से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 3/6 परदेद्गाीपुरा रासोडी धर्मद्गाालाला के पीछे निवासी मुन्ना पिता भगवान दास (55) तथा 67 लुनियापुरा इंदौर निवासी राजू पिता नारायण (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1520 रूपये कीमत की 38 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत सेअवैध शराब ले जाते हुए मिले पटेल नगर खजराना निवासी सुमन बार्ड पति लीलाधर (46), चमार मोह. खजराना निवासी महेद्गा पिता रामरतन (22) तथा बिचोली हप्सी राजेद्गा पिता बाबूलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 4 लीटर कच्ची तथा 16 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2013 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रीगल टाकीज के पास आमरोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 34 हरिजन कॉलोनी न्यू पलासिया निवासी अवसार उर्फ कालू अद्गाोक (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।