Saturday, March 2, 2013

थाना सदरबाजार क्षैत्रांतर्गत हुये अंधेकत्ल का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013 - घटना दिनांक 27.02.13 को ऑटो चालक विरेन्द्र उर्फ वीरू पिता दिलीपसिंह ठाकुर निवासी 23 सदरबाजार मेनरोड़ इंदौर के द्वारा प्रातः 5 बजे थाने पर आकर मृतक मानसिंह नामक व्यक्ति के नग्न अवस्था में बोहरा कब्रिस्तान के सामने ईमली बाजार देशी शराब दुकान के पास मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी थी। उसकी सूचना पर मर्ग क्रं. 4/13 धारा 174 जा.फौ. का कायम कर तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर घटना के संबंध में लोगो से पूछताछ की गयी तथा मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। लाश निरीक्षण, घटना के निरीक्षण तथा डॉक्टर की शार्ट पीएम रिपोर्ट के अभिमत से प्रारंभिक स्तर पर ही हत्या होना पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रं. 82/13 धारा 302 भादवि का पंजीबद्व किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हत्या के आरोपी की तलाश शुरू की गयी। घटना स्थल के पास शराब दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गये, जिसमें मृतक के साथ झगड़ा एवं मारपीट के दृद्गय पाये गये, जिसकी हुलिया के आधार पर स्थानीय रहवासियों एवं आने-जाने वालो से पूछताछ की गयी तथा पुलिस अधीक्षक पद्गिचम क्षैत्र श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री राजेश कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज रूपेश द्विवेदी के निर्देशन में थाने के स्टॉफ द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपी की तलाश करायी गयी, जिनके प्रयासों से आरोपी के बारे में कुछ अहम सुराग प्राप्त हुये। 
     प्राप्त सुरागों के आधार पर पाया कि मृतक मानसिंह को राजेन्द्र पिता दीनदयाल धानक निवासी परदेशीपुरा इंदौर जो पेशे से हम्माल है, जिसके द्वारा घटना घटित कर हत्या की गयी है। आरोपी राजेन्द्र धानक परदेशीपुरा इंदौर की तलाश करते घर से गायब होना पाया। आरोपी के मिलने के संभावित स्थानो पर पुलिस बल लगाया गया जो आज दिनांक 02 मार्च 2013 को 11.00 बजे आरोपी राजेन्द्र पिता दीनदयाल धानक (30) निवासी परदेशीपुरा इंदौर को द्गिाव विलास पैलेस राजवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर आरोपी राजेन्द्र के पैसे मृतक मानसिंह द्वारा छीन लेने की बात को लेकर मारपीट करना बताया व पत्थर मारकर हत्या करना स्वीकार किया एवं मृतक के कपड़े बायलर ऑफिस के पास छिपाकर रखे थे जो बरामद करा दिये है। थानाप्रभारी सदर बाजार प्रीति बाथरी, उपनिरीक्षक जयंत मर्सकोले, उनि आर.के. कटियार, सउनि एस.एस. राजपूत, सउनि व्ही.एन. पांडे, सउनि हरिद्वार एवं आर. सुधरी, ऋतुराज, राजू बघेल, जोगेश, लक्ष्मीनारायण की टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर अज्ञात हत्या का पर्दाफाश करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया गया है।

सुपारी किलर क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में



इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013 - पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को इंदौर शहर में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक सीताराम यादव के मार्गदर्शन में उनि कैलाश पाटीदार की टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सुपारी किलर अपने 02 साथियों के साथ किसी व्यक्ति की हत्या करने की फिराक में घूम रहा है। मुखबीर की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये टीम ने संदेही 03 व्यक्तियों को पकडा जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम 1. अज्जू उर्फ अजय पिता विजय खटीक नि0 101 नार्थ तोड़ा थाना कोतवालीइन्दौर 2. राजेश पिता प्रभाकर राव नि0 सदर 3. आनंद पिता रामस्वरूप खटीक नि0 गंजबासौदा जिला विदिशा हाल मुकाम चौईथराम मंडी इन्दौर का रहना बताया। आरोपी अज्जू के कब्जे से 1 देशी पिस्टल, तथा 1 जिंदा कारतूस एवं आरोपी राजेश व आनंद के कब्जे से 1-1 धारदार लोहे के चाकू जप्त किये गये। पूछताछ में आरोपी अज्जू ने बताया कि उसके दोस्त रईस जो कि हत्या के केस में जेल में बंद है व एक माह पूर्व पैरोल पर आया था उस समय उसने उसके विरोधी चंदन खटीक नि0 नंदलालपुरा इन्दौर की हत्या करने की सुपारी 05 लाख रूपये में अज्जू उर्फ अजय को दी थी जो अज्जू ने आनंद व राजेश को अपने साथ रखकर आज चंदन खटीक की हत्या करने के लिये जा रहे थे, जो समय रहते क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिलने पर रास्ते में ही हाईकोर्ट के सामने से उक्त तीनों आरोपियों को हथियार सहित पकड़ लिया गया, अन्यथा एक सनसनीखेज हत्या का अपराध और घटित हो जाता। आरोपी अज्जू को 02 माह पूर्व अंकुश ने गोली मार दी थी तो अज्जू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकुश की हत्या करने के लिये उसे चाकुओं से गोद दिया था जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना एम.जी. रोडपर धारा 307 का अपराध पंजीबद्ध होकर उस प्रकरण में आरोपी फरार चल रहा था। उक्त सभी आरोपियों के विरूद्ध पूर्व से आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एम.जी. रोड के सुपुर्द किया गया। 
उपरोक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के उनि कैलाश पाटीदार, सउनि बिजेन्द्रसिंह जाट, प्र.आर. रामअवतार दीक्षित, आरक्षक रमेश योगेश्वर, श्याम पटेल, रामप्रकाश बाजपेयी एवं धर्मेन्द्र, रामदुलारे यादव का सराहनीय योगदान रहा। 

02 आदतन व 13 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो कीतामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 11 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 14.25 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लोहा मंड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सिंधी कॉलोनी निवासी नवीन पिता वासुदेव (60) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 हजार 70 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 17.15 बजे जवाहर टेकरी इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें इकबाल, शेरूद्‌दीन, जीमल, इकबाल तथा रजाक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1420 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्वजुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 06 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सिंगनावदा निवासी मदन पिता राधाकिद्गान (28), बड़ी कलमेर निवासी भूरू पिता मोहन भोई (35) तथा कांकरिया निवासी हुकुम पिता बलवंत (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2600 रूपये कीमत की 61 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 16.00 बजे पत्थर गोदाम रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सांघी प्लाजा निवासी लोकेद्गा पिता नरेन्द्र (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 21.30 बजे राधा गोविंद का बगीचा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले इंदरसिंह पिता धनसिंह (58) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद कीगयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 10.05 बजे स्कीम नं. 71 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मंगल पिता किद्गान (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संतोष पिता सत्यनारायण (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2013 को 13.00 बजे राजीव गांधी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रोफेसर कॉलोनी निवासी महेद्गा पिता कमल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 1, 2013

02 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थायी, 82 गिरफ्तारी व 289 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को 13 स्थायी, 82 गिरफ्तारी व 289 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 09 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2013- पुलिस थानाएमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को मुखबिर की सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये तथा सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सोहेब, हरि, तोहि, गणेद्गा, दिनेद्गा तथा आनंद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 12 हजार 100 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें एवं सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
          पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को 20.00 बजे पाटनीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नंदानगर इंदौर निवासी मोहन पिता आनंदराव मराठा (28) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
         पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को 17.40 बजे कुम्हारखाड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले भैय्‌यू पिता शंकरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को 20.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पत्रकार चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले संविद नगर इंदौर निवासी मदनलाल पिता सोहनलाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपये कीमत की 10 बॉटल देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को 11.05 बजे पालाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले सुरेद्गा पिता गिरधारीलाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2013 को 18.00 बजे एबीरोड़ से अवैध शराब ले जाते हुए मिले निजामपुर धार निवासी बहादुर पिता भूराजी (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, February 28, 2013

अपृह्‌त युवती सहित आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय तथा जितेन्द्र सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि संदिग्ध एक लड़का लड़की हीरानगर क्षेत्र के ईट भटटों में पति-पत्नी बनकर कुछ दिनों से रह रहे है जो कि बोल चाल से इंदौर के निवासी नहीं लगते है। इस आधार पर अधिकारियों ने अपराध शाखा के डीएसपी सीताराम यादव व अजीम खान को निर्देद्गिात कर टीम के सहायक उप निरिक्षक बिजेन्द्र जाट, आर. मनोज राठौड़ तथा श्याम पटेल को पतारसी व तस्दीक हेतु लगाया गया। टीम ने भानगढ़ के आसपास ईंट भट्‌टे पर स्थित झोपड़ों पर पहुंच कर झोपड़े के बाहर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर लड़के से पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम नवीन जैन निवासी ललीतपुर का होना बताया तथा उसकी पत्नी सीमा 15-20 दिनों से यही पर रहकर काम करते है। टीम द्वारा सखती से पूछताछ करने पर नवीन ने बताया कि सीमा (परिवर्तित नाम) है जो कि ललीतपुर जिले के ग्राम जखोरा तह. तालबेहट की रहने वाली है जिसे नवीन जैन ने अगवा कर इंदौर के खजराना मंदिर में शादी कर पत्नी बनाकर रखा है। 
जिलाललीतपुर (उ.प्र.) के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देद्गा पर थाना जखोरा के उप निरीक्षक नरेन्द्र अपनी टीम के साथ आकर अपराध शाखा इंदौर के अधिकारियों से सम्पर्क किया गया एवं बताया गया कि नवीन के विरूद्व दिनांक 22/02/2013 को धारा 363, 366 भादवि. के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। नवीन जखोरा में लड़की के मकान में ही किराये से रहता था तथा वही पर ट्रेक्टर के पार्ट्‌स की स्वयं की दूकान संचालित करता है। 
              अपराध शाखा की टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह जाट,सउनि. बिन्जेंद्र जाट, प्रआर. राम अवतार दीक्षित, महेश यादव, विजयसिंह परिहार, आर0 मनोज राठौड़, शयाम पटेल, रामप्रकाश वाजपेयी, रमेश  योगेशवर का सराहनीय योगदान रहा। 

हत्या के प्रयास में आरोपी 05 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- बारहवें अपर सत्र न्यायाधीशी, इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 358/11 आरोपी उज्जवल पिता सुनील के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. उज्जवल पिता सुनील (19) निवासी 1/1 कटकटपुरा इंदौर, को धारा 307,327,34 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुए आरोपी को धारा 307,34भादवि में 05 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से, अर्थदण्ड अदा न करने पर 03 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास तथा धारा 327,34 भादवि में 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 03 हजार रूपये के अर्थदण्ड से, अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। दोनों धाराओं के अंतर्गत दी गयी सजा एकसाथ चलेगी।
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 12 अगस्त 2011 को फरियादी वीरेन्द्र निवासी नार्थतोड़ा को उसके साथ पढ़ने वाले उज्जवल वर्मा का फोन आया तथा फरियादी वीरेन्द्र को खातीपुरा चौराहे पर बुलाया उसके साथ उसका साथी संजय भी था, जो फरियादी को मोटरसाईकिल पर बैठाकर न्यू सियागंज की तरफ ले गये। अभियुक्त ने फरियादी से शराब पीने के लिये पैसे मांगे नही देने पर उज्जवल ने फरियादी का मुॅह पकड़कर दबाया तथा संजय ने जान से मारने की नियत से पीठ और पेट पर चाकू से कई वार किये तथा उसे छोड़कर चले गये। फरियादी के फोन करने पर फरियादी के पिता और कपिल पांचाल घायल अवस्था में उसे एमव्हाय अस्पताल ले गये। पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा अपराध क्रं. 314/11 धारा 307,327,506,294,34 भादवि का पंजीबद्व कर विवचेना के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

03 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 फरवरी 2013 को 20 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2013 को 21.00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कबीट खेड़ी गोमा की फेल इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें मदनलाल, रतिराम तथा हरिनारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 700 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2013 को 20.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुभम नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले स्कीम नं. 51 इंदौर निवासी नयन पिता द्गिावनारायण (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8000 रूपये कीमत की 230 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27फरवरी 2013 को 13.10 बजे हातोद थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सिंगोनिया निवासी जुगल पिता गज्जूसिंह (22) तथा मांगलिया निवासी मोहन पिता दद्गारथ राजपूत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2013- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरूनगर रोड़ नं. 9 इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 10 बेरवा समाज बगीचे के पास इंदौर निवासी धनराज पिता जोहरीलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2013 को 08.25 बजे सुदामानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुदामानगर झोपड़पट्‌टी निवासी अनिल पिता माधव सोलंकी (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारादोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 27, 2013

धार्मिक स्थलों में लगातार हो रही चोरियों का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 फरवरी 2013- इंदौर जिले के धार्मिक स्थलों (मन्दिरों) में लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह (पद्गिचम) इंदौर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैया के मार्गदर्शन में अन्नपूर्णा क्षैत्र में हो रही धार्मिक स्थलों की चोरियों पर नियंत्रण पाने के लिये थाना प्रभारी चंदननगर, अन्नपूर्णा, राजेन्द्र नगर को अपने स्टॉफ के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु कार्ययोजना बनायी थी। इस अभियान में थाना चंदनननगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी 01. अजय पिता सुरेशचंद्र शुक्ला (19) निवासी ऋषि विहार कालोनी तथा 02. लोकेश पिता रीछू भीलाल निवासी आकाशनगर इंदौर का रिंगरोड़ से पीछा किया व आकाश नगर में जाकर घेराबंी कर हिरासत में लिया गया जिससे सखती से पूछताछ करने पर थाना चंदननगर क्षैत्र के मंदिरों में 01. हनुमान मंदिर प्रजापत नगर में दानपेटी चोरी करना, 02 गुमास्ता नगर जैन मंदिर में चोरी का प्रयास करना तथा पुलिस सर्तकता के कारण चोरी नही कर सकना और भाग जाना बताया। आरोपियों ने पूछताछ में यह भी बताया कि चोरी से पूर्व मंदिरों के बाहर रेकी करते थे व ढाबो पर खाना खाकर कस्तूर टॉकिज में फिल्में भी देखते थे और सिरपुर तालाब की पाल पर जाकर सो जाते थे व रात्रि करीब 01 बजे उठ कर घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने थाना अन्नपूर्णा क्षैत्र के 01. फूटीकोठी हनुमान मंदिर, 02. राधाकृष्ण मंदिर सुदामानगर, 03. महादेव मंदिर गोपुर, 04. दत्तमंदिर अन्नपूर्णा, 05. साईबाबा मंदिर, 06. राम मंदिर बैंक कॉलोनी, 07. थाना राजेन्द्र नगर के जैन मंदिर में चोरिया करना स्वीकार किया है तथा इनके कब्जे से चंदननगर क्षैत्र से चोरी गयी मोटरसायकल नं. एमपी-09/एमएम/4872 को जप्त किया तथा अन्नपूर्णा क्षैत्र से चोरी की गयी जीप नं. एमपी-09/ए/2342 चुराना बताया व उक्त जीप को सिरपुर तालाब की पाल पर खड़ी रखना बताया जिसे वहॉ से बरामद किया गया। 
         इन्ही चोरी की मोटरसायकल व जीप से चोरी करने के बाद उसी वाहन मे दानपेटी व अन्य सामान रखकर चोरी करते थे। जिन्होने और भी मोटरसायकल चुराना व नकबजनी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से चोरी गयी संपत्ति बरामद किया जाना है तथा इनके साथ चोरियों में शामिल रहे साथियों के नाम के खुलासे हुये है जिनके नाम 01. बंटी सरदार निवासी आकाश नगर, 02. रवि पिता कन्हैयालाल निवासी आकाश नगर, 03. चिना उर्फ कैलाश निवासी खरगोन, 04. अंकित उर्फ कैलाश पिता सुरेश यादव निवासी आकाश नगर, 05. प्रेमपाल निवासी ललितपुर है, जिनके साथ मिलकर चोरी व नकबजनी के अपराध जिला इंदौर, देवास, खण्डवा, बड़वानी, ललितपुर जिलों में चोरी करना बताया है। फरार आरोपियों की तलाश हेतु तीन थानों से अलग-अलग टीम गठित कर भेजी गयी है, उक्त आरोपियों के चोरी, नकबजनी करने के अपराधिक रिकार्ड भी है। जिन्हे गिरफ्तार कर भारी मात्रा में संपत्ति बरामद होने की संभावना है तथा इंदौर शहर की अन्य चोरियों का भी पर्दाफाद्गा होने की पूर्ण संभावना है। 
       इस तरह अन्नपूर्णा संभाग की पुलिस द्वारा लगन एवं मेहनत से कार्य करने से लगातार हो रही मंदिर चोरियों का पर्दाफाश कर विराम लगाया हैं। उक्त नकबजनो की गैंग का पर्दाफाश करने वाले अधिकारियों थाना चंदननगर के थाना प्रभारी शिवपाल सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक हीरालाल सिंह बघेल, प्रआर सखाराम, दिलीपसिंह,आरक्षक रायसिंह, चंद्रशेखर, संजय, रतनसिंह, सैनिक प्रकाश की अहम भूमिका रही जिन्हे पुरूस्कृत किया जावेगा।

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी 04 वर्ष के कारावास एवं 02 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित


इन्दौर -दिनांक 27 फरवरी 2013- विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस, इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विद्गोष प्रकरण कं्र. 21/06 ब्रजेश शर्मा पिता मोहनप्रसाद व अन्य के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी 1. बलराम पिता माहरिया (25) निवासी ग्राम नदलपुरा जिला बड़वानी, 2. बीरू पिता रामदास (18) निवासी मूसाखेड़ी इंदौर, धारा 8/20 बी (2) बी एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुए आरोपियों को 04 वर्ष के कठोर कारावास एवं 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 10 अक्टूबर 2006 को तत्कालिन उपनिरीक्षक जे.एस. पवांर थाना संयोगितागंज को वाहन चेकिंग के दौरान जीपीओ चौराहे पर जरिये टेलीफोन मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रजेश शर्मा अपने तीन-चार साथियों के साथ ऑटो में बैठकर अवैध गांजा किसी को मूसाखेड़ी तरफ देने जाने वाला है। सूचना पर मय फोर्स के जीपीओ चौराहे पहुॅच कर घेरा बंदी कर आरोपी ब्रजेश पिता मोहनप्रसाद शर्मा, बलराम, बीरू, अनिल तथा प्रकाश को पकडा गया तथा इनके कब्जे से गांजा तथा ऑटोरिक्शा क्रं. एमपी-09/केएस/4857 जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।