Tuesday, February 26, 2013

एनडीपीएस एक्ट में आरोपी 03 वर्ष के कारावास एवं 04 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित


इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2013- विद्गोष न्यायाधीश, एनडीपीएस, इंदौर श्री पी.के. सिन्हा सा. द्वारा विशेष प्रकरण कं. 11/06 आरोपी समीर पिता यतीन्द्र अवस्थी के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी समीर पिता यतीन्द्र अवस्थी (33) निवासी श्रश अपार्टमेंट फ्लेट नं. 304, बैंक कॉलोनी पुराने अन्नपूर्णा थाने के, सामने इंदौर को धारा 8/20 बी (प्प्) बी एनडीपीएस एक्ट के अपराध में दोषी पाते हुए आरोपी को 03 वर्ष के कठोर कारावास एवं 04 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 02 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 02 मई 2006 को निरीक्षक उमेश शुक्ला नारकोटिक्स सेल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की मारूति 800 कार जिसका नं. एमपी-23/एल/2582 है जो अन्नपूर्णा के सामने श्रश अपार्टमेंट के सामने खड़ी है जिसमें अवैध रूप से तस्करी के लिये गांजा रखा है। सूचना पर मय फोर्स के पहुॅच कर घेरा बंदी कर आरोपी समीर अवस्थी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से करीब 04 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री निर्मल मण्डलोई विद्गोष लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत सिनियर सिटीजन का हेल्थ चेकअप





इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2013- आज दिनांक 26 फरवरी 2013 को खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत सिनियर सिटीजन पुलिस पंचायत का अयोजन किया गया जिसमें बुजुर्गो की समस्या जानने के साथ ही उनका हेल्थ चेकअप भी करवाया गया। इस अवसर पर डीआईजी श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशांत चौबे तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

02 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 82 गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 फरवरी 2013 को 12 स्थायी, 82 गिरफ्तारी व 201 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 26 फरवरी 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2013 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्ण मंदिर मैदान इंदौर रोड़ महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुए मिले शुभम पिता रामप्रसाद तथा रद्गाीद पिता अहमद नूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 10 बॉटल रम बरामद कीगयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 फरवरी 2013 को 11.00 बजे महेद्गा यादव नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अनिल पिता अजब सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, February 25, 2013

नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की मासिक मीटिंग आयोजित




इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2013- नगर एवं ग्राम रक्षा समिति की मासिक मीटिंग में उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता ने अध्यक्षता की जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय एवं नोडल अधिकारी श्री विनय प्रकाश पॉल, जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा, पूर्वी जिला संयोजक श्री सुधीर ऐरन, पद्गिचम जिला संयोजक श्री तरणजीत सिंह छाबड़ा, सभी सीएसपी संयोजक एवं थाना संयोजक, बीट संयोजक उपस्थित हुयें। नगर सुरक्षा समिति के कार्यो कों संचालित करने के लियें कम्प्युटर का लोकार्पण डीआईजी महोदय ने किया, जिसमें नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के प्रत्येक थाने के द्वारा किये जाने वाले कार्यो का विवरण, नगर सुरक्षा समिति के   पर जानकारी प्राप्त की जावेंगी एवं समिति द्वारा माह जनवरी में किये गये उल्लेखनिय कार्यो का एवं लाईन आर्डर ड्‌यूटियों का प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया जायेगा। डीआईजी महोदय ने अपने उद्‌बोधन में इंदौर नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यो की प्रशंशा की तथा कहा कि प्रदेश में कही भी अगर नगर सुरक्षा समिति काआयोजन होता है तो पहले निमंत्रण इंदौर नगर सुरक्षा समिति को दिया जाता है, यहॉ के सदस्यों के द्वारा किरायेदार एवं मकान मालिक की जानकारी एकत्र करने में भी पुलिस को सहयोग करेंगे एवं चैकिंग, गस्त व लाईन आर्डर ड्‌यूटी में भी सूचना संकलन में भी पुलिस का सहयोग देगें। 
     पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि मै कई जिलों मे रहा हूॅ लेकिन इंदौर जैसी समिति नही देखी है, इनकी ऊर्जा को देखते हुये 26 जनवरी की परेड मार्च में भी इनको शामिल किया गया और समिति के सदस्यों द्वारा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा एक बैन्ड टीम भी तैयार की जा रही है, जो एक मिसाल रहेंगी। सदस्य किसी प्रकार की सूचना संकलन या अपना कोई आईडिया कभी भी हमें या हमारे किसी पुलिस अधिकारी को दे सकते है, जो आम जनता की सुरक्षा के हित में हो। कार्यक्रम का संचालन रमेश शर्मा ने किया तथा आभार श्री विनय प्रकाश पॉल द्वारा किया गया। 

क्राईम ब्रांच ने कुखयात नकबजन को पकड़ा



इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2013- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्रीजितेन्द्रसिंह को इंदौर शहर में बढ रही नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु उप निरीक्षक अपराध शाखा कैलाश पाटीदार एवं आमोद सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक जयंत सिंह राठौर एवं सीताराम यादव के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर टीम प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार टीम के कर्मचारियों को लेकर घेराबंदी की जाकर वेगनआर कार सहित आरोपी कमल पिता अंजर सिंह (36) नि भवानीनगर इंदौर को देवास नाके से आगे पकडा। यह आरोपी पूर्व से ही आदतन अपराध करने का आदि होकर थाना बाणगंगा का निगरानी शुदा बदमाश है। इसके विरूद्ध पूर्व से ही नकबजनी के थाना बाणगंगा हीरानगर, एमआईजी, एरोड्रम, राजेन्द्रनगर एवं उज्जैन जिले में थाना बडनगर में लूट के प्रकरण में तथा उज्जैन के थाना चिमनगंज, जीवाजीगंज में करीब 35-40 अपराध दर्ज है तथा भोपाल थाना गोविंदपुरा व पिपलानी में भी आरोपी के विरूद्ध नकबजनी के प्रकरण दर्ज है। 
                 आरोपी कमल द्वारा उसके साथी दिनेश निवासी भोपाल के साथ मिलकर भोपाल मिनाल में 40 लाख रूपये की नकबजनी भी की गईथी। आरोपी कमल के कब्जे से मिली वेगन आर कार नं. एमपी-09/सीएफ/4690 के बारे में पूछताछ करते थाना भंवरकुआ चौराहे के पास 15 सिद्धार्थ नगर से दो माह पूर्व घर में चोरी कर उसी घर से कार भी चुराना स्वीकार किया गया। आरोपी की कार से रात्री मे मकानों के ताले सेंट्रल लॉक अलमारी तोडने के विशेष उपकरण एवं घटना करते समय पहने जाने वाले दस्ताने और एअर गन पिस्टल चाकू मिले है। आरोपी से पूछताछ कर उसके घर से चोरी के सोने चांदी के जेवरात तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाखों रूपयें की बरामद की गई है। वेगनआर कार चोरी के संबध में अप. क्रं. 1126/12 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध है। आरोपी द्वारा उसके साथी दिनेश निवासी भोपाल के साथ मिलकर कई वारदातें करना कबूल की है। आरोपी द्वारा बताया गया की वह उसके साथी दिनेश के साथ चार पहिया वाहन से रात्रि 08-09 बजे वीआयपी कालोनियों में घूमकर ताला लगा मकान की रेकी कर लेते थे और उस मकान के आसपास कार खडी कर कार में लेट जाते थे और 2 बजे बाद उस मकान में वारदात कर वहा से निकल जाते थे। आरोपी काफी शातिर चुस्त एवं चालक है। फरार आरोपी दिनेश की तलाश जारी है। आरोपीकमल से कडी पूछताछ की जा रही है जिससे अन्य कई बडी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। 
उपरोक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के प्रआर दीपक पंवार, रजाक, अनिल सिलावट, रामअवतार दीक्षित, इफि्‌तखार खान, धर्मेन्द्र शर्मा, योगेश, राजकुमार, रामपाल का सराहनीय योगदान रहा। 

03 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 11 गिरफ्तारी व 107 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 17 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2013- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 15.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी किनारे इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अनिल, मोहम्मद शकील, साहिद अली, विजय तथा चंदर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 100 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 17.30 बजे मैकेनिक नगर इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें इकबाल, रामबाबू तथा राधेद्गयाम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।  
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 18.40 बजे शांतीपथ रोड़ इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अजय, शद्गाीकांत, मनोज तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2500 रूपयें नगदी तथा ताद्गापत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 00.30 बजे रूस्तम का बगीचा इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें बहादुर, वीरू, कैलाद्गा, हीरालाल तथा जगन्नाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 770 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 फरवरी 2013- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 15.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आद्गााराम बापू चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले भील कॉलोनी इंदौर निवासी करण पिता सुरेद्गा भूरिया (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 24 बॉटल बियर बरामद की गयी।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 फरवरी 2013 को 13.30 बजे ग्राम खिलावदा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले भंवरसिंह पिता गुलाबसिंह बागरी (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद कीगयी।
       पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, February 24, 2013

उपपुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों की सम्मानित विदाई







इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2013- पुलिस अधीक्षक श्री डॉ. आशीष ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर के निर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए सभी अधिकारियों के विदाई समारोह में बड़े खाने का आयोजन जिला पुलिस लाईन इंदौर के परिषर मे किया गया। इस अवसर पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर (देहात) श्री प्रवीण कुमार माथुर, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री अनिल सिंह कुशवाह, सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, सभी नगर पुलिस अधीक्षकगण, सभी थाना प्रभारीगण एवं अन्य सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित हुए। उक्त विदाई समारोह के अवसर पर पदोन्नत हुए अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ प्रदाय किये गये।

नकली नोट छापने का कारखाना पकडाया


इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2013- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को शहर में लगातार बढ़ रही नकली नोट कीघटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नकली नोट बाजार में चलाने के लिये घूम रहा है। टीम द्वारा तस्दीक करने हेतु उस व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उसने अपना नाम प्रकाश पिता छगनलाल ठाकुर निवासी पिगडंबर का होना बताया। जिससे ग्राहक बनकर नोट के संबंध में बातचीत की गई तो उसने सेम्पल का 500 रू का नोट बताया तथा अन्य नोटों के संबंध में बात करते प्रकाश ने बताया की अपने सेठ से नोट बुलवा दूंगा। सेठ का मोबईल न 9425094784 से संपर्क किया तो रेल्वे स्टेशन राऊ पर बुलाया टीम द्वारा नकाबंदी की गई जैसे ही वह व्यक्ति आया उससे बातचीत की 1000, 500 व 100 रू के नोट बताये तब टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम प्रेमलाल पिता पुरूषोत्तम पाटीदार निवासी तिल्लौर हाल राऊ का बताया जिसकी जैब से 1000 रू के 58 नोट , 500 रू 38 नोट के व 100 रू के 26 नोट कुल 79600 रू पेंट की जैबों में नकली नोट मिले जो पुलिस कब्जे लिये। प्रेम से पूछने पर उसने बताया कि मेरे उपर करीबन 50लाख रूपये का कर्जा हो गया था लेनदार परेशान कर रहे थे। मैं लायसेंस की कलर फोटोकापी करवाने गया तो मेरे मन में आया कि लायसेंस की फोटोकापी हो सकती है तो नोट की क्यों नही। इस पर मेने प्रिंटर व कटींग मशीन खरीदकर किराये के मकान राउ में नोट छापना शुरू कर दिया तथा छपे हुये नोट मैने जब्बार नि क्षिप्रा, दिपक नि क्षिप्रा व प्रकाश नि पिगडंबर तथा बाबू निवासी सिदौडा को चलाने के लिये दिये हैं। नोट छापने का प्रिंटर, स्केनर व कटींग मशीन प्रेम के निशादेही पर उसके घर से जप्त की गई तथा जब्बार, दीपक, प्रकाश, बाबू को भी पकडा। प्रेम ने हनुमान जी के मंदिर पर पंडित जी को चोला चडाने के नाम पर 500 रू का नकली नोट देकर 400 रू वापस पंडित जी से लेकर नोट चलाया। उक्त आरोपियानों को पकडने में थाना राजेन्द्रनगर को साथ लिया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु माल मुलजिम मश्रुका सहित थाना राजेन्द्रनगर को वैधानिक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया ।
उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. अवधेश अवस्थी चंदरसिंह, आरक्षक रणवीरसिंह, बसीर खान, जितेन्द्र सेन, अजीत यादव सुनिल बिसेन का सराहनीय योगदान रहा।

03 आदतन व16 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 29 गिरफ्तारी व 149 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 फरवरी 2013 को 05 स्थाई, 29 गिरफ्तारी व 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कलदिनांक 23 फरवरी 2013 को 16.10 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर शांतीनाथपुरी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रितेद्गा पिता गिरधारीलाल, उमेद्गा पिता रामचन्दानी तथा रितेद्गा पिता लक्ष्मणदास खतोरिया को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 04 मोबाईल फोन, 09 हजार  रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2013 को 15.10 बजे द्गिाव कॉम्पलेक्स रीगल चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले रमेद्गाचंद्र पिता रामचंद्र (54) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 हजार  रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।   
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 फरवरी 2013- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 फरवरी 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मेंमदी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले कैलाद्गा पिता मांगीलाल (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की05 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, February 23, 2013

दोपहिया वाहन चोर क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2013- इंदौर शहर में बढ़ते वाहन चोरी के अपराधों के संबध में पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष सिंह ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक महेन्द्रसिंह भदौरिया की टीम को इस हेतु लगाया गया। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर टीम द्वारा आरोपी 1. बबलू उर्फ सुनील उर्फ विजय पिता भागीरथ परमार (21) निवासी ग्राम सतलाना तहसील सांवेर जिला इंदौर तथा 2. राहुल पिता रामसिंह (20) निवासी कुड़ाना, तहसील सांवेर जिला इंदौर को पकड़ा, पूछताछ में आरोपियों ने दो पहिया वाहन जेल रोड़ क्षैत्र से चुराना बताया है, और वाहन को बेचना बताया। जिसका थाना एमजी रोड़ के अपराध क्रं. 594/12 धारा 379 भादवि का पंजीबद्व होना पाया गया है। आरोपियों से 03 वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एमजी रोड़ इंदौर को भेजे गये हैं। आरोपियों से और वाहन जप्त होने की संभावना है।  
उक्त आरोपियों को पकडने में टीम के निरीक्षक महेन्द्रसिंह भदौरिया, सउनि उमाशंकर यादव, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सोलंकी, राजभान, विजयसिंह चौहान, आरक्षक योगेन्द्रसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह, रविन्द्र कुशवाह, सुभाष सूर्यवंशी तथा मनोज राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

04 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109, 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 स्थाई, 75 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 23 फरवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2013 को 10 स्थाई, 75 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।