Saturday, January 12, 2013

गुरू गोविन्दजी महाराज के प्रकाशोत्सव हेतु यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2013- दिनांक 13 जनवरी .2013 को गुरू गोविन्दजी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाने सिख समाज द्वारा शहर के निम्नलिखित मार्गो से जुलूस निकाला जायेगा। आम जनता से अपील है कि असुविधा से बचने के लिये जुलूस मार्गो पर वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का ध्यान रखते हुये शहर भ्रमण हेतु निकले ।
जूलुस मार्ग निम्नानुसार रहेगा 
                 टॉवर चौराहे से विकास रेखा काम्प्लेक्स होते हुये, गुरू गोविन्द सेतु से प्रताप नगर के सामने से पलसीकर चौराहे, कलेक्ट्रेट तिराहे, मोती तबेला, गुरूद्वारा इमली साहेब, राजबाडा किशनपुरा होकर तोपखाना गुरूद्वारा पर समाप्त होगा ।  इन मार्गो पर यातायात का दबाव होने पर यातायात वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :-
            ह्ण पलसीकर चौराहे से हेमू कालोनी तिराहे के लिये जूनी इन्दौर तरफ से महू नाका तरफ आना चाहते है तथा महू नाका के तरफ जूनी इन्दौर तरफ आना चाहते है वह पलसीकर चौराहें से माणिकबाग ब्रिज के नीचे से आर.टी.ओ. कार्यालय होते हुये नई दुनिया तिराहे से महू नाके तरफ जा सकगे तथा इसी मार्ग से जूनी इन्दौर तरफ से आसकेगे ।
           ह्ण यशवंत चौराहे से पटेल प्रतिमा तरफ जाना चाहते है वे राजमोहल्ला से बडा गणपति, सुभाष मार्ग होते हुये आ-जा सकेगें ।  इसी प्रकार पटेल प्रतिमा की तरफ से लोक वाहन जो राज मोहल्ला तरफ जाना चाहते है संजय सेतू से मृगनयनी नगर निगम चौराहा होते हुये बडा गणपति राज मोहल्ला तरफ जा सकेगें ।  
ह्ण जब जुलूस मृगनयनी एवं तोपखाना गुरूद्वारा पर आ जाता है तब वह लोक वाहन जो रीगल से जवाहर मार्ग तरफ जाना चाहता है वह एम.टी.एच. कंपाउण्ड खातीपुरा उतार रिवर्स साईड से जवाहर मार्ग पर जा सकेगें एवं जो सुभाष मार्ग तरफ से गांधी चौक तरफ आना चाहता है वह नगर निगम चौराहे से चिमनबाग चौराहा, श्रम शिविर, पत्थर गोदाम, शास्त्री ब्रिज के नीचे से लाल अस्पताल, शास्त्री ब्रिज के उपर जा सकेगे। 

एटीएम चुराकर पैसे निकालने वाला नौकर गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2013- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 08 जनवरी 2013 को थाना लसूडिया पर फरियादी पी श्रीकांत पिता टी आर पार्थ सारनी निवासी 101 गोल्ड पेटल्स साउथ तुकोगंज इंदौर ने द्गिाकायत की है कि उनके आईडीबीआई बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे विड्राल कर लिये गये हैंतथा बताया कि वह सेरोसोफ्‌ट कंपनी मे वाईस प्रेसीडेन्ट के पद पर पदस्थ है तथा उसका आईडीबीआई बैक में सेविंग एकाउन्ट है। दिनांक 08 जनवरी 2013 को फरियादी आईडीबीआई बैक ब्राच रतलाम कोठी इंदौर मे चैक डेपोजिट करने गया था तो फरियादी ने बैक केद्गिायर से अपने खाते का बेलेन्स पूछा तो बताया कि आपके खाते में 82 रूपये है तथा केद्गिायर ने बताया कि आपके एकाउन्ट से आपके एटीएम कार्ड द्वारा दिनांक 15 दिसम्बर 2012 से 04 जनवरी 2013 तक लगातर बसंत विहार कालोनी एसबीआई एटीएम व अन्य एटीम से पैसे विड्राल किये गये है। धटना की गंभीरता को देखते हुऐ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
            विवेचना के आधार पर नौकर प्रीतम पिता धुव पाल उम्र 21 साल निवासी गोपीनाथपुरा थाना चौबना जिला बैतूल हाल 101 गोल्ड पेटल्स साउथ तुकोगंज की गतिविधियां सदिग्ध लगी क्योकि वह घटना के बाद से काफी रूपये खर्च कर रहा था तथा अभी हाल ही में उसने एक मोटर सायकल नई हीरो होण्डा पेंद्गान प्रो खरीदी। आरोपी प्रीतम को थाने लाकर पूछतांछ करने पर उसके द्वारा मालिक का एटीएम चुराकर अलग अलग बैकों के एटीएम मद्गाीनों से पैसे निकालना कबूला व निकाले हुएरूपये करीब चार लाख रू गोल्ड पेटल्स साउथ तुकोंगज के किचन मे छुपाकर रखना बताया। आरोपी की निद्गाादेही से रूपये बताई जगह से बरामद किये गये है। आरोप से पूछताछ जारी है। 

22 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 स्थाई, 63 गिरफ्तारी व 158 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जनवरी 2013 को 18 स्थाई, 63 गिरफ्तारी व 158 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर -दिनांक 12 जनवरी 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2013 को 14.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगानगर से कार क्रं. एमपी-09/सीजी/9617 में अवैध शराब ले जाते हुये मिले नंदानगर देवास निवासी दिलीप पिता रणछोड़ (37) तथा बावड़िया देवास निवासी अजय पिता छीतूलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से उक्त कार तथा 35 हजार रूपये कीमत की 15 पेटी देद्गाी शराब बरामद की गई।  
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 जनवरी 2013 को 19.30 बजे अंबेडकर चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बेटमा निवासी दिनेद्गा पिता धुलजी जाट (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 11, 2013


05 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 160 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 जनवरी 2013 को 23 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 160 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2013- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2013 को14.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टे्रजर टाउन मार्तण्ड के पास खाली प्लाट से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अद्गाोक, जगदीद्गा, कमल, आजाद, रवि तथा सुभाष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3 हजार 160 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2013 को 17.05 बजे रेल्वे स्टेद्गान महूं से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें स्टीफन तथा प्रदीप को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1040 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 जनवरी 2013- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 10 जनवरी 2013 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रकाद्गा पिता अंतरसिंह (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।  
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 10, 2013

नकबजन चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2013- पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष ने शहर में हो रही वाहन चोरी एवं नकबजनी की वारदातों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफतारी हेतु अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया था। निर्देद्गाानुसार जयंतसिंह राठौर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  
टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भंवरकुआ थाना क्षैत्र में दो पुराने नकबजन अलग-अलग मोटर सायकलों से घूम रहे है। इस सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पतारसी करते हुये घेराबंदी की गई तो दो अलग-अलग मोटर सायकलों पर दो व्यक्ति घूमते दिखे जिन्हें पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. कल्लू उर्फ प्रकाश पिता देवीप्रसादसिंह निवासी सर्वहारा नगर इंदौर 2. गब्बर उर्फ शंकर पिता मानसिंह निवासी मूसाखेडी इंदौर बताया। आरोपियों के कब्जे से दो मोटर सायकल मिली जो टी.वी.एस. स्टारसिटी एवं हीरो होण्डा पेशन प्लस थी। पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने उक्त मोटर सायकलें थाना भंवरकुआं क्षैत्र से चोरी करना स्वीकारकिया। आरोपियों के पुराने अपराध नकबजनी ,लूट ,चोरी आदि के है ,आरोपियों से इस संबध में पूछताछ जारी है ,आरोपियों ने थाना मल्हारगंज ,अन्नपूर्णा में चोरी करना भी स्वीकार किया है। आरोपियों को मय चोरी की मोटर सायकलों के अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुआं के सुपुर्द किया गया । 
उक्त अपराधियों को पकडने में उप निरीक्षक राजेन्द्रसिंह, सउनि बिजेन्द्र जाट, प्र.आर. रामअवतार दीक्षित, अनिल सिलावट, आर. श्याम पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, रमेश योगेश्वर, इफ्तखार खान एवं ओंकार पाण्डे का सराहनीय योगदान रहा है ।

01 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थाई, 57 गिरफ्तारी व 147 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को 19 स्थाई, 57 गिरफ्तारी व 147 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक09 जनवरी 2013 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जयगोविन्द स्कूल के पास महूं से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें शाकिर, एलेक्जेंडर, संदीप, तमकेद्गा, जयप्रकाद्गा तथा संतोष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 11 हजार 600 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को 19.30 बजे सिरपुर कांकड माता मंदिर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें श्यामलाल तथा दीपप्रकाद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 220 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को 17.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जलोदिया पंथ बेटमा रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले पिंटू पिता छोटेलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1160 रूपये कीमत की 29 क्वाटरदेद्गाी शराब बरामद की गई। 
पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को 21.00 बजे सुदामानगर झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले नाना पिता मगन मानकर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।  
  पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को 21.15 बजे आम रोड जबरन कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कला बाई का मकान जबरन कॉलोनी निवासी दीपक पिता कमललाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।  
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2013 को 12.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बर्फानी धाम के सामने एमआर-9 रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये 111/1 मालवीय नगर निवासी पवन उर्फ पप्पू पिता द्गिावनारायण (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 01 चाकू तप्त किया गया।  
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, January 9, 2013

क्राईम ब्रांच के द्वारा शातिर नकबजनों को पकड़ा

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2013- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को इंदौर शहर में बढ रही नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर एवं उनि कैलाश पाटीदार, उनि विनोद सिंह राठौर, उनि आमोद सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में थाना भवंरकुआ क्षेत्र में घुम रहे है जिस पर टीम द्वारा थाना भवंरकुआ क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए आरोपी 1. धीरेन्द्र उर्फ खतम पिता राजनाथ बलाई नि राहुल गांधी नगर थाना भंवरकुआ इंदौर स्थाई पता कसरावद जिला खरगोन, 02 भूपेन्द्र पिता कन्हैया लाल नि एकता नगर इंदौर स्थाई पता ग्राम दवाने ठीकरी बडवानी को पकडा तथा पूछतांछ की तो आरोपियों ने थाना भवंरकुआ क्षेत्र के रहवासी इलाके में मकानों कें ताले तोडकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीगण कालोनियों में घूमकर चोरी करने केस्थान को चिन्हित करते थे और रात्रि के समय उन्ही मकानों के ताले तोडकर चोरी करते थे। आरोपीयों से चोरी का मश्रुका चांदी कीमती हजारों रूपये का मिला है। आरोपीगण चोरी करने के आदि है। आरोपी धीरेन्द्र उर्फ खतम एवं भूपेन्द्र पूर्व में थाना भंवरकुआ में चोरी के प्रकरण में भी बंद हो चुके है। आरोपियों से अन्य चोरीयों के मामले में पूछताछ की जा रही है। इनसे और भी चोरियों के मामले में खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों को मय मश्रुका के थाना भवरकुआ पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया।
                उपरोक्त कार्यवाही में क्राईम ब्रांच के प्रआर नरेन्द्र सिह गौर, आर. भगवान सिंह, देवेन्द्र सिंह, मनीष तिवारी, जितेन्द्र सिंह परमार, संतोष सेंगर, विनोद शर्मा विशाल दीक्षिति, प्रशांत श्रीवंश का सराहनीय योगदान रहा।

01 किलो 772 ग्राम सोने के साथ पकड़ाये सागर के कुखयात आरोपी

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2013- दिनांक 07 जनवरी 2013 को मुखबिर की सूचना पर आरोपियों 1. राजू पिता दामोदर जाति गौंड (35) निवासी ग्राम किल्लई थाना दमोह जिला दमोह हाल फुटपाथ रेल्वे स्टेद्गान उज्जैन, 2. राधेपिता बुद्वे गौंड आदिवासी (50) निवासी विजयपुरा थाना रेहली जिला सागर, 3. विजय पिता दामोदर जाति गौंड आदिवासी (25) निवासी किल्लई थाना दमोह जिला दमोह हाल 73/11 भागीरथपुरा थाना बाणगंगा साहू का मकान इंदौर, 4. कमोदसिंह पिता हीरासिंह जाति गौंड आदिवासी (35) ग्राम पाटई पोस्ट रामपुर तहसील रेहली थाना गोंड झामर जिला सागर को धारा 41(1)(4), 102 जा.फौ. एवं धारा 379 भादवि में गिरफ्तार कर इनके कब्जे से सोना कुल वजनी 01 किलो 772 ग्राम 280 मिलीग्राम कुल कीमती 39 लाख 57 हजार 304 रूपयें का जप्त किया गया है। जिस पर से अपराध क्रं. 04/13 धारा 41(1)(4) 102 जा.फौ. 379 भादवि का पंजीबद्व हुआ है। गिरफ्तार आरोपी राजू पिता दामोदर जाति गौंड निवासी किल्लई थाना दमोह जो दिनांक 07 जनवरी 2013 को महू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसने अपना नाम गलत बताया रेहली पुलिस सागर से तस्दीक करने पर उसका सही नाम राजेन्द्र पिता गोली आदिवासी (35) निवासी ग्राम विजयपुरा रेहली का पता चला जो विगत 08-09 वर्षो से रेहली से फरार है, जिसके विरूद्व हत्या, बलात्कार, हत्या के प्रयास, डकैती की योजना बनाने, बलवा आदि के प्रकरण लंबित है, जिसमें रेहलीन्यायालय के 08 स्थायी वारंटो में फरार है।
1. जेएमएफसी रेहली, मनोज कुमार - प्रकरण क्रं. 1291/07 धारा 323,382,294,506 भादवि - स्थायी वारंट
2. जेएमएफसी रेहली, ठाकुर - प्रकरण क्रं. 163/04 धारा 341,324,294,506,34 भादवि - स्थायी वारंट
3. एसीजेएम रेहली, छाया कौल - प्रकरण क्रं. 1303/07 धारा 147,148,307,302 भादवि - स्थायी वारंट
4. एसीजेएम रेहली, छाया कौल - प्रकरण क्रं. 1248/07 धारा 302,34 भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट - स्थायी वारंट
5. जेएमएफसी अजयसिंह - प्रकरण क्रं. 469/09 धारा 399,402 भादवि, 27 आर्म्स एक्ट - स्थायी वारंट
6. एडीजे के.एस. तोमर - प्रकरण क्रं. 277/11 धारा 436,450,147,148,149 भादवि - स्थायी वारंट
7. जेएमएफसी संजय शर्मा - धारा 376,302 भादवि
8. एडीजे के.एस. तोमर - धारा 376,302 भादवि
             इसके भाई विजय ने भी अपने पिता का नाम गलत बताया जिसका असली नाम विजय पिता गोली निवासी ग्राम विजयपुरा रेहली है, इसके विरूद्व भी 02 प्रकरणों में स्थायी वारंट जेएमएफसी रेहली द्वारा जारी किया गया, यह भी विगत 08-09 वर्षो से फरार है, इसके प्रकरण है -
1. जेएमएफसी अजय सिंह - प्रकरण क्रं. 136/06 धारा 327,294,323,506भादवि
2. जेएमएफसी संजय ठाकुर - प्रकरण क्रं. 296/01 धारा 341,294,324,506,34 भादवि
 उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना रेहली पुलिस को दी गयी है, रेहली के प्रकरणों में भी गिरफ्तारी करायी जायेगी।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 स्थाई, 46 गिरफ्तारी व 141 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2013 को 17 स्थाई, 46 गिरफ्तारी व 141 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।