Wednesday, December 12, 2012

स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के माध्यम से बहु विशेषज्ञता स्वास्थ परिक्षण  शिविर का आयोजन दिनांक 13.12.12 को लॅा- ओमनी गार्डन होटल सायाजी के सामने किया गया है। इस  शिविर में विभिन्न विद्गोषज्ञ दांत, ऑख, हद्रय, मधूमेह, पेट, स्त्री रोग, न्यूरोलॉजिस्ट आदि उपस्थित होकर निःद्गाुल्क परिक्षण एवं परामर्श प्रदान करेगें तथा उपलब्ध दवाओं का निःशु ल्क वितरण भी किया जावेगा। शिविर में शुगर, इ.सी.जी. एवं रक्तचाप संबधी जांच निःशु ल्क  की जावेगी तथा आवश्यकतानुसार अन्य चिकित्सीय निःशुल्क सेवा प्रदान की जावेगी। शिविर  में निःशुल्क  विधिक परामर्श वं समस्या निवारण की सुविधाऐं भी उपलब्ध रहेगी। शिविर  प्रातः 9.00 बजे से प्रारंभ होगा। सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत में थाना विजयनगर, लसुडिया, एमआयजी एवं खजराना क्षेत्र के सदस्य इस द्गिाविर में शामिल होकर लाभांवित होगें। जिन 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों द्वारा सदस्यता प्राप्त नही की गई है, वे भी शिविर  मे रजिस्ट्रशन करा सकते है।
                सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी धर्म,लिंग, जाति, समुदाय के स्त्री एवं पुरूष को समाहित करने वाला समूह है। जो कि पुलिस एवं ग्राम तथा नगर रक्षा समितियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के प्रत्येक सदस्य को परिचय पत्र भी प्रदान किया जावेगा।

सेमसंग कंपनी के नकली मोबाईल बेचने वाले क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष से सेमसंग कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटरों ने संपर्क कर बताया कि सेमसंग कंपनी के नकली मोबाईलों की शहर में भारी मात्रा बिक्री हो रही है। पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष ने उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को कार्यवाही हेतु निर्देश दिये। इस पर से अपराध शाखा के निरीक्षक श्री महेन्द्रसिंह भदौरिया के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम को सेमसंग कंपनी के नकली मोबाईल बेचने वालो की पतारसी हेतु लगाया गया। अपराध शाखा की टीम एवं ई.आई.पी.आर. द्वारा जेलरोड़ पर स्थित 1. भाउ कलेक्शन 2. चाईना टाउन 3. भाटिया कलेक्शन 4. वीआयपी     5. बाम्बे कलेक्शन 6. सनी कलेक्शन नामक मोबाईल कीदुकानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सेमसंग कंपनी के 60 मोबाईल एवं उनकी नकली एक्सेसरिज कुल कीमती 7 लाख 18 हजार रूपये सहित आरोपियान 1. मुकुटलाल पिता बाबूराम निवासी 110 जबरन कालोनी इंदौर 2. अशोक चौहान पिता मेहताब चौहान निवासी श्रीकृष्ण कालोनी धार रोड इंदौर 3. वासूदेव पिता फुन्दूमल निवासी खातीवाला टेंक इंदौर 4. योगेश पिता अशोक निवासी राजमहल कालोनी इंदौर 5. मुनील पिता जगदीश निवासी राजमहल कालोनी इंदौर 6. निखिल पिता मोहन जाधव निवासी जनता कालोनी इंदौर को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एम.जी. रोड के सुपुर्द किया गया ।  
सेमसंग कंपनी के नकली मोबाईल बेचने वालों का पर्दाफाश करने में अपराध शाखा के उप निरीक्षक विनोदसिंह राठौर, प्र.आर.नरेन्द्रसिंह गौर, ओमप्रकाश तिवारी, आरक्षक भगवानसिंह, ओंकार पाण्डे, सुरेश मिश्रा, संतोषसिंह, योगेन्द्रसिंह चौहान, योगेश परमार, देवेन्द्र परिहार, मनीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है । 

10 आदतन तथा 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वालेसंदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

75 गिरफ्तारी, 280 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 75 गिरफ्तारी व 280 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 15 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 06.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन परिसर बापट चौराहा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतेहुये मिले गौतम, सुमित, गौरव, द्गिाद्गाुपाल, अन्ना तथा नेवरदी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5 हजार 570 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विचोली मर्दाना पहाडी टेकरी से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संदीप, चंदन तथा मनोज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 940 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 23.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुम्हार खाडी नागमंदिर के पीछे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजकुमार, जगदीद्गा, मन्नू उर्फ मनीष, बबलू तथा संतोष को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 600 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सियागंज प्याऊ से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले सर्वहारा नगर निवासी मदनलाल पिता गयादीन (61) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1270रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुये 08 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले चंदननगर ओसरूद निवासी सुरेद्गा पिता बनेसिंह (35), सदर निवसी राजेन्द्र पिता लालसिंह (49), घाटा विल्लोद निवासी सूरज पित हुकुमसिंह (26) तथा आसरोद निवासी फादर पिता बनेसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 640 रूपये कीमत की 16 बाटल देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 22.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 129 जबरन कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मुकुन्द पिता बालाराम(35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपये कीमत की 45 प्लेन शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 18.45 बजे मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर बावलिया खुर्द से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले महेन्द्र पिता मनोहर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 28 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम दतोदा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले लालघाटी दतोदा निवासी तेजु पिता भेरूसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 12 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधा भवानी नगर सरवटे रोड इंदौर निवासी गोलू पिता रमेद्गा (22), बदल का भट्‌टा बाणगंगा निवासी राकेद्गा पिता रामचन्दर (22), 33 जगन्नाथ नगर इंदौर निवासी संजय पिता मनोहर (20) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस थाना परेदद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 22.55 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 105 नई जीवन की फेल निवासी दिनेद्गा पिता रघुनाथ (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
  पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 दिसम्बर 2012 को 15.10 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम देपालपुर बेटमा नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधा ग्राम खडी निवासी मांगीराम पिता ठाकुर सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया। 
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, December 11, 2012

02 आदतन तथा 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी, 288 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 दिसम्बर 2012 को 01 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 288 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना महूं द्वारा कलदिनांक 10 दिसम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महू थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नंद किद्गाोर, राकेद्गा, संदीप तथा दिनेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 730 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 11 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 10 दिसम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हातोद थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले नाहर खेडी निवासी बहादुर सिंह पिता जमनालाल (45) तथा ग्राम बसान्द्रा निवासी कमल पिता बापूजी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 04 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, December 10, 2012

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले संदिग्ध आरोपी के छायाचित्र


इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि बियावानी धार रोड पर एसबीआई के एटीएम बूथ से अज्ञात व्यक्ति द्वारा रूपये निकलवाने की मदद्‌ के बहाने फरियादी मोहम्मद इरशाद पिता अ. समीम (28) निवासी 25 फ्रेंड्‌स कॉलोनी सिरपुर से ए.टी.एम बदलकर धोखाधडी कर अन्य ए.टी.एम बूथ से 40 हजार रूपये निकाल लिये। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा छत्रीपुरा में अप. क्रं. 474/12 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। संदिग्ध आरोपी के छायाचित्र निम्नानुसार है - 




04 आदतन तथा 18 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 गिरफ्तारी, 185 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर-दिनांक 10 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को 32 गिरफ्तारी व 185 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते हुए मिले 26 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडोदिया मण्डी रोड खदान के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विनोद, नवाज, सुमित, राम, जफर, राज, विवेक तथा पप्पू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4 हजार 610 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को 21.30 बजे राजू थापा के मकान के सामने श्री बिहार कॉलोनी करनिया खेडी से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विकास,अजय, पिंटू, साहिद, नसरूद्‌दीन चंदन तथा सोनू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2 हजार 10 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को सदरबजार थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, लालू, गौतम, संदीप, सद्‌दाम कपिल तथा पंकज को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1600  रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को 14.15 बजे लुुनियापुरा बिजली के खंबे के नीचे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले धन्नालाल, विकास तथा पवन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 680 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 10 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णां थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब लेजाते हुए मिले बाबू घनद्गयाम दास नगर निवासी रणदीप पिता अमृतलाल (27) तथा देवेन्द्र नगर झोपडपट्‌टी इंदौर निवासी राकेद्गा पिता रमेद्गा साहू (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 हजार 275 रूपये कीमत की 46 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को 10.00 बजे बक्षीबाग माताज मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता अमरसिंह (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 09 दिसम्बर 2012 को 14.30 बजे ग्राम अर्जुन बडोदा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही की रहने वाली सुलीता बाई पति लक्ष्मीनारायण (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 9, 2012

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2012- कल दिनांक 10 दिसम्बर 2012 को सुबह 10.00 बजे पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय परिसर मूसाखेडी में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य मे आयोग मित्र समीति इंदौर द्वारा ''पुलिस कार्यप्रणाली मे संवेदनाओं का महत्व '' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्यायमूर्ति श्री वी.डी. ज्ञानी मुखय न्यायाधीश उच्च न्यायालय गुहावटी आसाम द्वारा की जावेगी। कार्यक्रम मे मुखय अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर तथा विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी तथा पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेगे।

बेटमा क्षेत्र मे हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश, तीनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2012- पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने बताया कि कल दिनांक 08.12.12 को ग्राम कोटवार धन्नड निवासी भेरूसिंह द्वारा थाना बेटमा पर रिपोर्ट की गयी कि  धन्नड व भाटेखडी के बीच कांकड मे कलाम सेठ के भंगार गोदाम के पीछे एक गढढे में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी है।जिसके शरीर पर चोटों के निशान है। इस पर से थाना बेटमा मे अपं. कं्र. 582/12 धारा 302, 201 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री पद्‌म विलोचन शुक्ल, नगर पुलिस अधीक्षक सी.पी0 सिंह तथा ज्वेष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुधीर शर्मा द्वारा निरीक्षण करके थाना प्रभारी बेटमा को निदेशित किया गया था। अज्ञात मृतक के कपडो की तलाशी लेने पर उसके अधिपत्य से मतदाता पहचान पत्र में मृतक का नाम अशोक पिता नारायण निवासी 32 परिहार कॉलोनी इंदौर ज्ञात हुआ। मृतक की तलाश उक्त पते पर करने पर ज्ञात हुआ कि वह चिमन सिंह के लोडिंग पिकअप वाहन पर ड्रायवरी करता है। चिमन ंिसह से संपर्क द्वारा ज्ञात हुआ कि अद्गाोक द्वारा 07.12.12 को लोडिंग वाहन लेकर इंदौर से पीथमपुर जाना तथा पीथमपुर में प्रकाश साल्वेन्ट आईल मिल से 2700 किलो रिफाइन्ड आईल कीमती 1 लाख 85 हजार 612 रूपये का भरकर दोपहर 2 बजे फेक्ट्री से निकलना ज्ञात हुआ। 
पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुलिस टीम को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन देकर निरंतर जानकारी लेते हुए सतत्‌ निर्देशित किया गया। टीम को प्रकाश साल्वेन्ट से यह जानकारी मिली कि मृतक अशोक के साथ अंतिम समय मे जो लोग देखे गये उनमें कमल पिता तोला राम भील निवासी श्रीखण्ड भी है जिसके परिजनो से पूछतांछ करने पर कमल को हिरासत में लिया गया तथा पूछतांछ करने पर उसने अपने साले मोहन पिता रामचन्द्र भील निवासी महूंगांव तथा दोस्त संतोष पिता शंकरलाल सैन निवासी महू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना दिनांक को आरोपी कमल पिता तोलाराम भील निवासी श्रीखण्डी सुबल करीब 10.00 बजे प्रकाश साल्वेन्स आईल मिल के बाहर पहुंचा व अद्गाोक से मिला बाद अशोक ने प्रकाश आईल मिल मे अपनी पिकअप कं्र. एम-43/बी/0544 को खडी कर बाहर आया करीब दोपहर 02.00 बजे अशोक अपने वाहन मे तेल के ड्रम भरकर निकला, निकलते समय आरोपी कमल, अशोक के साथ पिकअप में बैठकर आयसर चौराहा पहुंचा जहां पर पूर्व से आरोपी संतोष सेन व मोहन खडे मिले। आरोपी कमल ने अशोक से गाड़ी रूकवाई व दोनो को अपना दोस्त बताकर गाडी मे बैठाया। गर्ग पेट्रोल पंप के पहले हनुमान मंदिर के पास गाडी रूकवाकर शौंच के बहाने अद्गाोक को भाट खेडी कांकड कलाम सेठ के भंगार गोदाम के पीछे गढ्‌ढे मे ले जाकर चाकू से मारकर हत्य कर दी।व लाद्गा को गहरे गढ्‌ढे मे छिपाकर पिकअप वाहन को मय तेल ड्रम के लेकर भाग गये। तेल के 15 ड्रम किराना दुकान पीथमपुर में बैचकर खाली वाहन को धामनौद मानपुर घाट पर छौडकर चले गये। प्रकरण में आरोपी मोहन व संतोष को भी उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। इस तरह प्रकरण के तीनो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे आ चुके है जिनसे पूछतांछ जारी है। घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक पद्गिचम श्री अनिल सिंह कुशवाह द्वारा पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

एमआईजी थाना क्षैत्रांतर्गत हुयी हत्या के प्रकरण के 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2012- पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष ने बताया कि कल दिनांक 08 दिसम्बर 2012 को एमआईजी थाना क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धाश्री कैफे प्रेस काम्पलेक्स के पीछे अज्ञात आरोपियो द्वारा पिंटू उर्फ महेश पिता निर्भय सिंह सिलोदिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिस पर से थाना एमआईजी पर मृतक के भाई जितेन्द्र पिता निर्भय सिंह सिलोदिया (30) निवासी 606 कृष्ण बाग कॉलोनी की रिपोर्ट पर अप क्रं. 899/12 धारा 302, 341,323,34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण के अरोपियो की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ. पी. त्रिपाठी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री प्रशांत चौबे तथा थाना प्रभारी एमआईजी रामनारायण सिंह को निर्देशित किया गया था। उक्त घटना में अपराधियों की पतारसी हेतु उपनिरीक्षक वाय.आर. यादव, एस.डी. यादव , प्र.आर. कमलाकांत, आर. देवेन्द्र, प्रवीण की एक टीम गठित की गयी थी। टीम द्वारा आरोपियों की शरगर्मी से तलाश करते हुए प्रकरण के तीन आरोपी 1. रवि पिता कैलाश (26) निवासी मालवीय नगर इंदौर, 2. रोहित उर्फ राहुल (17) निवासी सदर तथा 3. लक्की पिता वर्दीलाल (17) निवासी सदर को हिरासत मे लिया गया। प्रकरण का मुखय आरोपी सोनू पिता देवीलाल निवासी मालवीय नगर इंदौर की सरगर्मी से तलाश जारी है, शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

06 आदतन तथा 19 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 09 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 दिसम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।