Sunday, December 2, 2012

मकान मालिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ








इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2012- आज दिनांक 02 दिसम्बर 2012 को जूनी इंदौर थाना क्षैत्रांतर्गत मतलानी गार्डन में नगर सुरक्षा समिति एवं पुलिस थाना जूनी इंदौर के माध्यम से मकान मालिक जागरूकता अभियान का श्रीगणेश  किया गया। जिसमें प्रत्येक मकान मालिक को किरायेदार रखने पर तत्काल जानकारी देनी होगी। इस कार्य के लिये एनजीओ की मदद ली जावेगी, जहॉ पर कम्प्युटर से सभी जानकारी अपडेट रखी जावेगी। इस अभियान का शुभारंभ मतलानी गार्डन मे जिला पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष द्वारा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुखय रूप सें पुलिस अधिक्षक पद्गिचम श्री अनिल सिंह कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर राजेश सहाय, थाना प्रभारी जूनी इंदौर तरूणेन्द्र सिंह बघेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में थाना जूनी इंदौर के सभी नगर सुरक्षा समिति के सदस्य व एनजीओ भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने की एवं कार्यक्रम का संचालन थाना प्रभारी जूनी इंदौर तरूणेन्द्र सिंह बघेल ने की। 
पुलिस अधीक्षक डॉ.आशीष ने अपने सारगर्भित उद्‌बोधन में पुलिस पब्लिक रिलेद्गान एवं किरायेदार, मकान मालिक जागरूकता अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति के संयोजक श्री शर्मा, नसुस के प्रवक्ता अमरजीत सिंह सूदन ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सपना संगीता रोड़ पर 16 सीसीटीवी कैमरा लगाने वाले बॉबी शर्मा को पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने प्रोत्साहित किया। अंत में जूनी इंदौर क्षैत्र के कस्बों में इस जागरूकता अभियान की रैली भी निकाली गयी।

06 आदतन तथा 26 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 34 गिरफ्तारी, 218 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 01 स्थाई, 34 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2012- पुलिस थानासांवेर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लालाखेड़ा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नारायण, बबलू, लखन, ईद्गवर तथा गोलू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1000 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 13.05 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले फिरोज गांधीनगर इंदौर निवासी रामगंज पिता आनंदलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 370 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 14.40 बजे बड़ा सराफा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले समाजवादी नगर छत्रीपुरा निवासी रवि पिता पुखराज राठौर (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 270 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिला आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2012-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टिगरिया बादद्गााह इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यादव नंदननगर बाणगंगा निवासी शक्ति पिता सुरेद्गा यादव (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 02 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजीव गांधी नगर खजराना निवासी मोहम्मद शाहिद पिता मोहम्मद रियाज खान (24) तथा गांधीग्राम खजराना निवासी तोफिक पिता मोहम्मद शाबिर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू तथा 01 छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 13.15 बजे नानी मॉ धर्मद्गााला सुदामानगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भोईन्डा जिलाखरगोन निवासी धर्मेन्द्र पिता तोताराम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2012 को 22.35 बजे चेतन स्कूल के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदननगर निवासी गौरव उर्फ गोलू पिता कैलाद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 1, 2012

02 आदतन तथा 19 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 33 गिरफ्तारी, 97 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 नवम्बर 2012 को 02 स्थाई, 33 गिरफ्तारी व 97 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना पलासियाद्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 315 जल्ला कॉलोनी इंदौर निवासी मो. सलीम पिता पीर साहब तथा 288 श्रीनगर कांकड इंदौर निवासी जावेद पिता अ. गप्फार को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 830 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 दिसम्बर 2012- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2012 को 18.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी बस स्टाप के पास बंगाली चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले संजीवनी नगर खजराना निवासी अनिल पिता अद्गाोक राव मराठा (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2012 को 12.30 बजे कमल कम्युनिटी हाल खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 181 सिल्वर कॉलोनी निवासी चेतन उर्फ साजिद पिता अ. गप्फार (22) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 30, 2012

एमटीएम तोडते बदमाश रंगेहाथ पकडाया


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री ओ. पी. त्रिपाठी ने बताया कि आज दिनांक 30 नवम्बर 2012 को प्रातः 05.00 बजे थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत फुडलेण्ड चौराहा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया का एटीएम तोडते हुए आरोपी जावेद पिता अमीन खान (28) निवासी दरगाह के पास खजराना इंदौर को बाज स्क्वॉड के आरक्षक लालसिंह तथा कैलाश ने रंगेहाथ पकडा आरोपी नशे में था तथा अपने साथ एटीएम खोलने के पेंचकश व अन्य उपकरण लिये था। 
          फरियादी बैंक मैनेजर युवराज मालू की रिपोर्ट पर थाना विजय नगर पर अपराध धारा 383, 511 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर पूछतांछ की जा रही है। आरोपी से और भी चोरी की वारदातों का पता चलने की संभावना है।
        पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी का रंगेहाथ पकडने वाले बाज स्क्वॉड के आरक्षक लालसिंह तथा कैलाश को 5000 रूपये के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

07 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 61 गिरफ्तारी, 207 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2012 को 05 स्थायी, 61 गिरफ्तारी व 207 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2012 को 14.30 बजे मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर जीर्ण माता मंदिर के सामने पाटनीपुरा रोड से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 57/12 पाटनीपुरा इंदौर निवासी जीतु उर्फ जितेन्द्र पिता नरेन्द्र (20) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बदामद किये गये। 
       पुलिस द्वारा अरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिला आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2012 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 335 भील कॉलोनी निवासी मूसाखेडी निवासी कमल पिता जनासिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 30 नवम्बर 2012- पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2012 को 09.30 बजे मुखबिर से मिली सूचनाके आधार पर यद्गावंत प्लाजा के सामने आम रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 27 न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी प्रमोद पिता खेरन सिह (32) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2012 को 13.30 बजे सरकारी स्कूल के सामने बिचोली मर्दाना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बोरिया थाना हातोद निवासी सोहन सिंह पिता अंतर सिह (22) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 29, 2012

गंभीर चोट पहुंचाने वाला आरोपी 04 वर्ष के कठोर कारावास व 02 हजार के अर्थदण्ड से दण्डित

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2012- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विमल कुमार छाजेड ने बताया कि माननीय तेरहवे अपर सत्र न्यायाधीद्गा महोदय श्री अरूण कुमार शर्मा सा. ने सत्र प्रकरण कं्र्र. 326/2011 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी राहुल पिता राजू डिस्को निवासी 1017 शांतीनगर मूसाखेडी इंदौर धारा 326 भादवि के आरोपी में दोषी पाते हुऐ 4 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02 हजार के अर्थदण्ड से दंडित किया।
       संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 14 नवम्बर 2010 को अनिल अपने घर के सामने खडा था तभी आरोपी राहुल ने उसे गंदी गंदी गालियां देते हुऐ आया व उसे नुकीले पत्थर से मारा एवं रिपोर्ट नही करने की धमकी देते हुये भाग गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना संयोगितागंज पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत चालान पेद्गा किया गया था।
        प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी अति. लोक अभियोजक श्री उमाद्गांकर अग्निहोत्री द्वारा की गयी।

02 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी, 110 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 नवम्बर 2012 को 03 स्थायी, 20 गिरफ्तारी व 110 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 नवम्बर 2012- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2012 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटकटपुरा इंदौर से ताद्गापत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोहम्मद अकील, शहजाद तथा वारिस को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1370 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 नवम्बर 2012 को 13.40 बजे द्गिावाजी नगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सोनू, सुरेद्गा तथा विनोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 570 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।