Wednesday, November 28, 2012

03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

71 गिरफ्तारी, 190 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 नवम्बर 2012 को 71 गिरफ्तारी व 190 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 नवम्बर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचनाके आधार पर सिरपुर कांकड इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले स्कीम नं. 71 निवासी विजय पिता चैनसिंह (23) तथा 1259 ए राज नगर निवासी अरूण पिता माधवराव (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2012- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2012 को 15.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय चाट हाउस के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 44 कडाघाट हाल सम्राठ मस्जिद के पीछे एमजी रोड निवासी सलीम उर्फ रफीक उर्फ रप्फू (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2012 को 08.30 बजे बंद्गाी पिपरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले प्रेमंिसह पिता राय ंिसह (18) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 नवम्बर 2012 को 19.20 बजेअम्बेडकर चौराहा बेटम से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले चटवाडा निवासी गोविन्द्र सिंह पिता रूपसिंह (19) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 27, 2012

01 आदतन तथा 05 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

50 गिरफ्तारी, 173 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 नवम्बर 2012 को 50 गिरफ्तारी व 173 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2012- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26नवम्बर 2012 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी भमोरी नाले के पास से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 48/3 मालवीय नगर इंदौर निवासी विकास पिता भगवान (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 900 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2012 को 16.30 बजे नंदननगर नाला पार से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले यही के रहने वाले अकबर पिता राजू खान (44) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 140 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2012 को 14.30 बजे बाजार चौक दतोदा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेद्गा तथा तोलाराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 180 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
               पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 27 नवम्बर 2012- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2012 को 17.30 बजेमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम असरावद बुजुर्ग सुमित फाम हाउस के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले स्कीम नं. मालीखेडा निवासी बनेसिंह पिता रामअवतार (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2012 को 16.00 बजे आरसीएम टॉकीज के पास महूं से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 85 राज मोह. महू निवासी माखन पिता भीमसिंह (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।े
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 25, 2012

चल समारोह यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- कल दिनांक 26.11.2012 को सिख समाज व्दारा प्रकाश पर्व के अवसर पर चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है जो ईमली साईब गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर राजवाड़ा, एम.जी.रोड़ कोठारी मार्केट, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, आर.एन.टी.मार्ग नेहरू प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग होता हुआ सैफी चौराहा से होकर पुनः यद्गावंत रोड़ चौराहा स्थित ईमली साईब गुरूद्वारा चौराहें पर समाप्त होगा। 
         उक्त चल समारोह प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में हजारो की संखया में महिला पुरूष भाग लेते है उक्त आयोजन को देखते हुएं, यातायात पुलिस विभाग व्दारा सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानो से मार्ग परिवर्तन किया गया हैं:-
1.   प्रातः 11:00 बजे के पद्गचात जवाहर मार्ग से राजबाड़ा की और सामान्य यातायात नही जा पायेगा। इसी तरह 12:00 बजे से एम.जी.रोड़ पर राजबाड़ा से आगे का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
2. संजय सेतु से होकर राजबाड़ा या जवाहर मार्ग पर नन्दलालपुरा से आगे का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
3. कलेक्ट्रेट से होकर राजवाड़ा की ओर जाने वाला ट्राफिक मच्छीबाजार से परिवर्तित होकर पढ़रीनाथ थाना, रेशम गली से जवाहर मार्ग तक आ सकता है। जिससे पटेल प्रतिमा की ओंर जाया जा सकता है। 
4. सिटी बसे कलेक्ट्रेट से मोती तबेला आकर वापस पलसीकर ,सपना संगीता रोड़ होकर आगे जा सकती है।
5. जवाहर मार्ग होकर राजमोहल्ला अथवा शास्त्री ब्रिज से राजवाड़ा जाने के लिये कृष्णपुरा तक यातायात चालू रहेगा। आगे छोटे वाहन आड़ा बाजार अथवा फ्रूट मार्केट होकर नन्दलालपुरा या जवाहर मार्ग जा सकते है। इस रास्ते पर कृष्णपुरा के आगे सिटी बस नही चलेगी, राजमोहल्ला, गंगवाल बस स्टेण्ड, जाने के लियें कबूतर खाना, गोतमपुरा, सुभाष मार्ग अथवा सपना संगीता रोड़ का उपयोग किया जा सकता है। सभी प्रमुख स्थानो पर ट्राफिक परिवर्तन हेतु यातायात पुलिस के व्दारा व्यवस्थायें लगाई जा रही है।
जुलूस के जवाहर मार्ग पर होने की स्थिती में :-
टाटा मैजिक, सिटीबस, सिटीवेन एवं सभी प्रकार के लोड़िंग वाहनों को राजमोहल्ला से बड़ागणपति सुभाष मार्ग के वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जावेगा। जबकि कार एवं आटो स्तर के वाहनों को मालगंज से लोहार पट्‌टी की ओर डायवर्ट किया जावेगा जो टोरी कार्नर से एम.जी.रोड़ अथवा सुभाषमार्ग से जा सकेगें। दुपहिया वाहनों को नर्सिहबाजार से सीतलामाता बजार की ओर डायवर्ट किया जावेगा, जो कि गोराकुण्ड से एम.जी.रोड़ अथवा सुभाष मार्ग पर जा सकेगें। बियाबानी बम्बई बजार, मच्छीबजार को जाने वाले वाहन भी मालगंज नर्सिगबजार से तदनुसार डायवर्ट किये जावेगें। इसी प्रकार पटेल प्रतिमा से वाहनों को डायवर्ट किया जावेगा जो रेल्वे स्टेशन शास्त्री चौक एम.जी.रोड़ होकर मृगनयनी एवं सुभाष मार्ग से आ जा सकेगें। संजय सेतु से जवाहर मार्ग जाने वाले वाहनों को सुभाष मार्ग पर डायवर्ट किया जावेगा, पंढरीनाथ की ओर से जवाहर मार्ग आने वाले वाहनों को सिटीबस, नगरसेवा, को पंढ़रीनाथ से कलेक्ट्रेट होकर जाना पड़ेगा, जबकि अन्य वाहन पढ़रीनाथ से मच्छीबाजार,निहालपुरा,नयापीठा होकर जा सकेगें।

राजबाड़ा, एम.जी.रोड़ पर जुलूस होने पर :- सभी प्रकार के फोर व्हीलर वाहनों को थाना मल्हारगंज गोराकुण्ड के सामने से सुभाष मार्ग की ओर डायवर्ट किया जावेगा, एवं दुपहिया वाहनों को सुभाष चौक से सुभाष मार्ग ईमामबाड़ा की ओर जा सकेगें जबकि यशवन्त रोड़ से राजबाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार एम.जी.रोड़ में हायकोर्टतिराहा से वाहनों को लेन्टर्न चौराहा जी.एस.टी.आय.टी.एस. की ओर डायवर्ट किया जावेगा, राजकुमार ब्रिज से जा सकेगा एवं मृगनयनी से राजबाड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को सुभाष मार्ग अथवा संजय सेतु की ओर से डायवर्ड किया जावेगा। रेल्वे स्टेशन की ओर से शास्त्री चौक आने वाले वाहन मालगोदाम से लेन्टर्न होकर एम.जी.रोड़ पर आ सकेगें। इसी प्रकार महुॅ एवं देवास से आने वाली उप नगरीय बसे पलासिया, हुकुमचन्द धण्टाधर, जंजीर वाला चौराहा, लेन्टर्न चौराहा, जी.एस.आय.टी.एस.तिराहा से होकर रेल्वे स्टेद्गान की ओर जायेगी एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा। 
      यातायात पुलिस के व्दारा जुलूस के आयोजकों को बताया गया कि वे स्वयं सेवकों के माध्यम से जुलूस को इस प्रकार संचालित करवाये, जिससे मार्ग बाधित न हो, प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर बीच-बीच में क्रॉसिंग करवाते रहे एवं पूरा सड़क घेर कर न चले विद्गोष शास्त्रीब्रिज एवं पटेल ब्रिज पर एक तरफ चले ताकि आधे हिस्से पर छोटे एवं एमरजेंसी वाहनों को निकलवाया जा सके। अतः इन मार्गो पर चलने वाले समस्त वाहन स्वामी एवं चालकों से अपील है कि जुलूस भ्रमण के दौरान यातायात पुलिस व्दारा उनकेवाहनों को डायवर्ट किये जाते समय वर्णित मार्गो का उपयोग कर आवागमन करें।

04 आदतन तथा 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

30 गिरफ्तारी, 99 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 30 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते हुए मिले 11 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 17.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामनगर मसानिया के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कमल, किरण, रोहित, राहुल, संदीप, पुरूषोत्तम, कन्हैयालाल, राहुल, जितेन्द्र, रूपेद्गा तथा सतीद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 8 हजार 450 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 15.10 बजे दुर्गा माता मंदिर की छत जीवन की फैल से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिल, भगवान, बबलू, अनिल तथा शेखर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4 हजार 660 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 11.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीएसएनएल ऑफिस के पास स्कीम नं. 71 से अवैध शराब ले जातेहुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता सुभाष (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 13.00 बजे मस्जिद के पास गांगला खेडी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता हरीद्गा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 24, 2012

03 आदतन तथा 06 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 63 गिरफ्तारी, 185 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 02 स्थायी, 63 गिरफ्तारी व 185 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में मिले 11 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- पुलिस थानापरदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेद्गाीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये अजय, मोह. शहजाद, जितेन्द्र, पुष्पराज, गोलू उर्फ गौरव, पवन, इंदर, शद्गिाकांत तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 6 हजार 975 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 15.00 बजे एम आर- 9 सेठीनगर के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 372 ए, एस4 स्कीम नं. 78 इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 970 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरीजन मोह. अम्बा मोलिया से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता गणपत (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 3 हजार 630 रूपये कीमत की 81 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बड़गौदा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को बडगौदा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले कोदरिया निवासी रितेद्गा पिता रमेद्गा तथा मानपुर निवासी जितेन्द्र पिता जबरचन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 935 रूपये कीमत की 5 लीटर कच्ची शराब तथा 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 13.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास शांतीनाथपुरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 1588 द्वारकापुरी निवासी बबलू पिता शंकरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 23, 2012

सरवटे बस स्टेण्ड पर दिन दहाडे गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012-  पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष ने बताया कि, दिनांक 5 जून 2012 को प्रातः सरवटे बस स्टेण्ड पर मनोज पिता किशनलाल सोनकर (25) निवासी 68 लूनियापुरा इन्दौर को, आरोपी राकेश पिता किशनलाल एवं उसके साथियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना दिनांक से ही आरोपी राकेश पिता किशनलाल फरार हो गया था। सरवटे बस स्टेण्ड में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी उक्त घटना रिकार्ड हो गई थी जिसमें आरोपी की पहचान गोली मारते हुए की गई थी। आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा महू, देवास, अहमदाबाद, खेडीघाट, औंकारेश्वर एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफतारी के प्रयास किये गये किन्तु आरोपी फरार होकर पुलिस से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई. मनोहर द्वारा 10,000 रूपयें के ईनाम की घोषणा की गई थी।
        गंभीर अपराधों में फरार मुखय आरोपियों की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष द्वारा अपराधशाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया। श्री राय एवं श्री सिंह द्वारा इस बाबत अपराध शाखा की केन्द्रीय तकनीकी टीम को स्वयं के निर्देशन में निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
        इस बीच टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, प्रकरण का मुखय आरोपी राकेश पिता किशनलाल राज्य के बाहर स्थित किसी अन्य प्रांत में फरारी काट रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक जयंत राठौर की टीम को रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी राकेश पिता किशनलाल को गुजरात के पोरबन्दर स्थित पंच हटडी क्षेत्र से गिरफतार किया गया। आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त फायर आर्म्स पिस्टल जप्त किया गया है।
         पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष एवं अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री राय एवं श्री सिंह ने बताया कि, आरोपी घटना के बाद से फरार होकर पोरबन्दर में रहने लगा था और अपना नाम बदलकर राजू मद्रासी रख लिया था एवं अपनी पहचान छुपाने के लिए, मद्रासी हुलिया बना लिया था। आरोपी द्वारा एक स्थानीय महिला से मुहबोली बहन का रिश्ता बनाकर उसके माध्यम से समुद्र में मछली पकडने जाने वाली बोट पर मछलीपकडने का काम करने लगा था। कुछ समय पश्चात आरोपी द्वारा इन्दौर से अपनी पत्नि सपना को पोरबन्दर बुला लिया और उसके साथ रहने लगा था। सपना द्वारा उसके शरीर से मछली की दुर्गन्ध आने का कहने पर, उसके द्वारा यह काम छोडकर पुताई का काम करने लगा था।  आरोपी के विरूद्व पूर्व में थाना छोटी ग्वालटोली पर 2 आर्म्स एक्ट एवं 1 जुआ एक्ट तथा थाना रावजी बाजार में 1 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व होकर अपराधिक इतिहास रहा है।
         आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक जंयत सिंह राठौर, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दरसिंह, प्र.आर. अवधेश अवस्थी, आर. रणबीर सिंह, एवं आर. जितेन्द्र सेन की उल्लेखनीय भूमिका रही है। टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।

मोहर्रम एवं कर्बला मेला यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012-  मोहर्रम के समय कर्बला पर भीड़ होने पर केवल दो पहिया एवं प्रायवेट चार पहिया वाहन पलसीकर से महूनाका एवं महूनाका से पलसीकर की और एक साईड से आवागमन कर सकेगें।
दिनांक 25 से 27.11.2012 को मोहर्रम, करबला मेला इन्तजाम व्यवस्था के दौरान यातायात डायवर्सन निम्नानुसार प्रस्तावितहै :-
1.    भारी वाहन एवं लोक परिवहन का डायवर्सन -    भंवरकुआं से जो यातायात महूनाका की ओर जाना चाहते है वह सिटी बस, टाटा मैजिक, ऑटो रिक्द्गाा, सिटीवेन एवं अन्य व्यवसायिक वाहन पलसीकर चौराहे पर यात्रियों को उतारकर वापस माणिकबाग पुल के ऊपर से गुलजार पुलिस चौकी से खातीवाला टैंक से टावर चौराहा होते हुये जायेगें। शेष प्रायवेट वाहन पलसीकर चौराहे से माणिकबाग पुल के नीचे से आरटीओ रोड़ से मधुवन कालोनी तिराहे से अन्नपूर्णा थाने के सामने से ऊषानगर चौराहे होते हुये महूनाका की ओर जा सकेगें।
2.    ऐसे लोक परिवहन वाहन जो अन्नपूर्णा, फूटी कोठी एवं गंगवाल बस स्टेण्ड से भंवरकुआं की ओर जाना चाहते है वह महू नाके पर यात्रियों को उतारकर वापस जायेगे शेष प्रायवेट वाहन नईदुनिया तिराहा, नरेन्द्र तिवारी मार्ग होते हुए आरटीओ के बगल से राजमहल कालोनी से माणिकबाग पुल के नीचे से पलसीकर होते हुये टावर की ओर जा सकते है तथा दिनांक 27.11.12 मंगलवार को प्रायवेट वाहन महूनाका से थाना छत्रीपुरा, बड़ा घोड़ा के सामने से छत्रीबाग, जयरामपुर पुलिया से हेमू कालानी होते हुए आगे जा सकेगें।
3.     ऐसे प्रायवेट एवं दो पहियावाहन जो अन्नपूर्णा या रणजीत हनुमान मन्दिर रोड़ से रेल्वे स्टेद्गान जाना चाहते है वह महूनाका से गंगवाल बस स्टेण्ड, राजमोहल्ला से मालगंज, नृसिंह बाजार, यद्गावंत रोड़ से राजवाड़ा/नंदलालपुरा चौराहे होते हुये रेल्वे स्टेद्गान आ जा सकते है।
4.     ऐसे भारी वाहन जो अन्नपूर्णा, फूटी कोठी, गंगवाल की ओर से भंवरकुआं जाना चाहते है वह वाहन महूनाका से रणजीत हनुमान, फूटीकोठी, पद्गिचमी रिंगरोड़ होते हुए रेतीमण्डी चौराहा, रेल्वे क्रासिंग, उत्सव होटल ए.बी रोड़ होते हुए जा सकेंगे।
5.    जब सिटी बस, टाटा मैजिक, आटो रिक्द्गाा, सिटीवेन एवं अन्य व्यवसायिक वाहन जो राजमोहल्ला एवं पटेल प्रतिमा संजय सेतु से यद्गावंत चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे उस समय वह राजमोहल्ला से बडागणपति, सुभाष मार्ग, इमली बाजार चौराहा, रामबाग होते हुये आ-जा सकेंगे।
कृपया यह डायवर्सन प्लान आम जनता की सुविधा के लिये लगाया गया है, किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा होने पर फोन नं. 2349103 एवं मोबाइल नं. 9479993379, 9479993724, 9479993727 पर सम्पर्क करें।