Sunday, November 25, 2012

चल समारोह यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- कल दिनांक 26.11.2012 को सिख समाज व्दारा प्रकाश पर्व के अवसर पर चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है जो ईमली साईब गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर राजवाड़ा, एम.जी.रोड़ कोठारी मार्केट, शास्त्री ब्रिज, रीगल चौराहा, आर.एन.टी.मार्ग नेहरू प्रतिमा, पटेल प्रतिमा, पटेल ब्रिज, जवाहर मार्ग होता हुआ सैफी चौराहा से होकर पुनः यद्गावंत रोड़ चौराहा स्थित ईमली साईब गुरूद्वारा चौराहें पर समाप्त होगा। 
         उक्त चल समारोह प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होकर देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में हजारो की संखया में महिला पुरूष भाग लेते है उक्त आयोजन को देखते हुएं, यातायात पुलिस विभाग व्दारा सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानो से मार्ग परिवर्तन किया गया हैं:-
1.   प्रातः 11:00 बजे के पद्गचात जवाहर मार्ग से राजबाड़ा की और सामान्य यातायात नही जा पायेगा। इसी तरह 12:00 बजे से एम.जी.रोड़ पर राजबाड़ा से आगे का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
2. संजय सेतु से होकर राजबाड़ा या जवाहर मार्ग पर नन्दलालपुरा से आगे का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
3. कलेक्ट्रेट से होकर राजवाड़ा की ओर जाने वाला ट्राफिक मच्छीबाजार से परिवर्तित होकर पढ़रीनाथ थाना, रेशम गली से जवाहर मार्ग तक आ सकता है। जिससे पटेल प्रतिमा की ओंर जाया जा सकता है। 
4. सिटी बसे कलेक्ट्रेट से मोती तबेला आकर वापस पलसीकर ,सपना संगीता रोड़ होकर आगे जा सकती है।
5. जवाहर मार्ग होकर राजमोहल्ला अथवा शास्त्री ब्रिज से राजवाड़ा जाने के लिये कृष्णपुरा तक यातायात चालू रहेगा। आगे छोटे वाहन आड़ा बाजार अथवा फ्रूट मार्केट होकर नन्दलालपुरा या जवाहर मार्ग जा सकते है। इस रास्ते पर कृष्णपुरा के आगे सिटी बस नही चलेगी, राजमोहल्ला, गंगवाल बस स्टेण्ड, जाने के लियें कबूतर खाना, गोतमपुरा, सुभाष मार्ग अथवा सपना संगीता रोड़ का उपयोग किया जा सकता है। सभी प्रमुख स्थानो पर ट्राफिक परिवर्तन हेतु यातायात पुलिस के व्दारा व्यवस्थायें लगाई जा रही है।
जुलूस के जवाहर मार्ग पर होने की स्थिती में :-
टाटा मैजिक, सिटीबस, सिटीवेन एवं सभी प्रकार के लोड़िंग वाहनों को राजमोहल्ला से बड़ागणपति सुभाष मार्ग के वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट किया जावेगा। जबकि कार एवं आटो स्तर के वाहनों को मालगंज से लोहार पट्‌टी की ओर डायवर्ट किया जावेगा जो टोरी कार्नर से एम.जी.रोड़ अथवा सुभाषमार्ग से जा सकेगें। दुपहिया वाहनों को नर्सिहबाजार से सीतलामाता बजार की ओर डायवर्ट किया जावेगा, जो कि गोराकुण्ड से एम.जी.रोड़ अथवा सुभाष मार्ग पर जा सकेगें। बियाबानी बम्बई बजार, मच्छीबजार को जाने वाले वाहन भी मालगंज नर्सिगबजार से तदनुसार डायवर्ट किये जावेगें। इसी प्रकार पटेल प्रतिमा से वाहनों को डायवर्ट किया जावेगा जो रेल्वे स्टेशन शास्त्री चौक एम.जी.रोड़ होकर मृगनयनी एवं सुभाष मार्ग से आ जा सकेगें। संजय सेतु से जवाहर मार्ग जाने वाले वाहनों को सुभाष मार्ग पर डायवर्ट किया जावेगा, पंढरीनाथ की ओर से जवाहर मार्ग आने वाले वाहनों को सिटीबस, नगरसेवा, को पंढ़रीनाथ से कलेक्ट्रेट होकर जाना पड़ेगा, जबकि अन्य वाहन पढ़रीनाथ से मच्छीबाजार,निहालपुरा,नयापीठा होकर जा सकेगें।

राजबाड़ा, एम.जी.रोड़ पर जुलूस होने पर :- सभी प्रकार के फोर व्हीलर वाहनों को थाना मल्हारगंज गोराकुण्ड के सामने से सुभाष मार्ग की ओर डायवर्ट किया जावेगा, एवं दुपहिया वाहनों को सुभाष चौक से सुभाष मार्ग ईमामबाड़ा की ओर जा सकेगें जबकि यशवन्त रोड़ से राजबाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार एम.जी.रोड़ में हायकोर्टतिराहा से वाहनों को लेन्टर्न चौराहा जी.एस.टी.आय.टी.एस. की ओर डायवर्ट किया जावेगा, राजकुमार ब्रिज से जा सकेगा एवं मृगनयनी से राजबाड़ा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को सुभाष मार्ग अथवा संजय सेतु की ओर से डायवर्ड किया जावेगा। रेल्वे स्टेशन की ओर से शास्त्री चौक आने वाले वाहन मालगोदाम से लेन्टर्न होकर एम.जी.रोड़ पर आ सकेगें। इसी प्रकार महुॅ एवं देवास से आने वाली उप नगरीय बसे पलासिया, हुकुमचन्द धण्टाधर, जंजीर वाला चौराहा, लेन्टर्न चौराहा, जी.एस.आय.टी.एस.तिराहा से होकर रेल्वे स्टेद्गान की ओर जायेगी एवं वापसी का मार्ग भी यही रहेगा। 
      यातायात पुलिस के व्दारा जुलूस के आयोजकों को बताया गया कि वे स्वयं सेवकों के माध्यम से जुलूस को इस प्रकार संचालित करवाये, जिससे मार्ग बाधित न हो, प्रमुख-प्रमुख चौराहों पर बीच-बीच में क्रॉसिंग करवाते रहे एवं पूरा सड़क घेर कर न चले विद्गोष शास्त्रीब्रिज एवं पटेल ब्रिज पर एक तरफ चले ताकि आधे हिस्से पर छोटे एवं एमरजेंसी वाहनों को निकलवाया जा सके। अतः इन मार्गो पर चलने वाले समस्त वाहन स्वामी एवं चालकों से अपील है कि जुलूस भ्रमण के दौरान यातायात पुलिस व्दारा उनकेवाहनों को डायवर्ट किये जाते समय वर्णित मार्गो का उपयोग कर आवागमन करें।

04 आदतन तथा 08 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

30 गिरफ्तारी, 99 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 30 गिरफ्तारी व 99 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते हुए मिले 11 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 17.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामनगर मसानिया के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कमल, किरण, रोहित, राहुल, संदीप, पुरूषोत्तम, कन्हैयालाल, राहुल, जितेन्द्र, रूपेद्गा तथा सतीद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 8 हजार 450 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 15.10 बजे दुर्गा माता मंदिर की छत जीवन की फैल से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनिल, भगवान, बबलू, अनिल तथा शेखर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4 हजार 660 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 25 नवम्बर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 11.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीएसएनएल ऑफिस के पास स्कीम नं. 71 से अवैध शराब ले जातेहुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता सुभाष (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 24 नवम्बर 2012 को 13.00 बजे मस्जिद के पास गांगला खेडी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता हरीद्गा (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 24, 2012

03 आदतन तथा 06 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 63 गिरफ्तारी, 185 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 02 स्थायी, 63 गिरफ्तारी व 185 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में मिले 11 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- पुलिस थानापरदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेद्गाीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये अजय, मोह. शहजाद, जितेन्द्र, पुष्पराज, गोलू उर्फ गौरव, पवन, इंदर, शद्गिाकांत तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 6 हजार 975 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 15.00 बजे एम आर- 9 सेठीनगर के सामने से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 372 ए, एस4 स्कीम नं. 78 इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 970 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरीजन मोह. अम्बा मोलिया से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता गणपत (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 3 हजार 630 रूपये कीमत की 81 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना बड़गौदा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को बडगौदा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले कोदरिया निवासी रितेद्गा पिता रमेद्गा तथा मानपुर निवासी जितेन्द्र पिता जबरचन्द्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 935 रूपये कीमत की 5 लीटर कच्ची शराब तथा 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 24 नवम्बर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2012 को 13.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांई मंदिर के पास शांतीनाथपुरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 1588 द्वारकापुरी निवासी बबलू पिता शंकरलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, November 23, 2012

सरवटे बस स्टेण्ड पर दिन दहाडे गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012-  पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष ने बताया कि, दिनांक 5 जून 2012 को प्रातः सरवटे बस स्टेण्ड पर मनोज पिता किशनलाल सोनकर (25) निवासी 68 लूनियापुरा इन्दौर को, आरोपी राकेश पिता किशनलाल एवं उसके साथियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना दिनांक से ही आरोपी राकेश पिता किशनलाल फरार हो गया था। सरवटे बस स्टेण्ड में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में भी उक्त घटना रिकार्ड हो गई थी जिसमें आरोपी की पहचान गोली मारते हुए की गई थी। आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा महू, देवास, अहमदाबाद, खेडीघाट, औंकारेश्वर एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफतारी के प्रयास किये गये किन्तु आरोपी फरार होकर पुलिस से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई. मनोहर द्वारा 10,000 रूपयें के ईनाम की घोषणा की गई थी।
        गंभीर अपराधों में फरार मुखय आरोपियों की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष द्वारा अपराधशाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया। श्री राय एवं श्री सिंह द्वारा इस बाबत अपराध शाखा की केन्द्रीय तकनीकी टीम को स्वयं के निर्देशन में निगाह रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
        इस बीच टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, प्रकरण का मुखय आरोपी राकेश पिता किशनलाल राज्य के बाहर स्थित किसी अन्य प्रांत में फरारी काट रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक जयंत राठौर की टीम को रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी राकेश पिता किशनलाल को गुजरात के पोरबन्दर स्थित पंच हटडी क्षेत्र से गिरफतार किया गया। आरोपी की निशादेही से घटना में प्रयुक्त फायर आर्म्स पिस्टल जप्त किया गया है।
         पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष एवं अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री राय एवं श्री सिंह ने बताया कि, आरोपी घटना के बाद से फरार होकर पोरबन्दर में रहने लगा था और अपना नाम बदलकर राजू मद्रासी रख लिया था एवं अपनी पहचान छुपाने के लिए, मद्रासी हुलिया बना लिया था। आरोपी द्वारा एक स्थानीय महिला से मुहबोली बहन का रिश्ता बनाकर उसके माध्यम से समुद्र में मछली पकडने जाने वाली बोट पर मछलीपकडने का काम करने लगा था। कुछ समय पश्चात आरोपी द्वारा इन्दौर से अपनी पत्नि सपना को पोरबन्दर बुला लिया और उसके साथ रहने लगा था। सपना द्वारा उसके शरीर से मछली की दुर्गन्ध आने का कहने पर, उसके द्वारा यह काम छोडकर पुताई का काम करने लगा था।  आरोपी के विरूद्व पूर्व में थाना छोटी ग्वालटोली पर 2 आर्म्स एक्ट एवं 1 जुआ एक्ट तथा थाना रावजी बाजार में 1 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व होकर अपराधिक इतिहास रहा है।
         आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक जंयत सिंह राठौर, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि नाथूराम दुबे, प्र.आर. चन्दरसिंह, प्र.आर. अवधेश अवस्थी, आर. रणबीर सिंह, एवं आर. जितेन्द्र सेन की उल्लेखनीय भूमिका रही है। टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।

मोहर्रम एवं कर्बला मेला यातायात व्यवस्था


इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012-  मोहर्रम के समय कर्बला पर भीड़ होने पर केवल दो पहिया एवं प्रायवेट चार पहिया वाहन पलसीकर से महूनाका एवं महूनाका से पलसीकर की और एक साईड से आवागमन कर सकेगें।
दिनांक 25 से 27.11.2012 को मोहर्रम, करबला मेला इन्तजाम व्यवस्था के दौरान यातायात डायवर्सन निम्नानुसार प्रस्तावितहै :-
1.    भारी वाहन एवं लोक परिवहन का डायवर्सन -    भंवरकुआं से जो यातायात महूनाका की ओर जाना चाहते है वह सिटी बस, टाटा मैजिक, ऑटो रिक्द्गाा, सिटीवेन एवं अन्य व्यवसायिक वाहन पलसीकर चौराहे पर यात्रियों को उतारकर वापस माणिकबाग पुल के ऊपर से गुलजार पुलिस चौकी से खातीवाला टैंक से टावर चौराहा होते हुये जायेगें। शेष प्रायवेट वाहन पलसीकर चौराहे से माणिकबाग पुल के नीचे से आरटीओ रोड़ से मधुवन कालोनी तिराहे से अन्नपूर्णा थाने के सामने से ऊषानगर चौराहे होते हुये महूनाका की ओर जा सकेगें।
2.    ऐसे लोक परिवहन वाहन जो अन्नपूर्णा, फूटी कोठी एवं गंगवाल बस स्टेण्ड से भंवरकुआं की ओर जाना चाहते है वह महू नाके पर यात्रियों को उतारकर वापस जायेगे शेष प्रायवेट वाहन नईदुनिया तिराहा, नरेन्द्र तिवारी मार्ग होते हुए आरटीओ के बगल से राजमहल कालोनी से माणिकबाग पुल के नीचे से पलसीकर होते हुये टावर की ओर जा सकते है तथा दिनांक 27.11.12 मंगलवार को प्रायवेट वाहन महूनाका से थाना छत्रीपुरा, बड़ा घोड़ा के सामने से छत्रीबाग, जयरामपुर पुलिया से हेमू कालानी होते हुए आगे जा सकेगें।
3.     ऐसे प्रायवेट एवं दो पहियावाहन जो अन्नपूर्णा या रणजीत हनुमान मन्दिर रोड़ से रेल्वे स्टेद्गान जाना चाहते है वह महूनाका से गंगवाल बस स्टेण्ड, राजमोहल्ला से मालगंज, नृसिंह बाजार, यद्गावंत रोड़ से राजवाड़ा/नंदलालपुरा चौराहे होते हुये रेल्वे स्टेद्गान आ जा सकते है।
4.     ऐसे भारी वाहन जो अन्नपूर्णा, फूटी कोठी, गंगवाल की ओर से भंवरकुआं जाना चाहते है वह वाहन महूनाका से रणजीत हनुमान, फूटीकोठी, पद्गिचमी रिंगरोड़ होते हुए रेतीमण्डी चौराहा, रेल्वे क्रासिंग, उत्सव होटल ए.बी रोड़ होते हुए जा सकेंगे।
5.    जब सिटी बस, टाटा मैजिक, आटो रिक्द्गाा, सिटीवेन एवं अन्य व्यवसायिक वाहन जो राजमोहल्ला एवं पटेल प्रतिमा संजय सेतु से यद्गावंत चौराहा की ओर प्रतिबन्धित रहेंगे उस समय वह राजमोहल्ला से बडागणपति, सुभाष मार्ग, इमली बाजार चौराहा, रामबाग होते हुये आ-जा सकेंगे।
कृपया यह डायवर्सन प्लान आम जनता की सुविधा के लिये लगाया गया है, किसी भी प्रकार की यातायात असुविधा होने पर फोन नं. 2349103 एवं मोबाइल नं. 9479993379, 9479993724, 9479993727 पर सम्पर्क करें।

चोरी तथा लूट के इरादे से छिपे हुये 04 बदमाद्गा अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पूर्व की चोरियों को खुलासा

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री दिलीप सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा राजेश दण्डोतिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी बाणगंगा वाय.एस. तोमर ने अपनी टीम के उपनिरीक्षक मोहम्मद अली, आरक्षक घनश्याम, नागेन्द्र सिंह, मंगलेश्वरसिंह, ओमप्रकाश के साथ दिनांक 23.11.12 के रात्री 01.00 बजे सांवेर रोड़ किशोर पाटिल की किराना दुकान के पास से चोरी तथा लूट के इरादे से छिपे हुये बदमाशो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बदमाशो के नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम 1. हेमु घोड़ेवाला उर्फ हेमन्त पिता देवीलाल यादव (25) निवासी 124/2 मुखर्जीनगर, 2. कालू उर्फ कल्लू पिता दस्सू भोई (22) निवासी 410 मारूती नगर, 3. कमल पिता हीरालाल बाथम (21) निवासी मारूतीनगर, 4. सुनील पिता मानसिंह अहिरवार (25) निवासी गंगानगर बताया। पकड़े गये बदमाश में कालू से 12 बोर का कट्‌टा व कारतूस, कमल के पास से कटार, हेमु तथा सुनील से ताला तोड़ने के औजार जप्त किये गये है। उक्त बदमाशो से पूछताछ करते निम्न वारदाते करना स्वीकार किया -
1. दिनांक 03.11.12 गणेशधाम से बिजली के खम्भे कीमती दो लाख रूपयें के चोरी करना स्वीकार किया, चोरो द्वारा माल बेचकर गलवा दिया गया था। बदमाशो से बेचे गये माल की राशी 85 हजार बरामद की गयी।
2. दिनांक 28.09.12 को ग्राम अलवासा में नरेन्द्र चौधरी के खेत पर रखा पाईप, एंगल जाली, सरिया आदि 40 हजार का स्क्रेप एक ट्रक भरकर चोरीकर ले जा रहे थे, पुलिस की घेराबंदी से उक्त चारों बदमाश भागने में सफल हो गये थे, इनका साथी महेश पकड़ा गया था। उक्त प्रकरण में चारो बदमाशो की तलाश पूर्व से की जा रही थी।
3. अभी कुछ दिन पूर्व भूरी टेकरी हनुमान मंदिर के पुजारी महेन्द्र दास के साथ मारपीट कर मोबाईल व नगदी लूट कर ले गये थे। इनसे मोबाईल तथा 1500 रूपयें बरामद किये गये।
    थाना बाणगंगा के प्रकरण में हेमु उर्फ घोड़ीवाला, दो साल से फरार था जिसका स्थायी वारंट जारी किया गया था जो तामिल किया गया। सुनील अहिरवार थाना एमआईजी से चोरी के अपराध में फरार था, इसे भी स्थायी वारंट में गिरफ्तार कर वारंट तामिल किया गया।

02 आदतन तथा 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 58 गिरफ्तारी, 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 01 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 16.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर असलम के मकान के पीछे कांकडपुरा महूगांव से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मोह. मुजीब, मो. सिकन्दर, शाहरूक तथा रिजवान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3 हजार 900 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 13.40 बजे चौईथराम सब्जी मण्डी गेट नं. 1 के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले हरीद्गा, भंवरलाल, रामप्रसाद, मुकेद्गा, नीलेद्गा तथा राजू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2 हजार 50 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 17.40 बजे ग्राम भानगढ़ चिमनी वाला भट्‌टा के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजेद्गा, मुक्कू, अक्कू तथा फरीद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1140 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23नवम्बर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22नवम्बर 2012 को 12.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी मूसाखेडी से अवैध शराब ले जाते हुए मिली यही की रहने वाली दुर्गा बाई पति संतोष (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 17.20 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले राजू उर्फ राजकुमार पिता लक्ष्मण (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1040 रूपये कीमत की 26 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को दरगाह के सामने बेटमा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले रावत चोपडा गिट्‌टी खदान निवासी मिथुन पिता मानसिंह भील (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 640 रूपये कीमत की 04 बाटल देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 11.15 बजे आरोपी के घर के सामने से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बिचोली मर्दाना टेकरी निवासी दीपक उर्फ गोलू पिता राजेद्गा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 580 रूपयेकीमत की 28 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 नवम्बर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2012 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजनगर एक्स. से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मारूती पैलेस इंदौर निवासी नानूराम मोची पिता कालूराम (20) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 पिस्टल मय 01 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।   
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 22, 2012

01 आदतन तथा 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थायी, 67 गिरफ्तारी, 202 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2012 को 04 स्थायी, 67 गिरफ्तारी व 202 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।