Sunday, October 21, 2012

03 आदतन तथा 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2012 को 01 स्थाई, 39 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कलदिनांक 20 अक्टूबर 2012 को 12.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाके वाला रोड चंदननगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 57 सी सेक्टर डी स्कीम नं. 71 साहिद पिता अय्यूब खान (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलपर जप्त की गयी।
  पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2012 को 16.30 बजे वीरसावरकर मार्केट पार्किंग से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 20 साल्वी बाखन निवासी कुलदीप पिता देवकरण (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुकरी जप्त की गयी।
  पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2012 को 17.30 बजे बाल हनुमान मंदिर के पास बजरंग नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले निपानिया रोड कांकड निवासी संजय उर्फ संजू पिता मोहनलाल बलाई (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 20, 2012

जुआ खेलते हुए 07 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 48 हजार रूपये बरामद

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2012- इंदौर शहर में जुए के बढ़ते अपराधों के संबध में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को जुए के अपराधों को नियंत्रित करने एवं बरामदगी हेतु निर्देश दिये। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 71 टेलीफोन नगर इन्दौर पर जुआ चल रहा हैं। उक्त सूचना पर टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर 1. प्रणय पिता श्यामसुंदर खार निवासी 71 टेलीफोन नगर इन्दौर 2. फारूख पिता इकबाल खान निवासी 117 गुलजार कालोनी इन्दौर, 3. अयूब पिता मोहम्मद याकूब निवासी 130 नार्थ तोड़ा इन्दौर 4. जहूर पिता नूर मोहम्मद निवासी 34 साउथ तोड़ा इन्दौर 5. हरिशंकर पिता भंवरलाल निवासी 4/20 नार्थ तोड़ा इन्दौर 6. मनोहर जायसवाल पिता रामस्वरूप जायसवाल निवासी 203 बमबम की गली नार्थ तोड़ा इन्दौर 7. सफी पिता अब्दुल रजाक निवासी 31 टाट पट्‌टी बाखल इन्दौर को जुआखेलते पकडा गया तथा इनके कब्जे से 1 लाख 48 हजार रूपये, 7 मोबाईल फोन तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। आरोपियों को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया के सुपूर्द किया गया। उक्त जुए के आरोपियों को पकडने में टीम के सउनि भारतसिंह यादव, प्र.आर. रामअवतार दीक्षित, महेश यादव, आरक्षक सुरेश मिश्रा, रमेश योगेश्वर, रामप्रकाश वाजपेयी, श्याम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

04 आदतन तथा 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

47 गिरफ्तारी, 161 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को 47 गिरफ्तारी व 161 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को 20.15 बजे  खटीक मोह. बडी ग्वालटोली से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले अर्जुन पिता नानूराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1 हजार 750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को 17.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवलखा चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले शुक्लानगर निवासी कान्हा पिता दिनेद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 हजार 300 रूपये कीमत की 36  क्वाटरदेद्गाी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को 09.20 बजे  बक्षीबाग दरगाह के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 72 बक्षीबाग निवासी दीपक पिता श्रीधर गौड (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को 19.00 बजे ग्राम खजराया से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले रामकरण पिता सुखराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 760 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को 12.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई बस्ती लक्ष्मी मण्डी भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 941 भागीरथपुरा निवासी शक्ति सिंह उर्फ गुड्‌डू पिता शंकर सिंह (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त कियागया। 
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

''एक शाम पुलिस शहीदों के नाम''

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- आज दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को शाम 07.30 बजे ''एक शाम पुलिस शहीदों के नाम'' काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीमति अनुराधा शंकर, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन, इंदौर के मुखय आतिथ्य एवं श्री ए.साई मनोहर, भापुसे , पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें इंदौर की सांसद श्रीमति सुमित्रा महाजन, माननीय मंत्री श्री महेन्द्र हार्डिया, विधायक श्री तुलसी सिलावट, विधायक श्री अद्गिवन जोशी एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता विखयात कवि पंडित सत्यनारायण सत्तन द्वारा की गयी एवं कविवर श्री ज्योति कानपुरी, श्री सुखदेव सिंह जी कश्यप, श्री वेदप्रकाश विद्रोही, श्री प्रदीप नवीन, श्री गिरेन्द्र सिंह भदौरिया तथा श्री कैलाश जैन द्वारा पुलिस शहीदों की स्मृति में कवितायें पढी गयी। जिनके कुछ अंश निम्न प्रकार है -
माननीय

मुखयालय से खबर आई है,
नगर में गुंडा विरोधी अभियान चलाइए।
असामाजिक और आदतन अपराधियों की
तस्वीरे, थाने की दीवार पर लगाइए॥
 
थाने का मुआयना होताहै इस माह
थाने का रिकार्ड ठीक किया जा रहा है।
गुंडा सूची का विश्लेषण हो रहा है
जरायम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है॥
 
गुंडा सूची खंगालने समय
पाया कि कई सियासती हो गए है।
कई सकूनत से लापता है
और शहर की आबादी में खो गए है॥
 
हमारे नये किरायेदार की
सूचना देने हम थाने पर गए।
वहॉ पर हेडमोहर्रिर पुराने थे
और टीआई साहब थे नए॥
 
इलाके मे कही गड़बड़ थी,
टीआई साहब जल्द रूखसत हुए।
हेड मोहर्रिर ने हमे देखा तो
खड़े होकर सलाम किया और गदगद हुए॥
 
इस थाने पर हम भी कभी तैनात थे,
यह हेडमोहर्रिर तब सिपाही थे।
कई थानो पर तैनात रहे है वे
बड़े बड़े मुखबिरो के भाई थे॥
 
हमे कुर्सी देते हुए बोले, कैसे है सर,
हमने प्रतिप्रश्न किया, आप कैसे है।
बोले, अब यह नौकरी मुद्गिकल है सर
जैसे दिन आपके थे, नही वैसे है॥
 
फिर पूछा, 'सर चाय पियेंगे,
हमने मुंडी हिलाकर मना किया।
फिर हमने पूछा, कितने साल रह गए है,
उन्होने झट एक साल बता दिया॥
 
बैठे बैठे हमारी निगाह दीवार पर
लगे गुंडे के फोटुओं पर गई।
उसमें कई तस्वीरे पुरानी थी,
और कुछ थी बिल्कुल नई॥
 
हमनेहेड मोहर्रिर से पूछा, हेडसाहब
यहॉ अमुक अपराधी की तस्वीर नही है।
क्या वह फौत हो गया है,
या फिर बस गया वह और कही है॥
 
वे असमंजस में बोले,सर आपको पता नही।
वैसे तो वे अपराधों में गहरे पैठे है,
पर राजनीति और चुनाव की महिमा है,
वे माननीय हो गए है, सदन में बैठे है।ं
                                         सुखदेव सिंह कश्यप
 
भीति पर चित्र

भीति पर यह चित्र देख
ऑख भर आती है,
कंत, तुम्हारी याद बहुत आती है।
 
कुछ दिन साथ रहे बस
फिर प्रवास कर्तव्यों के पथ।
हम मन ही मन उत्फुल्ल रहे
बैठ तुम्हारे भावो के रथ॥
 
रोज तुम्हारी चिट्‌ठी पढ़ पढ़,
कितने रंग बिखेरे अपने।
संग तुम्हारे भूले मन में
देखे कई सुनहरे सपने॥
 
कैसे भूल वे शब्दालिंगन
पत्रों के ही मधुचुंबन।
बैठे अकेले पढ़ते चिट्‌ठी
तन में उठती थी सिहरन॥
 
लिए 'एलबम' चित्र तुम्हारे
हम देखा करते बैठ अकेले।
जाने कितने गए देखने
सुख सर्जन के अद्‌भूत मेले॥
 
क्या मालूम यह समय निगोड़ा
हो जाएगा इतना बौना।
कितना सुख पाया था हमने
संपन्न हुआ जब अपना गौना॥
 
अब तुम शहीद, मै शहीद की पत्नी
मै इतना विश्वास दिलाती हूॅ।
जो अंश तुम्हारा पल रहा पेट में
मै उसकी कसमें खाती हूॅ॥
 
यह रूप तुम्हारा नया, समर में फिर जाएगा।
प्रतिकार तुम्हारा लेगा, अरि के प्राण उड़ाएगा।
मरणोपरांत यह मान सम्मान तुम्हारा
लख गर्व से ऑख लर जाती है।
कंत तुम्हारी याद बहुत आजी है।
भीति पर यह चित्र देख ऑख भर आती है।
                                                 सुखदेव सिंह कश्यप
 
हम आरक्षी

देशभक्ति और जनसेवा के, हम ही उन्नायक है।
हम प्रहरी है जन समाज के, हम ही नायक है॥
 
हिमगिरी की सीमाओं पर, हम ही देते पहरा।
हम ही तटरक्षक है, सागर से रिश्ता गहरा॥
हम ही समाज के नासूर मिटाने वाले।
आरक्षी है हम, शांति व्यवस्था के रखवाले॥
 
जब जब समाज पर विपदा आई।
प्राण हथेली पर रख, हमने की अगुवाई।
हम ही खड़े आग पानी में, लोग बचाने वाले।
हम ही ने चम्बल के, कितने बीहड़ खंगाले॥
 
जो वन प्रांतर में उत्पात मचाते।
जो अस्पताल और स्कूल उड़ाते॥
उन नक्सलियों के अरि हम हैं।
भय न हमें सताता, हम में संघर्षी दम है॥
 
जब उत्पात मचाते, मजहब के उन्मादी।
जब त्रस्त नगर की हो जाती पूरी आबादी।
तब निष्पक्ष पहल हम ही करते हैं।
हम उस तनाव में भी धीरज धरते हैं॥
 
हम सतमय होकर, अपना कर्तव्य निभाते।
हम कर्तव्य वेदी पर लड़ते लड़ते मरजाते॥
इस समाज को हमने अपना लहू दिया है।
अपने शोणित से कर्तव्यों का तिलक किया है॥
 
फिर भी इस समाज से हमको गिला नहीं।
हमको जो मिलता था वह हमको मिला नही॥
अगणित शहीद हुए हैं, जवान और अधिकारी।
पर डाक टिकिट, हुआ न उन पर जारी॥
 
बिन फल के हम अपना कर्तव्य निभाते।
कई बार हमें भी मुद्गिकल के पल आते॥
इस लोकतंत्र के सांचे में कई ऐसे अवसर आए।
राजधर्म और लोकधर्म के बीच फंसे हम पाए॥
 
राजनीति के कई सुदर्द्शन हमने झेले।
अपराधों के नामो से, बार बार हम खेले॥
और झूठ के फन्दो पर भी हम झूले।
पर अपनी राह न छोड़ी, न अपना रस्ता भूले॥

जो शीर्ष पर बैठे हैं अधिकारी।
बस उनसे इतनी विनय हमारी॥
अपने मातहत अंगो की रक्षा करना।
जो कर्तव्य वेदी पर जखम मिले, बस उनको भरना॥
 
एक विनय है यही हमारी, देश चलाने वालों से।
ऊॅचे ऊॅचे पद पर बैठे, सत्ता के रखवालों से॥
हमे न अपनी एजेंसी माने, स्वतंत्र हमें रहने दे।
जो सच पाया जांच में हमने, वह सच हमको कहने दे।
 
इस लोकतंत्र में हम जनता के उत्तरदायी।
नही भ्रष्ट का हित साधेंगे, ऐसी हमने कसमें खायी।
हम अनुशासित बेड़े के, अनुशासन धर्ता हैं।
केवल जनता-हित, साधेंगे, हम जनता के कर्ता हैं॥
 
देश भक्ति जन सेवा के हम ही उन्नायक है।
हम प्रहरी जन समाज के, हम ही नायक हैं॥
हम ही समाज का नासूर मिटाने वाले।
आरक्षी हैं हम, शांति व्यवस्था के रखवाले॥
                                                   सुखदेव सिंह कश्यप
 
जो हमारी सुरक्षा में प्राण अपने वो गये है
निभा कर कर्तव्य अपना जो सदा सो गये है।
उनके सपने सार्थक करना हमारा फर्ज भाई,
पहन खाकी-खाक में मिल स्वयं खाई हो गये है।
 
राष्ट्रभक्ति और जनसेवा सुरक्षा का वचन
आपराधिक गतिविधियों से सुरक्षित हो वतन।
नक्सली डाकुओं से लड़ते हुये है जो शहीद,
उन पुलिस के जवानों को देश करता है नमन।
 
गली मोहल्ले, चौराहों पर सदा पुलिस का फेरा है,
सब कुछ उसको मालुम हैं, क्या तेरा क्या मेरा है।
ढका हुआ खाकी वर्दी से तन पर मन मानव का है,
हम सब जैसी दुनियादारी, सब सा शाम सबेरा है।
                                            सत्यनारायण सत्तन
                                            पूर्व विधायक म.प्र. विधानसभा

Friday, October 19, 2012

दिनांक 21.10.2012 को बड़ा गणपति से बिजासन मंदिर तक आयोजित चुनरी यात्रा में यातायात के वैकल्पिक मार्ग

चुनरी यात्रा कार्यक्रम का समय निम्नानुसार संभावित रहेगा।
क्रमांक          स्थान का नाम                                                      समय
1                  बड़ा गणपति                                                    10:30 बजे
2                  वायरलेस टी                                                     11:00 बजे
3                  कालानी नगर                                                   12:00 बजे
4                  एरोडम थाने के सामने मंच पर आयोजन            13:00 बजे
5                  एयरपोर्ट गेट के सामने                                      14:00 बजे
6                  बिजासन माता मंदिर                                        14:30 बजे
7                  चुनरी यात्रा का पिछला हिस्सा ऑल क्लीयर       16:00 बजे

चुनरी यात्रा में लगभग 75,000 श्रृद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, यात्रा का मार्ग बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर पहुंचेगी। चुनरी यात्रा के समय आम जनता को मुखय मार्ग पर आवागमन करने में परेद्गाानी न हो और एयरपोर्ट से आने जाने वालों को सुविधा हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग रहेगें।
1  चुनरी यात्रा मार्ग - बड़ा गणपति से वायरलेस टी, कालानी नगर, बीएसएफ के सामने होते हुए एयरपोर्ट से बिजासन माता मंदिर तक।
ठण्  वैकल्पिक मार्ग शहर से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये - व्हीआईपी मार्ग से टाटा स्टील होते हुए लक्ष्मीबाई नगर मार्ग पर छोटाबांगड़दा, सुपर कॉरिडोर होते हुए सेन्टल स्कूल के सामने से एयरपोर्ट।
2 वैकल्पिक मार्ग एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने वालों के लिये - बापू मुराई कालोनी के सामने पंचशील नगर होते हुए पुलिस टेनिंग स्कूल के सामने होते हुए सामने टाटा स्टील, किला मैदान, मरीमाता की ओर।
क्ण् पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये वैकल्पिक मार्ग - विजयनगर से बापट चौराहा, सुखलिया, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला, सुपर कॉरीडोर होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
3 पद्गिचम क्षेत्र के भंवरकुआं, राजेन्द्रनगर की ओर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले- महूनाका, रंजीत हनुमान, फूटी कोठी, चंदननगर, धार रोड़, नावदा पंथ से दाहिने टर्न करके बिजासन होते हुए एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
भारी वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्द्गान -
1.    समय प्रातः 8:00 बजे से देपालपुर की ओर से आने वाले वाहन सुपर कॉरीडोर टर्निंग से वापस नही आ सकेगें यह वाहन सुपर कॉरीडोर से भंवरासला की ओर जा सकेगें।
2.    धार एवं महू, एबीरोड़ की ओर से आने वाले वाहन फूटी कोठी से धार की ओर एवं धार की ओर से आने वाले वाहन फूटी कोठी से महू, एबीरोड़ की ओर जासकेगें, महूनाका एवं गंगवाल की ओर प्रवेद्गा निषेध रहेगा।
3.    उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन जो धार की तरफ जाते है वह वाहन भंवरासला से एमआर 10 होते हुए बायपास से धार की ओर जा सकेगें, यह वाहन सुपर कॉरीडोर की ओर प्रतिबंधित रहेगे, लक्ष्मीबाई नगर, छोटा बांगड़दा रोड़ एवं मरीमाता से एयरपोर्ट तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
4.    राजमोहल्ला, टोरी कार्नर और जिंसी, वायरलेस टी एवं एयरपोर्ट की ओर से बड़ा गणपति की ओर आने वाली यात्री बसें, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।
सामान्य वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्द्गान -
1.    चुनरी यात्रा के समय चुनरी यात्रा के मार्ग पर बड़ा गणपति से बिजासन तक सामान्य वाहन आवश्यकतानुसार प्रतिबंधित किये जायेगें।
2.    यात्रा मार्ग पर जब वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा तब वैकल्पिक मार्ग -
बी- टाटा स्टील से छोटा बांगड़दा रोड़ होते हुए सुपर कॉरीडोर,
सी- पंचशीलनगर से 60फीट रोड़ होते हुए पुलिस टेनिंग स्कूल के सामने
डी- पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले विजयनगर से सुखलिया, बापट चौराहा, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला होकर सुपर कॉरीडोर की ओर आ जा सकेगें।
इ- पश्चिम क्षेत्र सेएयरपोर्ट जाने वाले महूनाका, फूटी कोठी, चंदननगर, जवाहर टेकरी नावदापंथ तिराहे से बिजासन होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के लिये समयानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

चुनरी यात्रा में शामील होने वाले व्ही.आई.पी. एवं आमजन का मार्ग
1- व्ही.आई.पी. मार्ग - रेसीडेन्सी से रीगल, रीवर साईड रोड़, संजय सेतु, जवाहर मार्ग, मालगंज, लोहार पटटी, भाउ कॉनर, से बड़ा गणपति चौराहा
2- चुनरी यात्रा में मरीमाता की और से आने वाले भक्तगण किला मैदान से जिन्सी ,सुभाष मार्ग, कण्डिलपुरा पर भक्तजनों को उतार कर खाली वाहन को कण्ड़िलपुरा से टाटा स्टील, लक्ष्मीबाई नगर मार्ग,छोटा बांगड़दा होते हुयें सुपर कॉरीडोर पर पार्क होंगे।
3- भवरकुआ की और से आने वाले भक्तगण की बसें गंगवाल ,राजमोहल्ला, अन्तिम चौराहे से दाहिनें तरफ टर्न करके कैलाश मार्ग पर भक्तगणों को उतार कर लोहार पटटी होते हुये मॉलगंज, वियावानी, महूनाका,फूटीकोठी चन्दननगर, से नावदा पंथ दाहिने तरफ टर्न करके विजासन होते हुये सुपर कॉरीडोर पर पार्क होगें।




 
 

प्रीतमलाल दुआ कला विथिका में छवि तथा स्वरूप का प्रदशन


 
 


 
इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस महानिरीक्षक रूस्तमजी सद्गास्त्र पुलिस महाविद्यालय श्री पवन श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को अपनी प्रथम छायांकन प्रदशनी का आयोजन प्रदशनी स्थल - प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका, रीगल चौराहा इंदौर में किया गया। प्रदशनी का उद्‌घाटन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री केशव वर्मा, भापुसे द्वारा प्रातः 11.00 बजे किया गया। प्रदशित छायाचित्र का नाम छवि दिया गया तथा शाम 04.00 बजे श्रीमति भावना पवन श्रीवास्तव द्वारा घर की साज सज्जा (होम डेकोरेद्गान ) की प्रदशनी का आयोजन किया गया जिसका उद्‌घाटन पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्रीमति अनुराधा शंकर द्वारा किया गया। होम डेकोरेशन प्रदशनी का नाम स्वरूप दिया गया। उक्त दोनो प्रदशनी 03 दिन और, आमजनों के लिये, प्रदशनी  स्थल - प्रीतमलाल दुआ कला वीथिका, रीगल चौराहा इंदौर में रखी गयी है जिससे की आमजन भी सुविधानुसार पधारकर इससे लाभांवित हो सके।

दिनांक 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस पर 15वीं वाहिनी विसबल परिसर महेश गार्ड लाईन इंदौर में शहीदों को श्रृद्वांजलि दी जावेगी

इन्दौर -दिनांक19 अक्टूबर 2012- कर्तव्य की बलिवेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर 2012 को प्रातः 08.45 बजे 15वीं वाहिनी विसबल परिसर महेश गार्ड लाईन इंदौर में शहीदों को श्रृद्वांजलि मुखय अतिथि सर्व श्री के.सी. वर्मा, भापुसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेद्गाक, आरएपीटीसी इंदौर के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल जिला इंदौर एवं माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के समस्त प्रद्गाासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं जन सामान्य के द्वारा श्रृद्वा सुमन अर्पित किये जायेंगे।
          दिनांक 01.09.11 से 31.08.12 तक कर्तव्य पर शहीद होने वाले कर्मचारी/अधिकारी जिसमे देश के समस्त राज्य/संघशासित पुलिस बल एवं पेरामिलिट्री फोर्स के शहीदों की सूची का वाचन श्री आर. सी. पवार, सेनानी 15 वीं वाहिनी द्वारा किया जावेगा। जिला बल, आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विसबल एवं 15 वीं विसबल एवं नगर सेना के दलों द्वारा शहीदों को सलामी दी जावेगी। सम्पूर्ण  कार्यक्रम श्री वरूण कपूर, भा.पु.से पुलिस महानिरीक्षक, विसबल इंदौर/पीआरटीएस इंदौर के निर्देश एवं नेतृत्व में संपादित किया जा रहा है।
          ज्ञात हो कि इस वर्ष कुल 566 अधिकारी/कर्मचारीद्वारा प्राण न्योछावर देश सेवा एवं भारत माता की रक्षा में अपने कर्तव्य पर प्राणों की आहूति दी। जिसमें म.प्र. पुलिस बल के 10 वीर सपूतों द्वारा प्राण न्योछावर किये है।

05 आदतन तथा 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थाई, 68 गिरफ्तारी, 210 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 07 स्थाई, 68 गिरफ्तारी व 210 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो कीतामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 20.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गली नं. 7 नेहरूनगर से ताद्गा पत्ती द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले विनोद, किद्गान, मुकेद्गा तथा अन्य साथियों  को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
  पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 13.00 बजे  सोमनाथ की चाल खेल ग्राउण्ड के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले प्रकाद्गा पिता चंदू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 340 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस चौकी केपास महू रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सिमरोल निासी संतोष उर्फ सत्यनारायण पिता नर्मदा प्रसाद (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3 हजार 575 रूपये कीमत की 95 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को पंढरीनाथ थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बक्षीबाग कमाठीपुरा निवासी नंदू पिता छोठेलाल (56) तथा सदर निवासी प्रकाद्गा पिता छोठेलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 20.45 बजे महाराणाा प्रताप नगद पानी की टंकी के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दीपक पिता बद्रीलाल (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 19.30 बजे अनाज मण्डी के पास मानपुर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मानपुर निवासी सुभाष पिता शंकर  (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देद्गाी शराबबरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 11.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजबाडा वाईन शॉप के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम विलवा थाना द्गिावदानपुरा जिला जयपुर राजस्थान निवासी भगवान पिता बद्रीनारायण (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल जप्त की गयी।
  पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 18 अक्टूबर 2012 को 10.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के पास छोटी ग्वालटोली से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 48 न्यू एकता नगर मूसाखेडी इंदौर निवारसी उमेद्गा उर्फ मुकेद्गा पिता सुभाष (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 18, 2012

क्राईम ब्रांच द्वारा नकली दवाईयों का जखीरा पकडा

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ आशीष, ने बताया कि सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि इन्दौर स्थित कुछ व्यक्ति नकली दवाईयों के कारोबार में सक्रिय है इसी तारतम्य में नोएडा स्थित देव फार्मा कम्पनी के लीगल एडवाईजर जितेन्द्र कुमार द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया कि, इन्दौर स्थित उद्योग नगर में कम्पनी के ब्राडेंड प्राडॅक्टस पौरूष जीवन एवं परफैक्ट केप्सूल के नाम का उपयोग कर नकली दवाईयां बनाई जा रही है।
      प्राप्त सूचना पर डॉ. आशीष, पुलिस अधीक्षक मुखयालय द्वारा नकली दवाईयो के कारोबार का पर्दाफाद्गा करने के लिए अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया।
       दोनो अधिकारियों द्वारा निरीक्षक जयन्तसिंह राठौर एवं निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार की दो टीमे गठित कर उद्योग नगर पालदा स्थित गुरूजी पैकेजिंग पर छापामार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। टीम द्वारा उक्त स्थान पर छापा मारने पर देव फार्मास्यूटिकल्स के पेटेन्ट प्रॉडक्ट पौरूष जीवन एवं परफेक्ट केप्सूल के डाई, नेगेटिव एंव भारी मात्रा में तैयाररैपर बरामद किये गये।  गुरूजी पैंकेजिंग के परिसर की सूक्ष्मता से जांच करने पर अन्य ब्रॉडेंड कम्पनियों के रैपर भी वहां पाये गये जिनके बारे में जानकारी प्राप्त करने पर पाया गया कि, उक्त रैपर संजीव अग्रवाल एवं कमल परमार नामक व्यक्तियों ने ऑर्डर देकर प्रिंट कराये गये थे। संजीव अग्रवाल एवं कमल परमार की लसूडिया के एस.आर. कम्पाउण्ड स्थित फैक्ट्री में टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करने के दौरान दवा बनाने  की मशीन, देव फार्मास्यूटिकल्स के खाली प्रिन्ट किये हुए केप्सूल बरामद किये गये। इस प्रकार दोनो व्यक्तियों द्वारा देव फार्मास्यूटिकल्स को करोडो रूपयें का चूना लगाया जा रहा था। दोनो व्यक्तियों द्वारा नकली दवाईयों के व्यवसाय से कई लोगो के स्वास्थय से खिलवाड किया जा रहा था जिसे कई खतरनाक परिणाम सामने आ रहे थे।
        इस प्रकार जिला अपराध शाखा द्वारा नकली दवाईयों के कारोबारियों के विरूद्व बडी कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में जिला अपराध शाखा के निरीक्षक श्री जयंत सिंह राठौर, निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, सउनि (अ) अमित दीक्षित, उप निरीक्षकद्वय विनोद सिंह राठौर, आमोद सिंह, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह गौर, आरक्षकद्वय जितेन्द्र सेन, भगवान सिंह, विनोदशर्मा, संतोष सेंगर, भीम सिंह, मनीष तिवारी, विशाल दीक्षित व देवेन्द्र परिहार का विशेष योगदान रहा है।

चुनरी यात्रा के दौरान एयरपोर्ट आने-जाने वाले वाहनो के लिये संभावित मार्ग

इन्दौर -दिनांक 18 अक्टूबर 2012- दिनांक 21.10.2012 को दोपहर में बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जावेगी। इस दौरान एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिये निम्न संभावित मार्ग रहेगा -
1- सुपर कॉरीडोर होते हुये एयरपोर्ट जा सकेगे।
2- टाटा वायर कंपनी से छोटा बांगड़दा से सुपर कॉरीडोर होते हुये एयरपोर्ट जा सकेंगे।
3-एरोड्रम थाने के पीछे वाले रास्ते से संभावित मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।