Tuesday, October 9, 2012

पुलिस के शहीदों की याद में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2012- शहीदों के बलिदान की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को प्रत्येक प्रदेश व जिले में शहीद स्मृति दिवस पर भारत वर्ष की सेना एवं पुलिस द्वारा शहीदो को याद किया जाता है। प्रत्येक जिले में 30 सितंबर से 21 अक्टूबर तक शहीदों की याद में प्रतिदिन विभिन्न प्रकार आयोजन कर शहीदों की याद मे श्रंद्धाजंली दी जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2012 को शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल बाय्‌ज नंदा नगर में शहीदों के बलिदान को याद कर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की गयी। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री राजेश दण्डोतिया, थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री अब्दुल हमीद खान, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक संयोजक श्री जुगल किशोर गुर्जर, थाना संयोजक श्री नवीन मास्टर, प्राचार्य श्री तिवारी जी, श्री नंदकिशोर खुवालजी, श्री परेता जी व विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित रहा। करीब 300 बच्चो ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें श्रेष्ठ चित्रकारी करनेवाले कक्षा 9वी के छात्र विपुल धवन, रत्नेश सुनहरे, अंजली जोशी तथा पूजा ओसवाल द्वारा श्रेष्ठ चित्रकला में अपनी भावनाओं को प्रकट किया। उपरोक्त छात्रो को प्रतीक चिन्ह व नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।
       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल ने अपने उद्‌बोधन में पुलिस की कार्यप्रणाली से बच्चों को अवगत कराया तथा बच्चो को कहा कि पुलिस आपकी दोस्त है, आप लोगो को पुलिस से बात करने में संकोच नही होना चाहिये, यदि आपको कही कुछ गलत होता दिखे तो उसकी सूचना आप हमे निसंकोच दे सकते है। कार्यक्रम का संचालन विनय छाबड़ा ने किया तथा प्राचार्य श्री तिवारी जी ने आभार व्यक्त किया।

20 आदतन तथा 35 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन तथा 35 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 67 गिरफ्तारी, 247 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 06 स्थाई, 67 गिरफ्तारी व 247 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भिस्ती मोहल्ला इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 150/3 जूनारिसाला इंदौर निवासी रामेद्गवर पिता कालूराम (35) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व 4 क जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराबबेचते/ले जाते 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शेरे पंजाब ढाबा राऊखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुए मिले बंडा सागर निवासी संतोष पिता कनछेदी (25) तथा मांगलिया निवासी सुद्गाील पिता कोदाराम (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 7080 रूपये कीमत की 39 क्वाटर देद्गाी शराब तथा नगदी बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 20.30 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 245 द्गिावद्गाक्ति नगर निवासी अक्षय पिता अद्गाोक यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 60 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 13.55 बजे देवेन्द्र नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले तेजपुर गड़बड़ी निवासी मोहित पिता मोहन बलाई (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1120 रूपये कीमत की 34 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 22.00 बजे संजयनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेद्गा पिता रामकृष्ण शर्मा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 13.30 बजे बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिली यही की रहने वाली रानी पति पवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 660 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 21.00 बजे उर्दू स्कूल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 223 बक्षीबाग निवासी जगदीद्गा उर्फ जग्गा पिता बलीराम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 420 रूपये कीमत की 24 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 16.00 बजे ग्राम खुर्दी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले पवन पिता मोतीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 अक्टूबर 2012 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मराठी मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 26 गफूर खॉ की बजरिया निवासी अब्दुल गफ्फार पिता मोहम्मद यासीन (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 8, 2012

अवैध देशी कट्‌टे सहित बदमाश पकड़ाये

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ करते रहने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा महेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना जूनी इंदौर के अपराध क्रमांक 198/10 341,294,326,506,190 भादवि एवं अपराध क्रमांक 537/05 294,506,323,34 में न्यायालय द्वारा  जारी स्थाई वारंट फौजदारी मुकदमा नंबर 119/11 एवं 35/10 के फरार आरोपी सुरेन्द्र उर्फ पप्पु उर्फ बाबी उर्फ नटवर पिता रमेंश चंद्र  (32) जाति हरिजन नि 174 जूनी इंदौर, 2 सोनू उर्फ कुन्दन पिता संतोष हरिजन (21)  के बारे में मूखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि दोनो व्यक्ति घटना करने की नियत से घूम रहे हैं, टीम ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिनके नाम पूछते पर अपना नाम सुरेन्द्र और सोनू बताया जिसकी तलाशी लेने पर सुरेन्द्र उर्फ पप्पूके कमर में 12 बोर का देशी कट्‌टा लोडेड मिला। पूछताछ के दौरान आरोपीयों ने खजराना क्षेत्र में चोरी करना कबूल किया आरोपियों से मोबाईल चोरी 08, केमरा, घडी, मोबाईल चार्जर, चोरी का मशरूका बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना खजराना के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपीयों को पकड़ने में टीम के उप निरीक्षक आमोदसिंह राठौर, विनोदसिंह राठौर, प्र0आर0 नरेन्द्रसिंह गौर, आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी, जितेन्द्रसिंह परमार, संतोषसिंह, विनोद शर्मा, देवेन्द्र परिहार, भीमसिंह, विशाल दीक्षित, राहुल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

22 आदतन तथा 31 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 आदतन तथा 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 26 गिरफ्तारी, 139 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 01 स्थाई, 26 गिरफ्तारी व 139 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंजद्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 14.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीजेपी कार्यालय के पास इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रवि, युनूस, वहाब तथा रिजवान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 4950 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 17.30 बजे संदीपनी स्कूल ग्राउन्ड इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले शेलेन्द्र, तेजस्व, विद्गााल, फिरोज तथा रितेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1580 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 17.55 बजे भोजपुरी कॉलोनी के पीछे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कुदंनसिंह, मलखान, धर्मेन्द्र, श्यामसिंह तथा कंचेराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1110 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक08 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले शीलनाथ केंप कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी जयप्रकाद्गा पिता राजेन्द्र सिंह (19) तथा अमरटेकरी निवासी पिंटू पिता विजय (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपये कीमत की 67 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 20.30 बजे कलाली मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मराठी मोहल्ला निवासी ललित पिता गणपतराव (21) तथा कलाली मोहल्ला निवासी मुकेद्गा पिता ज्वालाप्रसाद (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2090 रूपये कीमत की 41 क्वाटर क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 14.00 बजे पिपलियाराव इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बुद्वनगर निवासी नरेन्द्र पिता यादवेन्द्र बघेल (59) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1305 रूपये कीमत की 29 क्वाटर क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को19.00 बजे बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले रवि पिता दौलत गौड़ (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 580 रूपये कीमत की 19 क्वाटर क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूनी इंदौर निवासी शाहरूख पिता साहिद खान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 21.30 बजे दरगाह मैदान से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कोयला बाखल निवासी शकील पिता समीर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 12.45 बजे अंबेडकर चौक इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नारायण सेठकम्पाउन्ड निवासी मोहन उर्फ टीनू पिता बाबूलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 07 अक्टूबर 2012 को 12.30 बजे 60 फीट रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रजापत नगर निवासी महेद्गा पिता प्रकाद्गाचंद्र (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 7, 2012

डीआरपी लाईन में स्वास्थय शिविर का आयोजन




इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- आज दिनांक 07.10.12 को डीआरपी लाईन में लायन्स क्लब इन्टरनेशनल के तत्वाधान में एक दिवसीय स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्‌घाटन पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष के मुखय आतिथ्य में हुआ। स्वास्थय शिविर में लायन्स क्लब के डॉ. रतन खण्डेलवाल एवं उनके सहयोगी डॉक्टर्स व टीम के अलावा अपुअ मुखयालय श्री विनय प्रकाश पॉल एवं लाईन के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुये।
         स्वास्थय शिविर में करीब 250 लोगो ने रक्तचाप एवं मधुमेह का परीक्षण करवाकर लाभ लिया। द्गिाविर में मधुमेह जागरूकता के बारे में पुलिस अधीक्षक मुखयालय डॉ. आशीष एवं डॉक्टर्स द्वारा संक्षिप्त मार्गदशन दिया गया।

10 आदतन तथा 43 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 43 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थाई, 56 गिरफ्तारी, 173 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 13 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 173 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना मल्हारगंजद्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 14.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल अस्पताल के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नरेन्द्र, योगेद्गा तथा महेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 67 लुनियापुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले लुनियापुरा निवासी गुड्‌डी पति अद्गाोक सोनकर (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 840 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 18.45 बजे नाहर खोदरा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले त्रिलोक पिता भागीरथ भील (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 15 क्वाटर क्वाटर देशी शराब बरामद कीगई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जलोली बुजुर्ग निवासी मुकेद्गा पिता गणपत मालवीय (37) तथा खतरीखेड़ी खजराना निवासी जितेन्द्र पिता धुलजी बलाई (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 32 बोर की दो देशी पिस्टल बरामद की गई।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सेजवानी निवासी श्यामलाल उर्फ श्याम पिता हीरालाल गुर्जर (42) तथा माचल निवासी नरेन्द्र पिता मुन्ना पारदी (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमद्गाः 315 बोर की देशी पिस्टल तथा फालिया बरामद किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 22.15 बजे रामानंद नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ई सेक्टर राजनगर निवासी विजय पिताअरूण कुमार साल्वी (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से देशी पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस बरामद की गई।
         पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 06 अक्टूबर 2012 को 10.45 बजे गायकवाड़ चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गायकवाड़  निवासी नरेन्द्र पिता देवराज पटेल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 6, 2012

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुखयालय में स्वास्थय शिविर का आयोजन

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- आज दिनांक 06.10.12 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुखयालय में लायन्स क्लब के डॉ. रतन खण्डेलवाल, लायन्स क्लब के तत्वाधान में एक स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुखय अतिथी पुलिस अधीक्षक पूर्व क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी थे। स्वास्थय शिविर में ब्लड शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर एवं बोन मेरो की जांच कर केल्शियम की जांच कराई गयी। स्वास्थय शिविर में करीब 250 लोगों का परीक्षण करवाया तथा स्वास्थय शिविर पुलिस एवं लायन्स क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया गया था जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय, उपपुलिस अधीक्षक विशा, सूबेदार रंधावा एवं जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी सम्मिलित हुये।

लसूड़िया क्षैत्र में विगत एक वर्ष से चोरी कर रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, चोरी/नकबजनी का लगभग 20 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक 06 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने बताया कि क्षैत्र में बढ़ती हुयी चोरी/नकबजनी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये, चोरी/नकबजनी की रोकथाम तथा पतारसी हेतु निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री दिलीप सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर प्रशात चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गयी। उक्त टीम ने क्षैत्र में चोरियों की घटनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया और मुखबिर लगाकर सादे कपड़ो में पुलिसकर्मी लगाकर जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया, इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि रूची सोया कंपनी तलावली चांदा इंदौर में काम करने वाले कुछ लड़के तलावली चांदा में किराये के मकान में रहते है व सागर के रहने वाले है तथा उनमे से एक की पत्नी सोने चांदी के आभूषण बदल-बदल कर पहन रही है व ये लड़के काफी पैसा खर्च कर रहे है। विस्तृत जानकारी निकालते पता चला कि संतोष एवं धर्मेन्द्र सागर के रहने वाले है तथा चोरी का कुछ सामान लेकर सागर भाग गये है, इस सूचना पर एक टीम जिसमें उपनिरीक्षक सोमा मलिक, उनि राकेश भारती, उनि आर.के.बैस, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, दिनेश जरिया व दिनेश जाटव को रवाना किया गया तथा इनके गॉव पहुॅचकर पतारसी की गई तो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गॉव बिलहरा थाना सुरखी जिला सागर के यात्री प्रतीक्षालय में चोरी का सामान बेचने के लिये सागर जाने हेतु दो लड़के खड़े है। क्षैत्र में ही उपस्थित रहने पर टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया के अनुसार लड़को को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होने अपना नाम 1. धर्मेन्द्र पिता सिब्बूलाल चौधरी (22) निवासी ग्राम थावरी खुरई जिला सागर हाल मुकाम तलावली चांदा इंदौर व 2. संतोष पिता उत्तम सिंह दांगी (25) निवासी ग्राम थावरी खुरई जिला सागर हाल मुकाम तलावली चांदा इंदौर बताया। पुलिस टीम द्वारा इनके कब्जे से तत्काल एक सेमसंग कंपनी का मोबाईल व एक एचपी कंपनी का लेपटॉप जप्त किया गया तथा इंदौर लाकर विस्तृत पूछताछ की गई तो इन्होने विगत एक वर्ष से थाना लसूड़िया क्षैत्र में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया तथा बताया कि अपने एक अन्य साथी तुलसी ठाकुर निवासी खुरई थाना सुरखी जिलासागर के साथ मिलकर चोरियॉ करते थे। इनके द्वारा निम्न चोरी/नकबजनी की घटनायें करना स्वीकार किया गया -
1. अपराध क्रं. 93/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 20.01.12, फरियादी- कीर्ती भाटी पिता राजेश भाटी निवासी 70बी ग्रीन सिटी तलावली चांदा इंदौर
2. अपराध क्रं. 570/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 15.07.12, फरियादी-नीरज ठाकुर निवासी ज्ञानशीला अपार्टमेंट इंदौर
3. अपराध क्रं. 693/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 06.09.12, फरियादी- राजेश पिता एम.एल.धाकड़ निवासी मिडराइज ब्लॉक फ्लेट नं. जी-2 ग्रीन सिटी तलावली चांदा इंदौर
4. अपराध क्रं. 707/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 09.09.12, फरियादी- सचिन पिता रामगोपाल अग्रवाल निवासी 390 सिंगापुर टाउनशीप तलावली चांदा इंदौर
5. अपराध क्रं. 714/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 10.09.12, फरियादी-गीतान्सू पिता रविन्द्र श्रीवास्तव निवासी अलपाइन बीई-2 सुपर सिटी ज्ञानशीला तलावली चांदा इंदौर
6. अपराध क्रं. 715/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 13.09.12, फरियादी- कर्नल सुधीर पिता आनंद शंकर निवासी 830,831 पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा इंदौर
7. अपराधक्रं. 723/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 15.09.12, फरियादी- पुष्पेन्द्र पिता तेजभान पटेल निवासी 17 इण्डस ग्रीन सेटेलाईट तलावली चांदा इंदौर
8. अपराध क्रं. 743/12 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 22.09.12, फरियादी-प्रभा पति दिलीप सात्विक निवासी 546 सिंगापुर टाउनशीप तलावली चांदा इंदौर
9. अपराध क्रं. 412/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 21.06.11, घटना स्थल- ड्रीम सिटी तलावली चांदा इंदौर
10. अपराध क्रं. 573/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 10.09.11, फरियादी-वीरेन्द्र पिता मनजीत सिंह निवासी 828 पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा इंदौर
11. अपराध क्रं. 537/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 27.08.11, फरियादी-प्रकाश पिता एस.डी. शुक्ला निवासी 455 पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा इंदौर
12. अपराध क्रं. 583/11 धारा 457,380 भादवि, घटना दिनांक 16.09.11, फरियादी-अभिषेक निवासी ड्रीम सिटी तलावली चांदा इंदौर
    आरोपियों से अब तक की गयी पूछताछ के पश्चात्‌ निम्न मश्रुका जप्त किया गया -
1. एलसीडी - 1
2. लेपटॉप विभिन्न कंपनियों के - 5
3. हाथ घड़ी विभिन्न कंपनियों की - 15
4. कैमरे - 3
5. डाटाकार्ड -1
6. सोने के मंगलसूत्र - 4
7. सोने की चैन - 3
8. सोने की अंगूठी - 10
9. सोने के कान के टॉप्स - 6
10. सोने के हार - 3
11. सोने की नथुनी - 2
12. मोती की माला - 5
13. सोने की नथ - 2
14. चांदी के बर्तन - थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास
15. चांदी के सिक्के - 30 नग
16. चांदी की पायल - 4 जोड़
17. भगवान की मूर्ति चांदी की
18. चांदी की बिछिया - 30 जोड़
19. चांदी के सटके - 5 नग
20. पूजा का सामान चांदी का
21. कपड़े - साड़ी, पेंट, शर्ट, टी-शर्ट
22. बैग - 6 नग
23. प्रेस, कुकर, मिक्सर
24. कम्प्युटर की बोर्ड, सीपीयू
25. आर्टिफिशियल ज्वेलरी व कास्मेटिक सामग्री
    डायमंड, पुखराज व सोने चांदी के आभूषण आदि कुल कीमती लगभग 20 लाख रूपयें का मश्रुका बरामद किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी कई चोरी/नकबजनी की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।