Friday, September 28, 2012

अवैध देशी कट्‌टे सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ करते रहने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा महेन्द्रसिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बाणगंगा क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर एक व्यक्ति घूम रहा है, टीम ने प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिससे पूछताछ करते उसने अपना नाम जितेन्द्र यादव पिता कांतिलाल ज्ञानचंद यादव (19) नि0 मेंटल हास्पिटल के पीछे खारचा बाणगंगा इन्दौर बताया। पकड़े गये व्यक्ति की मौके पर ही तलाशी लेने पर इसके पास अवैध रूप से एक देशी कट्‌टा 315 बोर का मिला। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के प्र0आर0 ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सौलंकी, आरक्षक योगेन्द्रसिंह चौहान, सुभाष सूर्यवंशी, राजभान, महेन्द्रसिंहका सराहनीय योगदान रहा।

विश्व स्तर पर आयुर्वेद की आवश्यकता


इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- आज दिनांक 28 सितंबर 2012 को डीआरपी लाईन इंदौर में आयोजित निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के उद्‌घाटन अवसर पर पुलिस कर्मियों एवं परिवार के लिये आयोजित शिविर में पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ. आशीष ने कहा कि आज विश्व स्तर पर आयुर्वेद की आवश्यकता है।
        उपरोक्त अवसर पर संभागीय आयुष अधिकारी डॉ. सोमेन्द्र मिश्रा एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजमल पाटोदी ने मौसमी बिमारियों पर आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विनयप्रकाश पॉल ने आयुष शब्द की व्याखया करते हुये अधिक से अधिक पुलिसकर्मियों को इस शिविर से लाभ लेने के लिये प्रेरित किया।
        शिविर में डॉ. बिन्दुकुमार जैन, डॉ. एस.डी. जाधव, डॉ. आर.एस. बुन्देला, डॉ. जी.के. धाकड़ एवं डॉ गरीमा मंडलोई ने 236 मरीजो का उपचार करते हुये निःशुल्क औषधियॉ प्रदाय करायी। पुलिस विभाग की ओर से रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह रघुवंशी ने आभार प्रदर्शन किया।

11 आदतन तथा 26 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन तथा 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 90 गिरफ्तारी, 216 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 04 स्थाई, 90 गिरफ्तारी व 216 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार परविजयनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले रामदास, पिता गोकुलदास, गोपाल पिता सुखदेव तथा सीताराम पिता रामकिद्गान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1030 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 16.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराजा होटल का ओटला सरवटे बस स्टेण्ड के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले विजेन्द्र पिता हरिकेद्गा मिश्रा तथा विजय पिता ओंकार यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 505 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आगर आरहेडा रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बनेडिया निवासी रियाज पिता शरीफ तथा देपालपुर निवासी भारत पिता सुखराम चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 हजार400 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले द्गिावनगर सांवरिया मंदिर के पास इंदौर निवासी श्याम पिता देवाजी प्रजापत (38) तथा लसूडिया फांटा इंदौर नेमावर रोड निवासी गोविन्द पिता मुखिया उर्फ मोहन भील (35)े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 हजार 850 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 सितंबर 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को 02.03 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उस्मान पटेल के घर के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 224 ममता कॉलोनी खजराना निवासी शाकिर पिता खलील (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2012 को जीजी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 16लक्ष्मीपुरा कॉलोनी निवासी मुन्ना पिता सत्यनारायण (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 27, 2012

गणेश विसर्जन चल समारोह की रिहर्सल

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ आशीष ने बताया कि कल दिनांक 28 सितंबर 2012 को शाम 05.00 बजे से इंदौर पुलिस द्वारा गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रिहर्सल आयोजित की जावेगी।

गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- दिनांक 29 सितम्बर 2012 को गणेश विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अति.पुलिस अधीक्षक यातायात, सुश्री अंजना तिवारी व उप-पुलिस अधीक्षक, यातायात पूर्व प्रदीपसिंह चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक पश्चम एम.के.जैन ने बताया कि पूरे चल समारोह मार्ग विश्रांति चौराहा, मालवामील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़ चौराहा, एम.जी.रोड़, कृष्णपुरा छत्री, फ्रुट मार्केट, नन्दलालपुरा चौराहा, यशवंत रोड चौराहा, नर्सिगबाजार चौराहा, शीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाड़ा से मृगनयनी चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ वन-वे न किया जाकर चरणबद्ध तरीके से किया जावेगा, ताकि सामान्य आवागमनको किसी प्रकार की असुविधा न हो ।
लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्थाः-
            चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 3 बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिये अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी :-
1-          उज्जैन रोड़ से आने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा-मुम्बई मार्ग से मुम्बई जाना चाहते है एैसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों को एम.आर.-10 होते हुए विजय नगर से रिंगरोड़ होते हुए आवागमन करवाया जावेगा ।
2-    जो लोक परिवहन वाहन  आगरा मुम्बई मार्ग से उज्जैन रोड़ जाना चाहते है,अथवा उज्जैन रोड से ए.बी.रोड़ होकर देवास की ओर जाना चाहते है ,एैसे सभी लोक परिवहन वाहन को एम.आर.-10 से उज्जैन की ओर तथा इसी मार्ग से उज्जैन से ए.बी.रोड़ की ओर देवास की ओर आवागमन हेतु उपलब्ध होगा ।
3-    इसी प्रकार धार रोड़ से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा-मुम्बई मार्ग से देवास की तरफ आना चाहते है वे धार रोड़ से पश्चिम रिंग रोड़ होकर ए.बी.रोड़ से बायपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेगें । धार रोड़ से मुम्बई जाने वाले  लोक परिवहन वाहनों  कामार्ग  व्हाया चन्दननगर,दधीची प्रतिमा राजेन्द्र नगर बाय-पास होकर मुम्बई की ओर जा सकेगें ।
4-    खण्डवा रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते है एैसे सभी लोक परिवहन वाहन रिंग रोड़ का उपयोग कर एम.आर.10 से उज्जैन रोड़ पर जा सकेगें ।
5-    मार्ग परिवर्तन से सम्बधित सभी प्वाईन्ट थाना प्रभारी पूर्वी /पश्चिम स्वयं लगायेगें एवं समय-समय    पर परिवर्तन किये मार्ग पर कोई वाहन अवरोध न हो इसके लिए क्रेन वाहन तथा स्वयं चेकिंग करते रहेगें ।
चल समारोह का एकांगी मार्ग :-
1-    प्रथमचरण में सांयकाल 1700 बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांती चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा से मालवामील चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेलरोड़ चौराहा, शिवालय मंदिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहा, तक सभी प्रकार के वाहनों के लिये प्रतिबंधित रहेगा ।
2-    द्वितीय चरण में जबकि एम.जी.रोड़ पर यातायात का दबाव बढ़ेगा, एैसे समय एम.जी.रोड़ को सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित करते हुए जवाहर मार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेलरोड़ के मध्य आते ही  एम.जी.रोड़ परयातायात के दबाव को देखते हुए एम.जी.रोड़ का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से खादीवाला प्रतिमा खडखड़िया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथ से निकाला जावेगा ।    
3-    तृतीय चरण में सांयकाल 7:00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया  जावेगा। इस समय सभी प्रकार के शासकीय वाहन एवं व्यवस्था में लगे वाहन डी.आर.पी.लाईन आने हेतु सांयकाल 06.00 बजे उपरान्त मृगनयनी से खादीवाला प्रतिमा, लोखण्डे शिवालय मार्ग होते हुए डी.आर.पी.लाईन सुविधाजनक परिस्थिति में आवागमन करेगें ।

पार्किग व्यवस्थाः-
1-    दर्शनार्थियों के वाहनों की पार्किग व्यवस्था क्रमशः शिवालय मार्ग, धोबीघाट मैदान, शासकीय वाहनों की पार्किग डीआरपी लाईन मैदान पर रखी गयी है ।
2-    चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोड़ने वाली गलियॉ को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित किया गया है । 
   
संलग्नः-झॉकी मार्ग का नक्शा-1


कुखयात गुण्डा विक्की उर्फ अमित गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- शहर में बढते हुये अपराधों की रोकथाम के लिये गुण्डो के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी एमआईजी रामनारायण शर्मा को मुखबिर द्वारा कुखयात गुण्डा विक्की उर्फ अमित के घर पर आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी द्वारा अपनी टीम के साथ इसके घर पर दबिश दी जाकर विक्की उर्फ अमित पिता जोगेन्द्र सिंह ठाकुर (23) निवासी नरसिंह की चाल पाटनीपुरा इंदौर को पकडा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। 
विक्की उर्फ अमित थाना एमआईजी का सूचीबद्ध बदमाश है इसके विरूद्ध 12 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें 03 प्रकरण हत्या के प्रयास के है, इसके अतिरिक्त थाना परदेशीपुरा, पलासिया, तुकोगंज आदि थाना क्षेत्रान्तर्गत भी मारपीट, अडीबाजी के प्रकरण भी है।

07 आदतन तथा 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर हीचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 79 गिरफ्तारी, 214 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को 01 स्थाई, 79 गिरफ्तारी व 214 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते हुए मिले 210 रामानंद नगद इंदौर निवासी धमेन्द्र पिता पन्नालाल (22) तथा 429 गंगा नगर निवासी सचिन पिता बसंत (22) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 800 रूपये कीमत की 60 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को 16.05 बजे बजरंगपुरा पहाडी के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पीथमपुर धार निवासी कमरजी पिता जुवराज ंिसह परिहार (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 सितंबर 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 26 सितंबर 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गायकबाड चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधाद्गयाम आश्रम के सामने गुजरात निवासी राजू पिता हरीद्गा सिंधी मराठा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 26 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, September 26, 2012

''सम्मान सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत'' का शुभारंभ

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन श्रीमती अनुराधा शंकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए.सांई मनोहर तथा पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष के निर्देशन /परिकल्पना में कल दिनांक 27 सिंतबर 2012 को शाम 04.00 बजे सजनप्रभा गार्डन विजयनगर चौराहा, इंदौर में ''सम्मान सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत'' का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसमे इंदौर शहर के सीनियर सिटीजनो को सम्मानित, उनकी समस्या का समाधान तथा उनके द्वारा दिये जाने वाले मार्गदर्शन पर अनुशरण किया जावेगा। इंदौर शहर के समस्त सीनियर सिटीजनों से अनुरोध है कि वे आयोजन में सम्मिलित होकर अपनी समस्याओं से अवगत करावें।

कुखयात गुण्डा पिस्टल व चाकू सहित क्राईम ब्रांच ने पकडा

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर डॉ आशीष ने गुण्डो की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को निर्देशित किया था। जिस पर निरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम को कार्यवाही हेतु लगाया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की संदीप पिता विरेन्द्र सिंह कुशवाह (24) निवासी 357/5 नेहरू नगर इंदौर हाल ग्राम राजरा मुण्डला थाना खुड़ैल जिला इंदौर को पकड़ा, जिसके कब्जे से 01 देशी  पिस्टल, 01 चाकू मिला।
             आरोपी के पूर्व में थाना एमआईजी, परदेशीपुरा, पलासिया, तुकोगंज, एमजी रोड़ में अवैध हथियार, लूट, मारपीट करना जैसे 08 अपराध है। आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि विजेन्द्र जाट, प्रआर. अनिल सिलावट, रामअवतार दिक्षीत, रज्जाक, दीपक पंवार, आरक्षक श्याम पटेल, रमेश, धर्मेन्द्र शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी से पूछताछ जारी है, आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया।

वाहन चोर गिरफ्तार, 04 दो पहिया वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैय्या के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीशकर चडार व उनकी टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान नारायण पिता रामलाल विश्वकर्मा निवासी समाजवादी इन्दिरा नगर इंदौर को रोका तथा गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछते नही होने पर व संदिग्ध लगने पर सखती से पूछताछ करते गाड़ी चोरी की होना बताया।
           विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने 03 मोटरसायकल दिनांक 21,24 तथा 25 को रणजीत हनुमान मंदिर के पास से चोरी करना बताया, तथा 01 मोटरसायकल 15 दिन पूर्व राजवाड़ा क्षैत्र से चोरी करना बताया। आरोपी मोटरसायकल चलाने का शौकिन है। आरोपी की निशादेही पर 01 स्कूटी, 02 हिरोहोण्डा पेशन, 01 हिरोहोण्डा शाईन मोटरसायकल बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है इससे अभी और भी चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा होने की संभावना है।

02 कुखयात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल ंिसंह कुद्गावाह ने बताया कि आज दिनांक 26 सितंबर 2012 को पुलिस थाना छत्रीपुरा क्षेत्रांतर्गत बाल्दा कालोनी निवासी विक्की पिता ताराचन्द्र यादव (28) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश विक्की पिता ताराचन्द्र को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल ग्वालियर भेजा जायेगा।
        उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश विक्की पिता ताराचन्द्र (28) निवासी बाल्दा कॉलोनी इंदौर के विरूद्व थाना छत्रीपुरा तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या का प्रयास, डकैती की तैयारी, उद्‌दापन, अवैध वसूली, मारपीट, अवैध हथियार, शराब तस्करी आदि जैसे कुल 18 प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्ध वाधिया तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाश विक्की यादव को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा लोक परिशाति बनाये रखने के उद्‌देश्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।
        इसी प्रकार पुलिस थाना अन्नपूर्णां क्षेत्रान्तर्गत नारायण नगर निवासी पप्पू उर्फ पपीया पिता नारायण जाति हरिजन (34) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुखयात बदमाश पप्पू उर्फ पपीया को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया गया जिसे सेन्ट्रल जेल सतना भेजा जायेगा।
        उल्लेखनीय है कि कुखयात बदमाश पप्पू उर्फ पपीया पिता नारायण जाति हरिजन (34) निवासी नारायणनगर इंदौर के विरूद्व थाना अन्नपूर्णा तथा शहर के अन्य थानो पर हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, अवैध हथियार, शराब तस्करी, बलवा आदि जैसे कुल 34 प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा आर.एस. घुरैय्या के निर्देशन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीद्गांकर चडार तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाद्गा पप्पू उर्फ पपीया को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा लोक परिशाति बनाये रखने के उद्‌देश्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

कुखयात गुण्डा नरेन्द्र कुशवाह गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- शहर में बढते हुये अपराधों की रोकथाम के लिये गुण्डो के विरूद्व लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना प्रभारी भंवरकुआ आनंद यादव को कुखयात गुण्डा नरेन्द्र कुशवाह के बाय पास ढाबे के पास में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा अपनी टीम के सउनि नरसिंह भदौरिया, एल एस सोलंकी आर प्रदीप, नीरज तथा अनिरूद्ध द्वारा ट्रुबा कॉलेज के पास दबिश दी जाकर नरेन्द्र पिता तूफान सिंह कुशवाह (35) निवासी ग्राम माचल को पकडा गया, तलाशी लेने पर इसके पासा से एक खटकेदार चाकू मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। नरेन्द्र कुशवाह के विरूद्ध न्यायालय द्वारा 03 गिरफ्तारी वारंट जारी किये गये थे। जिसमे आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त वारंट तामील किये गये।
            नरेन्द्र कुशवाह थाना भंवरकुआ का सूचीबद्ध बदमाश है इसके विरूद्ध 15 से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें 02 प्रकरण हत्या के तथा हत्या के प्रयास व मारपीट के प्रकरण भी है। आदतन अपराधी होने से इसके विरूद्व रासुका के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन तथा 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।