Sunday, September 23, 2012

पी.व्हाय. रोड़ से जुऑ खेलते हुये मिले 09 आरोपी गिरफ्तार, 49 हजार रूपयें व ताश पत्ते बरामद

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- आज दिनांक 23 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पंढरीनाथ सी.बी.सिंह व उनकी टीम के उनि पी.एस. यादव, सउनि कमल सिंह चौहान, कैलाश मिश्रा तथा अन्य द्वारा 18 पी.व्हाय.रोड़ इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विशाल, तरूण, मनीष, राकेश, पिंकेश, आनंद, विशाल, सुनील तथा दीपक को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 49 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

02 वाहन चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर डॉ आशीष ने अति.पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय तथा जितेन्द्र सिंह को शहर में बढती वाहन चोरी की घटनाओ को लेकर अपराध शाखा को वाहन चोरो को पकडने हेतु निर्देशित किया था। अपराध शाखा को मुखबिर से चोरी के वाहन के संबंध मे सूचना प्राप्त हुई की परदेशीपुरा के दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकल पर घुमते हैं। सूचना पर से जुगल किशोर पिता रूपचंद (36) निवासी जनता कालोनी एवं इन्द्रपाल पिता भरत रेवाल (36) निवासी परदेशीपुरा को पूछताछ हेतु पकडा एवं उक्त मोटरसाईकल के संबंध में पूछताछ करते वाहन चोरी का होना बताया उक्त वाहन के बारे में जानकारी प्राप्त करते वाहन मोटरसायकल बजाज पल्सर एमपी-09/एमआर/1438 थाना एमआईजी से वर्ष 2010 में चोरी होना पाया गया जिसका अपराध क्र. 1526/10 धारा 379 पंजीबद्व हैं। दोनो आरोपीयों से चोरी के वाहनो के संबंध में पूछताछ जारी है आरोपीयों से चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा होने की संभावना है। आरोपीयों को उक्त मोटरसायकल पल्सर सहित थाना एमआईजी, अग्रिम कार्यावाही हेतुसुपर्द किया गया ।
         आरोपीयों को पकडने में सउनि भारत सिंह यादव, सउनि गणेश राम सोलंकी प्रआर. राजकुमार, तेज सिंह, आर. सुरेश मिश्रा , विजय मिश्रा, अमर सिंह, संदीप यादव, योगेश परमार का सराहनीय योगदान रहा।

08 आदतन तथा 36 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 36 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 01 फरारी, 32 गिरफ्तारी, 143 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 04 स्थाई, 01 फरारी, 32 गिरफ्तारी व 143 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 21.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगदीद्गा मंदिर के पास छत्रीबाग इंदौर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले भरत, मंगेद्गा, राजू, राजेद्गा, किद्गान, धर्मेन्द्र, मुरली तथा रवि को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालगली परदेद्गाीपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुए मिले 252 खातीपुरा कॉलोनी निवासी प्रतीक पिता नरेन्द्र मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 32 क्वाटर देद्गाीशराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 18.30 बजे चोईथराम मंडी गेट के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सारनाथ कॉलोनी निवासी कैलाद्गा पिता प्रताप राय जेठवानी (42) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 15.30 बजे ग्राम हातोनिया फाटा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले विजय पिता रतनलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपये कीमत की 18 क्वाटर एमडी व्हीस्की बरामद की गई।
      पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 17.00 बजे जिंदाखेड़ा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले बाबू पिता रूपसिंह (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 17 बॉटल बियर बरामद की गई।
      पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले धरावदाधाम निवासी विक्रम पिता कैलाद्गा माही, ग्राम ईमली निवासी बनेसिंह पिता रमेद्गा (22) तथा दिनेद्गा पिता कालूसिंह (30) कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 44 क्वाटर तथा 05 बॉटल देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 सितंबर 2012- पुलिस थाना एमआईजी ़द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2012 को 12.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय गांधी नगर द्गिाव मंदिर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 31/2 गोमा की फेल निवासी विक्का उर्फ विक्रम पिता बद्रीलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 22, 2012

कुखयात गुण्डा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2012-    पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष व्दारा शहर में बढते हुये अपराधों की रोकथाम के लिये तथा गुण्डो के विरूद्व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मल्हारगंज का हिस्ट्रीशीटर बदमाश मुन्ना कौशल उर्फ मुन्ना कोचरा (47) निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी, बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत उत्पात मचा रहा है तथा लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना पर से थाना प्रभारी बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आदतन अपराधी होने से इसके विरूद्व धारा 110 जा.फौ. के तहत्‌ कार्यवाही कर जेल भेजा गया। मुन्ना कौशल उर्फ मुन्ना कोचरा के विरूद्व इंदौर शहर के विभिन्न थानों विशेषकर थाना एरोड्रम, मल्हारगंज व बाणगंगा में लूट के 2 प्रकरण, हत्या के प्रयास का 01 प्रकरण, उद्‌दापन का 01 प्रकरण तथा घर मे घुसकर मारपीट करना, प्लॉट पर अवैध कब्जा व खाली कराना जैसे करीब 30 प्रकरण पंजीबद्ध होकर विचाराधीन है।

मध्य प्रदेश मूकबधिर पुलिस सहायता केन्द्र, इंदौर पुलिस एवं आनंद सर्विस सोसायटी की साझा पहल

इन्दौर-दिनांक 22 सितंबर 2012- श्री ज्ञानेन्द्र पुरोहित सचिव आनंद सर्विस सोसायटी मूकबधिर संस्था द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 23 सितंबर को अंर्तराष्ट्रीय मूकबधिर दिवस होने से विभिन्न स्थानो से आ रहे मूकबधिर बच्चों का रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन तथा इनर व्हील क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन द्वारा स्वागत किया जा रहा है।  कल अंर्तराष्ट्रीय मूकबधिर दिवस पर सुबह 09.00 - 12.00 बजे के बीच बर्फी फिल्म का प्रदर्शन किया जावेगा तथा शाम 04.00-06.00 बजे के बीच मूकबधिर बच्चों द्वारा यातायात के लिये जागरूकता रैली निकाली जावेगी। शाम को 07.00-08.30 बजे के बीच जालसभा गृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। जिसमे ऐसे 15 लोगो को पुरूस्कृत किया जावेगा जिन्होने मूकबधिरो की सहायता हेतु कार्य किये हो।
        मध्यप्रदेश मूकबधिर पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ 07 सितंबर 2002 को मध्यप्रदेश के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. जुगरान के द्वारा थाना तुकोगंज मे किया गया था। इस केन्द्र का प्रस्ताव मूकबधिर बच्चों हेतु कार्य करने वाली संस्था आनंद सर्विस सोसायटी के द्वारा दिया गया था, इसे पुलिस मुखयालय की अनुमति के बाद प्रारंभ किया गया था।
केन्द्रप्रारंभ करने का कारण - साईन पोस्ट मेगजीन के अनुसार भारत मे मूकबधिरों की आबादी 78 लाख है। म.प्र. में इनकी आबादी 3 लाख व इंदौर जिले में लगभग 35 हजार है। इनके लिये पूरे भारत में कहीं भी ऐसा थाना नही था जो कि मूकबधिर मित्र थाना हो। थाना प्रभारी के मार्गदर्शन मे आनंद सर्विस सोसायटी के प्रशिक्षित के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी जाती है। इस दौरान पुलिस को मिलने वाले गुमशुदा बच्चों को इस केन्द्र के द्वारा संचालित शेल्टर होम-ई के 133, स्कीम नं. 54 विजयनगर इंदौर में रखकर उनको शिक्षण एवं प्रशिक्षण व उनके पुनर्वास के लिये प्रयास किये जाते है।
केन्द्र में पंजीबद्ध मामले - इस केन्द्र में अभी तक कुल 130 शिकायते दर्त हो चुकी है। इसमें से 18 बलात्कार, 10 छेडछाड, 05 मारपीट, 30 अद्गलील संकेतों से परेशान करना, चेकबाउन्स संपत्ती से बेदखल, पारिवारिक विवाद आदि के मामले हैं। इन्हे म.प्र. के विभिन्न मूखबधिर थानों एवं न्यायालयों में सांकेतिक भाषा में अनुवाद कर व काउन्सलिंग कर मदद्‌ की गयी। हाल ही मे देपालपुर गैंगरेप केस में संस्था की संचालक श्रीमति मोनिका पुरोहित ने सांकेतिक भाषा में बयान दर्ज कराये थे।
केन्द्र केद्वारा मूकबधिरों के लिये किये गये पुनर्वास कार्य - इस केन्द्र के द्वारा मूकबधिरो के दो परिचय सम्मेलन आयोजित कराये गये इसमे करीब 22 जोडे तय हुये जिनका विवाह अग्रवाल समाज तथा तुकोगंज पुलिस के सहयोग से सामूहिक विवाह समारोह कराया गया। अंर्तराष्ट्रीय बधिर दिवस पर इन मूकबधिरों की जागरूकता रैली निकाली गयी। इनके द्वारा थाना प्रभारी तुकोगंज अशोक तिवारी के नेतृत्व में बालविनय मंदिर मे वृक्षारोपण किया गया। रोजगार के लिये भरत सिंह गौर के सहयोग से करीब 70 मूकबधिरो को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इंदौर पुलिस के सहयोग से मुन्नाभाई एमबीबीएस, शोले, गांधी व तारे जमी पर को सांकेतिक भाषा में डब कर थाना तुकोगंज परिसर में दिखाया गया।
केन्द्र से संबंध संस्था - इस केन्द्र को संचालित करने वाली आनंद सर्विस सोसायटी के द्वारा इंदौर, धार, अलिराजपुर, खण्डवा मे मूकबधिर शेल्टर होम का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब 300 मूकबधिर बच्चे निवासरत है तथा करीब 7 हजार 500 मूकबधिर व अन्य निःशक्त बच्चे रीवा, खण्डवा व इंदौर में समूदाय आधारित पुनर्वास में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इस संस्था के द्वारा हुजरात कोतवाली ग्वालियर,लार्डगंज थाना जबलपुर, महिला थाना रीवा मे भी मूकबधिर पुलिस सहायता केन्द्र का संचालन किया जा रहा हैं।
केन्द्र के सहयोगी - इस केन्द्र व संस्था के संचालन मे विशेष रूप से रोटरी क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन, इनरव्हील क्लब ऑफ इंदौर अपटाउन, रचना अग्रवाल, मुक्ता दुबे, रूकमणी दुबे, नीलम गाबा, श्रीमति सुभदा सिह, रविन्द्र अग्रवाल, विनोद तापडिया महिला एव बालविकास अधिकारी श्री विशाल नाडकर्णी एवं विश्व बंधुत्व आन्दोलन संस्था का सहयोग रहा है। आज के इस कार्यक्रम के प्रायोजक एस.बी.आई. बेंक के श्री अभय चौधरी जनरल मैनेजर मिड कार्पोरेटेड रीजनल ऑफिस है।
    पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्रीमति अनुराधा शंकर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री ए. सांई मनोहर द्वारा भी उचित मार्गदर्शन एवं निर्देशन संस्था को दिया जा रहा है।



08 आदतन तथा 18 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 18संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 84 गिरफ्तारी, 293 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को 06 स्थाई, 84 गिरफ्तारी व 293 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2012- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को 20.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगजीवनराम नगर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले टेमू, बाबूलाल, मोनू, रामकुमार, राजकुमार तथा जितेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 12 हजार 400 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिसथाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को लसूडिया थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले राहुल गांधी नगर निवासी अजय पिता इंदौरी(20), 217 द्गिाक्षक नगर निवासी महेद्गा पिता छगनलाल (31) तथा सोमनाथ की चाल निवासी मुकेद्गा पिता गोपाल (25) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2 हजार 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपरकण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को 14.10 बजे शासकीय स्कूल के सामने नंदानगर से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संदीप, जितेन्द्र, उत्तम, दीपक, गर्भित उर्फ योगी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 240 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 सितंबर 2012- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मॉ बैष्णो देवी ढाबा के पीछे नांदेड से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिले सिरसोदिया गुजरीनिवासी लालू पिता दिनेश भील (19) तथा थवलाय निवासी कल्लू पिता रतन मोची (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 500 रूपये कीमत की 49 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 21 सितंबर 2012 को 19.00 बजे दतोदा ग्राम से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 4 मील दतोदा निवासी राम पिता रतन (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 21, 2012

राजेन्द्र नगर क्षैत्रान्तर्गत महिला की हुई हत्या का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2012- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षैत्रान्तर्गत 10 जुलाई 2012 को हुई महिला की निर्मम एवं सनसनीखेज हत्या की पुलिस ने गुत्थी सुलझाने में सफलता अर्जित की तथा हत्या में शामिल मुखय आरोपी सहित हत्या उपरान्त साक्ष्य छुपाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है, इस हेतु पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर झोन श्रीमती अनुराधा शंकर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री ए. साई मनोहर ने बधाई दी ।
    पुलिस अधीक्षक, (पश्चिम) जिला इन्दौर श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि दिनांक 10/07/2012 को प्रातः 8 बजे थाना राजेन्द्र नगर पर सूचना मिली थी कि एक अज्ञात महिला का शव हाईवे बायपास पर अमन कोल्ड स्टोर के पास पडा है जिसका गला रेंता हुआ है। सूचना पर मर्ग कायम कर जॉंच प्रारम्भ की गई। शिनाखत में महिला का नाम पूनम शर्मा पति द्वारका प्रसाद शर्मा, उम्र 45 साल, निवासी नंद बाग कालोनी बाणगंगा होना ज्ञात हुआ। जॉंच से किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मृतका की अन्य स्थान पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से लाश को हाईवे पर फेंका जाना पाये जाने पर थाना राजेन्द्र नगरपर अपराध क्रमांक 485/12 धारा 302, 201 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
    विवेचना के दौरान यह जानकारी मिली कि मृतिका के पास एक मोबाईल था जो मौके पर नहीं मिला। मोबाईल की तकनीकी आधार पर जॉंच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मोबाईल फोन को झाबुआ में बोरिंग मशीन पर काम करने वाले एक मशीन आपरेटर प्रकाश पिता मारप्पन उम्र 21 साल निवासी ग्राम नल्लाकोन्डमपट्‌यम जिला नमाक्कल तमिलनाडु द्वारा उपयोग किया जाना पाया गया । 
    प्रकाश की जानकारी हेतु जब बोरिंग मशीन के संचालक पर दबाव बनाया गया तो आरोपी प्रकाश दबाव में आकर तमिलनाडु में अपने निवास क्षेत्र के थाना त्रिचुनगोड़ ग्रामीण में हाजिर हो गया जिसे तमिलनाडु पुलिस द्वारा इन्दौर लाते समय यह रास्ते में ट्रेन से कूदकर फरार हो गया था। पुनः इसकी गिरफ्तारी हेतु दबाव बनाने पर यह जे.एम.एफ.सी. न्यायालय राशिपुरम तमिलनाडु में उपस्थित हो गया जिसे इन्दौर पुलिस के दल द्वारा तमिलनाडु जाकर इन्दौर लाया गया ।
    पूछताछ में आरोपी प्रकाश द्वारा उक्त मोबाईल स्टेशन पर पड़ा हुआ होना बताया परन्तु कड़ी पूछताछ करने पर मृतिका पूनम शर्मा की हत्या करना स्वीकार किया और बताया कि दिनांक 09 जुलाई 2012 को झाबुआ से अपने गॉंव तमिलनाडु जाने के लिए वह इन्दौर आया था। यहॉं रेल्वे स्टेशन आकर उसने बार में बीयर पी एवं बाद में रिक्शे वाले के मार्फत सेक्स करने हेतु महिला से बात करने हेतु कोठारी मार्केट गया जहॉं रिक्शे वाले ने उसे मृतिका पूनम शर्मा से मिलवाया। महिला मृतिका आरोपी प्रकाश को साथ लेकर रिक्शे से सरवटे बस स्टेण्ड के पास नसिया रोड़ स्थित होटल त्रिवेणी गई। इस होटल में आरोपी प्रकाश द्वारा बिना पहचान पत्र के दो घन्टे के लिए एक कमरा लिया। कमरे में आरोपी प्रकाश एवं मृतिका पूनम शर्मा ने बीयर पी एवं खाना खाया। इसके उपरान्त पूनम शर्मा द्वारा प्रकाश से तय पेैसे से अधिक मॉंगने पर विवाद हो गया जिस पर प्रकाश ने पूनम शर्मा को गला दबाकर नीचे गिरा दिया एवं पूनम शर्मा एवं पूनम शर्मा के होश में आने से भेद खुल जाने के डर से बीयर की बाटल फोड़कर उसे पूनम शर्मा का गला काट दिया तथा जल्दबाजी में अपनी बनियान व चप्पल वहीं कमरे में छोड़कर बेग उठाकर कमरे का दरवाजा बन्द कर होटल से चुपचाप निकलकर रेल्वे स्टेशन आ गया एवं शाम 4:45 बजे वाली ट्रेन से तमिलनाडु अपने गॉंव चला गया। इसके उपरान्त शाम 6:30-7 बजे जब काउन्टर पर बैठे ललित दॉंगी ने कमरा खोलकर देखा तो मृतिका की लाश देखकर वह घबरा गया और अपने होटल में काम करने वाले अन्य कर्मचारी अशोक कुमार के साथ मिलकर मारूति जेन क्रमांक एमपी-09/एचबी/3006 से मृतिका की लाश को ले जाकर हाईवे पर रात में चुपचाप फेंक दिया। चॅूंकि इन्होने बगैर परिचय पत्र के आरोपी प्रकाश को कमरा दिया था अतः पुलिस एवं होटल मालिक के डर से इस कार्य को अंजाम दिया। प्रकरण के मुखय आरोपी प्रकाश के साथ-साथ धारा 201 भादवि के तहत अन्य आरोपी ललित दॉंगी पिता रघुवीर सिंह दॉंगी निवासी डंडापुर तथा अशोक पिता श्रीराम सिंह लोधी, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
    संपूर्ण विवेचना में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी नगर पुलिस अधीक्षक, अन्नपूर्णां श्री आर.एस. घुरैया, थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर दिलीप सिंह चौधरी एवं इनकी टीम के सहायक उप निरीक्षक अंसारी, आरक्षक नीलेश, आरक्षक प्रवीण, आरक्षक विश्वास एवं आरक्षक रितेश की भूमिका महत्वपूर्ण रही जिन्हें पृथक से नकद ईनाम से पुरूस्कृत किया जाएगा ।

दिनांक 01 सितंबर से 15 सितंबर 2012 की अवधि में गुण्डा विरोधी अभियान के तहत की गयी कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक 19 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर  डॉ आशीष ने बताया कि गुण्डा अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है  दिनांक 01 सिंतबर 2012 से 15 सितंबर 2012 तक की अवधि में गुण्डा विरोधी अभियान के तहत की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है-
क्रं0         शीर्ष            आलौच्य पक्ष        गतवर्ष का आलौच्य पक्ष
1         हत्या                       06                          10
2         हत्य का प्रयास         08                          13
3        डकैती                       00                          00
4        डकैती की तैयारी        00                         01
5        लूट                           05                         06
6        चैन स्नैचिंग              06                         12
7        गृहभेदन                   51                         45
8        साधारण चोरी           57                         71
9        वाहन चोरी               108                       117
10      पशुचोरी                   02                         02
11      तारचोरी                   00                         00
12      बलवा                      02                         00
13      बलात्कार                 03                         01
14     अपहरण धन हेतु       00                         00
15     अन्य अपहरण          03                         04
16     अन्य भादवि            449                       528
                 योग                700                       816

दिनांक 01 सितंबर से 15 सितंबर 2012 की अवधि में
लघु अधिनियम की कार्यवाही जिला इंदौर
क्रं0         शीर्ष            आलौच्य पक्ष        गतवर्ष का आलौच्य पक्ष
1        आर्म्स एक्ट                 45                24
2        आबकारी एक्ट            181              65
3        जुआ एक्ट                  51                38
4        सट्‌टा एक्ट                 18                38
5        एनडीपीएस एक्ट        02                01
6        मोटरव्हीकल एक्ट     9445            6562
7        विस्फोटक                 00                00
8        ई.सी. एक्ट                04                04
9        वन्य प्राणी                00                00
10      पुलिस एक्ट              75                38
11      रेल्वे एक्ट                 00                00
12     अन्य लघु अधिनियम 05               08
                  योग                9826            6752

दिनांक 01 सितंबर से 15 सितंबर 2012 की अवधि में
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
   
क्रं0         शीर्ष                       आलौच्य पक्ष        गतवर्ष का आलौच्य पक्ष
1        107,116 (3) द.प्र.स        748            484
2        109 द.प्र.स.                    84             63
3        110 द.प्र.स.                   324            98
4        151 द.प्र.स.                   492            255
5        133 द.प्र.स.                  01              00
6        145 द.प्र.स.                  06              05
7        रा.सु.का.                      01              11
8        जिलाबदर                    30              01
9         अन्य                          00              00
                    योग                 1686            917

06 आदतन तथा 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 52 गिरफ्तारी, 159 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 01 स्थाई, 52 गिरफ्तारी व 159 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2012- पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 12.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवशक्ति सायकल बस स्टेण्ड से ताद्गा पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले तिलक, इरशाद, हीरालाल तथा राजेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 700 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 18.15 बजे अनाजमण्डी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मुकेद्गा, बबलू, साकीतथा जगदीद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 530 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 22.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार ग्राम मायाखेडी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मदन पिता हरीसिंह (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 480 रूपये कीमत की 37 क्वाटर देशी  शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 15.30 बजे अम्बेडकर चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पिपलोदा फांटा निवासी महेद्गा पिता चुन्नीलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 630 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी  शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 18.00 बजे भगवती ढाबा के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पिगडम्बर निवासी मोती सिंह पिता बलराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी  शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 सितंबर 2012- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 20 सितंबर 2012 को 17.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रविदास नगर के पास एबी रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम पोसखेडी अशोकनगर गुना निवासी रविन्द्र पिता कोमल सिंह (19) तथा सीताराम जी खिलावत थाना गोरमी जिला भिण्ड निवासी विजय पिता कृष्णराम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।   
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।