Sunday, September 9, 2012

15 लाख की सुपारी देकर व्यापारी को गोली मरवाने वाले मास्टर माइंड का पर्दाफाश, क्राईम ब्रांच ने साथियो सहित किया गिरफतार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि, दिनांक 28 अगस्त 2012 को सुयश अस्पताल परिसर में व्यापारी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी रतलाम कोठी इन्दौर को, 15 लाख की सुपारी देकर, गोली मरवाने वाले मास्टर माइंड मनीष जुनेजा निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन इन्दौर एवं घटना के षडयंत्र में शामिल अन्य 5 आरोपियों को गिरफतार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
        श्री राय ने बताया कि, दिनांक 28 अगस्त 2012 को प्रातः 09.30 बजे के आसपास व्यवसायी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर पिता श्री हुकुम सिंह ठाकुर (43) निवासी 11-सी रतलाम कोठी इन्दौर, अपनी बहु के सुयश अस्पताल में भर्ती होने पर मिलने के लिए, सुयश अस्पताल पहुंचे थे जहां से 10.00 बजे के आसपास अस्पताल से बाहर आते समय, पूर्व से घात लगाकर बैठे दो अज्ञात व्यक्तियो ने उन्हे गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया जाकर, मोटर सायकल से फरार हो गये थे। घटना पर से थाना संयोगितागंज जिला इन्दौर पर अपराध क्र. 1098/12 धारा307 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। 
        घटना पर से पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री ए.साई मनोहर, भापुसे डॉ.आशीष एवं अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, श्री जितेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम को प्रकरण के पर्दाफाश हेतु निर्देशित किया गया था। दिन दहाडे सार्वजनिक स्थल पर होने वाली गोलीबारी की घटना से इन्दौर पुलिस को प्रकरण का पर्दाफाश करना एक चुनौती बन गया था। प्रकरण के बाबत सूचना देने के लिए फरियादी द्वारा 51 हजार के ईनाम की घोषणा की जाकर जनसहयोग भी चाहा गया था।
        श्री राय ने बताया कि, उनके अधीनस्थ अपराध शाखा की तकनीकी टीम को एवं उसके साथ-साथ निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम को प्रकरण के बाबत निर्देशित किया गया था। प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण से मनीष जुनेजा पिता देशबन्धु जुनेजा निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन एवं विक्की उर्फ विक्रम मालवीय की भूमिका संदिग्ध पाई गई।  प्रकरण के बाबत जांच करने पर ज्ञात हुआ कि, मनीष उर्फ मन्नु जुनेजा घायल धर्मेन्द्रसिंह का दोस्त है जो अक्सर उसके साथ ही रहा करता था। धर्मेन्द्र सिंह एवं मन्नु उर्फ मनीष के बीच 50 लाख रूपयोंका लेनदेन था जिसकी वापसी के लिए धर्मेन्द्र सिंह द्वारा 1 सितम्बर 2012 की समय सीमा नियत की गई थी। रूपयो की वापसी तय समय सीमा में न होने एवं धर्मेन्द्र द्वारा अपशब्द कहे जाने के डर से, मन्नु उर्फ मनीष जुनेजा निवासी गुहमोहर कालोनी इन्दौर द्वारा 15 लाख की सुपारी देकर उसे रास्ते से हटाने का षडयंत्र तैयार किया।
         मन्नु एक व्यापारी होकर मौज मस्ती का शौकीन था और जिमनेशियम में जाता था। जहां उसका सम्पर्क जिम में काम करने वाले राहिल पिता चिमनलाल गोडा निवासी 16 रवि नगर से हुआ जिससे इस घटना को अंजाम देने का जिक्र किया। राहिल ने अपने दोस्त पंकज शर्मा पिता रघुवीर शर्मा निवासी योजना क्रंमाक 74 एवं शबीर उर्फ मोहम्मद शाहबाद पिता मोहम्मद निजाम निवासी नया बसेरा से इस बाबत कोई शूटर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। 15 लाख की बडी रकम में साझेदारी करने के लिए इन दोनो द्वारा छोटी खजरानी में कबाडे का काम करने वाले विक्की उर्फ विक्रम पिता भागीरथ मालवीय एवं मनीष पिता बाबूलाल अमोर निवासी नया बसेरा को तैयार किया गया और मन्नु उर्फ मनीष जुनेजा से मिलाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर लेकर गया और धर्मेन्द्र सिंह को दिखाया। धर्मेन्द्र सेदोस्ती होने एवं उसके साथ रहने से मन्नु उर्फ मनीष जुनेजा को यह जानकारी थी कि वह सुबह घर से निकल कर सबसे पहले सुयश अस्पताल जायेगा। मन्नु उर्फ मनीष द्वारा घटना के एक दिन पूर्व दोनो आरोपियों के साथ घटना को अंजाम देने के लिए रैकी की गई। घटना दिनांक 28-8-2012 को आरोपी विक्की उर्फ विक्रम पिता भागीरथ मालवीय एवं मनीष पिता बाबूलाल अमोरे मोटर सायकल से सुबह 09.15 बजे ही सुयश हॉस्पिटल पहुच गये जहां पार्किग में गाडी खडी कर धर्मेन्द्र सिंह के आने का इन्तजार करने लगे। सुबह 10.00 बजे धर्मेन्द्र सिंह के अस्पताल में पहुचते ही, मनीष पहले से गाडी स्टार्ट कर सुयश अस्पताल के गेट पर विक्की का इन्तजार करने लगा। धर्मेन्द्र सिंह को अस्पताल से बाहर आता देख विक्की उर्फ विक्रम मालवीय उसकी गाडी के पास खडा हो गया और उसके गाडी के पास पहुंचते ही उसके सिर में गोली मारकर, पहले से गाडी स्टार्ट कर खडे मनीष के साथ बैठकर फरार हो गया था। मन्नू उर्फ मनीष जुनेजा निवासी गुलमोहर एक्सटेंशन द्वारा 15 लाख की सुपारी बाबत चेक भी दिये गये थे।
        इस प्रकार क्राईम ब्रांच ने 15 लाख की सुपारी देकर कराये गये गोलीकॉड का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्णसफलता प्राप्त की है। इस महत्वपूर्ण एवं अंधे प्रकरण का पर्दाफाश करने में निरीक्षक जयंत सिंह राठौर, उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि बिजेन्द्र जाट, सउनि नाथूराम दुबे, अपराध शाखा के प्र.आर. अवधेश अवस्थी, आर. जितेन्द्र सिंह परमार, आर. संतोष सेंगर, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह गौर, प्रआर. रामअवतार दीक्षीत, आर. जितेन्द्र सेन, एवं संयोगितागंज थाने के उपनिरीक्षक एम.के. मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर द्वारा टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष द्वारा क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को शहर में वाहन चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु निरीक्षक अपराध शाखा जयन्तसिंह राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाईकिल हीरोहोन्डा स्पलेंडर नं. एमपी-09/एल/जे/6415 बेचते के लिये घूम रहा है।
        टीम द्वारा तस्दीक करने परएक व्यक्ति को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम 1. रमेश पिता लालचंद नारमदेव (50) निवासी ओरंगपुरा खरगोन बताया। उसके कब्जे से उक्त मोटर साईकिल कुल कीमती करीबन 45 हजार रूपयें की बरामद की गई। आरोपी ने उक्त मोटरसाईकिल थाना सेन्ट्रल कोतवाली इंदौर क्षैत्र से वर्ष 2009 में चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को पकड़ने में टीम के सउनि भारतसिंह यादव, आरक्षक अमरसिंह तथा योगेश परमार का सराहनीय योगदान रहा।

30 आदतन तथा 28 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 30 आदतन तथा 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थाई, 39 गिरफ्तारी, 173 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीलीकरते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 14 स्थाई, 39 गिरफ्तारी व 173 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में मिले 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 16.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले खलील, रद्गाीद, मजीद, शादिक, परवेज, इलियास, रईस तथा सलीम को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 10 हजार 140 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 14.00 बजे संजयसेतु इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में मिले 47/41 भगतसिंह नगर निवासी गणेद्गाराव पिता तिम्बक राव (25) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 390 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक08 सितंबर 2012 को 17.50 बजे नंदननगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में मिले 1770 राजनगर निवासी राहुल पिता भगवान (20) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 310 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले भनिया खेडी निवासी आत्माराम पिता हीराजी (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1360 रूपये कीमत की 29 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 12.10 बजे सुलभ पैलेस गली नं. 2 एरोड्रम से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सूरज लेक पैलेस कॉलोनी इंदौर निवासी सूरज पिता प्रताप सिंह (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 08सितंबर 2012 को 14.10 बजे सुलभ काम्प के पीदे जबरन कॉलोनी से अवैध शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली प्रतिमा बाई पति राजू यादव (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 19.15 बजे दुर्गा घाटी ग्राम अवलाय से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले यद्गावंत पिता रतनसिंह राजपूत (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 815 रूपये कीमत की 21 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 16.40 बजे बेटनरी गार्डन के पास महूं से अवैध शराब बेचते हुए मिले पेंद्गानपुरा महू निवासी हेमंत पिता बनवारीलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 सितंबर 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 सितंबर 2012 को 10.30 बजे मुखबिर सेमिली सूचन के आधार पर बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 55 शीतलनगर निवासी जसवंतसिंह उर्फ जस्सू पिता सुलतान सिंह  (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, September 8, 2012

उज्जैन का फरारी बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2012- थाना छोटी ग्वालटोली इंदौर क्षैत्र के अंतर्गत आज दिनांक 08.09.12 को भ्रमण के दौरान सूचना मिलने पर कि उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षैत्र का हत्या तथा कई अन्य प्रकरणों का फरारी बदमाद्गा रेल्वे स्टेशन से कही बाहर भागने की फिराक में है तथा रिजर्वेशन कार्यालय के पास खड़ा है, सूचना पर थाना छोटी ग्वालटोली इंदौर के प्रआर. शंकरसिंह, आर. भारतसिंह, सुरेश सोलंकी, फूलचंद तथा विनोद यादव ने उक्त फरारी बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ा। बदमाद्गा के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया, जिस पर उसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
    उक्त बदमाश सुधाकर सिंह गुर्जर पिता सिद्वू सिंह गुर्जर (39) निवासी ई.डब्ल्यू.एस. कॉलोनी उज्जैन ने पूछताछ पर स्वीकार किया कि नवंबर 2010 में वेलमणी नामक युवक की गोली मारकर हत्या करने के उपरांत वह फरार हो गया था तथा जगह बदल-बदलकर फरारी काट रहा था। थाना चिमनगंज उज्जैन से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि उक्त बदमाश के विरूद्व दर्जनों प्रकरण मारपीट, बलवा, हत्या आदि के दर्ज है एवं 6 प्रकरणों में इसके स्थायी वारंट तथा 01प्रकरण में गिरफ्तारी वारंट लंबित है एवं वर्षो से बदमाश फरार चल रहा है। चिमनगंज पुलिस भी गिरफ्तारी हेतु इंदौर आ रही है।
         थाना चिमनगंज उज्जैन में लंबित बदमाश के विरूद्व जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटो की सूची निम्नानुसार है -
1. फौ.मु.न. 89/10 धारा 148,326,149 भादवि- स्थायी वारंट
2. फौ.मु.न. 3137/08 धारा 451,294,506,34 भादवि- स्थायी वारंट
3. फौ.मु.न. 8627/07 धारा 148,326,149,323,324,506 भादवि- स्थायी वारंट
4. फौ.मु.न. 4058/09 धारा 294,323 भादवि- स्थायी वारंट
5. फौ.मु.न. 5715/10 धारा 294,323,506 भादवि, 3(1)(10) एससी/एसटी एक्ट- स्थायी वारंट
6. फौ.मु.न. 903/11 धारा 307,302,34 भादवि- स्थायी वारंट
7. फौ.मु.न. 8573/09 धारा 324,294 भादवि- गिरफ्तारी वारंट

25 आदतन तथा 46 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन तथा 46 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

45 स्थाई, 115 गिरफ्तारी, 205 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितंबर 2012 को 45 स्थाई, 115 गिरफ्तारी व 205 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2012 को 17.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले प्रहलाद, पप्पू, रूपेद्गा तथा राजेद्गा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1100 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिले 24 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2012- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 26 हजार 930 रूपयें की 20 बॉटल अंग्रेजी शराब, 05 बॉटल देद्गाी कच्ची शराब तथा 440 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 सितंबर 2012- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2012 को 16.15 बजे मुखबिर से मिली सूचन के आधार पर सांई मंदिर चौराहा पंचम की फेल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेद्गा पिता कन्हैयालाल (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक 07 सितंबर 2012 को 11.10 बजे रोड नं. 6 नेहरूनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले आद्गाीष पिताखुमान सिंह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, September 7, 2012

जुआ के अड्‌डे पर थाना भवरकुआ द्वारा दबिश, 61 आरोपी पकडाये, 2 लाख 52 हजार रूपये नगद, 600 ताश की गड्‌डी तथा 1650 टोकन जप्त

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2012- नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर राजेश सहाय को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजीवगांधी चौराहा स्थित सिल्वर ऑक होटल पर टोकन सिस्टम से जुआ संचालित किया जा रहा हैं। जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर राजेद्गा सहाय के नेतृत्व में थाना प्रभारी भवरकुआ आनंद यादव, सउनि कपूर, राठौर, के डी तिवारी द्वारा मय फोर्स के उक्त स्थान पर पहुंचकर दबिश दी, तो मौके पर 61 व्यक्ति,  02 लाख 52 हजार रू0 नगद, 600 ताश की गड्‌डियॉ, 1650 टोकन मिले। जुआ खेल रहे व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

19 आदतन तथा 20 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन तथा 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थाई, 85 गिरफ्तारी, 188 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 19 स्थाई, 85 गिरफ्तारी व 188 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2012- पुलिस थाना चंदननगरद्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्वाला कॉलोनी से अहीखेडी तक जोन वाला रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले दिनेद्गा पिता शंकर बंजारा (20) तथा लखन पिता नंद ंिकद्गाोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 20 हजार रूपये कीमत की 8 पेटी ा देद्गाी मसाल शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 11.30 बजे छोटी खजरानी मस्जिद के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 307 नया बसेरा निवासी गोपाल पिता बाबूलाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 14 हजार  रूपये कीमत की 50 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 02.20 बजे आरोपी के घर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 144 गौरी नगर निवासी नारायण पिता रामजी लाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 17.30 बजे इंदौर नेमावर रोड देवगुराडिया के सामने से अवैध शराब ले जाते हुए मिले सनावदिया निवासी जगदीद्गा पिता कुद्‌दा सांवली(55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 13.10 बजे सागोर रोड जामली से अवैध शराब बेचते हुए मिले मालवीय मोहल्ला जामली निवासी सीताराम पिता दत्तू मालवीय (58) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 सितंबर 2012- पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 13.10 बजे मुखबिर से मिली सूचन के आधार पर कैलाद्गापुरी सियागंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 88 बियर हाउस रोड इंदौर निवासी सत्यनारायण पिता जगदीद्गा (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी रिबाल्वर जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक 06 सितंबर 2012 को 09.50 बजे आरोपी के घर के सामने एबी रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले गवली पलासिया निवासी सचिन उर्फ सतीषपिता अम्बाराम (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 खुकरी जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, September 6, 2012

कुखयात ईनामी बदमाश मनोज नाईट्रा को क्राईम ब्रांच ने पकडा

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान एवं फरार बदमाशों की धरपकड हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर श्री ए.साई मनोहर द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष को  निर्देशित किया जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं श्री जितेन्द्र सिंह द्वारा निरीक्षक जयन्त सिंह राठौर अपराध शाखा के निर्देशन में एक टीम गठित की जाकर फरार बदमाशों की धरपकड हेतु निर्दशित किया गया था।
        टीम को सूचना प्राप्त होने पर की थाना एम.आय.जी. के अपराध क्रमांक 486/12 धारा 384, 294, 341, 324, 506, 34 भादवि के अपराध में फरार मनोज उर्फ नाईट्रा पिता गणेशराम शर्मा (23) निवासी प्रकाश का बगीचा जबरन कालोनी मेनरोड इन्दौर इन्दौर से बाहर रह रहा है। मनोज उर्फ नाईट्रा द्वारा दिनांक 16.6.2012 को घटना कारित करने के बाद से फरार चल रहा था। पूर्व में निरीक्षक अपराध शाखा जयगोपाल चौकसे एवं उनकी टीम के प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी एवं आर. योगेन्द्र चौहान द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्वालियर में भी दबिश दी गई थी, किन्तु आरोपी दबिश के पूर्व हीफरार हो गया था।
        टीम को सूचना प्राप्त होने पर कि आरोपी इन्दौर से शिर्डी दर्शन करने गया है तभी से टीम द्वारा उस पर एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मनोज उर्फ नाईट्रा के साथियों पर सतत निगाह रखी जाकर देवास के आवास विकास कालोनी, मक्सी रोड से गिरफतार किया गया।
        कुखयात अपराधी मनोज उर्फ नाईट्रा पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा रूपयें 10,000 का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी कुखयात प्रवृत्ति का अपराधी है जिस पर इन्दौर शहर में 22 से अधिक अपराध पंजीबद्व है।  आरोपी दारू के साथ नाईट्रावेट का सेवन कर गंभीर प्रकृति के अपराध करने का आदि रहा है।  पुलिस टीम आरोपी की अन्य अपराधों में संलिप्तता की जांच कर रही है।
        आरोपी की गिरफतारी में प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, आर. योगेन्द्र चौहान, प्र.आर. ओमप्रकाश सोलंकी, प्र.आर. विजय सिंह चौहान, आर. रविन्द्र सिंह कुशवाह, आर. राजभान, आर. महेन्द्र, आर. सुभाष सूर्यवंशी एवं तकनीकी टीम सउनि (अ) अमित दीक्षित, आर. रामपाल एवं आर. मनोज राठौर की विशेष भूमिका रही है।

19 आदतन तथा 50 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 सितंबर 2012-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन तथा 50 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।