Saturday, August 11, 2012

03 चैन स्नैचर गिरफ्तार, सोने की चैन तथा मंगलसूत्र बरामद

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी द्वारा इंदौर शहर में चोरी ,लूट तथा चैन स्नैचिंग के बढ़ते अपराधों के संबध में अपराधों की पतारसी करने हेतु निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन- 2 श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज श्री एस.एम.जेदी के मार्गदशन में इंचार्ज थाना प्रभारी पलासिया व्हाय.एस.सेंगर व उनकी टीम के आरक्षक जीशान अहमद, हरीशचंद तथा प्रदीप को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रोहित निवासी नेमावर रोड़, पवन तथा ईश्वर निवासी बिचोली मर्दाना, चैन स्नैचिंग तथा लूट की वारदातो में शामिल है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त संदिग्ध आरोपियों 1. रोहित पिता नागराज सुनेल उम्र 20 साल निवासी 7 मील नेमावर रोड़ हाल सूरज नगर इंदौर, 2. पवन पिता संतोष मालवीय उम्र 22 साल निवासी बिचोली मर्दाना तथा 3. ईश्वर पिता बद्रीलाल बलाई उम्र 30 साल निवासी बिचोली मर्दाना इंदौर को पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई तो इन्होने चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया।आरोपियों के कब्जे से सोने की 01 चैन एवं 01 मंगलसूत्र कीमती करीबन 30 हजार रूपयें का जप्त किया गया।
         उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा दिनांक 04 अप्रेल 2012 को अभिरूची भार्गव पति प्रणय भार्गव निवासी 3/2 संविदनगर इंदौर से सोने की चैन तथा दिनांक 28 जून 2012 को रचना पति धीरेन्द्र नागरे निवासी भोपाल से मंगलसूत्र लूटा था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी कई चैन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा होने की प्रबल संभावना है। 

देशी पिस्टल सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी.त्रिपाठी द्वारा इंदौर शहर में बढते हुए अवैध शस्त्र के उपयोग, अवैध शस्त्र धारको की तलाश एवं अपराधों की पतारसी व रोकथाम हेतु निर्देश दिये गये थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन- 2 श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी तुकोगंज अशोक तिवारी को दिनांक 10/08/12 को रात्रि में ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगंज के सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी कि कुछ गुण्डे पिस्टल लेकर ट्रेड सेन्टर के अंदर घूम रहे है। सूचना पर रात्रि गस्त के दौरान तुरंत कार्यवाही करते हुये घेराबंदी की जाकर दो आरोपी 1. आनन्द पुरोहित पिता उमाशकर पुरोहित उम्र 34 साल निवासी 615/8 नन्दानगर इंदौर तथा 2. रवि पिता ताराचंद गौड़ उम्र 31 साल निवासी 4 रूपराम नगर माणिकबाग रोड़ इंदौर को ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगंज से पकड़ा गया व उनकी तलाशी लेते उनके कब्जे से दो 7.6 एम.एम. देशी पिस्टल जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पिस्टल कहॉ से खरीदी गयी या प्राप्त की गयी इस संबंध में पूछताछ जारी है।
       आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी तुकोगंज अशोक तिवारी व उनकी टीम के उपनिरीक्षक वाय.बी. मिश्रा, सउनि डी.के.डन्डोतिया, आरक्षक चालक सर्वेन्द्र उर्फ अन्नू यादव, बाज स्कॉट के आरक्षक आलोक व अनिल की सराहनीय भूमिका रही है।

03 आदतन तथा 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 14 गिरफ्तारी, 86 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अगस्त 2012 को 08 स्थाई, 14 गिरफ्तारी व 86 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गली नं. रविजागृति नगर आम रोड से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुआ खेलते हुए मिले अमृत, रूपेद्गा, सूरज, धर्मराज तथा अर्जुन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1260 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अगस्त 2012- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2012 को 10.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलिया कुम्हार चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुम्हारखाड़ी उज्जैन निवासी विजय पिता बाबूलाल (19) तथा सदर निवासी गोपाल पिता बद्री (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे जप्त किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अगस्त 2012 को 14.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाबरियाभेरू चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कल्लू पिता बाबू खां (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, August 10, 2012

04 आदतन तथा 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 स्थाई, 55 गिरफ्तारी, 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अगस्त 2012 को 04 स्थाई, 55 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुये 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2012- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09अगस्त 2012 को 18.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठरोड़ महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले राकेद्गा उर्फ डॉन पिता सुदंरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 हजार 500 रूपये कीमत की 07 पेटी प्लेन शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2012 को 12.15 बजे तीन इमली चौराहा रिंगरोड़ से अवैध शराब ले जाते हुए मिले बुद्वनगर निवासी कबीर पिता राजकुमार तथा सुमीत पिता अनिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपये कीमत की 100 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2012 को 06.30 बजे परदेद्गाीपुरा रोड़ नं. 09 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले आदर्द्गा बिजासन नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ विद्गााल पिता राजू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपये कीमत की 27 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2012 को 20.15 बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही की रहने वाली भूरी पति प्रवीण मराठा (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 960 रूपये कीमतकी 23 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 अगस्त 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 अगस्त 2012 को 13.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर द्गिावनगर मूसाखेड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संतोष पिता अमरसिंह (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, August 9, 2012

03 आदतन तथा 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 59 गिरफ्तारी, 199 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 अगस्त 2012 को 08 स्थाई, 59 गिरफ्तारी व 199 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक08 अगस्त 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम आगरा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले शेखर पिता समरसिंह धाकड़ (29) तथा बदरखॉ यद्गावंतनगर निवासी मुकेद्गा पिता जगदीद्गा (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4515 रूपये कीमत की 40 क्वाटर अंग्रेजी तथा 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2012 को 14.30 बजे सिरपुर माता मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते हुए मिले पंचमूर्ति नगर इंदौर निवासी हेमंत पिता विष्णु (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 अगस्त 2012- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2012 को 10.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरूद्वारा के सामने बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नर्मदा कॉलोनी बेटमा निवासी सोनू उर्फ हरकिद्गान पिता गुरूपाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 अगस्त 2012 को 11.30 बजे झलारिया रोड़ खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कनाड़िया रोड़ निवासी घनद्गयाम पिता सालिकराम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, August 8, 2012

जनमाष्टमी अवसर पर राजवाड़ा क्षैत्र में वाहन प्रतिबंधित

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2012- दिनांक 9.8.2012 एवं दिनांक 10.8.2012 को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जायेगा जिसके कारण राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात का अधिक दबाव रहेगा। यातायात के दबाव को देखते हुये राजवाड़ा क्षेत्र में वाहनों का प्रतिबन्धित रहेगा जिसके लिये डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा।
            गौराकुण्ड से सीतलामाता की और एवं सुभाष मार्ग की और वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा। इसी प्रकार सभी प्रकार के वाहन मृगनयनी से नगर निगम की और होते हुये बडा गणपति की और आ जा सकेंगे। इसी प्रकार जवाहर मार्ग पर यातायात का दबाव होने पर सिटी बस एवं लोडिंग वाहनों को राजमोहल्ला से एवं संजय सेतु से डायवर्शन किया जायेगा। दोनो दिन की पार्किंग व्यवस्था दो पहिया एवं चार पहिया वाहन संजय सेतु रोड़ रिवर साईड एवं बजाज खाना चौक रखी गई है।
        दिनांक 11.8.2012 को गोगानवंमी का त्यौहार मनाया जायेगा जिससे राजवाड़ा क्षैत्र एवं पंढरीनाथ क्षैत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस कारण गौराकुण्ड से सीतलामाता की और एवं सुभाष मार्ग की और वाहनों का डायवर्द्गान किया जायेगा।पंढरीनाथ क्षैत्र में दबाव होने पर कलेक्टर तिराहा से महू नाका एवं जुनी इन्दौर की और डायवर्शन किया जायेगा। पंढरीनाथ की और सिटी बस एवं लोडिंग वाहनो का प्रतिबन्धित रहेगा। इसी प्रकार जवाहर मार्ग पर यातायात का दबाव होने पर सिटी बस एवं लोडिंग वाहनों को राजमोहल्ला से एवं संजय सेतु से वाहनों का डायवर्शन किया जायेगा। इसी प्रकार सभी वाहन मृगनयनी से नगर निगम की और डायवर्शन किया जायेगा।

01 आदतन तथा 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थाई, 49 गिरफ्तारी, 233 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 अगस्त 2012 को 03 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 233 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2012- पुलिस थाना तुकोगंज द्वाराकल दिनांक 07 अगस्त 2012 को 20.20 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जंजीरवाला चौराहा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मुराई मोहल्ला निवासी आनंद पिता रामप्रसाद सोनकर (34) तथा भण्डारी मार्ग निवासी अतुल पिता सालिकराम शर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 मोबाईल फोन, टीवी, रिमोट, 2000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 07 अगस्त 2012 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सोनवाई से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अंकित उर्फ विकास पिता मोहन प्रसाद (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

क्रिकेट का सट्‌टा करते दो आरोपी, क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 अगस्त 2012- इंदौर शहर में क्रिकेट सट्‌टे के बढ़ते अपराधों के संबध में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर डॉ. आशीष ने  क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति फ्‌लैट 303 रतलाम टावर पटेल नगर एरोड्रम इन्दौर में क्रिकेट के सट्‌टेेे का कारोबार कर रहे है। टीम द्वारा सूचना की तस्दीक करते फ्‌लैट 303 रतलाम टावर पटेल नगर एरोड्रम इन्दौर पर दबिश दी गई तो वहां पर 1. रोनक पाटनी पिता अंतिम कुमार पाटनी (21) नि0 फ्‌लैट 303 रतलाम टावर पटेल नगर इन्दौर 2. पियूष उर्फ सोनू पिता त्रिलोकचंद्र जैन (21) नि0 मल्हारगंज गली नंबर 3 इन्दौर को श्रीलंका इंडिया के 20-20 मैच पर क्रिकेट सट्‌टा करते हुए पकड़ा एवं उनके कब्जे से एक टीवी, 2 रिमोट, एक सेटटॉप बाक्स, 5 मोबाईल, 2 केल्कुलेटर, नगदी 25700/- रूपये तथा लाखों रूपये के हिसाब की सट्‌टा पर्चियां बरामद की गई। उक्त आरोपियों को पकडने में टीम के सउनि विजेन्द्र जाट, प्र.आर. दीपक पंवार, रजाक खान, अनिल सिलावट, आरक्षक रमेश योगेश्वर, श्याम पटेल, सुनील, रामदुलारे यादव का सराहनीय योगदान रहा। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया।