Thursday, June 21, 2012

सांवेर में हुई लूट तथा अंधेकत्ल का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री पद्‌म विलोचन शुक्ल ने बताया कि दिनांक 16/06/12 को सांवेर थाना क्षैत्रांतर्गत में उज्जैन टोल नाका के पहले, इन्दौर उज्जैन रोड़ मामा भांजे की दरगाह पर कुछ व्यक्ति मोटरसायकल पर सवार होकर आये तथा भुट्‌टे खाने के बाद रूपयें नही देकर तथा दुकान पर रखे रूपयें लूटकर भाग रहे थे तो दुकान के लाखनसिंह पिता मानसिंह तथा मानसिंह पिता मोतीसिंह ने भाग रहे आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने मिलकर लाखनसिंह तथा मानसिंह को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ईलाज के दौरान मानसिंह पिता मोतीसिंह राजपूत (48) निवासी खान बड़ोदिया सांवेर की मृत्यु हो गयी। फरियादी लाखन सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशो के विरूद्व अपराध क्रं. 325/12 धारा 147,148,149,394,307,302 भादवि के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
       घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी, अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महूॅ श्री पदम विलोचन शुक्ला, एसडीओपी सावेंर श्री रूडोल्फ अलवारीस भा.पू.से, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा, एफएसएल टीम व थाना प्रभारी सांवेर यू.पी.एस. चौहान पहॅुचे एवं प्रकरण की पतारसी शुरू की गई ।
          वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में थाना प्रभारी सांवेर यू.पी.एस. चौहान व उनकी टीम के उपनिरीक्षक सुरेश महाले, सउनि जमरा, प्रआर. रामबहादुर पटेल, रामगोपाल, आरक्षक निलेश पाल, जयवंत, नीरज, उमेश रघुवंशी द्वारा प्राप्त सूचना, सीसीटीवी कैमरा की फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी 1. विक्की पिता अनिल सोमवंशी (19) निवासी वीणानगर थाना हीरानगर, 2. राहुल पिता राजेश तिवारी (18) निवासी संगम नगर इंदौर, 3. बंटी पिता मनोहर गौहर निवासी सुखलिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इन्होने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट तथा हत्या कारित करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसायकल जप्त की गई है।
       फरियादी लाखन सिंह पिता मानसिंह (24) निवासी बड़ोदिया खान, उज्जैन अस्पताल में ईलाजरत है, प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

02 वाहन चोर गिरफ्तार, स्कार्पियो कार बरामद

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर द्वारा शहर में बढ़ती वाहन चोरी को रोकने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय को निर्देशित किया गया था। इस हेतु उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम को वाहन चोर गिरोहो की पतारसी हेतु लगाया गया था, इस पर संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगाह रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 02 व्यक्ति एक स्कार्पियों एमपी-05/डीए/0191 को ले कर कही बेचने की फिराक में घूम रहे है, इस पर टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करते अपने नाम पता सन्नी उर्फ सुभम पिता नरेन्द्र सोनी निवासी 223 कालानी नगर एवं सोनू उर्फ गणेश पिता कमल सिंह राजपूत निवासी 1228 ए राजनगर का रहना बताया । जिनसे उक्त स्कार्पियों के संबंध में पूछताछ करते 42 कैलाश पार्क मल्हारगंज से चोरी करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना मल्हारगंज को मय जप्त वाहन के अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को गिरफ्तार करनेमें सउनि भारत सिंह यादव, प्रआर दीपक, रज्जाक, रामअवतार, अनिल सिलावट, आरक्षक श्याम पटेल, रमेश, धर्मेन्द्र, देवेन्द्र परिहार, रणवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

02 चैन स्नैचर गिरफ्तार, सोने की चैन बरामद

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- दिनांक 19.06.12 को थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के गौतम पुरा पंढरीनाथ पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने शालीनी धुणे के गले से सोने की चेन कीमती 45000/- रू की छीन कर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट पर से थाना पंढरीनाथ पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। फरियादी द्वारा बताया गया कि चेन छीनकर ले जाने वाले में से 1 ने चोकडी की शर्ट पहन रखी थी जिस पर से नगर पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी सराफा व उनि. पवन सिंघल थाना प्रभारी थाना पंढरीनाथ जो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे तथा चौकडी का शर्ट पहने हुए 4-5 संदिग्धों को पकडकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा इन लडको के बारे में बताए जाने पर तथा इनके पूर्व में भी अपराध होने से सी0एस0पी सराफा व उनि.पवन सिंघल थाना प्रभारी थाना पंढरीनाथ द्वारा उनि. राकेश उईके, आर राजेश , आर. भागवत, आर. राकेश की 4 सदस्यी टीम बनाई गई जिन्होंने 24 घंटे के अन्दर घटना केआरोपियों की पतारसी कर आरोपी 1. विजय उर्फ पाशा पिता भास्कर (19) निवासी सी.पी नगर इन्दौर 2. राहुल उर्फ डउ पिता प्रकाश मराठा (19) निवासी सी.पी नगर इन्दौर को पकडा गया । काफी पूछताछ करने पर इन लोगों द्वारा अकेली महिला को जाते देख उसके गले से चेन छीन कर भागना बताया तथा जिसमें अपने एक अन्य साथी गोविन्दा के साथ घटना को अंजाम देना कबूल किया जिनके कब्जे से चेन जप्त की गई तथा आरोपी गोविन्दा फरार है जिसके कब्जे से और माल जप्त होना शेष है जिसकी तलाश की जा रही है। इन आरोपियों के पूर्व में भी चोरी व मारपीट के कई अपराध हैं।

08 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जून 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन, 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 जून2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जून 2012 को 06 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 154 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
      पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 20 जून 2012 को 20.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्वर्णबाग मस्जिद के सामने इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विद्गवजीत, अनूप, प्रवीण, प्रकाद्गा तथा इमरान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3400 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 जून 2012 को 19.30 बजे गंगानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले पप्पू उर्फ मुकेद्गा पिता छगनलाल (38) तथा गौरव पिता सुभाष सलाकी (19)को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2012- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 20 जून 2012 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगम परिसर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्द्रानगर इंदौर निवासी दीपक उर्फ दीपू पिता द्गिावराम (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2012 को 09.45 बजे काली बिल्लौद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम बड़ोदा पंथ निवासी दिनेद्गा पिता राजप्रसाद (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2012 को 10.40 बजे एमआर-10 लवकुद्गा चौराहा सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जुलवानिया बड़वानी निवासी आद्गाीष पिता सुरेद्गा (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार जप्त कीगई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 20, 2012

चरस की तस्करी करने वाले कुखयात अपराधी पुलिस की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2012- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने शहर में बढ़ते हुऐ मादक पदार्थो की तस्करी के अपराध पर अंकुश लगाने हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय को निर्देश दिये । जिस पर से अति. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह व निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम को लगाया। उक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उवेद एहमद एवं सोनू उर्फ शोऐब रावजी बाजार क्षैत्र में चरस की डिलेवरी देने आने वाले है । उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना रावजी बाजार की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये क्षैत्र में जाल बिछाया गया तो आरोपियान 1. मुमताज पिता न्याज मोहम्मद (22) निवासी ग्राम समरैया थाना छावडादान जिला मोतीहरी बिहार हाल असलम भाई का मकान मोती तबेला इंदौर 2. उवेद एहमद पिता मसूद एहमद खान (20) निवासी ग्राम पाराकमाल थाना खेता सराय जिला जोनपुर उ.प्र. हाल याकूब खां का मकान रावजी बाजार इंदौर 3. सोनू उर्फ शोऐब पिता इकबाल राईन (22) निवासी 15 कबूतर खाना इंदौर को पकडकर उनके कब्जे से 03 किलो चरस बरामद की गई । उक्त तस्करी का पर्दाफाश करने में सउनि भारतसिंह यादव ,प्र.आर. दीपक पंवार ,रजाक खान ,आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा ,रणवीरसिंह ,श्याम पटेल ,जितेन्द्र सेन, योगेन्द्र जायसवाल, विजय मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा ।

01 आदतन, 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जून 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2012 को 09 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 137 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
       पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2012- पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 19 जून 2012 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नानक नगर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गुरूचरण, जसवीर, मंजीत, जगतारसिंह, निर्मलसिंह तथा अन्य 01 को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जून 2012 को 14.00 बजे टिगरिया बादद्गााह काकड़ के पीछे खेत से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें जगदीद्गा पिता बाबूलाल, सुनील, जगदीद्गा तथा बबलू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2012- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 19 जून 2012 को 07.10 बजे मुखबिरसे मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले नाना पिता मदन मानकर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 19 जून 2012 को 21.45 बजे स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले गीतानगर निवासी चंदन पिता अनिल मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 19, 2012

गार्ड की हत्या कर तिजोरी लूटने की घटना का पर्दाफाश

 रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस 16/1,सुन्दरम टावर थाना तुकोगंज, कंपनी में की थी वारदात।
 घटना में शामील 05 बदमाशो में से दो बदमाश पूर्व में कंपनी में कार्यरत।
 कम्प्युटर केबल से गला घोटकर की थी हत्या।
 क्राइम ब्रांच इंदौर व तुकोगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
इन्दौर -दिनांक 19 जून 2012- वरिष्ठ पुलिस अधक्षीक इंदौर श्री ए सांई मनोहर ने बताया कि दिनांक 17/06/2012 दिन रविवार को रेसकोर्स रोड़ पर रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस 16/1,सुन्दरम टावर फर्स्ट फ्लोर पर अज्ञात बदमाशो द्वारा गार्ड नंदकिशोर यादव पिता गर्जनलाल यादव निवासी ग्राम बनिया पो. सहजार थाना घुंगरी जिला मंडला की हत्या कर कंपनी की अलमारी में रखी तिजोरी को कांच का दरवाजा तोड़कर उठाकर ले गये थे। घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशो के विरूद्व थाना तुकोगंज में अप. क्र. 431/12 धारा 460 भादवि. का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ एस.एस.पी. महोदय ने प्रकरण जांच हेतु क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय के मार्गदर्शन में उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह व नगरपुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौर के साथ एक संयुक्त टीम गठित की। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कंपनी के ही कुछ कर्मचारी घटना वाले दिन घटना स्थल के आसपास देखे गये थे। सूचना की तस्दीक होते ही टीम ने घेराबंदी कर न्यु पलासिया क्षेत्र के बदमाशो को पकड़कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम द्वारा पूछताछ की गई तो चौकाने वाली जानकारी मिली जिसमें बदमाशो द्वारा बताया गया कि रविवार के दिन हम सभी ने मिलकर शराब पी फिर रिलायंस ऑफिस पहुंचकर आरोपियों द्वारा गार्ड से झगड़ा करा जो कि पूर्व नियोजित था, उसके साथ मारपीट कर पीछे से कम्प्युटर केबल निकाल कर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी व लाश को घसीटकर कंपनी के किचन में ले गये। फिर बदमाशो द्वारा कांच का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखी तिजौरी उठाकर ले गये।
आरोपियों के नाम :-
1. रवि पिता स्व. चांदमल दिल्लीवाल (18) निवासी 38 हरिजन कॉलोनी न्यु पलासिया।
2.गजेंद्र उर्फ सन्नी पिता सत्यनारायण चुटेले (18) निवासी 31 हरिजन कॉलोनी न्यु पलासिया।
3.अरूण पिता प्रदीप पथरोड़ (19) निवासी 39 हरिजनकॉलोनी।
4.अम्मू उर्फ अमित पिता राजू वेद्य (18) निवासी हरिजन कॉलोनी जूनीइंदौर
5. सोनू भगत निवासी हरिजन कॉलोनी
उक्त अरोपियों में से रवि दिल्लीवाल का मारपीट व अवैध वसूली के दो प्रकरण थाना तुकोगंज पर दर्ज है एवं अरूण, सन्नी, अम्मू उर्फ अमित के भी अपराधिक रिकार्ड है।
बरामद मश्रुका :-
दो तिजौरी 51 हजार 500 रूपयें नगद व मोटर सायकल ।
      उपरोक्त घटना का पर्दाफाश करने में क्राइम निरीक्षक जयंत राठौर के साथ प्र.आर. रामअवतार दीक्षित, दीपक पंवार, रज्जाक खान, अनिल सिलावट, आरक्षक रणवीरसिंह, रामप्रकाश वाजपेयी, रविन्द्र चौधरी (थाना तुकोगंज), धर्मेन्द्र शर्मा, श्याम पटेल, मनोज राठौर, जितेंद्र सेन, संतोष सेंगर, देवेन्द्र परिहार, रामपाल का सराहनीय योगदान रहा।

02 आदतन, 03 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 03 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 स्थाई, 27 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीयवारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2012 को 13 स्थाई, 27 गिरफ्तारी व 122 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
     पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2012- पुलिस थाना एमआयजी द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को 22.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटी खजराना इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, दुर्गाप्रसाद, लक्ष्मीनारायण तथा रवि को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4200 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को 16.00 बजे पीर की दरगाह गौतमपुरा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें शकील, असलम तथा कालू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को13.00 बजे परदेद्गाीपुरा चौराहा इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें परदेद्गाीपुरा निवासी जगदीद्गा पिता गणेद्गा (46) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2012- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जलोदिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले बनेसिंह पिता मनोहर (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1480 रूपये कीमत की 47 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को 21.10 बजे कुदंन नगर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले मटन मार्केट लाबरिया भैरू निवासी अनिल पिता मुरारी सोनी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंगरोड़ मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले रिंगरोड़ मूसाखेड़ी निवासी मनोज तथा ईद्गवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 जून 2012 को 09.15 बजे काकरिया चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नई आबादी हातोद निवासी सुफर उर्फ सुफरिया पिता भोलेनाथ (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, June 18, 2012

01 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जून 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थाई, 26 गिरफ्तारी व 87 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2012 को 06 स्थाई, 26 गिरफ्तारी व 87 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
     पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।