Tuesday, May 29, 2012

फर्जी ईमेल आई.डी. से लुभावने विज्ञापन व ईमेल भेजकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दिनांक 28.05.12 को फरियादी मनोज पिता रमेश बोडसे (37) निवासी प्लाट नं. 1154 स्कीम नं. 114 पार्ट 1 न्यू अरिहंत एकेडमी के सामने इंदौर ने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र जिसमें फर्जी ईमेल आई.डी. का उपयोग कर रूपयें की धोखाधड़ी करने संबंधी आवेदन थाना लसूड़िया पर प्रस्तुत किया जिस पर से डॉ. ओमर अली असूब तथा अब्दुल करीम के विरूद्व अपराध कं्र. 405/12 धारा 420,464,468,470,471 भादवि व 66ए आई टी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
         विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता के देखते हुए तथा आरोपी के विदेशी नागरिक होने व उसके विदेद्गा फरार होने की संभावना को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह के निर्देद्गान में थाना प्रभारी लसूड़िया संतोष सिंह भदोरिया को तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी लसूड़िया व उनकी टीम के उपनिरीक्षक राकेश भारती, आर के बैस, आर. लोकेन्द्र, विजयनगर के प्रआर.अनिल, आर. शैलेन्द्र मीणा, शैलेन्द्र सिंह पंवार, सुरेद्गा, सौरव द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर फरियादी को साथ लेकर होटल कुमार सत्य सांई चौराहे के पास पहुचे जहा एक विदेशी नागरिक खड़ा था जिसे फरियादी मनोज द्वारा अब्दुल करीम के रूप में पहचाना गया। उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पकडा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अब्दुल करीम पिता फोफाना (39) निवासी कोनाक्री गिनी का बताया, घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि लीबिया में रहने वाले डॉ ओमर अली असूब ने मुझे मनोज गोडसे से 75 हजार रूपये लेने का कहा है तथा भारत आने का अन्य कोई संतोष जनक कारण नही बताया।
          होटल कुमार के सामने से अब्दुल करीम के कब्जे से उसका 01 पास्पोर्ट कं्र. R0144180 जारी दिनांक 17.04.2008, जारी स्थान गिनी, दो नोकिया कंपनी के मोबाईल, 01 मुंबई से इंदौर का बस टिकट व एक बैग जप्त कर, आरोपी अब्दुल करीम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना विदेशी पंजीयन कार्यालय जिला विशेष शाखा इंदौर के माध्यम से संबंधित दूतावास को देने हेतु दी गयी है। आरोपी अब्दुल करीम ने पूछताछ मे बताया कि उनका एक गु्रप है जो कि लीबिया से संचालित होता है जो फर्जी आईडी के माध्यम से ईमेल भेजकर लोगो को बिजनेस कर करोड़ो रूपये का तत्काल लाभ पहुचाने का झांसा देकर, रूपये लेकर अपने देद्गा भाग जाते है, इसलिए वे लोग बिजनेस के उद्‌देश्य से दो-तीन महीने का वीजा भारत के लिये बनवाते है।

16 आदतन, 34 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन, 34 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

32 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 189 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 मई 2012 को 32 स्थाई, 49 गिरफ्तारी व 189 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
     पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 14 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 00.55 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कर्वतुण्ड नगर खजराना से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रमेद्गा, संदीप तथा भूपेन्द्र को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 1930 बजे कटकट काम्प. के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले धमेन्द्र, मोह. शकील तथा मोह. युनूस को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 12.30 बजे दरगाह के पीछे सांवेर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये नवाब तथा मंजूर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना सराफा द्वाराकल दिनांक 28 मई 2012 को 14.20 बजे क्लाथ मार्केट के पीछे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 114 विजयनगरनिवासी राधेद्गयाम पिता मांगीलाल माली (60) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 17.30 बजे लाल अस्पताल के पींछे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त उमरिया किद्गानगंज निवासी महेद्गा पिता कडवा सिंह (26) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 240 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2012- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 12.30 मुखबिर से मिली सूचना के न्यू गौरी नगर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मिश्रीलाल पिता सुखलाल (65) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 100 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         इसी प्रकार पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 17.50 बजेसरकारी स्कूल के पास ढाबली से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले तेजराम पिता धन्नालाल (22) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 09.35 बजे हाट मैदान टंकी के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुए मिली कालाकुंड सिमरोल निवासी अर्चना पति गंगाराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 19.30 बजे ग्राम मेंमदी से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राम पिता किद्गान (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को अरनिया फांटा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मेहरवान पिता बद्रीलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रहीहै।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 मई 2012- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 01.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजबाड़ा चौकी के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 163 खिजराबाद खजराना इंदौर निवासी हमीद पिता अ. सलाम (36) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 तलवार जप्त की गयी।
        पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 28 मई 2012 को 12.30 बजे चोईथराम चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये हाउसिंग बोर्ड पीथमपुर धार निवासी कुलदीप पिता भंवरंिसह हाडा (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा तथा 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 28, 2012

लूट के अंधे कत्ल का पर्दाफाश

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2012- इंदौर जिले में दिनांक 12.05.12 को जब यह सूचना प्राप्त हुई की इंदौर के लक्ष्मण टे्रवल्स बंगाली चौराहे की जायलो गाडी एमपी 09/बीसी/0410 के ड्रायवर सोनू की हत्या कर लूटेरे गाडी लूटकर फरार हो गये है। इस जघन्य घटना की सूचना पर इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. साई मनोहर को प्राप्त हुई, तो उन्होने इस जघन्य अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने हेतुु यह केस क्राईम बा्रंच इंदौर के उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह को सौपा। जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में क्राइम बा्रंच की टीम निरीक्षक एस आर यादव, सउनि भारत सिंह यादव, सउनि गणेश राम सोलंकी, प्रआर अनिल सिलावट, आर बशीर खान, आर धर्मेन्द्र, आर श्याम पटेल, आर विशाल दीक्षित की टीम गठित की गई। इस दौरान लूटी गई जायलो गाडी एमपी 09/बीसी/0410 जबलपुर में थाना गोहालपुर पुलिस द्वारा चेंकिग के आधार पर धारा 102 में सौरभ जाधव से जप्त कर ली गई थी। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा एक टीम जबलपुर भेजकर संदिग्ध लोगों की जो इस लूट व हत्या की घटना में सलग्न थे, उनकी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। जिसके आधार पर आशिक पटेल पिता हाजीअल्हानुर पटेल (40) निवासी ग्राम धन्नडखुर्द पीथमपुर एवं विनोद पंडित पिता कन्हैया लाल शर्मा 26 वर्ष नि. ग्राम टोनेरिया थाना एरछ जिला झांसी से पुछताछ करने पर यह बात प्रकाश में आई की घटना के मुखय आरोपी एवं योजना बनाने वाले योगेश चौहान पिता मोहन सिंह चोहान 26 वर्ष नि. 16 श्रीनगर राउ इंदौर और आशिक पटेल तथा विनोद पंडित तीनो अच्छे दोस्त थे। दिनांक 3 एवं 4 मई 2012 को योगेश चौहान ने इन दोनो को जबलपुर से आया हुआ एक बैक ड्राफ्‌ट जोकि साढे तीन लाख रूपये का था, दिखाया और बोला की मुझे एक नई गाडी चार पहिया की जबलपुर भेजना है। गाडी का इंतजाम करो। तब विनोद पंडित ने जोकि पेशे से ड्राईवर है और लक्ष्मण टे्रवल्स मे पहले गाडी चला चुका है ने लक्ष्मण ट्रेवल्स मुलचंदानी का मोबाईल नं 9302101826 योगेश चौहान और आशिक पटेल को दिया। योगेश चौहान ने मोबाईल फोन कर लक्ष्मण ट्रेवल्स की गाडी होशंगाबाद जाने के लिये बुक की जो ट्रेवल्स से जायलो गाडी एमपी 09/बीसी/0410 जिसे सोनू झा ड्रायवर लेकर गया इस गाडी में योजना अनुसार अशोक एवं निशार दोनो नि. घाटा बिल्लोद को पूर्ण तैयारी से हथियार चाकूरस्सी लेकर रवाना किया गया। इस के बाद विनोद पंडित जोकि राजेश चौधरी नि. इंदौर की गाडी चलाता था। गाडी नं एमपी 09/ सीएफ/ 3390 सफेद रंग की लेकर आशिक पटेल और योगेश चौहान के साथ इंदौर से रवाना होकर होशंगाबाद पहुचे। होशंगाबाद पहुचने के पहले रास्ते मे गाडी से योगेश चौहान जायलो गाडी में सवार अपने लोगो से मोबाईल से निरंतर संपर्क में था और यह निर्देश दे रहा था कि ड्रायवर को दारू पिलाते हुये चलो। होशंगाबाद क्रास करने के बाद योगेश चौहान के निर्देश पर गाडी पचमढी रोड पर ले जाई गई और सुहागपुर के पास करणपुर गांव की नहर के पास ड्रायवर सोनू की हत्या कर दी गई तथा मोके पर उपस्थित जबलपुर के सौरभ जाधव पिता रघुवीर सिंह जाधव 27 वर्ष नि. एचआईजी 21 पुनित नगर आधार ताल जिसने उसे ड्राफ्‌ट  दिया था उसके सुपुर्द लूटी गई जायलो गाडी  कर दी। इसके बाद मौके से यह सभी लोग इंडिका गाडी में बैठे और नसरूल्लागंज आकर एक ढाबे में खाना खाया और नेमावर के रास्ते से इंदौर वापस आये और योगेश चौहान को राउ छोडते हुये बाकी सभी साथी को पीथमपुर छोडा। ड्रायवर विनोद पंडित अपने मालिक राजेशचौधरी को यह बोलकर की रतलाम की बुकिग है, मैं रतलाम गाडी लेकर जा रहा हू। इस घटना मे उसे भी यह लालच दिया गया था कि जब ड्राफ्‌ट  केस हो जायेगा तो तुझे भी पैसा दिया जायेगा।
        इस तरह योजना बद्ध तरीके से उपरोक्त आरोपियों ने यह लूट की घटना घटित की है और क्राईम बां्रच की टीम जानकारी एकत्र कर अन्य इसी प्रकार की घटनाओं के बारे में पुछताछ कर रही है। थाना सुहागपुर में इस अंधे कत्ल के संबंध में अपराध क्र 160/12 धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में है।

07 आदतन, 13 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन, 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 स्थाई, 14 गिरफ्तारी व 80 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये,गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मई 2012 को 16 स्थाई, 14 गिरफ्तारी व 80 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 30 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2012- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 19.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रघुनंदनबाग से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संजय तथा सुरेद्गा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 100 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 14.20 बजे खजराना इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जमील, नजीर तथा अकरम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 420 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 20.00 बजेपागनीसपागा स्कूल के सामने से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले वीरू, टोनी, गणेद्गा, रोनक, वीरेन्द्र, आकाद्गा तथा सुभम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 15.45 बजे पानी की  टंकी के नीचे एकता नगर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले महेद्गा, पप्पी, अर्जुन तथा अनिल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूूं द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 15.30 बजे सुभाष वकील का खेत पीठ रोड ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अर्जुन, गेम, योगेद्गा, राजू, मुन्नालाल, राजेद्गा, जगदीद्गा तथा अनोखी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 640 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना बड़गौदा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 16.00 बजे ग्राम मेड ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले भंवरसिंह तथा कालू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 260 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कलदिनांक 27 मई 2012 को महूं थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मनीष पिता पुरूषोत्तम अग्रवाल, रवि पिता कैलाद्गा यादव, अजय पिता श्रीराम तथा दीपक पिता श्रीराम कौद्गाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 900 रूपयें नगदी, 06 मोबाईल फोन, 02 टी.व्ही तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2012- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 15.10 मुखबिर से मिली सूचना के पालीवाल धर्मद्गााला के पास हेमल्टन रोड से अवैध शराब बेचते हुए मिले 30 गफूर खां की बजरिया दीपक पिता रामचन्द्र (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
इसी प्रकार पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 12.05 बजे माणिक बाग पुल कके नीचे से अवैध शराब ले जाते हुये मिले इन्द्रिरानगर निवासी रवि पता गणपत को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर देद्गाीशराब बरामद की गई।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 19.30 बजे सुलभ काम्प. हरिजन कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले जबरन कॉलोनी निवासी राहुल पिता दिलीप (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 11.00 बजे चन्द्रभागा पुलिया के पास कबूतर खाना से अवैध शराब बेचते हुए मिले 353 जबरन कॉलोनी निवासी हेमराज पिता फततूलाल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 हजार 400 रूपये कीमत की 2 पेटी देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 19.35 बजे ई सेक्टर राज नगर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता उमाद्गांकर (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 17 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 19.30 बजे देवेन्द्रनगर न्यू निर्मित बिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अनिल पिता ढालू राम रोकडे (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 880 रूपयेकीमत की 22 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 19.45 बजे ग्राम ंिडंगावदा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले मदन पिता राधाकिद्गान (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 07 क्वाटर शराब तथा 04 बियर बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 16.00 बजे ग्राम उतेडिया से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले चम्पालाल पिता रूपपाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपये कीमत की 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 19.00 बजे ग्राम फली से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले अंकित पिता हिन्दू (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 मई 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 12.30 बजेमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोल चौराहा आजाद नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अंद्गाु उर्फ दिलावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त की गयी।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 मई 2012 को 21.30 बजे मालवा मील प्रेस के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये यद्गावंत निवासी रोड निवासी सन्नी पिता अरूण (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दिनांक 27 मई 2012 को 20.10 यादव नंदनगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 21/5 बाणगंगा निवासी आद्गाीष पिता विजय गुप्ता (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा दिनांक 27 मई 2012 को 19.15 बजे बाबू घनद्गयाम दास नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेद्गा पिता देवेन्द्र ढोली (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
        पुलिस थाना महूं द्वारा दिनांक 27 मई 2012 को महूं थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले किरवानी मोह. महूं निवासी रफीक पिता अनवर तथा पेंद्गानपुरामहू निवासी दीपक पिता श्रीरा कौद्गाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा व 01 खुरपी जप्त किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, May 27, 2012

19 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन, 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

37 स्थाई, 32 गिरफ्तारी व 212 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मई 2012 को 37 स्थाई, 32 गिरफ्तारी व 212 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
      पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2012- पुलिस थाना से.कोतवाली द्वारा कलदिनांक 26 मई 2012 को 18.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा पुल के नीचे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले विनोद, लोकेश, रवि, राहुल, यशवंत, कृष्णा तथा विनोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 410 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को महूं नाका कम्युनिटी हाल के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले लालूराम, मोहित, धीरज, हुकुम तथा बबलू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 300 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को महूं नाका कम्युनिटी हाल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें सीमा चेम्बर सियागंज निवासी पदम पिता शांतीलाल (46) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 19.00 बजे छीपा बाखल मस्जिद के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जूनारिसाला निवासी मोह0 सादिक पिता चांद खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से1145 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2012- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 21.35 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूचि साया के सामने से अवैध शराब रखे हुए मिले यश ओल्ड 223 खजराना निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पिता सीताराम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 हजार रूपये कीमत की 24 बाटल शराब बरामद की गई।
इसी प्रकार पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बारहा भाई जोशी मोह0 निवासी संतोष पिता हेमराज बाघ्ज्ञ मराठा (21) तथा सेठी नगर भोले नाथ मंदिर के पास निवासी आकाश पिता प्रेम सिंह (22) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 19.00 बजे जीएनटी मार्केट के पीछे से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनेवाले दिलीप पिता येदु (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 12.205 बजे घनद्गयाम नगर से अवैध शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गब्बर पिता शंकरराव (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 13.30 बजे ग्राम करकोदा जंगल से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले दयाराम पिता गंगाराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 मई 2012- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 12.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संजय नगर केट रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता मुन्नालाल चौहान (26) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त की गयी।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 26 मई 2012 को 1950 बजे महावर नगर मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले लच्छु उर्फ लक्ष्मीनारायण पिता महादेव कोरी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
      पुलिस थाना बेटमा द्वारा दिनांक 26 मई 2012 को मंत्री कॉलोनी बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बावडी हाल बेटमा निवासी मदन पिता धनसिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 0 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा दिनांक 26 मई 2012 को 21.45 बजे पडाव चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले लिम्बोरी गारी निवासी इंदर पिता सत्यनारायण (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।   
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, May 26, 2012

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रूपयें ईनाम की उद्‌घोषणा

इन्दौर -दिनांक 26 मई 2012- पुलिस अधीक्षक रेल्वे इंदौर जोन, श्री जितेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना जीआरपी गुना के अपराध क्रं. 22/12 धारा 394 भादवि में घटना दिनांक 17.05.12 को फरियादी मोहनसिंह पिता जगन्नाथसिंह रघुवंशी (45) निवासी सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक पीपरई जिला अशोकनगर के गुना बीना पैसेंजर ट्रेन से सफर के दौरान रेल्वे स्टेशन रेहतवास पर अज्ञात बदमाशो द्वारा 20 लाख से भरा बैग छिनकर चलती गाड़ी से उतरकर भागते समय देशी पिस्टल से फायर करने पर एक महिला घायल हो गयी थी। रिपोर्ट पर से अपराध सदर कायम किया जाकर अनुसंधान किया गया है।
    दूसरे प्रकरण में दिनांक 03/04/12 को ट्रेन 59389 इंदौर भोपाल पैसेंजर से जिला पुलिस लाईन प्रतापगढ़ राजस्थान के सउनि विरेन्द्र कुमार मय हमराही फोर्स के आरक्षक जब्बर सिंह, जुन्जाराम, गोपालाल, किशनगोपाल के साथ थाना प्रतापगढ़ राजस्थान को अपराध क्रं. 281/09 धारा 8/21,8/28 एनडीपीएस एक्ट एवं 3/25,4/25,5/25 आर्म्स एक्ट के आरोपी सुनील पिता रमेद्गाचंद्र शर्मा (36) निवासी सीतामऊ प्रतापगढ़ को, जेल से लेकर केन्द्रीय कारागृह भोपाल दाखिल करने हेतु उक्त ट्रेन से जा रहे थे। रेल्वे स्टेशन काला पिपल जिला शाजापुर पर ट्रेन जब धीरे-धीरे चल रही थी तभी आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया। फरियादी सउनि विरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 44/12 धारा 224 भादवि का थाना जीआरपी में पंजीबद्व किया जाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रकरण का आरोपी कुखयात चुस्त एवं चालाक किस्म का है, इसके विरूद्व थाना सीतामऊ मंदसौर में कई अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है।
    अतः उक्त दोनो अलग-अलग अपराधो को घटित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक रेल म.प्र. भोपाल द्वारा 10-10 हजार रूपयें की उद्‌घोषणा की गई है, सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जावेगा।

21 आदतन, 28 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मई 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन, 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 मई 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मई 2012 को 23 स्थाई, 54 गिरफ्तारी व 166 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
      पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।