Friday, March 2, 2012

“USE OF IT IN POLICE WORK” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 03 एवं 04 मार्च 2012 को

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2012- म.प्र. पुलिस प्रद्गिाक्षण शाखा पुलिस मुखयालय भोपाल द्वारा ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट, गृहमंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से “USE OF IT IN POLICE WORK”  विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन होटल रेडिशन में दिनांक 03 एवं 04 मार्च 2012 को किया जा रहा है।
        उक्त सेमिनार में साईबर क्राइम व आई टी से जुड़े देश के खयातीमान पुलिस अधीकारी, फोरेंसिक विशेषज्ञ व वरिष्ठ अभिभाषक, माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली अपना व्याखयान देगें। सेमिनार का उद्‌खाटन दिनांक 03 मार्च 2012 को प्रातः 10 बजे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण पुलिस मुखयालय भोपाल श्री राजेन्द्र कुमार करेंगे। कार्यक्रम का समापन दिनांक 04 मार्च 2012 को शाम 04 बजे प्रदेश के माननीय गृहमंत्री श्री उमाशकर गुप्ता करेगें।
        सेमिनार में पश्चम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राज कनोजिया, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन) श्री अशोक दोहरे, ज्वाइन्ट कमिद्गनर बेंगलूरू श्री बी. दयानंद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हेदराबाद के सहायक निदेशक श्री बिपुलकुमार, राष्ट्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला रमंथापुर हैदराबाद के शासकीय दस्तावेज परीक्षक श्री कृष्णाशास्त्री, पुलिस महानिरीक्षक ए.टी.एस. श्री विपिन महेश्वरी, माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के वरिष्ठ अभिभाषक श्री वपन दुग्गल व्याखयान देगें। सेमिनार में प्रदेश भर से पुलिस उपअधीक्षक से लगाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के लगभग 100 अधिकारी भाग लेगें।

लैपटॉप व मोबाईल चोरी में 02 आरोपी गिरफ्तार, 07 लैपटॉप तथा 30 मोबाईल फोन बरामद

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2012- पुलिस अधीक्षक पद्गिचम इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज शेलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देद्गान में थाना प्रभारी एरोड्रम बी.एल. मीणा व उनकी टीम के उपनिरीक्षक संतोष पेन्द्रे, सहायक उपनिरीक्षक एच.एस. जादौन, आरक्षक शेलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र तथा शेलेन्द्र बुंदेला की टीम द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2012 को मुखबिर की सूचना के आधार पर कालानी नगर चौराहा इंदौर से लैपटॉप व मोबाईल बेचने की फिराक में घूम रहे दो संदिग्ध लड़को को पकड़ा व पूछताछ की तो इन्होने लैपटॉप तथा मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया।
        पुलिस टीम द्वारा दोनो संदिग्ध लड़को का नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम 1. कमलेश उर्फ लड्‌डू पिता शेरसिंह निवासी दुर्गानगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर हाल मुकाम 893 नंदानगर इंदौर तथा 2. सागर पिता कमल निवासी 117 दुर्गानगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर का बताया। पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों ने विभिन्न स्थानो से लैपटॉप तथा मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को धारा 41(2)(4) 102 सीआरपीसी तथा 379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर इनके कब्जे से व इनकी निशादेही के आधार पर 07 लैपटॉप तथा 30 मोबाईल फोन बरामद किये गये। उक्त आरोपियों को न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ से आरोपी सागर को जेआर पर भेज दिया गया तथा आरोपी कमलेश का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इससे और भी चोरी का मश्रुका बरामद होने की प्रबल संभावना है।

19 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन तथा 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थाई, 40 गिरफ्तारी व 131 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये,गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मार्च 2012 को 12 स्थाई, 40 गिरफ्तारी व 131 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 11 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 2 मार्च 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2012 को मुखबिर की सूचना के आधार पर सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये गफ्फार पिता मोहम्मद यासीन, नोद्गााद पिता मो. याकूब, खालिद पिता कुमुबुद्‌दीन, राकेद्गा पिता नाथूलाल, पारस पिता रमेद्गाचन्द्र, विकास पिता प्रेमकुमार, काल्हा पिता भगवान गौड़, शैलेन्द्र पिता दिलीप ठाकुर आदि कुल 08 व्यक्तियों को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2 हजार 457 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2012 को 15.00 बजे चन्द्रावतीगंज रेल्वे स्टेद्गान के पीछे से ताद्गा पत्तोद्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये जितेन्द्र, बदीलाल, गोपाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 260 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2012- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते हुये मिले नईबस्ती निरंजनपुर निवासी दोलत पिता शंकर (42) तथा यही के रहने वाले भगवान पिता हीरालाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे स कुल 340 रूपये कीमत की 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 मार्च 2011- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2012 को 12.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजाज खाना चौक से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले166/3 जूनारिसाला इंदौर निवासी योगेद्गा पिता रामलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2012 को 13.30 बजे राज मोहल्ला हरीजन कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता कैलाद्गा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 1, 2012

02 वाहन चोर गिरफ्तार, 07 दो पहिया वाहन बरामद

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2012- इंदौर शहर में बढ़ते वाहन चोरी के अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय एवं उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह को अपराधों नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मनीष पिता सुरेश अंबेकर (25) नि0 महेश यादव नगर बाणगंगा इन्दौर एवं मनोज जैन पिता शांतिलाल (39) नि0 रामनगर मैन रोड मनासा नीमच स्कूटर एक्टिवा एमपी 09 जेएस 1412 पर नेहरू पार्क के सामने घूम रहे हैं। इस पर टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर इनके कब्जे से एक्टिवा एमपी-09/जेएस/1412 तुकोगंज क्षेत्र वर्धमान अपार्टमेंट की पार्किग से चोरी करना बतायी और पूछताछ करने पर इन्होने पलासिया, तुकोगंज क्षेत्र से कुल 07 दो पहिया वाहन चुराना कबूल किया। इनके कब्जे से हीरो होण्डा स्प्लेण्डर, होण्डा एक्टिवा, करिश्मा, एलएमएल बेस्पा, स्कूटर क्लासिक, हीरो होण्डा पेशन व टीवीएस चैम्प गाड़िया बरामद हुई।आरोपी मनोज जैन पूर्व में काम करने के दौरान चोरी के मामले में तुकोगंज थाने में बंद हुआ हैं एवं दूसरा आरोपी मनीष अंबेकर चैक बाउंस के मामले में बाणगंगा थाने में बंद हो चुका है। इनकों पकड़ने में प्र.आर. नरेन्द्रसिंह, आरक्षक भगवानसिंह, राजेश पाटिल, मनीष तिवारी, जितेन्द्र परमार, संतोष सेंगर एवं अशोक दांगी की भूमिका रही। उक्त आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना तुकोगंज सुपुर्द किया गया है।

25 आदतन, 33 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 फरवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 25 आदतन तथा 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

19 स्थाई, 82 गिरफ्तारी व 223 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुएपुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 फरवरी 2012 को 19 स्थाई, 82 गिरफ्तारी व 223 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2012- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा दिनांक 28 फरवरी 2012 को 23.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा मील इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 116 द्गिावाजी नगर निवासी ज्ञानेद्गवर पिता बाबूलाल (48) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 मार्च 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 फरवरी 2012 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शुक्ला नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलेभील कॉलोनी मूसाखेड़ी निवासी मनीष पिता उन्नीसिंह भांवर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपये कीमत की 32 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 29 फरवरी 2012 को 19.45 बजे निरंजनपुर नई बस्ती इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले किद्गानलाल पिता मोतीलाल (50), दौलत पिता शंकरलाल तथा ढाबली निवासी तेजराम पिता गेंदाजी (56) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1590 रूपये कीमत की 11 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 फरवरी 2012 को 10.30 बजे बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले लाखन पिता नंदू गौड़ (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 650 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 29 फरवरी 2012 को 18.30 बजे ग्राम दतोदा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही की रहने वाली राधाबाई पति हरिराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 05 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 29, 2012

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी 5 वर्ष के कठोर कारावास व अर्थदण्ड से दण्डित

इन्दौर -दिनांक 29 फरवरी 2012- जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री ए के स्वर्णकार ने बताया कि माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्री पी के सिन्हा साहब ने सत्र प्रकरण क्रं0 182/11 में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी कमल पिता मांगीलाल निवासी टिटावदा रोड कलौता कांकड़ सांवेर जिला इंदौर को धारा 307 भादवि में 5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 2 हजार रूपये के अर्थदण्ड से एवं  धारा 25(1-बी)(बी) सत्र अधिनियम में एक वर्ष का कठोर कारावास व 1 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
        संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.10 को फरियादी मनोज पिता आत्माराम ने थाना आकर रिपोर्ट लिखाई कि उसके पिता आत्माराम खेत पर बने टापरी के सामने पलंग पर बैठे थे उसी समय बावलिया खेड़ी टिटावदा कांकड का कमल खाती हाथ में तलवार व डंडा लेकर आया और पिता जी से बोला कि तुम्हे बीड़ में जाने का रास्ता नही मिलेगा एवं तलवार मारी जो सिर के बांई ओर लगी। मै गया तो कमल हाथ में तलवार व डंडा लेकर भाग गया। रिपार्ट पर से पुलिस थाना सांवेर पर अपराधकं्र. 598/10 कायम किया जाकर बाद विवेचना चालान न्यायालय पेश किया गया।
        प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी पी एल मालवीय अतिरिक्त लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गई।

10 आदतन, 23 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन तथा 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 57 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 फरवरी 2012 को 05 स्थाई, 57 गिरफ्तारी व 175 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑॅ खेलते हुए मिले 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 फरवरी 2012- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वाराकल दिनांक 28 फरवरी 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नारायण, शांतीलाल, राजेन्द्र, सलीम, मुस्ताक, नीलेद्गा, जाकिर तथा अजीत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3 हजार 630 रूपयें नगदी, तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2012 को 18.10 बजे मूसाखेड़ी रोड से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले उमेद्गा तथा राकेद्गा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 120 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
    पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 फरवरी 2012- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2012 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तिरूपति नगर मैदान से अवैध शराब ले जाते हुये मिले धर्मराज कॉलोनी इंदौर निवासी पवन पिता किद्गानलाल (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 225 रूपये कीमत की 34 क्वाटर देद्गाी शराबबरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2012 को 13.00 बजे वायपास मांगलिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले इंदिरानगर मांगलिया निवासी सुंदर पिता कल्लू (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 फरवरी 2011- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 फरवरी 2012 को 12.30 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुर्गी पालन केन्द्र एमओजी लाईन से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 262 माली मोहल्ला इंदौर निवासी संजय पिता शंकर मराठा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 28, 2012

राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता मे इंदौर, प्रदेश में प्रथम


इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2012- मानव अधिकार संरक्षण विषय पर दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2012 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता वर्ष 2011-12 में इंदौर जोन के भाग लेने वाले प्रतियोगी अधिकारीगणों के प्रदर्शन के आधार पर इंदौर जोन इंदौर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वाद-विवाद प्रतियोगिता  ''मानव अधिकार के अस्तित्व में आने के पश्चात्‌ पुलिस की कार्यप्रणाली में आये परिवर्तन''  विषय पर आयोजित की गई थी। इंदौर जोन के निम्न अधिकारीगणों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया - 1. निरीक्षक रामसिंह मेड़ा जिला खण्डवा 2. उपनिरीक्षक अनिल कुमार पुरोहित जिला इंदौर 3. उपनिरीक्षक अनीता ढाबले जिला इंदौर  4. सूबेदार श्यामकिशोर झरवड़े जिला इंदौर 5. उपनिरीक्षक हरीश यादव जिला इंदौर 6. आरक्षक 138 राजकुमार चौकसे जिला बुरहानपुर।
        पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्रीमती अनुराधा शंकर द्वारा प्रतिभागियों को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

06 आदतन,15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 27 फरवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।