Thursday, February 9, 2012

संजय ठाकरे हत्याकांड का फरारी ईनामी बदमाश पकडाया

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना लसूडिया क्षैत्र के अंतर्गत तुलसी नगर में संजय ठाकरे हत्याकांड के अपराध क्रमांक 223/11 धारा 302,34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक से फरार आरोपी राहुल पिता जमनादास उर्फ राजेन्द्र निवासी शिवाजी नगर इंदौर किसी गंभीर घटना को अंजाम देने हेतु इंदौर शहर में घूम रहा है । आरोपी ने उक्त अपराध में हत्या करने के पहले करीब तीन दिन तक रैकी कर हत्या की थी तथा घटना के अंजाम देने हेतु अपने हिस्से में आये सुपारी के 60 हजार रूपये भी ले चुका है।
           उक्त सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने उप पुलिस अधीक्षक जितेन्द्रसिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जयंत राठौर व उनकी टीम के सउनि विजेन्द्र जाट, प्र.आर. नाथूराम दुबे आरक्षक चंदरसिंह ,रणवीरसिंह ,रमेश ,श्याम पटेल, अवधेश अवस्थी को सूचना की तस्दीक हेतु लगाया। निरीक्षक जयंत राठौर ने अपनी टीम के सहित पतारसी की तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी राहुल पिता जमनादास उर्फ राजेन्द्र को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना लसूडिया के सुपुर्द किया गया है।

अज्ञात व्यक्ति का डिकम्पोज्ड शव कुऍ से बरामद

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2012- पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना बेटमा क्षैत्रांतर्गत नासिर खान के खेत के पक्के कुऍ में, गंभीर नदी के किनारे गॉव धरावरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव कुऍ के पानी में तैरता हुआ पाया गया। मृतक के दोनो हाथो व पैरो पर डिजाईनदार मेंहदी रची हुई थी तथा दाहिने हाथ के पोछे के ऊपर अंगूठे के पास ज्ञण्ब्ण् खुदा हुआ था। मृतक ने लाल रंग की गोल गले सेल्फ डिजाईन की टी-द्गार्ट पहन रखी थी जिस पर च्न्ड। जगह-जगह लिखा था। मृतक ने काले रंग का जिन्स का डेनिम कंपनी का पेंट, सफेद सेन्डो बनियान एवं काले रंग का रेडीमेड नेकर पहन रखा था। मृतक के पास कुऍ में गहरे हरे रंग के सेल्फ डिजाईन वाले फेंसी स्लीपर पाये गये। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष, रंग गेहुऑ, मध्यम बदन एवं लंबाई लगभग 05 फीट 07 इंच पायी गयी। मृतक के बाये हाथ में स्टील का कढ़ा पहने था, तथा दाहिने हाथ में लाल रंग का कलावे का धागा बना था।पुलिस थाना बेटमा द्वारा मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया जाकर आवद्गयक जांच पड़ताल की जा रही है। घटना स्थल का निरीक्षण डॉ. सुधीर शर्मा ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा किया जाकर विवेचना हेतु आवद्गयक दिद्गाा निर्देद्गा दिये गये।

06 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थाई, 47 गिरफ्तारी व 177 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 14 स्थाई, 47 गिरफ्तारी व 177 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयोद्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2012- पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 15.30 बजे 236 मालवीय नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें महेन्द्र, जयंत, आद्गाीष, संजय, जितेन्द्र, उमेद्गा, सुरजीत तथा मनोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 हजार 150 रूपयें नगदी, 01 लेपटॉप, 12 मोबाईल फोन तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 15.30 बजे नाले पर नंदननगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले नफीस पिता मोहम्मद शफी (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 13.50 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लालगली परदेद्गाीपुरा काम्पलेक्स के पीछे से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले यही के रहने वाले मोहसीन पिता अब्दुल तथा पिन्टू पिता मंगल को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 630 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 16.50 बजे 70/1 गोमा की फेल से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले भागीरथ पिता रामलाल तथा महेद्गा पिता मिश्रीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 17.00 बजे नाहरखेड़ी तिराहा से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये सिसाराम तथा प्रभू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 01 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 फरवरी 2012- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2012 को 22.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी कलाली के पास से अवैध शराब बेचते हुये मिले खान कलाली रेल्वे पटरी के पास महू निवासी इस्लाम पिता फकीर मोहम्मद (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 1 हजार 800 रूपये कीमत की 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

Wednesday, February 8, 2012

देवास नाका स्थित मॉ पार्वती पेट्रोल पम्प लूट का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार, जिला छतरपुर की सिरियल लूट तथा कई वारदातों का खुलासा


इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2012-पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि दिनांक 10/12/11 को रात्री करीबन 09.05 बजे मॉ पार्वती पेट्रोल पम्प पिपल्या कुम्हार देवास नाका इन्दौर पर पेट्रोल पम्प के मालिक राजेद्गा चौधरी द्वारा सूचना दी गई कि उसके पेट्रोल पम्प पर तीन अज्ञात बदमाद्गा एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल से आए तथा उसके कैबिन में घुसकर देद्गाी कट्‌टा अड़ाकर हाथ मे रखे 2,24,00 हजार रूपयें लूटकर भाग गये। जिस पर थाना लसूड़िया पर अपराध क्रं. 813/11 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व किया गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर तत्काल पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति कृष्णावेणी देसावतु तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा तत्काल ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व के निर्देद्गान में एक टीम गठित की गई जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी लसूड़िया संतोष सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक सोमामलिक, राकेद्गा भारती, आर.के. बैस, प्रआर. विजय सिंह परिहार, आरक्षक मनोज हिरवे, गोरखनाथ, योगेश झोपे को रखा गया।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई. मनोहर द्वारा लगातार प्रकरण की समीक्षा करते हुए मार्गदर्द्गान दिये गये, उक्त गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास सघन जांच व पूछताछ की गई, दौराने पूछताछ बात सामने आई कि एक मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर बाम्बे अस्पताल के पास अपराधियों द्वारा छोड़ी गई है। मुखबिर की सूचना पर जाकर मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेद्गान नंबर, चेसिस व इंजन नंबर तलाद्गाने पर उक्त गाड़ी का रजिस्ट्रेद्गान नंबर फर्जी पाया गया, तब तत्काल कंपनी से संपर्क कर उक्त लावारिस मोटरसाइकिल के ऑनर व डीलर के बारे में जानकारी प्राप्त की गई जो कि करोड़ीमल पिता अयोध्या अहिरवार निवासी ग्राम रामपुरा पोस्ट रखोली, लौडी, जिला छतरपुर का होना पाया गया।
    करोड़ीमल अहिरवार (सरपंच) से संपर्क किया गया तो उन्होने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल दिनांक 14/11/11 को पठा चौकी थाना लौडी जिला छतरपुर के अंतर्गत तीन अज्ञात बदमाद्गा द्वारा कट्‌टा अड़ाकर लूटी गई थी जिसपर पाठा चौकी थाना लौडी में अपराध क्रं. 426/11 धारा 392 भादवि का पंजीबद्व किया गया।उक्त टीम द्वारा जिला छतरपुर, जिला महौबा (उत्तरप्रदेद्गा), जिला पन्ना व राजनगर, लौडी, नवगॉव, टीकमगढ़, खजुराहो व महाराजपुर में जाकर संदिग्धो से पूछताछ की गई तो एक बात सामने आई कि तीन से चार अज्ञात अपराधी छतरपुर जिले में लगातार कट्‌टा अड़ाकर लूट एवं पेट्रोल पम्प लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। उक्त सूचना पर पुनः इन्दौर आकर उक्त टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास थाना लसूड़िया, थाना खजराना व थाना विजयनगर के अंतर्गत आने वाले सभी होस्टल में रहने वाले लोगो से पूछताछ की गई तो एक महत्वपूर्ण बात सामने आई कि जिला छतरपुर में रहने वाला रामू भट्‌ट एवं उसके अन्य तीन से चार साथी जिनका की छतरपुर जिले में आतंक व्याप्त है, वे कुछ लोगो को डरा धमकाकर उनके कमरे में रूकते है तथा लूट करके भाग जाते है। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बदमाद्गा रामू भट्‌ट इंदौर में अपने साथियों के साथ देखा गया है, जिस पर से वरिष्ठ अधिकारीयों के दिद्गाा निर्देश प्राप्त किये गये। दो टीम उपनिरीक्षक सोमा मलिक एवं उपनिरीक्षक राकेद्गा बैस के नेतृत्व में बदमाद्गाो को पकड़ने हेतु लगायी गयी, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के बाम्बे अस्पताल केपास बिना नंबर की मोटरसाइकिल डिस्कवर पर बैठे हुए है जिनकी गतिविधियॉ संदिग्ध है। दोनो टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त लड़को को पकड़ने का प्रयास किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पकड़ा गया व नाम पता पूछने पर इन्होने अपना नाम रामू पिता देवेन्द्र भट्‌ट व देवद्गारण यादव बताया। बदमाद्गाो की तलाद्गाी लेने पर रामू भट्‌ट के पास एक देद्गाी कट्‌टा व दो जिंदा राउंड मिले जिन्हे थाना लसूड़िया लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी रामू भट्‌ट पिता देवेन्द्र भट्‌ट (25) निवासी बेहर के हनुमानजी के सामने सटई रोड़ पन्ना नाका जिला छतरपुर ने दिनांक 10/12/11 को अपने तीन अन्य साथी 1. भगवानचरण (25) निवासी बराजखेड़ा थाना कोतवाली जिला छतरपुर, 2. विनोद पटेल उम्र 25 साल निवासी सदर, 3. सुनील पाठक पिता राजेन्द्र प्रसाद पाठक निवासी ग्राम बरा थाना राजनगर जिला छतरपुर के साथ मिलकर छतरपुर जिले से लूटी हुई मोटरसाइकिल से इन्दौर आकर मॉ पार्वती पेट्रोल पम्प पिपलिया कुम्हार में रात्री लगभग 09.00 बजे 2,24,00 हजार रूपयें व दो मोबाईल फोन को लूटना स्वीकार किया।

थाना सिविल लाईन जिला छतरपुर में आरोपी रामू भट्‌ट निम्नलिखित घटनाओं में फरार है -1. अपराध क्रं. 334/11 धारा 307,34 भादवि दिनांक 16.09.11 को चौबे कॉलोनी में फरियादी अनुलसिंह के ऊपर कट्‌टे से फायर किया।
2. अप. क्रं. 437/11 धारा 147,336 भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट, दिनांक 04.12.11 को चौबे कॉलोनी में हवाई फायर किया।
3. अप. क्रं. 38/12 धारा 307,34 भादवि, दिनांक 27.01.12 को चौबे कॉलोनी में कट्‌टे से फायर किया।
4. अप.क्रं. 328/11 धारा 307,294,506 भादवि, दिनांक 11/09/11 को फरियादी के ऊपर कट्‌टे से फायर किया।
5. अप.क्रं. 436/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 04/12/11 के अपने साथियों के साथ देद्गाी कट्‌टा अड़ाकर एक मोटरसाइकिल, मोबाईल व 10 हजार रूपयें लूटे।

थाना महाराजपुर में -
6. अपराध क्रं. 157/11 धारा 394 भादवि, दिनांक 01/12/11 को अपने तीन साथियो के साथ मिलकर पेट्रोल पम्प में 1,55,000 रूपयें की लूट कारित की गई।

थाना लौडी क्षैत्र में -
7. अप. क्रं. 426/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 14/11/11 को रामपुरा के सरपंच करोड़ीमल के साथ कट्‌टा अड़ाकर एक डिस्कवर मोटरसाइकिल, मोबाईल फोन व 500 रूपयें लूटे।
8. अप.क्रं. 446/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 07/12/11 को अपने साथियों के साथ मिलकर एक डिस्कवर मोटरसाइकिल व मोबाईल लूटा।
9. अप.क्रं. 384/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 20/10/11 को एक हिरोहोण्डा प्लस मोटरसाइकिल लूटी।

थाना गढ़ी मलहेरा जिला छतरपुर में -
10. अप.क्रं. 163/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 14/10/11 को आरोपी रामू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ कट्‌टा अड़ाकर एक हिरो होंडा प्लस मोटरसाइकिल लूटी।

थाना ईद्गाानगर जिला छतरपुर में -
11. अप.क्रं. 06/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 05/02/11 को आरोपी अपने दो अन्य साथियो के साथ मिले देद्गाी कट्‌टा अड़ाकर लूट की।

थाना मातगंवा जिला छतरपुर में -
12. अप.क्रं. 135/11 धारा 392 भादवि, दिनांक 07/09/11 को आरोपी रामू भट्‌ट द्वारा 04 लाख की लूट की।
              
          आरोपी रामू भट्‌ट द्वारा अपने अपराधिक जीवन में 20-25 घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपी रामू भट्‌ट द्वारा उपरोक्त घटनाओं में 20-25 अलग-अलग मोबाईल फोन व सिम उपयोग किया जाना स्वीकार किया है। रामू भट्‌ट व उसके साथियों द्वारा जिला छतरपुर में सनसनीखेज व गंभीर अपराधो को घटित किया जाता रहा है, आरोपियों का जिला छतरपुर में भय व्याप्त है। छतरपुर पुलिस द्वारा आरोपियोंकी सरगर्मी से तलाद्गा की जा रही थी। मॉ पार्वती पेट्रोल पम्प की लूट में रामू भट्‌ट पिता देवेन्द्र भट्‌ट (25) निवासी बेहर के हनुमानजी के सामने सटई रोड़ पन्ना नाका जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया है साथ ही उसके अन्य साथी 1. विनोद पटेल, 2. भगवान चरण निवासी बराजखेड़ा फरार है। घटना में लूटी गई रकम एवं संरक्षण देने में सुनील पाठक व देवशरण यादव को आरोपी बनाया गया है। आरोपी सुनील पाठक वर्तमान में जिला जेल छतरपुर में निरूद्व है। आरोपी रामू भट्‌ट के पास से 01 देद्गाी कट्‌टा, 02 जिंदा कारतूस व 56 हजार रूपयें नगद तथा आरोपी देवशरण यादव से 01 लूटी हुई मोटरसाइकिल व लूटा हुआ मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

05 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 36 गिरफ्तारी व 153 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को 05 स्थाई, 36 गिरफ्तारी व 153 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2012- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को 18.00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर मोती तबेला इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये जावेद, गब्बर, मोहम्मद अकरम तथा मोहसीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1580 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को 20.30 बजे सीपी नगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अद्गाोक,जितेन्द्र, प्रकाद्गा तथा विकास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 540 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 फरवरी 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यादव नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले 392/2 भागीरथपुरा इंदौर निवासी दीपक पिता मानसिंह (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपये कीमत की 298 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को 22.30 बजे मेथवाड़ा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले द्गिावराम पिता रूपसिंह (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08फरवरी 2011- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 07 फरवरी 2012 को 17.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही निरंजनपुर निवासी दीपक पिता छोटेलाल (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 7, 2012

क्राईम ब्रांच द्वारा जेब कट गिरोह गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि इंदौर शहर में जेब कटी के बढ़ते अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच को अपराधों को नियंत्रित करने हेतु निर्देश दिये। निर्देशानुसार उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्द्गान में क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयगोपाल चौकसे की टीम को इस हेतु लगाया गया। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक जेब कट गिरोह के सदस्य शहर की सिटी बसों में जेब कटी की लगातार वारदात कर रहे है। टीम द्वारा सूचना की तस्दीक की गई तथा अयूब पिता अहमद हुसैन (28) निवासी सात रास्ता शोभाराम मार्ग महू, वहीद पिता सईद (30) निवासी तंजीमनगर खजराना को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन्होनें रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेशन क्षेत्र में जेब कटी की वारदातें करना स्वीकार किया, इनके कब्जे से 46,000 रूपए नकदी जप्त किये गये। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कई अन्य जेब कटी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपियों को थाना छोटीग्वालटोली के सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पकडने में टीम के प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी ,आरक्षक राजभान, रविन्द्र कुशवाह ,बशीर ,महेन्द्र, ओमप्रकाश सोंलकी, योगेन्द्र, दीपक, सुभाष का सराहनीय योगदान रहा।

लता मंगेशकर अंलकरण समारोह की यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- दिनांक 07 एवं 08 फरवरी 2012 को शाम 18:00 बजे से स्थानीय नेहरू स्टेडियम में लता मंगेशकर अंलकरण समारोह आयोजित किया जा रहा है, इस अवसर पर निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था रहेगी :-
1, व्ही.आई.पी वाहनों की पार्किगं मुस्ताकअली गेट से प्रवेश कर अंदर होगी।
2, सामान्य चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की पार्किंग जी.पी.ओ. मैदान तथा रेसीडेंसी गेट नम्बर 2 के बाहर होगी।
3, स्टेट बैंक ऑफ इन्डिया मेन ब्रांच के अन्दर परिसर में भी सामान्य पार्किंग चार पहिया तथा दो पहिया की जा सकेगी।
4, सड़क पर कोई वाहन पार्क नही किये जावें। 

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 के 15.10 बजे 14 द्वारकापुरी इंदौर निवासी सतपाल पिता कप्तान तोमर (25) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
      पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी सतपाल तोमर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत 22 से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें हत्या, अवैध हथियार, अवैध वसूली, बलवा आदि जैसे गंभीर अपराध भी है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक 16 दिसम्बर 2011 से 06 माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी सतपाल पिता कप्तान तोमर (25) निवासी 14 द्वारकापुरी इंदौर को 06 फरवरी 2012 को 14.30 बजे अपने मकान के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस चंदननगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, केविरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 स्थाई, 66 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 14 स्थाई, 66 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 17 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 00.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये फारूख, रफीक, अरसद तथा नादिर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9000 रूपयें नगदी तथाताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 22.30 बजे अमर पैलेस इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले निब्बा, मिथुन, सुरेद्गा, जयंतीलाल, राकेद्गा, रंजीत, जितेन्द्र तथा संजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2100 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
      पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 13.30 बजे बर्फानीधाम इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनीष तथा श्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1630 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 14.40 बजे बी.के. हरिजन कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले फूलसिंह पिता झप्टूटाक (60) तथा अनिल पिता सुरेद्गा (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3055 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 15.00 बजे नेहरू पार्क इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी विक्रम पिता कुदंन (34) को पकडा। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1240 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2012- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 17.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जलालपुरा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले उदय पिता मायाराम (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 पाव देद्गाी दुबारा शराब बरामद की गई।
      पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 16.45 बजे एबीरोड़ महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये मिले पेंद्गानपुरा महूॅ निवासी नागेद्गवरी पिता परमेद्गवर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 05 लीटर देद्गाी कच्ची शराब बरामद की गई।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 फरवरी 2011- पुलिस थाना लसूड़ियाद्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 11.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले लवकुद्गा विहार निवासी मनीष पिता राजाराम (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2012 को 10.30 बजे ग्राम बलगारा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेद्गा पिता रामप्रसाद ढोली (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।