Tuesday, January 10, 2012

पंजाब सराफ ज्वेलर्स से ठगी कर नौलखा हार उडा लेने वाला शातिर ठग हिरासत में

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि दिनांक 23 दिसम्बर 2011 को तुकोगंज थानांतर्गत 56 दुकान के पास स्थित पंजाब सराफ ज्वेलर्स के सेल्समेन को होटल र्फाच्यून लेंडमार्क में बुलाकर नौलखा हार परिवार वालों को दिखाने का कहकर अज्ञात ठगोरा हार लेकर फरार हो गया था । उक्त घटना में थाना विजय नगर पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा 420 भादवि का प्रकरण दर्ज किया गया था ।
        प्रकरण की गंभीरता को देखते हुऐ एस.एस.पी. श्री ए. सांई मनोहर ने प्रकरण जांच हेतु क्राईम ब्रांच को सौंपा। डी.एस.पी. क्राईम जितेन्द्रसिंह को प्रकरण की पतारसी करने बाबत्‌ निर्देश दिये गये। क्राईम ब्रांच ने इस घटना के पूर्व मुंबई एवं इस घटना पश्चात भोपाल में हुई घटनाओं के तार जब जोडे तो ज्ञात हुआ कि ये सभी घटनायें एक ही व्यक्ति द्वारा कारित की गई है । इसी कडी को आगे बढ़ाते हुऐ जब इंदौर क्राईम ब्रांच की टीम ने इंदौर व भोपाल के होटलों व फ्लाईट के टिकटों पर घटना दिनांक के आसपास यात्रा करने वाले यात्रियों की डिटेल निकाली तोउनके हाथ कुछ सूत्र आये । इन्हीं सूत्रों के आधार पर दो टीमें एक जिसका नेतृत्व निरीक्षक जयंत राठौर कर रहे थे उन्हें उदयपुर भेजा गया व दूसरी टीम जिसमें निरीक्षक जयगोपाल चौकसे व उप निरीक्षक दीपिका शिन्दे शामिल है उन्हें मुंबई रवाना किया गया ।
        आ-सूचना के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम ने ठगोरे को हिरासत में लिया है जो अपना नाम नरेन्द्र शर्मा बताता है व इसका एक अन्य साथी मुकेश भी है । इन्हें लेकर पुलिस टीम के कल तड़के इंदौर पंहुचने की संभावना है ।

अवैध हथियारों का सौदागर गिरोह पुलिस की गिरप्त में

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि इंदौर शहर में बदमाशों द्वारा अवैध हथियारों का प्रयोग कर बढ़ते अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच को अपराधों को नियंत्रित करने एवं अवैध हथियारों की बरामदगी हेतु निर्देश दिये । निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयगोपाल चौकसे की टीम को इस हेतु लगाया गया । टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध हथियारों का सौदा करने इंदौर आये है । उक्त सूचना पर टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकडा जिनकी तलाशी लेने पर उन दोनों व्यक्तियों के पास अवैध रूप से रखे चार देशी पिस्टल एवं एक बारह बोर के देशी कट्‌टा तथा आठ बारह बोर के व दो 32 बोर के कारतूस  मिले । उक्त दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 1. संतोष पिता शिवराम भिलाला निवासी ग्राम पानवा थाना गंधवानी जिला धार 2. गोमसिंह पिता कालूसिंह भिलाला निवासी ग्राम कोटा थाना गंधवानी जिलाधार का बताया । आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एम.जी. रोड के सुपुर्द किया । उक्त अवैध हथियारों के सौदागरों को पकडने में टीम के निरीक्षक जय गोपाल चौकसे ,प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी ,आर. रविन्द्र कुशवाह ,योगेन्द्रसिंह चौहान ,ओंकार शुक्ला ,राजभान ,महेन्द्रसिंह ,दीपक वर्मा ,सुभाष सूर्यवंशी ,राजेश राठौर का सराहनीय योगदान रहा ।

02 आदतन, 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 स्थाई, 71 गिरफ्तारी व 158 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09जनवरी 2012 को 09 स्थाई, 71 गिरफ्तारी व 158 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2012- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2012 को 20.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर मदीना नगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें सेमय, इस्माईल, मोहम्मद शमी तथा शेख इसरार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3250 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2012- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2012 को 16.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कायस्थखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राजेद्गा उर्फ राजू पिता बाल मुकुन्द (39) को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3200 रूपये कीमत की 80 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 जनवरी 2011- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2012 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा मील इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेद्गा पिता रामस्वरूप कौद्गाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 09 जनवरी 2012 को 10.10 बजे ग्राम रामपुरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अद्गाोक पिता रामचन्द्र भील (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 9, 2012

149 आटोरिक्द्गाा वाहनों पर कार्यवाही, 25 आटोरिक्द्गाा जप्त

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2012- उप पुलिस अधीक्षक प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज प्रातः से नगर के प्रमुख चौराहों एवं विद्गोष रूप से रेल्वे स्टेद्गान, बस स्टैण्ड, से बाहर आटोरिक्द्गाा वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान चलाकर 149 आटोरिक्द्गाा वाहनों के विरूध्द कार्यवाही की गयी ।  अभियान के अन्तर्गत विद्गोष रूप से बिना मीटर डाउन किये यात्रियों को ले जाने 123 वाहनों को यातायात विभाग के चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा मौके पर पकड़ा गया । जिसमें 25 आटोरिक्द्गाा वाहनों में नियमानुसार दस्तावेज का अभाव होने से एैसे वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही की गयी तथा 98 आटोरिक्द्गाा के विरूध्द मौके पर न्यायालय चालान किये गये । 26 आटोरिक्द्गाा चालकों के पास वैधानिक लायसेन्स न होने एवं वर्दी धारण न करने पर उनके चालान बनाये जाकर न्यायालय पेद्गा किये गये ।

03 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 20 गिरफ्तारी व 92 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 01 स्थाई, 20 गिरफ्तारी व 92 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिलें 33 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2012- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कलदिनांक 08 जनवरी 2012 को 17.30 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर इन्दिरानगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें राजू, रूपेद्गा, विजय तथा दिनेद्गा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7000 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 13.40 बजे नेहरूनगर रोड़ नं. 1 इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अजय, रवि, विरेन्द्र, जगदीद्गा, प्रवीण, कुलदीप, विपिन तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6050 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 13.30 बजे आदर्द्गा बिजासन नगर इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें मुकेद्गा, अमित, बंटी उर्फ रोहित, संजय तथा आकाद्गा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3600 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 00.10 बजे तुलसीनगर मेनरोड़ इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें विद्गाल, नदीम, राहुल, राजेद्गा, दिलीप तथा सोनू को पकडा। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 1860 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 14.00 बजे ग्राम ढाबली इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अभय, श्रीराम, जैकी तथा बबलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 13.40 बजे हरिजन कॉलोनी इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा सुधीर तथा हंसराज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1220 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 16.50 बजे ग्राम उमरिया से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें राजेद्गा, कन्हैयालाल, प्रकाद्गा तथा जुगल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2012- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 कोमुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते हुये मिले जोद्गाी गुराड़िया निवासी सागरबाई पति रामप्रसाद (40), कालू पिता विश्राम (40) तथा दतोदा निवासी पुरूषोत्तम पिता सीताराम (40) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 10 लीटर तथा 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किद्गानगंज द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 18.00 बजे सुतारखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुये मिले अम्बाचंदन निवासी नियाज पिता मोहम्मद शरीफ (26) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 जनवरी 2011- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामकृष्णबाग निवासी बबलू पिता सुभाष मानकर (20) तथा नगर निगम रोड़ निवासी लक्की उर्फ राजकुमार पिता कोमल सिंहठाकुर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 जनवरी 2012 को 10.40 बजे कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले टीनू पिता रामचंद्र (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 8, 2012

पटवारी लवदास बैरागी, अपहरण एवं हत्याकांड का मुखय आरोपी अवद्युत भास्करानंद उर्फ बापजी महाराज उर्फ भानुप्रताप सिंह राठौर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री राकेद्गा कुमार सिंह ने बताया कि थाना अन्नपूर्णा पर दिनांक 10/10/11 को सूचना प्राप्त हुई कि पटवारी लवकुमार बैरागी उम्र 40 वर्ष निवासी सूर्यदेवनगर इंदौर 09/10/11 को रात्रि 08.00 बजे से अपनी मोटर सायकल एमपी-09 एमबी/6146 सहित गायब है। जिस पर से थाना अन्नपूर्णा पर गुमइंसान क्रमांक 76/11 दर्ज कर तत्काल जांच में लिया गया। जांच के दौरान नंदकिद्गाोर कद्गयप से पूछताछ के दौरान पता लगा कि पटवारी लवकुमार बैरागी का अपहरण किया गया है एवं उसकी हत्या कर दी गई है एवं लाद्गा को उज्जैन के पास गंभीर नदी के डेम में फेंका गया है। नंदकिद्गाोर कद्गयप, भानुप्रताप सिंह राठौर उर्फ बापजी, निर्मल सिंह आंजना, अनुराग, राजेन्द्र मधुराज, अरूण शुक्ला आदि सभी लोग शामिल थे। जिस पर से दिनांक 18/10/11 को अपराध क्रमांक 646/11 धारा 364,302,34 भादवि कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया एवंआरोपियों को गिरफ्तार किया गया किन्तू घटना दिनांक से ही घटना का मुखय आरोपी एवं कर्ताधर्ता, भानुप्रताप सिंह राठौर उर्फ अवद्युत भास्करानंद उर्फ बापजी महाराज फरार था।
    घटना संवेदनद्गाील होकर चिन्हित अपराधों की श्रेणी में रखी गयी थी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई मनोहर के द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिद्गिचत कराने हेतु प्रकरण पर विद्गोष निगाह रखी जा रही थी एवं दिन प्रतिदिन की प्रगति के बारे में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा एवं थाना प्रभारी अन्नपूर्णा से जानकारी मांगी जा रही थी व आवद्गयक निर्देद्गा लगातार दिये जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पद्गिचम जोन-2 राकेद्गा सिंह को भी प्रकरण पर निगाह रखने के लिये निर्देद्गा दिये गये थे, जिन्होने सीएसपी अन्नपूर्णा दिलीप सिंह तोमर को अपराधी को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी थी। नगर पुलिस अधीक्षक, अन्नपूर्णा दिलीप सिंह तोमर ने थाना प्रभारी, अन्नपूर्णा गौरीद्गांकर चडार को साथ लेकर अपराधी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये।
    सर्वप्रथम भानुप्रताप सिंह उर्फ बापजी के परिचितों एवं द्गिाष्यों की सूची तैयार की गई एवं उनके संबंध में जानकारी जुटाई गई कि किन लोगो से घटनासे पूर्व उसका ज्यादा मिलना जुलना था। पुलिस ने 8 व्यक्तियों को चिन्हित किया एवं उनका रिकार्ड खंगालना शुरू किया व प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 3 व्यक्तियों को पुलिस ने चिन्हित किया जो फरारी में अपराधी की धन, छीपने के स्थान के रूप में मदद कर रहे थे एवं पुलिस की गतिविधियों की सूचना चिट्‌ठी पत्रों के माध्यम से बापजी तक पहुंचा रहे थे। पुलिस टीम ने इन चिन्हित व्यक्तियों पर निगाह रखने के लिए सादा वस्त्रों में इनके घरों के आसपास पुलिस कर्मचारी तैनात किये जिससे बाबा के संबंध में पुलिस को जानकारी मिलना शुरू हो गई। इसी तारतम्य में पता चला कि बाबा घटना के बाद सागर, इटारसी, ग्वालियर, बासवाड़ा, उदयपुर, कोटा, मुम्बई, बुंदी, नागदा, रतलाम में रहा है एवं बीच-बीच में उसका इन्दौर एवं उज्जैन आना-जाना होता है। पुलिस को राजस्थान से यह जानकारी भी प्राप्त हुई कि अपराधी ने अपना हुलिया बदल लिया है। दाड़ी, मुंछे एवं बाल सभी कटवा लिया है एवं अपना लिबास भी परिवर्तित कर पेंट शर्ट पहनने लगा है एवं नई पहचान के कागजात एकनाथ के नाम से तैयार करा लिये है। पुलिस द्वारा लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच पुलिस को एक व्यक्ति हाथ लगा जोबाबा को सूचना पहुचाता था, उसने पूछताछ में बताया कि बाबा धार में है लेकिन निवास नही जानता है क्योकि जब भी वह पत्र बाबा को देने जाता है तो बाबा श्रीविहार कॉलोनी के बाहर ही सड़क पर उससे चिट्‌ठी ले लेता है। इस सूचना पर सउनि बाबू सिंह कुद्गावाह एवं प्रआर. राजेद्गा गौड़ को सादा वस्त्रों में धार भेजा गया इन्होने 2 दिन वहां रूककर जानकारी जुटाई कि श्रीविहार कॉलोनी में 2 किरायेदार नये आये है इस जानकारी से नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री दिलीप सिंह तोमर को अवगत कराया और यह तथ्य पुलिस की जानकारी में पहले से था कि मृतक लवकुमार बैरागी का पैत्रक मकान भी उसी श्रीविहार कॉलोनी में है। इन सभी तथ्यो से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर को अवगत कराया गया उन्होने तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक, अन्नपूर्णा एवं थाना प्रभारी अन्नपूर्णा के नेतृत्व में रात्रि में ही एक टीम को धार रवाना किया गया जिसने प्रातः 04.00 बजे संदेही के निवास पर दबिद्गा देकर, भागने का प्रयास करते हुये आरोपी भानुप्रताप सिंह उर्फ बापजी को उसके निवास से वाहन एविएटर नंबर एमपी-13/एम.के. 2388 सहित गिरफ्तार किया। छिपने के स्थान की तलाद्गाी लेने पर 10 मोबाईल फोन, 10सिम कार्ड, 10 हजार 500 रूपयें नगद, पेन ड्राईव, लैपटॉप एवं अद्गलील फुटेज (ब्लू फिल्म) मिलें । संपूर्ण घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया। हिरासत में लिये गये आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या का कारण स्पष्ट हुआ -
        भानुप्रताप सिंह राठौर उर्फ अवद्युत भास्करानंद उर्फ बापजी महाराज ने पटवारी लवकुमार बैरागी की पत्नी को दो वर्ष पूर्व अपनी द्गिाष्या बनाया था एवं उसके ऊपर आसक्त हो गया था और उसे फोन करता रहता था। जिस पर से पटवारी लवदास बैरागी का आरोपी से विवाद भी हुआ था। जिस कारण से आरोपी पटवारी को रास्ते से हटाना चाहता था, इस कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लवकुमार बैरागी का अपहरण कर हत्या की है। यह हत्या का उसका तीसरा प्रयास था इसके पूर्व भी दो बार वह पटवारी की हत्या का प्रयास कर चुका था जिसमें एक्सीडेंट की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पटवारी बच गया था। जिसका अपराध थाना अन्नपूर्णा पर दुर्घटना के रूप में पूर्व से कायम है।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन-2 श्री राकेद्गा कुमार सिंह द्वारा गठित टीम ने दिलीप सिंह तोमर नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा के नेतृत्व में गौरीद्गांकर चडार, थानाप्रभारी अन्नपूर्णा, सउनि बी.एस. कुद्गावाह, प्रआर. राजेद्गा गौड़, आरक्षक श्याम सुदंर तिवारी, धर्मेन्द्र राठौर, ब्रजभूषण, अनिल को श्रीविहार कॉलोनी धार में कड़कड़ाती ठंड मे रैकी कर दबीद्गा देकर दस हजार रूपयें का इनामद्गाुदा फरार आरोपी भानुप्रताप सिंह राठौर उर्फ अवद्युत भस्करानंद उर्फ बापजी महाराज को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा किया है।

पुलिस प्रद्गिाक्षण विद्यालय में 07 दिवसिय विद्गोष प्रद्गिाक्षण कार्यक्रम का समापन

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2012-  पुलिस प्रद्गिाक्षण विद्यालय,इन्दौर में प्रद्गिाक्षण प्राप्त कर रहे प्रद्गिाक्षणार्थयिों को समाज में बाल अपराध, बाल मजदूरी, द्गाोषण के विरूद्व भी प्रद्गिाक्षण दिया जा रहा है । चाइल्ड लाईन के सहयोग से पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. श्री महेद्गा चंद जैन के निर्देद्गान में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री कमलेद्गा गुप्ता की टीम द्वारा ऐसी पुलिस तैयार करने का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है जो भविष्य में बाल अपराध, बाल संरक्षण एवं किद्गाोरों के कानूनी अधिकारों के अनुसार पुलिसिंग कर सकें। लगभग 700 जवानों को प्रद्गिाक्षण दिया गया । 07 दिवसीय प्रद्गिाक्षण कार्यक्रम का समापन पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस. के द्वारा किया गया  ।

01 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविकाअपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थाई, 35 गिरफ्तारी व 102 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 जनवरी 2012 को 12 स्थाई, 35 गिरफ्तारी व 102 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिलें 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2012- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2012 को मुखबिर की सूचना के आधार पर महूॅ थाना क्षैत्रांतर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें गोलू, मनोज, प्रकाद्गा, डेनी उर्फ गोपी, करण, शेलेन्द्र तथा मनीष को पकडा। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 855 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2012- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2012 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेवेन्यु नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले बंगाली चौराहा इंदौर निवासी विनोद पिता बद्रीप्रसाद नामदेव तथा कनाड़िया रोड़ इंदौर निवासी दिनेद्गा पिता सत्यनारायण मकवाना (23) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपये कीमत की 99 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2012 को 12.30 बजे आनंद नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता लक्ष्मीनारायण (34) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैधहथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 जनवरी 2011- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 07 जनवरी 2012 को 10.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अजनोद तिराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले टीटावदा निवासी दद्गारथ पिता काद्गाीराम (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी बरामद की गई।
    पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।