Monday, December 5, 2011




०६ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ३० गिरफ्तारी व ८३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को ०१ स्थाई, ३० गिरफ्तारी व ८३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले १३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को २३.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर जीवन की फेल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले महेन्द्र, राजू, राहुल, अषोक, भानू तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को ११.१५ बजे अजनोद रोड़ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले समुंदर, विक्कू, कमल तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को २२.३० बजे पाटनीपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दषरथ, धर्मेन्द्र तथा सुखलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को १७.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल बुजुर्ग से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले सुरेष पिता केषरसिंह (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २६५ रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०५ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालगली परदेषीपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेषीपुरा इंदौर निवासी नीरज पिता नरेन्द्र राय (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को ११.५० बजे मांगलिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनोहर पिता रामसिंग कलोता (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०४ दिसम्बर २०११ को १६.३० बजे बागरी मोहल्ला हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही हातोद के रहने वाले भंवर पिता गोपाल बागरी (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, December 4, 2011

०६ आदतन, ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ दिसम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०४ दिसम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को ०२ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ८३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को १५.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर वीर सावरकर मार्केट इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ममता कॉलोनी इंदौर निवासी शरीफ पिता रषीद (२३), राजमोहल्ला निवासी रवि सिंधी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६२० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को १३.४५ बजे बस स्टैण्ड हासलपुर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही हासलपुर के रहने वाले गोवर्धन पिता मांगीलाल (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को २१.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धार रोड़ चंदननगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले खातीवाला टैंक निवासी गुरूदयाल पिता सरदारसिंह (६२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३९० रूपये कीमत की ०६ बियर बॉटल, ०६ देषी शराब बॉटल तथा ०४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को १६.१५ बजे चोरल से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही की रहने वाली मंजू पति मुन्नालाल (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०८ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०४ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को २१.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिंसी हाट मैदान इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाराभाई महूॅ नाका इंदौर निवासी संतोष पिता हेमंत (२०) तथा कपिल पिता सुभाष (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को १४.३० बजे महावर नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले धुर्वा पिता जीयालाल लुनिया (५०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०३ दिसम्बर २०११ को १२.५० बजे बड़ा चौराहा हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सोनगिर निवासी दिलीप पिता सरदारसिंह राजपूत (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, December 3, 2011

डेबिट कार्ड से खरीदी करने वाला पकड़ाया

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि फरियादी दीपेन्द्र सोनी नि० रानीसती सती गेट इन्दौर ने दिनांक २९.११.११ को थाना छोटी ग्वालटोली इन्दौर पर रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके डेबिट कार्ड बैंक आफ इंडिया का उपयोग कर सेन्ट्रल माल इन्दौर से रू० २६४५९ की खरीदी कर ली हैं । उक्त रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा ३७९ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था एवं खरीदी करने वाले व्यक्ति का फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशन कराया गया था।
        उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, सउनि भारतसिंह यादव, प्र.आर. नरेन्द्रसिंह गौर, आर० भगवानसिंह, मनीष तिवारी की टीम द्वारा पतारसी करते प्रकाशित फोटो की मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त फोटो की शिनाख्त करते उक्त फोटो संदेही पलाश जोशी पिता प्रदीप जोशी नि० एमआयजी कालोनी इन्दौर से मिलता जुलता पाये जाने से लाकर पूछताछ करते संदेही द्वारा उक्त घटना स्वीकार करना बताया कि फरियादी के डेबिट कार्ड से दिनांक २१.११.२०११ को सेन्ट्रल माल इन्दौर में जाकर मंहगे परफ्‌यूम, जूते, कपड़े आदि सामान खरीद लिया था। उक्त सामान बरामद कर आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना छोटी ग्वालटोली को सुपुर्द किया गया।

लूट के मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु दो-दो हजार रूपये के ईनाम की उद्घोषणा

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- थाना जीआरपी शामगढ़ के अपराध क्रमांक २९/११ धारा ताहि. मे घटना दिनांक ०२.११.११ ट्रेन १९१६७ साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में रेल्वे स्टेषन नागदा से पिपलोदा बागला के मध्य फरियादी सत्यप्रकाष पिता सिद्वनाथ मिश्रा उम्र ७२ साल निवासी ८२ पशुपति नगर कानपुर उ.प्र. एवं सह यात्रियों से १७ हजार ४६० रूपयें एवं मोबाईल फोन मारपीट कर लूट लिये थे। रिपोर्ट पर से अपराध सदर कायम कर विवेचना के दौरान फरियादी को आरोपियों का फोटोग्राफ दिखाया गया तो फोटोग्राफ के आधार पर आरोपी राजेष पिता पन्नालाल बैरवा उम्र ३५ साल निवासी पण्डियाखेड़ी उज्जैन एवं आरोपी अषोक पिता रामचन्द्र मोची उम्र २८ साल निवासी जयसिंह पुरा उज्जैन को पहचाना है एवं इसी प्रकरण में आरोपी ढपली वाले बजरंगदास पिता भुवनदास बैरागी उम्र ४६ साल निवासी महिदपुर रोड़ उज्जैन एवं आरोपी अब्दुल सलिम पिता अब्दुल रजाक उम्र ३० साल निवासी निलगंगा उज्जैन को गिरफ्तार कर पूछताछ कर इन दोनो आरोपियों ने भी उक्त दोनो को मुख्य अभियुक्त बताया है। इन दोनो आरोपियों की तलाष जारी है, आरोपी शातिर अपराधी है इनके द्वारा पूर्व में भी थाना निलगंगा, चिमनगंज, माधवनगर एवं जीआरपी थाना रतलाम में अपराध किये जाना दर्ज है।
        अतः जो भी व्यक्ति इन्हे गिरफ्तार करायेगा या गिरफ्तारी हेतु माकुल सूचना देगा जिससे की इनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, को पुलिस अधीक्षक रेल्वे द्वारा प्रत्येक पर रूपये दो-दो हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।

०३ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ०१ फरारी, ४० गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को ०२ स्थाई, ०१ फरारी, ४० गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को १७.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर षिव मंदिर स्टैण्ड महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दुर्गा, संदीप तथा अमरसिंग को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को १४.३० बजे लालगली इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मधुकर तथा मोहनलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८५ रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को १९.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पासीपुरा महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये मिले टाल मोहल्ला महूॅ निवासी अलाउल्ला रहमान पिता रहमान (४९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपए कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को १५.३० बजे मांगलिया से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले पिंकू पिता कलेष्वर गोस्वामी (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ दिसम्बर २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०२ दिसम्बर २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिजासन तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २८ नयापुरा इंदौर निवासी सन्नी उर्फ हैप्पी पिता नरेन्द्र वर्मा (२२) तथा लोकनायक नगर इंदौर निवासी ललित पिता चन्द्रराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ रिवाल्वर तथा ०१ पिस्टल बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।