Thursday, November 17, 2011

जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित बृहद लोक अदालत की व्यवस्था हेतु विषेष यातायात प्रबन्ध रहेगें

इन्दौर -दिनांक १७ नवम्बर २०११- उप पुलिस अधीक्षक,यातायात प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि दिनांक १९-११-२०११ शनिवार को प्रातः १० बजे से जिला सत्र न्यायालय परिसर इंदौर में बृहद लोक अदालत आयोजित की गयी है । फलस्वरूप  एम.जी.रोड़ का यातायात सुव्यवस्थित रहे,इस हेतु निम्नानुसार पार्किग एवं मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था रखी गयी है । 
१-    माननीय न्यायाधीषगणों के वाहन कमिष्नर कार्यालय के मुख्य गेट से प्रवेष कर इण्डियन कॉफी हाउस के पास कमिष्नर कार्यालय परिसर में  पार्क किये जावेगें ।
२-    समस्त अधिवक्तागण, के चार पहिया वाहन कमिष्नर कार्यालय गेट से प्रवेष कर बॉयी साईड स्थित पार्किग में पार्क किये जावेगें ।
३-    समस्त अधिवक्तागण ,न्यायालय कर्मचारीगण, तथा प्रेस से संबधित दो पहिया वाहन कमिषनर कार्यालय गेट से प्रवेष कर दाहिने साईड अन्दर पार्किग स्टेण्ड पर पार्क किये जावेगें । समस्त न्यायालयीन कर्मचारी इस दिवस अपना परिचय पत्र अवष्य साथ में रखेगें ।
३-    बृहद लोक अदालत में आने वाले समस्त पक्षकार के वाहन गॉधीहाल गेट व न्यु सियागंज,पत्थर गोदाम गेट से प्रवेष कर पोतद्दार प्लाजा एवं गॉधीहॉल में प्रवेष कर पार्क किये जावेगें ।                   
        उपरोक्त दिवस शहर का यातायात यथावत रहेगा,किन्तु आवष्यक होने पर मृगनयनी से एम.जी.रोड़ आने वाले बड़े एवं चार पहिया वाहनों को शांतिपथ,राजकुमार ब्रिज होकर रीगल तक जाने की व्यवस्था की जा सकती है ।  इसी प्रकार आवष्यक होने पर पत्थर गोदाम वाली सड़क से आने वाले बड़े वाहन,लोड़िग वाहन,तथा चार पहिया वाहनों को श्रमषिविर से दरगाह चौराहा राजकुमार ब्रिज होकर गन्तव्य स्थान तक जाने दिया जावेगा ।

०१ आदतन, ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

७२ गिरफ्तारी व ११३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ नवम्बर २०११ को ७२ गिरफ्तारी व ११३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ नवम्बर २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २०११ को १५.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर अजनोद कछालिया रोड़ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कन्नू, अजय, गोलू तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ नवम्बर २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २०११ को २०.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोकुलगंज महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले हरीष पिता शेरसिंह (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० हजार ५६० रूपये कीमत की ७२ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २०११ को बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते हुये मिले सेजवानी निवासी ओमप्रकाष पिता शंकरलाल, गोपाल पिता मानसिंह, चुन्नीलाल पिता गुलाबसिंह, बहादुर पिता चुन्नीलाल, तुलसीराम पिता अंबाराम, जितेन्द्र पिता दषरथ तथा अषोक पिता भागीरथ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५६०० रूपये कीमत की ३५ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ नवम्बर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १६ नवम्बर २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इलियास कॉलोनी इंदौर निवासी इकबाल पिता अब्दुल (३०), सुपर पैलेस कॉलोनी निवासी सिराज पिता कमरूद्दीन (२५) तथा खजराना इंदौर निवासी इलियास पिता फैज मोहम्मद (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू तथा ०१ छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, November 16, 2011

०२ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व २५६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ नवम्बर २०११ को ०२ स्थाई, ८७ गिरफ्तारी व २५६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ नवम्बर २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १५ नवम्बर २०११ को २१.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर अम्बिकापुरी इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कैलाष, जितेन्द्र, रवि, सतीष, धीरज तथा मनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १७ हजार ९५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक १५ नवम्बर २०११ को १८.२० बजे खातीपुरा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनीराम तथा गंगाराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १५ नवम्बर २०११ को १६.०० बजे बाबूलाल नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले षिवप्रसाद, दीपसिंह, सतनाम तथा सोनू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १५ नवम्बर २०११ को १२.३० बजे कड़ावघाट इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले नंदानगर इंदौर निवासी कैलाष पिता गोकुलदास (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, November 15, 2011

हातोद मे ज्वेलर्स की दुकान से चोरी गया २ लाख ५० हजार रूपये का जेवर कन्दोरा थाना हातोद द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पकडा, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ नवम्बर २०११- पुलिस अध्ीाक्षक (पष्चिम) श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि हातोद कस्बे मे मार्केट मे मोहीत सोनी ज्वेलर्स की दुकान मे आये गा्रहक दिनांक १२/११/११ के ०४.०० बजे नारायण पिता भागीरथ कलोता निवासी बडा बागडदा का सोने का कदोरा वजनीय १०० ग्राम किमती २.५ लाख रूपये का उसके पास मे ही दुकान मे बैठा एक अन्य ग्राहक चोरी कर ले गया था। फरियादी नारायण की रिपोर्ट पर थाना हातोद पर अपराध क्रमाक २७१/११ धारा ३८० भादवि का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री पी.वी षुक्ल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सावेर अनिल भट्ट ने तत्काल थाना हातोद टी.आई एम.ए.सैयद को त्वरित कार्यावाही की पतारसी के निर्देष दिए। जिस पर से टी.आई सैयद ने अपनी टीम के साथ हातोद कस्बे मार्केट मे उक्त समय आये व्यक्तियों की छान बीन षुरू की एवं कई व्यक्तियो से पूछताछ की। मुखबिर से जानकारी मिलने पर कि उस समय बघान का प्रेमसिह आया था उसे खोजना षुरू किया जो की गांव से फरार मिला योजना बनाकर विभिन्न स्थानो पर घेराबंदी की गई एवं सूचना पर हातोद से पालिया रोड पर प्रेमसिंह पिता रघुनाथ (५५) निवासी बघाना को पकडा गया जिसने पूछताछ मे घटना के बारे मे अनभिज्ञ होना बताया परंतु थाना प्रभारी हातोद द्वारा सख्ती से की गई पुछताछ मे वह टुट गया एवं अपराध करना स्वीकार किया । टी.आई हातोद एम.ए. सैयद व सहायक उपनिरक्षक नरेष तिवारी, प्रधान आरक्षक अन्थ्रेस एक्का, आरक्षक श्रीकिषन, रामचरण की टीम ने आरोपी की निषादेही पर बघाना मे प्रेमसिंह के खेत मे गाढ कर छिपाया हुआ सोने का कदोरा वजनी १०० ग्राम बरामद कर लिया। आरोपी को गिरपतार कर अन्य प्रकरण मे पुछताछ की जा रही है इससे अभी और भी वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

०२ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ८५ गिरफ्तारी व २१७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १५ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को ०३ स्थाई, ८५ गिरफ्तारी व २१७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ नवम्बर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को ००.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर तंजीम नगर इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले नौषाद, अनिस, इलियास, नौषाद तथा सफर हुसैन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को १९.३० बजे हेमिल्टन रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले रामबाग इंदौर निवासी राजू पिता नारायण गौड़ (३५) तथा धर्मेन्द्र पिता जगन्नाथ (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को १९.०० बजे गफूर खॉ की बजरिया इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले रिजवान पिता अब्दुल गनी (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ नवम्बर २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्याय नगर पुलिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ०७ नंदानगर इंदौर निवासी गोविंद पिता चंदनसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३८०० रूपये कीमत की ९३ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को १७.०० बजे लालघाटी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता भगतसिंह (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ नवम्बर २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १४ नवम्बर २०११ को ०२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणिकबाग ब्रिज के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमहल कॉलोनी इंदौर निवासी विक्की पिता पंजमल (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 14, 2011

०१ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२८ गिरफ्तारी व ११२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १४ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को २८ गिरफ्तारी व ११२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ नवम्बर २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को १७.३५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर संविद नगर इन्दौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले कुदंन, विजय, दरियाव तथा कमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१४५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को १७.३० बजे ग्राम पातालपानी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले रंजीत, संजय तथा महेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ नवम्बर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को २०.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग रोड़ इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले १६५ हबीब कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी ताहिर पिता आबिर हुसैन (३०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ नवम्बर २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीय नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुरूनगर इंदौर निवासी मनोज पिता संतोष (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १३ नवम्बर २०११ को १५.०० बजे घाटा बिल्लौद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कैलाष पिता भैरूलाल (३२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।