Wednesday, October 19, 2011

कुख्यात बदमाश रासुका के तहत्‌ निरूद्व

इन्दौर -दिनांक १९ अक्टूबर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने बताया कि कल दिनांक १८.१०.११ को पुलिस थाना किषनगंज क्षेत्रांतर्गत पानदा किषनगंज निवासी गब्बू उर्फ मांगीलाल पिता राजाराम ठाकुर (४२) की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिला दंडाधिकारी महोदय इंदौर के आदेशानुसार उपरोक्त कुख्यात बदमाश मांगीलाल ठाकुर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ हिरासत में लिया जाकर सेन्ट्रल जेल रीवा भेजा गया।
        उल्लेखनीय है कि कुख्यात गब्बू उर्फ मांगीलाल पिता राजाराम ठाकुर (४२) निवासी पानदा थाना किषनगंज के विरूद्व थाना किषनगंज तथा शहर के अन्य थानो पर ०२ हत्या के, अपहरण, आर्म्स एक्ट आदि जैसे कुल ११ प्रकरण पंजीबद्व होकर विभिन्न न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीओपी देपालपुर सालीग्राम संखेड़िया के निर्देषन में थाना प्रभारी किषनगंज रघुप्रसाद तथा उनकी टीम द्वारा उपरोक्त बदमाष मांगीलाल ठाकुर को गिरफ्तार कर इसकी बढती हुई अपराधिक गतिविधीयों पर अंकुष लगाने तथा लोक परिषांति बनाये रखने के उद्देष्य से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत्‌ निरूद्व किया गया।

चोरी करने की नियत से घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ के ०४.३० बजे फरियादी रामेष्वर पिता बाबूराव (४८) निवासी ४९ ए राजनगर इंदौर की रिपोर्ट पर विरेन्द्र पिता भैरूसिंह के विरूद्व धारा ४५७ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ के ०३.३० बजे फरियादी के पंचमूर्ति नगर इंदौर स्थित घर में चोरी करने की नियत से आरोपी विरेन्द्र पिता भैरूसिंह ने प्रवेश किया । फरियादी तथा आसपास के लोगो की मदद से उपरोक्त आरोपी को मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस चंदननगर द्वारा आरोपी विरेन्द्र पिता भैरूसिंह निवासी पंचमूर्ति नगर इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १९ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ को ०८ स्थाई, ६५ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ को १६.५० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर जगजीवन रामनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले दिनेष, मुकेष उर्फ संतू तथा राजेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ को १९.०५ बजे शंकरपुरा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले बद्दू, रेवा तथा रामसिंग को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ को १६.०० बजे मोती चौक महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले हरसोला निवासी अनिल पिता पुरूषोत्तम पाटीदार (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८३० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १८ अक्टूबर २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संगम नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १०८ सी संगम नगर इंदौर निवासी प्रवीण पिता नरेन्द्र तिवारी (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 18, 2011

बदमाश अवैध हथियार सहित पकड़ाया

इन्दौर- दिनांक १८ अक्टूबर २०११- श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को सूचना प्राप्त हुई थी कि अंजड़ बड़वानी का रहने वाला मदन नामक व्यक्ति अवैध हथियार बेचने की फिराक में डालर मार्केट के पास खड़ा हैं। सूचना पर उप निरीक्षक महेन्द्र परमार व उनकी टीम के सदस्य आरक्षक जितेन्द्र परमार, सुरेश मिश्रा, योगेश को आरोपी को पकडने हेतु रवाना किया। टीम द्वारा पकड़े जाने पर मदन पिता सोनू चौहान हाल पता नि० अखण्ड नगर इन्दौर के कब्जे से एक ३१५ बोर का कट्टा जप्त किया गया।
        आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एम जी रोड सुपुर्द किया गया।

डकैती की योजना बनाते हुए ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बेटमा क्षैत्रान्तर्गत कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग महूॅ नीमच रोड़ धोली पुलिया के मेथवाड़ा पर, कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बेटमा डी.एस.बघेल द्वारा दो पुलिस पार्टिया बनायी गयी जिसमें सउनि मकवाना, प्रआर. रामचरण, लक्ष्मणसिंह, आरक्षक राजेष पटेल, रामप्रसाद, केषरसिंह, श्रवण, रामविलास तथा जगदीष द्वारा उपरोक्त घटना स्थल महूॅ नीमच रोड़ पहुॅचकर घेराबंदी कर  कार क्रं. एमपी-४१/डी/०१९९ में डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. रफीक पिता अहमद खान (४२) निवासी गांधी नगर उज्जैन २. राजा उर्फ अब्दुल हसन पिता अब्दुल हक (२०) निवासी बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन ३. विनोद पिता हरदेव कुमावत (२५) निवासी टाटपुरा उज्जैन ४. मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद शमीम (१९) निवासी बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन तथा ५. शाहिद पिता सलीम खान (२८) निवासी नलियाबाखल उज्जैन को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान तथा कार की तलाषी लेने पर इनके कब्जे से एक ०१ तलवार, ०१ सरिया, ०१ टॉमी, ०२ चाकू तथा ९० लीटर ओपी कीमती ०२ लाख १५ हजार रूपये की बरामद की गई।
        पुलिस बेटमा द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि, २५ आर्म्स एक्ट तथा ३४(२) १ क, ४९ ए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपी राजा उर्फ अब्दुल हसन का पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इससे अभी और भी वारदातो का पता चलने की संभावना है।

०६ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को ०८ स्थाई, ५५ गिरफ्तारी व १३८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को १५.१५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर षिवाजी नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले प्रवीण पिता बाबूराव जाधव (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११७३ रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को २२.३५ बजे सैफी होटल के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले दौलतगंज निवासी फारूख पिता नवाब (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५२० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को २१.३० बजे रामबाग इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले शाकाल उर्फ ज्वाला पिता जगन्नाथ (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम न्यू गुराड़िया से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले हरभजन पिता नानूराम (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १८ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सब्जी मंडी नंदलालपुरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अजय पिता प्रेमसिंह राजपूत (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १७ अक्टूबर २०११ को १४.४० बजे चंद्रभागा मेनरोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कन्हैया पिता सुरेन्द्र राठौर (३३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 17, 2011

डकैती की योजना बनाते हुए ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रान्तर्गत कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अलवासा रोड़ मार्डन फैक्ट्री के सामने बाणगंगा पहाड़ी के नीचे, कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बाणगंगा राजीव चतुर्वेदी व उनकी टीम द्वारा उपरोक्त घटना स्थल अलवासा रोड़ से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. राजेष पिता भागीरथ, २. अजय पिता राजकुमार, ३. अष्विन पिता रामधन मराठा, ४. संदीप पिता रामचंद्र चौहान तथा ५. प्रमोद पिता रामनरेष को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक ०३ तलवार, ०१ चाकू तथा ०१ देषी कट्टा बरामद किया गया।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि तथा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

३५० ग्राम ब्राउन शुगर कीमती ०५ हजार रूपये की बरामद, ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक १७ अक्टूबर २०११ - पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १८.१५ बजे आकाष धानक, राजकुमार चौहान,  मोहम्मद युसुफ तथा अफजल के विरूद्ध धारा २७ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाटर पंप के पास आजाद नगर इंदौर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर ले जाते हुये १. आकाष पिता अषोक धानक (२६) निवासी नयापुरा इंदौर, २. राजकुमार पिता नरोत्तम चौहान (२६) निवासी सी १०७ दूसरी पल्टन एपीटीसी बिजासन रोड़ इंदौर तथा ३. मोहम्मद युसुफ पिता जब्बार खान (४०) निवासी आजाद नगर इंदौर को पकडा गया तथा इनके कब्जे से ३५० ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।     पुलिस संयोगितागंज द्वारा उपरोक्त आरोपियो के विरूद्ध धारा २७ एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा इनके फरार साथी अफजल निवासी आजाद नगर इंदौर की तलाष की जा रही है।

बस से बैटरी चुराते हुए ०२ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १८.५० बजे समीर पिता मोहम्मद शमषेर (५०) निवासी २८३ आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर की रिपोर्ट पर मोहम्मद रहीम तथा हबीब उर्फ रहमान के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        कल दिनांक १६ अक्टूबर के १८.०० बजे फरियादी मोहम्मद शमषेर की बस पेट्रोल पंप के सामने फूटी कोठी चौराहा इंदौर पर खड़ी थी। उपरोक्त आरोपियान मोहम्मद रहीम तथा हबीब बस की ०२ बैटरी चुराकर ले जाने लगे। फरियादी व आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर पुलिस की मदद से उपरोक्त आरोपियान को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
        पुलिस चंदननगर द्वारा उपरोक्त आरोपियान १. मोहम्मद रहीम पिता अब्दुल सत्तार निवासी हरीहर नगर इंदौर तथा २. हबीब उर्फ रहमान पिता फईम निवासी राजस्थान  को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से बस की ०२ बैटरी कीमती १० हजार रूपये की बरामद कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१६ स्थाई, १०७ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १६ स्थाई, १०७ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १८.०५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लोहामंडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले इबादत, अजीज, षिवा, सुनिल, धर्मेन्द्र तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंडा बस्ती से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले मुबारिक पिता अब्दुल रषीद (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १९.४५ बजे श्री जी वाटिका गार्डन के पास रिंगरोड़ से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले संजू पिता दिलीप (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १६.५५ बजे पिल्लेपार चोरल से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले गंगारा उर्फ सेठू पिता ब्रजलाल (३८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।