Monday, October 17, 2011

डकैती की योजना बनाते हुए ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रान्तर्गत कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अलवासा रोड़ मार्डन फैक्ट्री के सामने बाणगंगा पहाड़ी के नीचे, कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी बाणगंगा राजीव चतुर्वेदी व उनकी टीम द्वारा उपरोक्त घटना स्थल अलवासा रोड़ से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. राजेष पिता भागीरथ, २. अजय पिता राजकुमार, ३. अष्विन पिता रामधन मराठा, ४. संदीप पिता रामचंद्र चौहान तथा ५. प्रमोद पिता रामनरेष को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक ०३ तलवार, ०१ चाकू तथा ०१ देषी कट्टा बरामद किया गया।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि तथा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

३५० ग्राम ब्राउन शुगर कीमती ०५ हजार रूपये की बरामद, ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक १७ अक्टूबर २०११ - पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १८.१५ बजे आकाष धानक, राजकुमार चौहान,  मोहम्मद युसुफ तथा अफजल के विरूद्ध धारा २७ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
    पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाटर पंप के पास आजाद नगर इंदौर से अवैध रूप से ब्राउन शुगर ले जाते हुये १. आकाष पिता अषोक धानक (२६) निवासी नयापुरा इंदौर, २. राजकुमार पिता नरोत्तम चौहान (२६) निवासी सी १०७ दूसरी पल्टन एपीटीसी बिजासन रोड़ इंदौर तथा ३. मोहम्मद युसुफ पिता जब्बार खान (४०) निवासी आजाद नगर इंदौर को पकडा गया तथा इनके कब्जे से ३५० ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।     पुलिस संयोगितागंज द्वारा उपरोक्त आरोपियो के विरूद्ध धारा २७ एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है तथा इनके फरार साथी अफजल निवासी आजाद नगर इंदौर की तलाष की जा रही है।

बस से बैटरी चुराते हुए ०२ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १८.५० बजे समीर पिता मोहम्मद शमषेर (५०) निवासी २८३ आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर की रिपोर्ट पर मोहम्मद रहीम तथा हबीब उर्फ रहमान के विरूद्ध धारा ३७९ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        कल दिनांक १६ अक्टूबर के १८.०० बजे फरियादी मोहम्मद शमषेर की बस पेट्रोल पंप के सामने फूटी कोठी चौराहा इंदौर पर खड़ी थी। उपरोक्त आरोपियान मोहम्मद रहीम तथा हबीब बस की ०२ बैटरी चुराकर ले जाने लगे। फरियादी व आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर पुलिस की मदद से उपरोक्त आरोपियान को मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
        पुलिस चंदननगर द्वारा उपरोक्त आरोपियान १. मोहम्मद रहीम पिता अब्दुल सत्तार निवासी हरीहर नगर इंदौर तथा २. हबीब उर्फ रहमान पिता फईम निवासी राजस्थान  को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से बस की ०२ बैटरी कीमती १० हजार रूपये की बरामद कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०७ आदतन, ११ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१६ स्थाई, १०७ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १६ स्थाई, १०७ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १८.०५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर लोहामंडी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले इबादत, अजीज, षिवा, सुनिल, धर्मेन्द्र तथा संजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६८०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १९.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंडा बस्ती से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले मुबारिक पिता अब्दुल रषीद (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १९.४५ बजे श्री जी वाटिका गार्डन के पास रिंगरोड़ से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले संजू पिता दिलीप (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को १६.५५ बजे पिल्लेपार चोरल से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले गंगारा उर्फ सेठू पिता ब्रजलाल (३८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १६ अक्टूबर २०११ को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिंगरोड़ चौराहा खजराना से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले शांतीनगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी अषोक पिता दल्लाजी (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर द्वारा हाईकोर्ट त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण





इन्दौर -दिनांक १७ अक्टूबर २०११- आज दिनांक १७.१०.११ को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई मनोहर द्वारा त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था हाईकोर्ट में चैकिंग के साथ सभी कर्मचारी/अधिकारीयों को ब्रिफ किया गया। इस मौके पर फोर्स के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेषचंद जैन, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह रघुवंषी, ट्राफिक निरीक्षक अरविंद तिवारी, ट्राफिक निरीक्षक एच.एस. रघुवंषी, सेनानी होमगार्ड, सुबेदार ईनोद रन्धावा मौजूद थे। पूरे बल ने अपने-अपने कार्य ड्यूटी पर तत्परता से उपस्थिति दर्ज की। जिसमें बम डिस्पोजल स्कवॉड, स्नाईफर डॉग स्कवॉड तथा विडियोग्राफर की मौजूदगी उल्लेखनिय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस फोर्स को हर समय अलर्ट रहने का निर्देष दिया गया तथा बताया गया कि तत्परता से कार्य करने पर हर समस्या का समाधान तत्काल सुगमता से संभव हो सकता है।

Sunday, October 16, 2011

चैन स्नैचर गिरफ्तार, ०४ सोने की चैन बरामद

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इंदौर श्री ए.साई मनोहर ने शहर में बढ़ती हुई चैन स्नैचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु अति० पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री मनोज कुमार राय को निर्देशित किया था। इस दौरान श्री मनोज कुमार राय को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खजराना क्षेत्र का बदमाश अंजुम उर्फ साजिद व उसका एक साथी बबलू उर्फ शाकिर हीरो होण्डा पेशन मो०सा० से चैन स्नैचिंग की बारदात कर रहे है, जो कि पूर्व में थाना जूनी इन्दौर तथा पलासिया में चैन स्नैचिंग बंद हो चुके हैं।
    आरोपियों को पकड़ने के लिये अति० पुलिस अधीक्षक क्राईम ने निरीक्षक जयंत राठौर की टीम के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, प्र०आर० दीपक पंवार, रजाक खान, आरक्षक भगवानसिंह, मनीष तिवारी व सैनिक रवि को लगाया तो पेशन मो०सा० से एक संदिग्ध बदमाश अंजुम उर्फ साजिद खान पिता गनी (२२) नि० हिना कालोनी खजराना इन्दौर को टीम ने पकड़कर क्राईम ब्रांच में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने साथी बबलू उर्फ शाकिर नि० देवास के साथ ०४ चैने लूटना कबूल किया। उपरोक्त बदमाष अंजुम उर्फ साजिद की निषादेही पर ०४ सोने की चैन बरामद कर ली गयी हैं। शाकिर की तलाश में कई जगह की गई, किन्तु वह नहीं मिला, उसके मिलने पर और भी चैने मिलने की संभावना हैं। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पलासिया सुपुर्द किया गया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर श्री ए.साई. मनोहर द्वारा उक्त पुलिस टीम को १० हजार रूपये ईनाम देने की घोषणा की गई है।

०७ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२३ स्थाई, १४९ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को २३ स्थाई, १४९ गिरफ्तारी व १४८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को १५.१५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर पाटनीपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले कन्नू पटेल की चाल इंदौर निवासी कमल पिता बाबूलाल श्रीवास (६८) तथा उमेष पिता गजराज सिंह (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११६० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को १७.५५ बजे भमोरी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पप्पू, दिगम्बर, प्रदीप, रवि, अभय तथा चिन्टू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को १५.०० बजे ग्राम अजनोद से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सुनिल, संजय, रमेष, चंदू, कमल तथा पवन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७९० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को ११.५० बजे सुतारखेड़ी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले गजेन्द्र तथा भोला को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुतारखेड़ी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले लक्खू उर्फ लखन पिता पूनमचंद्र (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १५ अक्टूबर २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरलाई चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नई आबादी डकाच्या निवासी राकेष पिता रमेष (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 15, 2011

८४ आटोरिक्षा वाहनों पर तथा १३ टाटा मैजिक वाहनों पर कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक १५ अक्टूबर २०११- डी.एस.पी.यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने  बताया कि यातायात विभाग व्दारा नगर के आन्तरिक मार्गो पर संचालित आटोरिक्षा वाहनों के विरूध्द चलाये गये अभियान के अन्तर्गत आज कार्यवाही करते हुए ८४ आटोरिक्षा वाहनों पर कार्यवाही की गयी ।  इस कार्यवाही में आज ४४ आटोरिक्षा चालकों को बिना मीटर डाउन किये किराया ठहराकर ले जाते पकड़ा गया ,२६ आटोरिक्षा चालकों व्दारा वाहन चलाते समय वर्दी/नेमप्लेट का धारण न करने पर तथा १४ आटोरिक्षा वाहनों की चेकिंग के समय आटोरिक्षा वाहन के दस्तावेज नहीं होने की स्थिती में एैसे आटोरिक्षा वाहन को यातायात अभिरक्षा में जप्त कर उनके विरूध्द चालानी कार्यवाही की गयी ।
            इस कार्यवाही के साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा आज यात्री वाहनो की कार्यवाही के अन्तर्गत १३ टाटा मैजिक वाहनों को रॉग पार्क खड़ी कर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने ,दस्तावेज के अभाव,तथा ओव्हर लोड़  में पकड़ा जाकर थाने में अभिरक्षा में जप्त किया गया । कार्यवाही लगातार जारी रखी जावेगी ।

०२ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२० स्थाई, ०२ फरारी, १३६ गिरफ्तारी व २२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १५ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ अक्टूबर २०११ को २० स्थाई, ०२ फरारी, १३६ गिरफ्तारी व २२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १४ अक्टूबर २०११ को १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विदूर नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सोनू तथा धर्मेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १४ अक्टूबर २०११ को १६.०० बजे रामबाग पेट्रोल पंप के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १२४ कंडीलपुरा इंदौर निवासी रवि पिता मनोहर वर्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१० रूपये नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १४ अक्टूबर २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमली चौराहा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले रामप्रसाद पिता मुकुन्द (३४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।