Tuesday, October 11, 2011

ऑटो रिक्षा वाहनो के विरूद्व सघन चेकिंग अभियान

इन्दौर -दिनांक ११ अक्टूबर २०११- डी.एस.पी.यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द सघन चेकिंग अभियान चलाकर १०३ आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द कार्यवाही की गयी । इस कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा छोटी एवं बड़ी लाईन रेल्वे स्टेशन, सरवटे बस स्टैण्ड,आर.एन.टी.मार्ग,एम.जी.रोड़,तथा जवाहर मार्ग पर आकस्मिक चेकिंग कार्यवाही करते हुए बिना मीटर से सवारी ले जाते हुए ५३ आटोरिक्शा वाहन चालकों के विरूध्द,बिना वर्दी धारण किये ३८ आटोरिक्शा चालकों के विरूध्द तथा १२ आटोरिक्शा वाहन के चालान दस्तावेज के अभाव में करते हुए कुल १०३ आटोरिक्शा के विरूध्द कार्यवाही की गयी है । 
        यातायात विभाग व्दारा दिनांक ७-१०-२०११ को आटोरिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों एवं आटोरिक्शा चालकों  की मीटिंग में स्पष्ट निर्देशे दिये गये थे,कि नगर के आन्तरिक मार्गो पर संचालित आटोरिक्शा वाहन, तथा विशेष रूप  से रेल्वे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड से संचालित आटोरिक्शा वाहन के चालक नियमानुसार वर्दी,नेमप्लेट धारण करें । बिना मीटर डाउन किये यात्रियों को लाने ले जाने की कार्यवाही न करें, यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें तथा यात्रियों से नियमानुसार किराया वसूल करें । आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द संचालित चेकिंग अभियान जारी रखा जावेगा ।

१ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १७० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को ०३ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १७० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुये ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंडा बस्ती से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले मोहम्मद इदरीष पिता मोहम्मद इस्माईल (४६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर जहरीली शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को २१.४५ बजे जीतनगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली रेषमा पति गजानंद (२४) तथा बबीता पति जगमोहन (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को २१.३० बजे एबीरोड़ आषापुरा ढाबा से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता आषाराम (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७९० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब, ०७ बियर बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को २०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन पुलिया नंदानगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम टिमरी जिला हरदा निवासी दौलत पिता मोहनलाल (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १० अक्टूबर २०११ को १४.०० बजे फोरलेन रोड़ ब्रिज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नालछा धार निवासी अंतरसिंह पिता जब्बा भील (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरी बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, October 10, 2011

चिन्टू उर्फ उमेष के अंधे कत्ल का पर्दाफाष



इन्दौर -दिनांक १० अक्टूबर २०११- दिनांक २०.०९.११ को थाना पलासिया क्षैत्रांतर्गत स्कीम नं. १४० में एक अज्ञात व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को प्रातः ०६.०० बजे प्राप्त हुयी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-१ श्री महेषचंद जैन, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं थाना प्रभारी पलासिया पंकज दिक्षीत मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुॅचे मृतक के शरीर गले, पीठ, पेट पर चाकू के कई घाव पाये गये। मौके पर शव देखकर ऐसा प्रतित हो रहा था कि अज्ञात हत्यारो ने चाकू से बेरहमी से वार कर हत्या की है। अज्ञात मृतक की पहचान मृतक के पास पाये गये मोबाईल फोन के माध्यम से करते मृतक का नाम चिन्टू उर्फ उमेष पिता रामचंद्र गेले (२५) निवासी ३६ बंषी प्रेस की चाल परदेषीपुरा का पता चला।
        मृतक के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते पता चला कि मृतक ब्याज पर लोगो का रूपये देने का तथा गाय भैसो का दूध निकालने का काम करता था, इस संबंध में मृतक द्वारा जिन लोगो को ब्याज पर पैसा दिया गया था उनसे पूछताछ की गयी। मृतक को आखिरी बार घटना दिनांक १९.०९.११ की रात ०८.३० बजे सुभाषनगर चौराहे पर चाय की दुकान पर उसकी मोटर सायकल नं. एमपी-०९/एमएन/७५३५ पर देखा गया था, घटना स्थल पर उक्त मोटरसायकल भी नही मिली थी। मृतक के मोबाईल में पायी गयी ०४ सीम के कॉल विवरण प्राप्त किये गये जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की रात्री ०९.२७ बजे अंतिम बार बात हुयी थी तथा मृतक के मोबाईल का टॉवर लोकेषन रेडियो कॉलोनी से प्रकाष नगर तक का ज्ञात हुआ था। हत्या का घटना स्थल स्कीम नं. १४० पिपल्याहाना होना पाया जाने से घटना स्थल के आसपास के लोगो से भी पूछताछ की गयी, मृतक के साथीदारान दोस्त उधार लेने वाले एवं जिन लोगो से मृतक की एक माह के दौरान बातचीत हुयी उन पर निगाह रखी जाकर मोबाईल सर्चिंग की गयी जिसमें संदिग्ध की सुराग लगने पर संदिग्धो से पूछताछ की गयी।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ए.साई मनोहर, पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास वर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेषचंद जैन के निर्देषन में थाना प्रभारी पंकज दिक्षित के नेतृत्व मे मोबाईल नंबरो के विष्लेष्ण पर संदिग्ध रामू उर्फ रामेष्वर की बात मोबाईल नं. ९९८१४-१४८५८ पर घटना दिनांक १९.०९.११ की रात २१.४०.०५ बजे मोबाईल नं. ८८७८२-८६३०२ से हुयी थी। इस आधार पर संदिग्ध रामू को पकड़ा जाकर उक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ करते उसने अपने दोस्त सोनू का नंबर होना बताया। सोनू को पकड़ा जाकर पृथक-पृथक पूछताछ करते उसने बताया कि रामू व आषीष की मदद से ब्याज के पैसे के लेनदेन को लेकर मृतक चिन्टू को पैसा देने का बोलकर साथ ले गये।
        मृतक मोटर सायकल नं. एमपी-०९/एमएन/७५३५ से व सोनू, रामू व अषीष दोस्त आषीष की मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एन/७९४४ से आजादनगर मूसाखेड़ी होते घटना स्थल पहुॅचे व सुनसान जगह पर सोनू ने अपने दोस्त को फोन लगाने का बहाना कर गाड़ी रोककर, चिन्टू के गले पर चाकू से वार किया, चिन्टू भागने लगा तो आषीष ने उसे पकड़ लिया व रामू तथा सोनू ने चाकूओ से वार कर चिन्टू की बेरहमी से हत्या कर लाष छोड़कर भाग गये। आरोपियों ने मृतक चिन्टू की मोटरसायकल बाम्बे अस्पताल के पीछे झाड़ियो में खड़ी करना बताया है व जिस चाकू से हत्या करना बताया है उसे बरामद करा देना स्वीकार किया है।
        आरोपी १. रामू उर्फ रामेष्वर पिता आत्माराम गावडे निवासी फिरोज गांधी नगर, २. सोनू उर्फ विनायक पिता प्रभाकर षिन्दे निवासी बंषीप्रेस की चाल व ३. आषीष पिता नारायण वर्मा निवासी फिरोज गांधी नगर को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक की मोटरसायकल, आरोपियो की मोटरसायकल व आरोपियो के रक्त रंजित कपड़ो की बरामदगी हेतु पुलिस टीम रवाना की गयी है। उक्त हत्या ब्याज के रूपयो के लेनदेन को लेकर की गयी है, उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाष करने में प्रआर. ४५५ संतोष मेहरा का कार्य सराहनीय रहा।

०३ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, १६ गिरफ्तारी व ७१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को ०१ स्थाई, १६ गिरफ्तारी व ७१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले १२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अक्टूबर २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को १५.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भूसामंडी मंदिर के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राज बहादुर, मुकेष, नीरज, ब्रजलाल तथा लक्ष्मण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को १६.३० बजे रेल्वे कॉलोनी महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मुन्ना, गब्बर तथा राजेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९५० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को १५.३० बजे पांडे का बगीचा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले सन्नी, अजीत, धीरेन्द्र तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५१० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अक्टूबर २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को १८.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेंषनपुरा महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये हुये मिले धार नाका महूॅ निवासी शम्भू पिता बाबूलाल (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० अक्टूबर २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपड़िया गंधवानी निवासी मुकेष पिता नानसिंह (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को ११.४५ बजे इन्द्रपुरी कॉलोनी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मयंक पिता कैलाषचंद्र (२६) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ अक्टूबर २०११ को ००.२० बजे हाट मैदान महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले भीमा पिता महेष (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, October 9, 2011

पटाखा दुकानो तथा फैक्ट्रीयों पर कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक ०९ अक्टूबर २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर ने बताया कि इंदौर शहर में पटाखा दुकानो तथा फैक्ट्रीयों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है व पटाखा विक्रेता/फैक्ट्री के लायसेंसियों की जानकारी ली जा रही है। इस संबंध में कार्यवाही करते हुये प्रषासन की मदद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-१ राकेष सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर दिलीपसिंह चौधरी व उनकी टीम द्वारा पटाखा व्यवसायियों की फैक्ट्री/दुकानो व घर की तलाषी लेते हुये आज दिनांक ०९.१०.११ को निम्न माल जप्त कर सिमरोल के मैग्जीन में रखवाया गया है -
१.    हारून पिता गम्मू खॉ के यहॉ से ५५ बोरियों व १२ कार्टूनों में पटाखा ।
२.    इस्माईल पिता इब्राहिम के यहॉ से १२ बोरी सुतली बम।
३.    अकरम मंसूरी के यहॉ तलाषी लेते माल नही मिला गोडाउन सील किया गया।
        उक्त पटाखे जप्त कर विस्तृत जांच की जा रही है, जांच पश्चात्‌ अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भागते दो महिलाये पकड़ी गयी

इन्दौर -दिनांक ०९ अक्टूबर २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूॅ श्री पी.वी. शुक्ल ने बताया कि कल दिनांक ०८ अक्टूबर २०११ को महू थाना क्षैत्रांतर्गत शांती नगर महूॅ गॉव निवासी धनखेड़ी पति सोमदत्त (२८) हाट मैदान महूॅ से १७.०० बजे जा रही थी तभी भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले से दो महिलाओ ने एक सोने की चैन छीनकर भागने लगी। फरियादीया के देख लेने तथा शोर मचाने पर आसपास के लोगो की मदद से चैन छिनने वाली दोनो महिलाओ को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
        पुलिस द्वारा उक्त दोनो पकड़ी गयी महिलाओ के नाम पता पूछते उन्होने अपना नाम १. अनिता पति राजू उम्र (३५) निवासी रेल्वे स्टेषन के पास झोपड़पट्टी देवास तथा २. भावना पति राजू जाति बलाई निवासी सदर बताया। फरियादीया धनखेड़ी की रिपोर्ट पर थाना महूॅ पर अपराध धारा ३९२,३४ भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व कर उक्त दोनो महिलाओ को सदर अपराध में गिरफ्तार कर इनके कब्जे से फरियादीया के गले से छिनी गयी सोने की चैन कीमती २५ हजार की बरामद की गई। पुलिस द्वारा उक्त दोनो महिलाओ से पूछताछ की जा रही है, अभी इनसे और भी अन्य वारदातो के संबंध में पता चलने की संभावना है।

०४ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०९ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ अक्टूबर २०११ को १६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुये ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०९ अक्टूबर २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०८ अक्टूबर २०११ को १९.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पीठ रोड़ महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये हुये मिले यही के रहने वाले सुरजीत पिता ललीत (२८) तथा कालाकुण्ड सिमरोल निवासी लक्ष्मण पिता चुन्नीलाल (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर तथा ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, October 8, 2011

पटाखा दुकानो तथा फैक्ट्रीयों पर कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक ०८ अक्टूबर २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर ने बताया कि दिनांक ०६ अक्टूबर २०११ को राजेन्द्र नगर क्षैत्रांतर्गत कमलानगर राऊ क्षैत्र में संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लगने से रखी बारूद में विस्फोट होने से कार्यरत लोग चपेट में आ गए थे जिनमें ०६ व्यक्तियों की मौत हो गई तथा ०७ अन्य घायल हो गये थे। उक्त आगजनी की घटना के पश्चात्‌ इंदौर शहर में पटाखा दुकानो तथा फैक्ट्रीयों पर कार्यवाही की जा रही है व पटाखा विक्रेता/फैक्ट्री के लायसेंसियों की जानकारी ली जा रही है। इस संबंध में कार्यवाही करते हुये प्रषासन की मदद से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-१ राकेष सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी राजेन्द्र नगर दिलीपसिंह चौधरी व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक अंसारी, सउनि आर्य, प्रआर. बाबूसिंह, सुरेन्द्र बहादुर, आरक्षक प्रवीण, रितेष तथा महेन्द्र द्वारा पटाखा व्यवसायियों की फैक्ट्री/दुकानो व घर की तलाषी लेते हुये निम्न माल जप्त कर सिमरोल के मैग्जीन में रखवाया गया है -
१.    इरफान पिता इस्माईल के मकान से १५४ बोरियों व ४३ कार्टूनों में पटाखा तथा पटाखा बनाने की सामग्री।
२.    इरफान के गोडाउन से ०९ कार्टून पटाखा।
३.    आत्माराम के मकान से (सुल्तान का माल) कुल २५ नग कार्टून में तैयार पटाखा।
४.    कलाम पिता जाहिद (उक्त घटना में मृत) के यहॉ से ५२ बोरी रस्सी बम।
५.    मनीष पिता सीताराम के यहॉ से १०९ कार्टून तैयार पटाखा।
६.    रसीक पिता न्याज मोहम्मद निवासी न्यू कमला नगर से ५२ बोरी सूतली बम तथा १०९ कार्टून में षिवाकाषी के पटाखे।
        उक्त पटाखे जप्त कर विस्तृत जांच की जा रही है, जांच पश्चात्‌ अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

जिला पुलिस लाईन में नगर सैनिको का हेल्थ चैकअप


इन्दौर -दिनांक ०८ अक्टूबर २०११- आज दिनांक ०८.१०.११ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए.साई मनोहर के निर्देषन में होमगार्ड कमांडेंट श्री जावेद अख्तर, रक्षित निरीक्षक विक्रमसिंह रघुवंषी के मार्गदर्षन में जिला इंदौर में जिला पुलिस बल की यातायात शाखा, कंट्रोल रूम तथा थानों में कार्यरत नगर सैनिको का जिला पुलिस लाईन अस्पताल में डॉ. आचार्य व मेडीकल ऑफीसरो की टीम द्वारा हेल्थ चैकअप किया गया जिसमें करीबन २०५ नगर सैनिक उपस्थित हुये।

०४ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०८ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ अक्टूबर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ०२ फरारी, ०७ गिरफ्तारी व ५८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ०८ अक्टूबर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०७ अक्टूबर २०११ को ०१ स्थाई, ०२ फरारी, ०७ गिरफ्तारी व ५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।