इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Monday, August 8, 2011
०२ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व १०४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को ०२ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व १०४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए मिले १३ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०११- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को १७.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुकान नं. २ जी बियाबानी इंदौर पर हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विकास पिता हस्तीमल तथा गौरव पिता मनोज सूर्यवंषी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८६२० रूपये नगदी तथा कम्प्यूटर बरामद किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को १४.३० बजे अषरफी नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सलीम, गफूर, नजीर, फिरोज, अकरम, रहीम तथा सादिक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को १६.०० बजे बर्फानीधाम इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राहुल, सोनू उर्फ अविनाष, अप्पू उर्फ सचिन तथा अजय को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४८० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०११- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूनाका मेनरोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले २०३ ऋषि पैलेस इंदौर निवासी रितेष पिता दीपसिंह चौहान (३१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Sunday, August 7, 2011
नेतृत्व कुषलता पर व्याख्यान आयोजित
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक ०७ अगस्त २०११ को एस.जी.एस.टी.आय.एस. के सभागृह में एकेडमी फॉर चीफ एक्जीक्युटिव, इण्डिया चेप्टर के तत्वाधान में इंदौर पुलिस के व्दारा विख्यात लेखक,वक्ता,सलाहकार एवं प्रषिक्षक श्री मार्क फ्रिट्ज ,लन्दन, का व्याख्यान आयोजित किया गया । व्याख्यान में श्री मार्क फ्रिट्ज व्दारा नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उपाय तथा कुषल नेतृत्व प्रदान करने के विभिन्न गुणों व पहलुओं के बारे में लगभग ०१ घण्टे का सारगर्भित एवं रूचिपूर्ण व्याख्यान दिया गया। उन्होने अपने व्याख्यान में कुषल नेतृत्व के गुणों, उनके फायदे/नुकसान को भी मनोरंजक एवं वास्तविक उदाहरणों से समझाया । श्री मार्क फ्रिट्ज इंग्लैण्ड और यूरोप के प्रसिध्द लेखक एवं वक्ता है । उनके व्दारा इस विषय पर कई किताबें लिखी गयी है, तथा लगातार विष्व के विभिन्न देषों के व्यवसायिक संगठनों में व्याखान दिये जाते है। श्री मार्क फ्रिट्ज इंदौर में एकेडमी फॉर चीफ एक्जीक्युटिव इण्डिया चेप्टर के आमंत्रण पर आये हुए है । श्री मार्क फ्रिट्ज के साथ इंदौर के श्री राकेष भार्गव, प्रेसीडेन्ट आर.के.वी. कन्सलटिंग ग्रुप, न्युयार्क (अमेरिका) भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे एवं उन्होनें भी उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित किया। श्री राकेष भार्गव का जन्म तथा षिक्षा इंदौर में ही हुई है। विगत् तीस वर्षो से वे अमेरिका में रहकर कुषल व्यवसाय कर रहे है और एक प्रमुख वित्त विषेषज्ञ के रूप में विख्यात है। श्री भार्गव सी.एच.अपोलो इंदौर के डायरेक्टर एवं सलाहकार के रूप में भी जुड़े है ।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही साथ नगर के गणमान्य नागरिकों,केन्दीय षासन के महत्वपूर्ण पदाधिकारीगण,षिक्षा जगत के विभिन्न बुध्दजीवी, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री मार्क फ्रिट्ज का स्वागत भारतीय परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर किया गया । पुलिस प्रषासन की ओर से श्री संजय राणा पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज्रोन,इंदौर व्दारा उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम के अन्त में प्रष्न-उत्तर शेसन के पश्चात पुलिस प्रषासन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया गया ।
पुलिस विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापन पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव की ओर से दिया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात व्दारा किया गया।
Labels:
समाचार
०१ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
१० स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व ११२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को १० स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व ११२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १३ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०११- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कमदपुरा हुकुमचंद्र खाती के मकान पर ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अषोक, सुरेष, मनोज, सुनिल, किस्मत, गज्जू, दिनेष, सोहन, अषोक तथा हुकुम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४ हजार रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ९ वी गली चंदननगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले चदंननगर इंदौर निवासी नौषाद, सलीम, आरीफ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर झलारिया बायपास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले हीना कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी इमरान पिता मोहम्मद शरीफ (२६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२ हजार ५०० रूपये कीमत की ३५६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को ०१.३० बजे एनटीसी ग्राउन्ड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी गोलू पिता चुन्नीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६४० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सोसायटी के पास बेटमा निवासी जावेद पिता बाबू खॉ (१९), जूना रिसाला इंदौर निवासी निजामुद्दीन पिता कमालुद्दीन (२५), मोहम्मद सिद्वीकी पिता मोहम्मद इस्माईल (२३), इरफान पिता कमालुद्दीन (२०) तथा हमीद पिता अमीन (३५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०५ छुरे बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Saturday, August 6, 2011
स्पीच ऑन लीडरषीप पर व्याखान
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि कल दिनांक ०७ अगस्त २०११ को ११.०० बजे से ०१.०० बजे के मध्य स्थानीय जीएसटीआर्ईएस के सभागार में इंदौर पुलिस एवं एकेडमी फॉर चीफ एक्सीक्यूटीव इंडिया चैप्टर के तत्वाधान में प्रसिद्व लेखक, वक्ता, सलाहकार एवं प्रषिक्षक श्री मार्क फ्रिट्ज (लंदन) का व्याखान आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में इंदौर शहर के वरिष्ठ, बुद्विजीवी, गणमान्य नागरिको के साथ ही साथ शासन के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागो के वरिष्ठ अधिकारीगण भी भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम संस्थान के गोल्डन जुबली हॉल में रखा गया है।
Labels:
समाचार
अनुविभागों के कार्यो के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको का कार्य विभाजन
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि निम्न अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को अनुविभागो के कार्यो के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिये जिला इन्दौर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको को उनके नाम के सम्मुख दर्षाये अनुसार अनुविभागो/शाखाओं का कार्य सौपते हुए निम्नानुसार कार्य विभाजन किया गया है-
क्रमांक नाम अधिकारी कार्य१ श्रीमति कृष्णावेनी देसावतु, भा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूर्व झोन-१
२ श्री पद्म विलोचन शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, इंदौर को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का कार्य
३ श्री राजेष कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पष्चिम) झोन-१ के वर्तमान प्रभार के साथ रक्षित केन्द्र का अतिरिक्त प्रभार
४ श्री राकेष कुमार सिंह, रा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पष्चिम) झोन-२ के वर्तमान प्रभार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओ का अतिरिक्त प्रभार।
२ श्री पद्म विलोचन शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, इंदौर को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का कार्य
३ श्री राजेष कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पष्चिम) झोन-१ के वर्तमान प्रभार के साथ रक्षित केन्द्र का अतिरिक्त प्रभार
४ श्री राकेष कुमार सिंह, रा.पु.से. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पष्चिम) झोन-२ के वर्तमान प्रभार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओ का अतिरिक्त प्रभार।
Labels:
समाचार
०३ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०५ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०५ अगस्त २०११ को ०५ स्थाई, ५४ गिरफ्तारी व १४४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुए मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०११- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०११ को १६.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम लिम्बोदी गारी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जानकीलाल, धूलसिंह, दुग्गल तथा बाबूलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५२५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आम रोड़ चिकली से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम चिकली निवासी मुकेष पिता भागीरथ पंवार (३०) तथा संतोष पिता बाबू (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०११ को १२.४० बजे आस्था पैलेस इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शेलेन्द्र पिता मगनलाल (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०११ को १२.४० बजे आस्था पैलेस इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शेलेन्द्र पिता मगनलाल (१९) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९२० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
Friday, August 5, 2011
थाना एरोड्रम क्षेत्र के शातिर नकबजन क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में नकबजनी की ५ वारदातों का खुलासा, ३ लाख का माल बरामद
इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि शहर में बढती नकबजनी व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व नकबजनों की पतारसी व गिरफतारी हेतु क्राईम ब्रांच में पदस्थ अधीनस्थ कर्मचारी/अधिकारियों को आदेशित किए जाने पर उप पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा जितेन्द्रसिंह के निर्देशन में उनि किशन पंवार की टीम के प्रआर. गणेशराम सोलंकी, ओमप्रकाश तिवारी, आर महेन्द्रसिंह, विजयसिंह, जितेन्द्रसिंह, रामपाल, सुभाष सुर्यवंशी, रविंदसिंह एवं प्रेमचंद्र प्रजापति ने एरोड्रम क्षेत्र के नकबजन गणेश पिता सरदारसिंह भिलाला नि-ग्राम कटोरा थाना कसरावद, खरगौन हॉल बिचौली व उसके साथी पप्पु उर्फ प्रवीन पिता कैलाश शर्मा, नि-अंजनी नगर, मालवा हॉस्पिटल के सामने एरोड्रम रोड, इंदौर को पकडकर सख्ती से पूछताछ की तो उक्त दोनो आरोपी द्वारा थाना एरोड्रम क्षेत्र में अंबिकापुरी, कालानी नगर, सोमानी नगर, गुरूकृपा कॉलोनी, व्यंकटेश विहार, अशोक नगर व सुखदेव नगर इलाके में पिछले ७-८ महीने से रात्रि में एक से चार बजे के बीच खिडकी से हाथ डालकर दरवाजे की चिटकनी खोलकर दरवाजे में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन, नगदी तथा हाथघडी आदि चुराना कबुल किया।
आरोपी गणेश व उसका साथी बडा गणपति से गांधीनगर तक दिन में टाटा मैजिक सवारी गाडी चलाते है। रात में एरोड्रम क्षेत्र में गाडी खडी कर मकान में घुसकर चोरी करते थे। उक्त दोनों आरोपी शराब पीने एवं लजीज खाने के शौकीन है। चोरी के सामान व नगदी मिले पैसो से दोनो आरोपी अय्याशी करते थे।
पकडे गए आरोपीयों से एरोड्रम थाना क्षेत्र की पांच नकबजनी की वारदातों का खुलासा हुआ, इनसे तीन लाख रू के सोने-चांदी के जेवरात व मोबाईल फोन बरामद किए गए है। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है इनसे अन्य नकबजनी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना हैं।
आरोपी द्वारा एरोड्रम क्षेत्र में की गई वारदातों का विवरण :-क्रं. थाना अपराध क्रं. दिनांक धारा फरियादी का नाम/पता
१ एरोड्रम ४२९/११ ०९.०७.११ ३८० भादवि दिनेश पिता गिरधारी लाल वर्मा नि-२५७ ए बी अंबिकापुरी, कालोनी, इंदौर
२ एरोड्रम २४६/११ २२.०४.११ ४५७.३८० भादवि राजेश पिता प्रहलाद शर्मा नि-१७३, पलहर नगर, इंदौर
३ एरोड्रम २५७/११ २५.०४.११ ४५७.३८० भादवि चेतन पिता प्यारेलाल सिसौदिया, नि-२८ मनपसंद कालोनी, एरोड्रम रोड, इंदौर
४ एरोड्रम ४४८/११ १८.०७.११ ४५७,३८० भादवि अमरीश पिता अशोक कुमार चौरसिया, नि-१०२ व्यंकटेश विहार इंदौर
५ एरोड्रम ३५०/११ २८.०५.११ ४५७, ३८० भादवि मनोज पिता कालिका प्रसाद मिश्रा नि-१४३ कालानी नगर, इंदौर
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
०५ आदतन, १६ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०४ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को ०४ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १४० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १२ आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १६.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २५ भिस्ती मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अहमद, अब्दुल माजिद, हुसैन, सराफत खान, बाबूलाल, साकेत तथा कमल जैन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८ हजार रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०४ अगस्त २०११ को १५.०० बजे अलकापुरी मूसाखेड़ी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मेहराज, राहुल, आषीष, राजू तथा सुनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Subscribe to:
Posts (Atom)