Friday, July 22, 2011

मंदिरो से चोरियॉ करने वाले ०४ आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी सहित चिल्लर व कपड़े बरामद

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेषचंद जैन के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली राजेष रघुवंषी के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी तुकोगंज अषोक तिवारी व उनकी टीम के उपनिरीक्षक अनिस खान, सउनि कादिर, प्रआर. नर्मदाप्रसाद पांडे, आरक्षक संजय सोनी, रविन्द्र, संजय तथा पवन द्वारा मंदिरो से चोरियॉ करने वाले ०४ नकबजनो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
        पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के संदिग्ध अवस्था में घूम रहे है जो संभवतः चोरी की फिराक में है। पुलिस की उपरोक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध लड़को को पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई तो इन्होने मंदिरो से चोरिया करना स्वीकार किया। पकड़े गये संदिग्धो का नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम १. अंकित पिता जगदीष बोरासी निवासी मनमंदिर टॉकिज के सामने झोपड़पट्टी भमोरी इंदौर, २. रोहित पिता उमेष बौरासी निवासी रोड़ नं. १ चाल नेहरूनगर इंदौर, ३. आकाष उर्फ कल्लू पिता संजय यादव निवासी सदर तथा ४. सूरज पिता हरीराम मोची निवासी बड़ा कुऑ लाला का बगीचा इंदौर का बताया तथा १९-२० की रात्री मे मरीमाता का मंदिर राजकुमार ब्रिज के पास एवं हनुमान मंदिर दुबे का बगीचा इंदौर से दान पेटी, चिल्लर आदि चुराना स्वीकार किया। विस्तृत पूछताछ करने पर इन्होने पूर्व में बलवास गारमेन्टस रीगल इंदौर से कपड़े चुराना स्वीकार किया। पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपियो की निषादेही पर इनके कब्जे से ०३ हजार रूपये के कपड़े, ०२ दानपेटी, ६८५ रूपये चिल्लर, लोटा, घंटी, कलष, नाग आदि मश्रुका बरामद किया गया। उपरोक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इनसे और भी चोरियो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

०२ शातिर चोर गिफ्तार, १६ मोबाईल फोन, मंगलसूत्र आदि मश्रुका बरामद

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी जूनी इंदौर टी.एस.बघेल व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक पी.एस. चौहान, प्रआर. जयप्रतापसिंह, रमेष सिंह, आरक्षक पुष्पराजसिंह, राहुल, भूपेन्द्र द्वारा खातीवाला टैंक इंदौर पर चैकिंग के दौरान ०२ संदिग्ध युवको को पकड़ा गया व पूछताछ की गई तो इन्होने चोरियॉ करना स्वीकार किया।
        पुलिस जूनी इंदौर द्वारा पकड़े गये संदिग्धो का नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम १. शफीक पिता मोहम्मद शाकिर (१९) निवासी ९ जूनापीठा बड़वाली चौकी इंदौर तथा २. मोहम्मद वाजिद पिता मोहम्मद सादिक (१८) निवासी १०१ जूनापीठा इंदौर का बताया तथा दिनांक २०-२१ की रात्री को ८३/२ बी.के. सिंधी कॉलोनी इंदौर से मोबाईल फोन चुराना स्वीकार किया। उक्त घटना की रिपोर्ट फरियादी इन्द्रकुमार पिता अर्जुनदास हिरवानी (४६) निवासी ८३/२ बी.के.सिंधी कॉलोनी इंदौर द्वारा थाना जूनी इंदौर पर की गई थी जिस पर से अपराध धारा ३८० भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस जूनी इंदौर द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर इन्होने पूर्व में भी विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत से अन्य चोरियॉ करना भी स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी शफीक तथा मोहम्मद वाजिद की निषादेही पर १६ मोबाईल फोन, ०१ मंगलसूत्र, पेनकार्ड, ड्रायविंग लायसेंस आदि बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इनसे अभी और भी चोरी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। 

०८ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

११ स्थाई, ८४ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को ११ स्थाई, ८४ गिरफ्तारी व १६७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
         पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले २० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को ०१.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निसार का मकान चंदननगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मेहमूद, हनीफ, असलम तथा फिरोज को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को १८.५५ बजे इंडियन आईल डीपो के सामने से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले ओमप्रकाष, गजानंद, इरफान, माजिद, पवन, श्रवण, इरफान, मांगीलाल तथा जावेद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को १०.०० बजे एलोरा प्लाजा के सामने महारानी रोड़ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले विष्णु, श्यामलाल, धनराज तथा अनिल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को २१.१५ बजे ५३ मंगलमूर्ति नगर नौलखा रोड़ इंदौर से क्रिकेट के सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले अष्विन पिता बनवारीलाल (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५००० रूपये नगदी, ०१ टीवी, ०१ लैपटॉप, ०२ मोबाईल फोन तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २१ जुलाई २०११ को १४.२५ बजे पोलोग्राउन्ड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले खासगी का बगीचा निवासी मनीष पिता मोहनलाल जैन (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १९० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २२ जुलाई २०११- पुलिस थाना सराफा द्वारा दिनांक २२ जुलाई २०११ को ००.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटा सराफा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले इन्द्रानगर झुग्गीझोपड़ी इंदौर निवासी मुकेष पिता षिवनारायण (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 21, 2011

महिला के गले से मंगलसूत्र छिनकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक २० जुलाई २०११ को थाना रावजी बाजार क्षेत्रांतर्गत सरस्वती नगर जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी रोषनी पति मनीष वर्मा (२७) ने रिपोर्ट की कि फूलमाली धर्मषाला के सामने से वह जा रही थी तभी जबरन कॉलोनी निवासी विषाल उसके गले से मंगलसूत्र छिनकर भागा, चूंकि आरोपी उसी की कॉलोनी का था अतः उसने उसे पहचान लिया था। फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना रावजी बाजार पर अपराध धारा ३९२ भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्षन में, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन में थाना प्रभारी रावजी बाजार घनष्याम दुबे व उनकी टीम द्वारा घेराबंदी कर महिला के गले से मंगलसूत्र छिनकर भागने वाले आरोपी विषाल को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है।
        पुलिस रावजी बाजार द्वारा पकड़े गये आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम विषाल पिता मुन्नालाल (२२) निवासी जबरन कॉलोनी इंदौर का बताया तथा उक्त महिला रोषनी के गले से मंगलसूत्र छिनना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपी विषाल को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त छिना गया मंगलसूत्र बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इससे और भी लूट की वारदातो के संबंध में पता लगाया जा रहा है।

०४ आदतन, २१ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २१ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१२ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १९५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २० जुलाई २०११ को १२ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १९५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
         पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को २३.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अषोक, मनीष, अषोक, सोनू तथा नरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को १३.३० बजे मेवाती मोहल्ला इंदौर से सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले अप्पू उर्फ सौरव पिता बालकृष्ण धानक (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१३० रूपये नगदी, १३ मोबाईल फोन तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को १०.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले कुषवाह नगर इंदौर निवासी राहुल पिता भुजबल (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२४० रूपये कीमत की ३४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को १६.२० बजे ग्राम खुड़ैल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मेहरबान पिता कालू मालवीय (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २१ जुलाई २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुड़ाना फांटा उज्जैन से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पोलाई थाना बड़गौंदा निवासी जितेन्द्र पिता गुलाब (३०) तथा ग्राम कछालिया निवासी हुकुम सिंह पिता मानसिंह बागड़ी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २० जुलाई २०११ को ०९.४५ बजे जूना रिसाला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राधाकिषन पिता मंगलजी नागर (४२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरी बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 20, 2011

२९२ वाहनों पर कार्यवाही कर १६,६५० अर्थदण्ड

इन्दौर- दिनांक २० जुलाई २०११ - उप पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्वीक्षेत्र प्रदीपसिंह चौहान ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज नगर के विभिन्न षिक्षण संस्थान से सम्बध्द स्कूली बस,मिनीबस,आटोरिक्षा, में होने वाली ओव्हरलोडिंग की चेकिंग के साथ ही साथ सामान्य कार्यवाही के अन्तर्गत २९२ वाहनों पर कार्यवाही करते हुए १६,६५० रूपये अर्थदण्ड किया गया।
         यातायात विभाग व्दारा नगर के प्रमुख चौराहो पर प्रातः से ही स्कूली वाहनों में  होने वाली ओव्हर लोडिंग की रोकथाम की कार्यवाही के अन्तर्गत ५७ आटोरिक्षा तथा ४० बस वाहनों को चेक किया गया । जिनमें से २ आटोरिक्षा तथा ५ स्कूली बस में ओव्हरलोड बच्चों (खड़े तथा असुरक्षित ढंग से) को ले जाते पाया जाने पर कार्यवाही । इसके साथ ही साथ यातायात विभाग के अधिकारियों व्दारा आज की कार्यवाही के अन्तर्गत बिना मीटर से किराया ठहरा कर यात्रियों को ले जाते हुए २४ आटोरिक्षा वाहनों पर, ४० चालान बिना वर्दी के आटोरिक्षा चलाते पाये जाने पर, १३ टाटा मैजिक वाहनों को रॉग पार्क होकर यात्रियों को चढ़ाने/उतारने पर कार्यवाही की गयी, ४१ दोपहिया वाहन चालकों व्दारा बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही की गयी, १५२ चालान दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों में मडगाड रबर न लगाने पर, तथा १५ चालान चार पहिया वाहनों के व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर की गयी है । 

०४ किलोग्राम गांजा कीमती १२ हजार रूपये का बरामद, आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २० जुलाई २०११ - पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को २३.४० बजे लोहाना कुटी बड़नगर जिला उज्जैन हाल ४९ पटेल नगर जूनी इंदौर निवासी मुरली पिता षिवनारायण यादव (३९) के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।    
           पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिचोली हप्सी बायपास चौराहा इंदौर से अवैध रूप से गांजा ले जाते हुये उपरोक्त आरोपी को पकडा गया तथा इसके कब्जे से ०४ किलोग्राम गांजा कीमती १२ हजार रूपये का बरामद किया गया। पुलिस खजराना द्वारा उपरोक्त आरोपी मुरली पिता षिवनारायण यादव (३९) को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०८ आदतन, ३९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा ३९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०९ स्थाई, ८२ गिरफ्तारी व १७० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २० जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को ०९ स्थाई, ८२ गिरफ्तारी व १७० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० जुलाई २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसडीए कम्पाउन्ड इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जीवन, राजेष, विकास उर्फ गोलू, लक्की, कमल, शेलेष, अजय, पिन्टू उर्फ विन्दा को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० जुलाई २०११- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमन चौक जूना रिसाला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जाकिर पिता मुबारिक (४३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० पाउच देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को १८.१५ बजे हाट मैदान झुग्गीझोपड़ी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले हरिसिंह पिता मदननाथ (२४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५० रूपये कीमत की ०५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २० जुलाई २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को ०९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवा मील चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १० पंचम की फेल इंदौर निवासी अनिल पिता बाबूलाल बेरवा (४१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा मय ०१ जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
            पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को १२.३० बजे सरवटे बस स्टैण्ड के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गांधी हाल के पास इंदौर निवासी सुनिल पिता गुकनाव मराठा (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
             पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को १६.३५ बजे ५२ टेकरी तिल्लोर खुर्द से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले ललन पिता भागीरथ (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
             पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को १२.०५ बजे मुमताज बाग कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले वक्रतुण्ड नगर इंदौर निवासी सत्यनारायण पिता छगनलाल (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १९ जुलाई २०११ को १४.२० बजे बस स्टैण्ड सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले तोड़ा मोहल्ला सांवेर निवासी कैलाष पिता मुन्नालाल (४८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, July 19, 2011

०६ आदतन, २० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १९ जुलाई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ जुलाई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।