Sunday, June 26, 2011

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ जून २०११- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ के १३.०५ बजे ११६ मरीमाता का बगीचा जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी मिलिंद उर्फ आनंद पिता किषन (२६) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
            पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी मिलिंद उर्फ आनंद एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत १५ से अधिक अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें मारपीट, अड़ीबाजी, अपहरण, बलात्कार, अवैध शराब आदि अपराध है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक ०५ फरवरी २०११ से ६ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी मिलिंद उर्फ आनंद पिता किषन को २५ जून २०११ को १२.३० बजे मरीमाता का बगीचा जबरन कॉलोनी इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस रावजी बाजार द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०१ आदतन, ०७ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व ९५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ जून २०११ को ०३ स्थाई, २८ गिरफ्तारी व ९५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ जून २०११- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १८.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कछालिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले यही के रहने वाले नौषाद, सुरेष तथा इंसाफ अली को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को ०९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी के पास रिंगरोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ८७ द्वारकापुरी इंदौर निवासी राजकुमार पिता गगनदास (४७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४ हजार रूपये कीमत की ३५१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १५.३५ बजे बेटमा थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ग्राम रोलाय निवासी दिनेष पिता देवकरण (२५) तथा कैलाष पिता लक्ष्मण (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की १० बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १९.४५ बजे नाकेवाला रोड़ चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले जूनारिसाला इंदौर निवासी सोनू पिता गणपत गोरपड़े (२१) तथा श्रीजीवाटिका झोपड़पट्टी निवासी बंटी पिता गंगाराम (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १९.४५ बजे पितृ पर्वत के सामने ढाबे से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नयाबसेरा गांधी नगर इंदौर निवासी हरीष पिता गोविन्द दुधे (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६४० रूपये कीमत की १६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १९.०० बजे ग्राम ओसरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले शंकर पिता अंबाराम (३४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
              पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १२.३० बजे सिंधी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मूलचंद्र पिता रामचंद्र (६५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १६.४० बजे  सात दुकान ट्रेजर आईलेंड से अवैध रूप से हथियार रखे हुये मिले ८५ रेडियो कॉलोनी इंदौर निवासी राजेष पिता द्वारपालदास बालेजा (३५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६ खटकेदार चाकू, १४ धारदार बड़े चाकू, ०१ छोटी कटार बरामद की गई। 
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १८.५० बजे झलारा फाटा धार रोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामसिंह पिता अंबाराम (४०) तथा श्याम पिता रामसिंह (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ छुरे बरामद किये गये।
           पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १४.१० बजे सरवटे बस स्टैण्ड के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मालवा मील इंदौर निवासी रवि पिता मनीराम (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १४.१५ बजे चोईथराम मंडी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर इंदौर निवासी वसीम उर्फ भूरा पिता मुन्ना पेंटर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक २५ जून २०११ को १७.२० बजे मानपुर थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले कैलाष पिता गुलाबसिंह भील (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ धारिया बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

शातिर वाहन चोर फरारी बदमाष गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक 26 जून 2011- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय इन्दौर द्वारा अति० पुलिस अधीक्षक, अपराध इन्दौर श्री मनोज कुमार राय को फरारी बदमाषों को पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये। अति० पु०अ० अपराध शाखा इन्दौर तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दौर जितेन्द्रसिंह द्वारा निरीक्षक यू.एस. बोराना की टीम के प्र.आर. पन्नालाल, आर. राजभान, ओंकारनाथ शुक्ला, रामप्रकाष बाजपेयी, राजेष पाटिल को फरारी बदमाषों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
        मुखबीर की सूचना पर अपराध शाखा की टीम द्वारा राकेष पिता बच्चूलाल भेरवे जाति हरिजन (२४) नि० विदुर नगर झुग्गी झोपड़ी इन्दौर को घेराबंदी कर पकड़ा। टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मैं थाना अन्नपूर्णा से हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार चल रहा हूं। तस्दीक करने पर उक्त आरोपी थाना अन्नपूर्णा के अप०क्र० २५२/१० धारा ३०७, १४७,१४८,१४९,२९४,५०६ भादवि एवं २५,२७ आर्म्स एक्ट व अप०क्र० २५३/१० धारा २९४,३२६,३४ भादवि में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा हैं। आरोपी के विरूद्ध थाना जूनी इन्दौर, रावजीबाजार, अन्नपूर्णा, सदरबाजार, राजेन्द्रनगर में वाहन चोरी के करीब २३ अपराध पंजीबद्ध हैं, जिसमें गिरफ्‌तारी व स्थायी वारंट लंबित हैं। आरोपी को थाना अन्नपूर्णा को सुपुर्द किया गया है जहां आरोपी से वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।  

Saturday, June 25, 2011

असरदार चेकिंग के लिये आधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणो के माध्यम से वाहनो की चेकिंग तथा चालानी कार्यवाही की जायगी



इन्दौर - दिनांक २५ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि शहर में लगातार बढ रही वाहनों की संख्या उनके लगातार विभिन्न प्रकार के यातायात नियमों के उल्लघन एवं अन्य अपराधो में संलिप्तता को देखते हुऐ वाहनों की असरदार चेकिंग के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। इसी दिषा में आज शाम १७ः०० बजे इन्दौर यातायात पुलिस एवं वेलट्रोनिक्स इन्डिया प्रायवेट लिमिटेड इन्दौर के साथ एक प्रयोग किया गया है। जिसके अन्तर्गत शहर में वाहनों की असरदार चेकिंग के लिये आधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणो के माध्यम से उनकी चेकिंग तथा चालानी कार्यवाही की जायेगी। 
                इस सिस्टम में वाहन चेकिंग करने वाले अधिकारी के पास एक रीडिंग डिवाईस रहेगा जिसमें वाहन चालक का ड्रायविंग लायसेन्स अथवा वाहन का रजिस्टेषन कार्ड डालने पर वाहन/लायसेन्स से संबन्धित जानकारी मौके पर ही मिल जायेगी और उसी डिवाईस से उसका संबन्धित धारा का चालान बन जायेगा। इस प्रकिया में मौके पर ही एक से अधिक मोटर व्हीकल एक्ट के अपराध (यदि उस वाहन या वाहन चालक व्दारा हुए है) की जानकारी मिल जायेगी। जिससे कि अधिकारी मौके पर ही वाहन/चालक का लायसेंस/ रजिस्टेषन जप्त कर सकते है। 
                 इससे चोरी के वाहनों के संबंध में भी निष्चित जानकारी मौके पर मिल सकेगी। जिससे कि वाहनों की चोरी पर अंकुष लगाया जा सकेगा। उक्त सिस्टम के प्रयोग से अधिक से अधिक वाहनों को कम समय में चेक किया जा सकेगा एवं यातायात पुलिस के पास उनका डाटावेस भी तैयार किया जा सकेगा। जिससे कि वाहनों की वास्तविक जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध हो सकेगी एवं समय-समय पर उनका उपयोग विभिन्न प्रकार के वाहन संबंधी अपराध होने पर उपयोग में लिया जा सकेगा।

५००० रूपयें का ईनामी बदमाश कुख्यात जुआरी सलीम पिता मोह. इस्माईल नि टाटपटटी बाखल ३१५ बोर देशी कटटे के साथ गिरफ्‌तार

इन्दौर - दिनांक २५ जून २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि टाटपटटी बाखल थाना छत्रीपुरा क्षेत्र का ईनामी बदमाश कुख्यात सटोरिया जुआरी सलीम पिता मोह. इस्माईल नि टाटपटटी बाखल इंदौर जिसकी अवैध जुआ घर एवं सटटा संचालित करने की क्षेत्र में ख्याती है इसके घर पर क्राईम ब्रांच द्वारा छापा मारकर जुआ घर संचालित करते रंगे हाथो पकड़ा था जिससे १,८०,००० रूपया , मोबाईल फोन एवं जुआ उपकरण बरामद किये थे सलीम घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी गिरफ्‌तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ५००० रूपयें का ईनाम घोषित किया था।
            अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम क्षेत्र जोन-१ मनोज सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्र गीतेष गर्ग के मार्गदर्षन में कल दिनांक २४-०६-२०११ को आरोपी सलीम के कागदीपुरा में छिपे होने की मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी छत्रीपुरा अनिरूद्व वाधिया, कोबरा स्कवॉड व छत्रीपुरा पुलिस ने छापा मारकर आरोपी सलीम को देशी कटटा ३१५ बोर मय कारतुस के साथ गिरफ्‌तार कर आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है आरोपी आदतन अपराधी होने से इसके विरूध धारा ११० सीआरपीसी के अन्तर्गत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही भी की गई है।

०१ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २४ जून २०११ को ०५ स्थाई, ३३ गिरफ्तारी व १०५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले २४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २५ जून २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को १४.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्लर्क कॉलोनी जैन कम्युनिटी हॉल से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले शंकर, सतीष, नितेष, अरूण, उमेष, विषाल, अनिल, दिनेष, निर्मल, वसीम, आषीष, राम, राजेष तथा श्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८८ हजार रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
           इसी प्रकार पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को १९.०० बजे संतनगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मुकेष, राहुल, उमर, राजेष, जगदीष, मनोज, रविन्द्र, रामप्रसाद, राजेष तथा राजाराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३ हजार ३०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए महिला सहित ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को १४.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत त्रिवेणी कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले घनष्यामदास नगर इंदौर निवासी कपिल पिता रमेष हटकर (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ हजार रूपये कीमत की ४०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को २१.५५ बजे शांतीनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले मूसाखेड़ी इंदौर निवासी रवि पिता सुरेष प्रजापत (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२७० रूपये कीमत की १२ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को २१.३० बजे शुभम पैलेस इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली गिरीजा पति जगदीष तिवारी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को २१.१५ बजे निपानिया काकड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दीपक पिता परमलाल लोधी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २५ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजाद नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गीतानगर भट्टे के पास इंदौर निवासी सलीम पिता मोहम्मद शाह (२५) तथा आजाद नगर इंदौर निवासी अब्दुल उर्फ बारी पिता अब्दुल गनी (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
           पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को १५.१० बजे सेंट्रल पांईट एबी रोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुमरखेड़ा निवासी महेष पिता रामसिंग कंजर (३२) तथा टोककला देवास निवासी राकेष पिता नाथूसिंग कंजर (३८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ कटार तथा ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को २१.०५ बजे जीएनटी मार्केट इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी इंदौर निवासी मुकेष पिता प्रकाष हरिजन (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को १३.४० बजे बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुम्हारखाड़ी निवासी लक्की पिता विजय गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २४ जून २०११ को ११.१५ बजे साकेत नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले संविद नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता विष्णु खरे (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरी बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 24, 2011

एटीएम तोड़कर लगभग ३० लाख रूपये उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार




इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षैत्रांतर्गत विगत ७-८ मई को स्टैट बैंक ऑफ इंडिया विष्वविद्यालय परिसर आर.एन.टी. मार्ग के अंदर स्थित एटीएम से अज्ञात व्यक्ति ने २९ लाख ८८ हजार रूपये तोड़कर चोरी कर लिये थे। इस तरह एटीएम तोड़ने की पहली बड़ी घटना होने से पुलिस की विभिन्न टीमे पतारसी हेतु लगाई थी, इसी बीच क्राईम ब्रांच एवं छोटी ग्वालटोली पुलिस द्वारा सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे मय माल के उसके पैतृक निवास अरावा कोठी जिला छपरा बिहार से गिरफ्तार किया था जो कि २९ मई को शौच जाने के बहाने रीवा की एक लॉज से पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया था।
             पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा आरोपी को निष्चित समय सीमा में पुनः गिरफ्तार करने के निर्देष अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री मनोज राय को दिये थे, इस पर से उन्होने उपपुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्र सिंह के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार की जिसमें दो पृथक-पृथक पुलिस पार्टिया बनायी गयी जो कि आरोपी के फरार होने की दिनांक से उसके दिल्ली एवं बिहार स्थित ठिकानों पर सतत्‌ निगाह रख रही थी। जिस वक्त उपनिरीक्षक मनीष भदौरिया की टीम फरार आरोपी की तलाष कर रही थी, इसी बीच बिहार में डेरा डाले बैठी टीम के उप निरीक्षक अनिल चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने पिता की मदद से अस्पताल में इलाज करा रहा था। इस पर अनिल चौहान ने आरोपी के पिता की गतिविधि पर नजर रखना शुरू किया जो कि २२ जून को देर रात घर लौटा व २३ जून को अल-सुबह जैसे ही घर से निकला पुलिस टीम उसका पीछा करने लगी ज्यो ही वह अस्पताल पहुॅचा पुलिस टीम उसका पीछा करते अस्पताल के उस कमरे तक पहुॅची तो उन्होने पाया कि फरार आरोपी भर्ती होकर आराम कर रहा था, जिसे पकड़ा गया।
               प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिनांक ४ मई को मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से वारदात हेतु दिल्ली से इंदौर कि लिये रवाना हुआ था जो कि ५-६ मई को बैंक की रैकी के पश्चात ६ मई की सुबह बैंक की छत पर जाकर सो गया व उसी दिन शाम को ग्रिल काटने की कोषिष की पर नही काटने पर ७ मई को फिर बैंकी की छत पर सो गया व उसी दिन शाम ग्रिल काटकर अंदर घुस गया और अगले दो दिनों बहुत प्रयासो के बाद छैनी, हथोड़ी, टॉमी, आरी पत्ती की मदद से एटीएम काटकर २९ लाख ८८ हजार नगद व कम्प्यूटर के उपकरण लेकर ट्रेन मार्ग से भोपाल, इटारसी होता हुआ छपरा बिहार स्थित अपने निवास पहुॅचा जहां कि उसने सारा सामान एक बक्से में ताला लगाकर छुपा दिया था, फिर दिनांक २३ मई को उन्ही में से कुछ रूपयो का उपयोग कर अपनी बहन की शादी की।
                 आरोपी ने यह भी बताया कि अपने मामा की दुकान से पैसा जमा कराने अक्सर इसी ब्रांच में आता है एवं उसने कई बार एटीएम खोलकर पैसे डालते देखा था। मॉ की दस वर्ष पूर्व कैंसर से मृत्यु हो जाने के पश्चात्‌ पिता शराब के नषे में धुत्त रहने लगा तब बहन की शादी के लिये पैसा जुटाने के उद्देष्य से उसके दिमाग में यह योजना आयी थी। गिरफ्तारषुदा आरोपी पर १० हजार रूपये का ईनाम घोषित था। आरोपी की पुनः गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, उपनिरीक्षक मनीष भदौरिया, प्रआर. उदयपाल, आर. बषीर खान की भूमिका रही है।
                आरोपी का नाम पता निम्नानुसार है - इंद्रजीत उर्फ जीत पिता अंगद शर्मा १८ साल निवासी अरावा कोठी पोस्ट नगरा जिला छपरा बिहार हाल मुकाम- जय विहार नजबगढ़ दिल्ली।

चोरी की योजना बनाते हुए ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जून २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम जोन-१ मनोज कुमार सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीषंकर चढार व उनकी टीम के उपनिरीक्षक राजेन्द्र इंगले, प्रआर. भारतसिंह, राजेष तथा आरक्षक श्यामसुदंर द्वारा पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षैत्रान्तर्गत सूर्यदेव नगर के पास सूनी मल्टी इंदौर से रात्री गस्त के दौरान कल दिनांक २३ जून २०१० को २०.२० बजे चोरी की योजना बनाते हुए ०४ बदमाषो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उक्त बदमाषो के नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम १. संतोष पिता बाबू मानकर (२०) निवासी अहिरखेड़ी झुग्गीझोपड़ी इंदौर २. संदीप पिता भागीरथ मीणा (१९) निवासी ६२३ आकाष नगर इंदौर, ३. संदीप पिता रामकृपाल मोर्य (२३) निवासी जिला अस्पताल स्टॉफ क्वाटर इंदौर तथा ४. संजय पिता मनोहरसिंह सोलंकी (१९) निवासी वृदांवन कॉलोनी इंदौर का बताया । पुलिस द्वारा उपरोक्त चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ०१ लोहे की टॉमी, ०१ आरी, ०१ सब्बल तथा पेचिंस बरामद की है। पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी संतोष मानकर तथा संदीप मौर्य द्वारा पूर्व में भी नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया जो कि अन्नपूर्णा क्षेत्र में की गई थी जिसपर से थाना अन्नपूर्णा में अपराध धारा ४५७,३८० भादवि का दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। आरोपियो की निषादेही पर इस नकबजनी का मश्रुका ५००० रूपये नगदी बरामद की गई।
           पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ४०१ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है, इनसे अभी और भी चोरी, नकबजनी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

०३ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २३ जून २०११ को ०५ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को ०२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल थानातंर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले गुरूपाल, गंगाराम, मुकेष, रविन्द्र तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १५.०० बजे श्रीराम मंदिर पंचकुईया इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजू तथा जगदीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०० बजे सांवेर रोड़ मांगलिया से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही मांगलिया निवासी सुनिल पिता कांतीलाल जोषी (४५) तथा सोनू पिता कैलाष (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०५ बजे रेसकोर्स रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी पंकज पिता राजेष बैरवा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२५ रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत दो अलग-अलग स्थान त्रिवेणी पुलिया तथा आरटीओ रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले श्रीकृष्ण एवेन्यु भवरकुऑ इंदौर निवासी पवन पिता महेष साहू (२०) तथा महेष यादव नगर इंदौर निवासी प्रकाष पिता राजेष चौहान (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३० हजार रूपये कीमत की क्रमषः ७२ लीटर तथा ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २०.०० बजे बक्षीबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता अमरसिंह गौड़ (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११२५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २१.२० बजे अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता गुरूप्रसाद तिवारी (५६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०० बजे बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता चंगीराम कोरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।