Friday, June 24, 2011

एटीएम तोड़कर लगभग ३० लाख रूपये उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार




इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षैत्रांतर्गत विगत ७-८ मई को स्टैट बैंक ऑफ इंडिया विष्वविद्यालय परिसर आर.एन.टी. मार्ग के अंदर स्थित एटीएम से अज्ञात व्यक्ति ने २९ लाख ८८ हजार रूपये तोड़कर चोरी कर लिये थे। इस तरह एटीएम तोड़ने की पहली बड़ी घटना होने से पुलिस की विभिन्न टीमे पतारसी हेतु लगाई थी, इसी बीच क्राईम ब्रांच एवं छोटी ग्वालटोली पुलिस द्वारा सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर उसे मय माल के उसके पैतृक निवास अरावा कोठी जिला छपरा बिहार से गिरफ्तार किया था जो कि २९ मई को शौच जाने के बहाने रीवा की एक लॉज से पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गया था।
             पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव तथा पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा द्वारा आरोपी को निष्चित समय सीमा में पुनः गिरफ्तार करने के निर्देष अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री मनोज राय को दिये थे, इस पर से उन्होने उपपुलिस अधीक्षक क्राईम जितेन्द्र सिंह के साथ मिलकर एक कार्य योजना तैयार की जिसमें दो पृथक-पृथक पुलिस पार्टिया बनायी गयी जो कि आरोपी के फरार होने की दिनांक से उसके दिल्ली एवं बिहार स्थित ठिकानों पर सतत्‌ निगाह रख रही थी। जिस वक्त उपनिरीक्षक मनीष भदौरिया की टीम फरार आरोपी की तलाष कर रही थी, इसी बीच बिहार में डेरा डाले बैठी टीम के उप निरीक्षक अनिल चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने पिता की मदद से अस्पताल में इलाज करा रहा था। इस पर अनिल चौहान ने आरोपी के पिता की गतिविधि पर नजर रखना शुरू किया जो कि २२ जून को देर रात घर लौटा व २३ जून को अल-सुबह जैसे ही घर से निकला पुलिस टीम उसका पीछा करने लगी ज्यो ही वह अस्पताल पहुॅचा पुलिस टीम उसका पीछा करते अस्पताल के उस कमरे तक पहुॅची तो उन्होने पाया कि फरार आरोपी भर्ती होकर आराम कर रहा था, जिसे पकड़ा गया।
               प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिनांक ४ मई को मालवा एक्सप्रेस ट्रेन से वारदात हेतु दिल्ली से इंदौर कि लिये रवाना हुआ था जो कि ५-६ मई को बैंक की रैकी के पश्चात ६ मई की सुबह बैंक की छत पर जाकर सो गया व उसी दिन शाम को ग्रिल काटने की कोषिष की पर नही काटने पर ७ मई को फिर बैंकी की छत पर सो गया व उसी दिन शाम ग्रिल काटकर अंदर घुस गया और अगले दो दिनों बहुत प्रयासो के बाद छैनी, हथोड़ी, टॉमी, आरी पत्ती की मदद से एटीएम काटकर २९ लाख ८८ हजार नगद व कम्प्यूटर के उपकरण लेकर ट्रेन मार्ग से भोपाल, इटारसी होता हुआ छपरा बिहार स्थित अपने निवास पहुॅचा जहां कि उसने सारा सामान एक बक्से में ताला लगाकर छुपा दिया था, फिर दिनांक २३ मई को उन्ही में से कुछ रूपयो का उपयोग कर अपनी बहन की शादी की।
                 आरोपी ने यह भी बताया कि अपने मामा की दुकान से पैसा जमा कराने अक्सर इसी ब्रांच में आता है एवं उसने कई बार एटीएम खोलकर पैसे डालते देखा था। मॉ की दस वर्ष पूर्व कैंसर से मृत्यु हो जाने के पश्चात्‌ पिता शराब के नषे में धुत्त रहने लगा तब बहन की शादी के लिये पैसा जुटाने के उद्देष्य से उसके दिमाग में यह योजना आयी थी। गिरफ्तारषुदा आरोपी पर १० हजार रूपये का ईनाम घोषित था। आरोपी की पुनः गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक अनिलसिंह चौहान, उपनिरीक्षक मनीष भदौरिया, प्रआर. उदयपाल, आर. बषीर खान की भूमिका रही है।
                आरोपी का नाम पता निम्नानुसार है - इंद्रजीत उर्फ जीत पिता अंगद शर्मा १८ साल निवासी अरावा कोठी पोस्ट नगरा जिला छपरा बिहार हाल मुकाम- जय विहार नजबगढ़ दिल्ली।

चोरी की योजना बनाते हुए ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जून २०११- पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पष्चिम जोन-१ मनोज कुमार सिंह के निर्देषन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा दिलीपसिंह तोमर के मार्गदर्षन में, थाना प्रभारी अन्नपूर्णा गौरीषंकर चढार व उनकी टीम के उपनिरीक्षक राजेन्द्र इंगले, प्रआर. भारतसिंह, राजेष तथा आरक्षक श्यामसुदंर द्वारा पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षैत्रान्तर्गत सूर्यदेव नगर के पास सूनी मल्टी इंदौर से रात्री गस्त के दौरान कल दिनांक २३ जून २०१० को २०.२० बजे चोरी की योजना बनाते हुए ०४ बदमाषो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उक्त बदमाषो के नाम पता पूछते इन्होने अपना नाम १. संतोष पिता बाबू मानकर (२०) निवासी अहिरखेड़ी झुग्गीझोपड़ी इंदौर २. संदीप पिता भागीरथ मीणा (१९) निवासी ६२३ आकाष नगर इंदौर, ३. संदीप पिता रामकृपाल मोर्य (२३) निवासी जिला अस्पताल स्टॉफ क्वाटर इंदौर तथा ४. संजय पिता मनोहरसिंह सोलंकी (१९) निवासी वृदांवन कॉलोनी इंदौर का बताया । पुलिस द्वारा उपरोक्त चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से ०१ लोहे की टॉमी, ०१ आरी, ०१ सब्बल तथा पेचिंस बरामद की है। पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी संतोष मानकर तथा संदीप मौर्य द्वारा पूर्व में भी नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया जो कि अन्नपूर्णा क्षेत्र में की गई थी जिसपर से थाना अन्नपूर्णा में अपराध धारा ४५७,३८० भादवि का दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। आरोपियो की निषादेही पर इस नकबजनी का मश्रुका ५००० रूपये नगदी बरामद की गई।
           पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ४०१ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है, इनसे अभी और भी चोरी, नकबजनी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है।

०३ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २३ जून २०११ को ०५ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व ११६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को ०२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल थानातंर्गत से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले गुरूपाल, गंगाराम, मुकेष, रविन्द्र तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १५.०० बजे श्रीराम मंदिर पंचकुईया इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले संजू तथा जगदीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०० बजे सांवेर रोड़ मांगलिया से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही मांगलिया निवासी सुनिल पिता कांतीलाल जोषी (४५) तथा सोनू पिता कैलाष (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०५ बजे रेसकोर्स रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी पंकज पिता राजेष बैरवा (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२५ रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रांतर्गत दो अलग-अलग स्थान त्रिवेणी पुलिया तथा आरटीओ रोड़ इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले श्रीकृष्ण एवेन्यु भवरकुऑ इंदौर निवासी पवन पिता महेष साहू (२०) तथा महेष यादव नगर इंदौर निवासी प्रकाष पिता राजेष चौहान (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३० हजार रूपये कीमत की क्रमषः ७२ लीटर तथा ३५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २०.०० बजे बक्षीबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दिलीप पिता अमरसिंह गौड़ (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११२५ रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २१.२० बजे अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीष पिता गुरूप्रसाद तिवारी (५६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को १४.०० बजे बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजू पिता चंगीराम कोरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २४ जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को २३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना नाका सांवेर रोड़ इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कुषवाह नगर इंदौर निवासी पिटर पिता जोसेफ (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया । 
          पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २३ जून २०११ को ०९.३० बजे बस स्टैण्ड बेटमा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खाचरोद धार निवासी गुलाबसिंह पिता राधेष्याम मालवीय (३०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 23, 2011

शातिर चार पहिया वाहन चोर मनीष भील ६ मारूति कारों सहित पकड़ाया

              इन्दौर- दिनांक २३ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इन्दौर श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में बढ़ती हुई वाहन चोरियों पर अंकुष लगाने व वाहन चोरों की धरपकड़ करने हेतु समस्त कर्मचारियों को शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेषित किया गया। अति.पुलिस अधीक्षक अपराध मनोज राय के  निर्देषन में तथा उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्रसिंह के मार्ग दर्षन में उप निरीक्षक किषन पंवार की टीम के प्र.आर. रजाक खान, आरक्षक चंदरसिंह चौहान, रवीन्द्र सिंह कुषवाह द्वारा कड़ी मेहनत कर संदिग्ध चार पहिया वाहन चोर मनीष चौपड़ा पिता मानसिंह भील निवासी मेडल थाना सिमरोल को पकड़कर पूछताछ की गयी तो मनीष भील ने थाना खजराना व थाना पलासिया क्षेत्र से विगत २-३ महीनों में ६ मारूति ८०० चोरी करना स्वीकार किया।

        वाहन चोर मनीष भील दिन में खजराना से राजवाड़ा तक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी चलाता है। उसी दौरान खजराना व पलासिया क्षेत्र में खड़ी गाड़ियों पर निगाह रखता था तथा रात को ३-४ बजे उस क्षेत्र में आकर बाहर खड़ी गाड़ियों की तलाष कर मास्टर चाबी का इस्तेमाल कर चुराकर ले जाता था तथा चोरी की गई गाड़िया दरगाह मैदान व स्कीम नंबर १३४ में खड़ी कर देता था, वहीं पर ग्राहकों को लाकर गाड़ियां सस्ते दामों में बेचता था। राजवाड़ा क्षेत्र में टाटा मैजिक के ड्रायवरों से उसकी अच्छी जान पहचान होने से उन्हीं के माध्यम से गाड़िया बेचता था। आरोपी द्वारा चुराये गये वाहनों की रिपोर्ट निम्नानुसार हैं :-

१.    थाना खजराना अप०क्र० ४०७/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी दिलीप पिता परसराम ४२ साल नि० १०२ संचार एवेन्यू २४६ संचार नगर इन्दौर
२.    थाना खजराना अप०क्र० ३८३/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी अतुल पिता अषोक नि० २५९ सर्वेसदन नगर इन्दौर
३.    थाना खजराना अप०क्र० ३७१/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी सतीष पिता बलराम ५० साल नि० ६२ संचार नगर इन्दौर
४.    थाना खजराना अप०क्र० ३५६/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी पावस पिता नरवर आचार्य नि० ५ मैन उषा नगर इन्दौर
५.    थाना खजराना अप०क्र० ३६६/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी संजय पिता एन.आर. भावसार ४३ साल नि० १९७ सर्वेसदन नगर इन्दौर
६.    थाना खजराना अप०क्र० ३७९/११ धारा ३७९ भादवि फरियादी रामचंद्र चौबे पिता बंषीलाल चौबे नि० इन्दौर



        आरोपी के कब्जे से ६ मारूति ८०० कीमत करीब ८ लाख रूपये बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना खजराना के सुपुर्द किया गया हैं।

०४ आदतन, १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २२ जून २०११ को ०२स्थाई, ३७ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए १२ आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक २३ जून २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुमेडी काकड पटेल का मकान  इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजा पिता मोनू यादव नि. कुमेडी काकड को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १६.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जग्गा का बगीच  इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही कीरहने वाली शकुन बाई पति इंदर नि. जग्गा का बगीचा  को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६०रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मो.हमीद पिता मो.आरिफ(२०) नि. जग्गा का बगीचा,लाबरिया भैरू से रिंकू पिता अमित सिंह (२५) नि.३४ लाबरिया भैरू,सोनू पिता बच्चा यादव नि. १२ भोई मोहल्ला , मुन्ना पिता शंकर लाल (४४) नि.२५८ लाबरिया भैरू, तथा सैफी नगर दरगाह के पास से रवि पिता अषोक चौधरी नि. १८ सुदामा नगर झोपडपट्टी, को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल ११२०० रूपये कीमत की २६८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चाणक्यपुरी चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले १७२२ सुदामानगर के रहने वाले विक्की उर्फ लीलाधर पिता रामचंद्र (४८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १४००० रूपये कीमत की ५९लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर  द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पाटलियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता भैरूलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना चंदन नगर  द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले फारूख पिता इस्माइल नि. २० चंदन नगर  को तथा ंस्कीम न. ७१ श्रीवाटिका के पास से अनिता पिता दिलीप (४०) नि. वीर वीरेन्द्र गार्डन के पास झोपडपट्टी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल  २६००० रूपये कीमत की १४४ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १८.४० बजे ५ महुआ सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले पढान पिपलिया के रहने वाले बाबूलाल पिता सत्यनारायण लोधी  (३३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ५ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २३ जून २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रघुनंदनबाग पानी की टंकी के पास   इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले कबीट खेडी इंदौर निवासी नितिन पिता राजू (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया । 
पुलिस थाना बेटमा व्दारा  द्वारा कल दिनांक २२ जून २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कैलाष फाटा इन्दौर धार रोड  से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १२ भोई मोहल्ला महू नाका निवासी कैलाष पिता अषोक (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २३ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा दिनांक २२ जून २०११ को १०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नगर निगर झोनल कार्यालय के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ७०७ पंचम की फेल इंदौर निवासी कमल पिता बाबूलाल लोखटे (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१५रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, June 22, 2011

१३ आदतन, २८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १३ आदतन तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१० स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २१ जून २०११ को १० स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १२७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
              पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बीजू खेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले नरेन्द्र पिता सुखराम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८०० रूपये कीमत की ०२ पेटी देषी शराब बरामद की गई।
              पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को भवरकुऑ थाना क्षेत्रांतर्गत से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले मछली फार्म खंडवा रोड़ निवासी कमल पिता जमनालाल (३४) तथा कैलोद कर्ताल निवासी प्रेमनारायण पिता रघुनाथ राजपूत को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५४० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को २०.३० बजे लालघाटी दतोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले तेजू उर्फ तेजराम पिता भैरूलाल (२७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ०७ बियर तथा १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को ११.१० बजे सीपी नगर मेंषन इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले सुभाष पिता तुकाराम मराठा (३४) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की १० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २२ जून २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २१ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बंजारा मोहल्ला जवाहर टेकरी इंदौर निवासी गुलाबसिंग पिता लालसिंग मुछाल (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
              पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

२४ श्रीनगर मेन प्रथम तल पर हुए तिहरे अंधेकत्ल का पुलिस द्वारा ४८ घंटे में पर्दाफाष

 
इन्दौर - दिनांक २२ जून २०११- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर श्री संजय राणा ने बताया कि दिनांक १९.०६.११ दिन रविवार को अज्ञात बदमाषो ने एमआयजी थाना क्षेत्रांतर्गत २४ श्रीनगर मेन स्थित प्रथम तल पर निवासरत निरंजय देषपाण्डे की पत्नि मेघा, बेटी अष्लेषा व सास रोहिणी की जघन्य हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
        घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय राणा व पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव, ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुधीर शर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक पष्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने इंदौर शहर के सभी पुलिस कर्मियो को घटना की पतारसी हेतु मुस्तेदी से काम करने बाबत्‌ निर्देषित किया था। घटना स्थल के निरीक्षण से दो तथ्य स्पष्ट हो रहे थे, प्रथम घटना के समय हुए संघर्ष में आरोपीगणो को भी चोट आने की संभावना थी व द्वितीय घटना स्थल से दो कारतूस के खाली खोके तथा एक जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए थे। जबकि पोस्टमार्टम में मृतिका मेघा को एक ही गोली लगने की पुष्टि हुई है। इस विष्लेषण के महत्व को लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने क्राईम ब्रांच की टीम को शहर के अस्पतालो तथा नर्सिंग होम पर नजर रखने बाबद निर्देषित किया था।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक जिसके पैर में गोली लगी है वह उपचार हेतु झूठी कहानी रचकर चिकित्सीय सहायता प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु उन्होने उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह की टीम को लगाया। टीम ने लगातार संदेही पर निगाह रखते हुए यह जानकारी प्राप्त की कि उक्त युवक एक युवती के संपर्क में है तथा दोनो अक्सर साथ-साथ देखे जाते है।
        क्राईम ब्रांच की टीम में शामिल उप निरीक्षक दीपिका षिन्दे तथा उप निरीक्षक किषन पवांर ने तत्परता से युवती के संबंध में जानकारी प्राप्त कर युवती से पूछताछ प्रारंभ की तो पता चला कि युवती घटना दिनांक को ओरीफ्लेम कास्मेटिक कंपनी के सप्लाय ऐजेन्ट बनने हेतु मृतिका मेघा देषपाण्डे से उनके निवास २४ श्रीनगर मेन पर शाम ०४.०० बजे मिलने गयी थी। पूछताछ पर युवती ने अपने प्रेमी युवक का नाम गोविन्दा उर्फ राहुल चौधरी बताया तथा उसको चोट होकर घायल होना बताया।
            क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गोविन्दा उर्फ राहुल चौधरी को हिरासत में लेकर सतत तथा गहन पूछताछ करने पर उसने अपने साथी मनोज अटोद के साथ मिलकर नषे की हालत में उक्त घटना करना स्वीकार किया है। साथ ही यह भी बताया कि घटना का उद्देष्य लूट कारित करना था। इन्दौर पुलिस की विभिन्न टीमे आरोपियो से लगातार घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। अपराध की विवेचना में जिला पुलिस बल एवं अपराध शाखा द्वारा सूझबूझ एवं उत्कृष्ठ व्यवसायिक क्षमताओं का परिचय दिया है।
    आरोपियो के नाम पते निम्नानुसार है -
१.    राहुल उर्फ गोविन्दा पिता चुन्नीलाल चौधरी उम्र २४ वर्ष निवासी घनष्यामदास नगर इंदौर
२.    मनोज पिता नानूराम अटोद उम्र ३२ वर्ष निवासी १८७ विद्यानगर इंदौर
३.    नेहा पिता अनिल वर्मा उम्र २३ वर्ष निवासी १० देवेन्द्र नगर इंदौर

आरोपी राहुल उर्फ गोविन्दा का थाना अन्नपूर्णा में अपराधिक रिकार्ड -
१.    अपराध क्रमांक २४/११ धारा २७९,३३७ भादवि
२.    अपराध क्रमांक ६०/११ धारा २९४,३०७,३४ भादवि एवं २५,२७ आर्म्स एक्ट

आरोपी मनोज पिता नानूराम का थाना भवरकुऑ में अपराधिक रिकार्ड-
१.    सिलसिला क्रमांक/११ धारा १५१ जा.फौ.

             घटना की पतारसी में क्राईम ब्रांच की टीम में निरीक्षक यू.एस.बोराना, उपनिरीक्षक किषन सिंह पवांर, उपनिरीक्षक दीपिका षिन्दे, उपनिरीक्षक सोमा मलिक, प्रआर. ओमप्रकाष तिवारी, रज्जाक खान, गणेषराम सोलंकी, आराक्षक अमरसिंह, विजयसिंह, सुभाष रघुवंषी, इफ्तयार खान, सुरेष यादव, सुरेष मिश्रा, राजेष राठौर, बालकृष्ण, प्रषांत, चंदरसिंह, जितेन्द्र, महेन्द्रसिंह, दिनेष जैमन, महिला आरक्षक पुष्पलता, सउनि चालक गंगाराम कसेड़िया, आरक्षक चालक संजय, गोपीकृष्ण शामिल है। पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। इनसे अभी और भी वारदातो का पता चलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा उक्त पतारसी में शामिल पुलिस टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Tuesday, June 21, 2011

डकैती की योजना बनाते हुए ०४ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जून २०११- पुलिस थाना एमआयजी क्षैत्रान्तर्गत आज दिनांक २१ जून २०११ को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग शासकिय स्कूल के सामने सुनसान मैदान रिंगरोड़ के पास कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी एमआयजी मोहनसिंह यादव व उनकी टीम के उपनिरीक्षक वाय.आर. यादव मय हमराही फोर्स द्वारा उपरोक्त घटना स्थल शासकिय स्कूल के सामने रिंगरोड़ इंदौर से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. अकरम पिता मासुम अली (४०) निवासी २६ रानी कॉलोनी सेंधवा जिला बड़वानी, २. ताहिर पिता शेरअली (३५) निवासी रानी कॉलोनी सेंधवा, ३. अफजल पिता जाकिर (३८) निवासी सदर तथा ४. आसीफ पिता जाकिर हुसैन (३५) निवासी देवश्री कॉलोनी सेंधवा जिला बड़वानी को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से एक कार नं. एमपी-११/जे/०१११, दो सोने की अंगूठी, ४ बैग, ०३ हाथ घड़ी, ०५ मोबाईल फोन, ०१ लोहे का पाईप, ०१ बास का लट्ठ, ०१ नकली पिस्टल, तथा नगदी ३२ हजार रूपये बरामद किये गये है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान डकैती डालने की योजना बना रहे थे, इनका एक साथी गुल्लू उर्फ गुलषेर पिता जावेद खान मौका पाकर फरार हो गया जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाष की जा रही है।
                पुलिस एमआयजी द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१० आदतन, २२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १० आदतन तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।