Thursday, June 16, 2011

जिला पुलिस लाईन इंदौर में वृक्षारोपण, लगभग २०० पौधे लगाये गये


 
इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा आज दिनांक १६ जून २०११ को प्रातः १०.०० बजे से जिला पुलिस लाईन इंदौर के प्रांगण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेन्ज इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव के निर्देषन में पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा, समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक गणो द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
             इस अवसर पर मिडियाकर्मियो द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। जिला पुलिस लाईन इंदौर प्रांगण में अलग-अलग जाति प्रजातियो जिसमें फलदार, छायादार आदि के लगभग २०० पौधे लगाये गये।

बिना हेलमेट धारण किये ९९८ दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही सहित ११३६ चालान ७९०५० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यतः के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान में आज यातायात विभाग व्दारा ९९८ चालान बनाते हुए ४९.९०० रूपये अर्थदण्ड किये गये है । इसके साथ ही साथ यातायात विभाग के चालानकर्ता अधिकारियों व्दारा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी चलने वाले १४ वाहन चालकों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही, वाहनों की नम्बर प्लेट नियमानुसार नहीं होने पर अथवा बिना नम्बर प्लेट के वाहनों के विरूध्द १६ चालान, बिना मीटर डाउन किये मनमाने किराये पर यात्रियों को लाने ले जाने वासे आटोरिक्षा चालकों के विरूध्द १९ चालान, रॉग पार्क टाटा मैजिक ४९ तथा रॉग पार्क सिटी वेन वाहनों १६ चालान किये गये । २१ चालान चार पहिया कार वाहनों के चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा ३ चालान उपनगरीय बस वाहनों पर करते हुए कुल ११३६ चालान बनाकर ७९०५० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
           यातायात विभाग व्दारा पुनः नगर के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मडगाड रबर, यथाषीध्र लगवाये इसके साथ ही साथ बरसात के मौसम अक्सर रात्रि के समय वाहनों की ब्रेक लाईट,पार्किग लाईट,इण्डीकेटर लाईट चालू न होने से दुर्धटना होने की ज्यादा संभावना निर्मित रहती है । अतः वाहनों की इन आवष्यक उपकरणों की स्वयं जॉच करते हुए अविलम्ब दुरूस्त कराकर वाहन दुर्धटनाओं की रोकथाम में यातायात विभाग का सहयोग प्रदान करें । 

०७ आदतन, १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १५ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १६ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १५ जून २०११ को ०६ स्थाई, ४१ गिरफ्तारी व १२९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
            पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ जून २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा दिनांक १४ जून २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडीषन चौराहा के पास सर्विस रोड़ विजयनगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले २७३ एलआईजी हनुमान चौक इंदौर निवासी सोनू उर्फ विकास पिता सुरेष को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८७० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, June 15, 2011

महिला को फोन पर गाली गलौच व अष्लील एसएमएस कर परेशान करने वाले ०२ युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने दिनांक ३१.०५.११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाईल फोन पर फोन कर गाली, गलौच मिस कॉल एवं अष्लील एसएमएस कर परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम ने पाया कि आवेदिका को दीपक पिता रमेष साहु निवासी म.नं. १५० गली नं. ५ सेक्टर बी कुषवाह नगर बाणगंगा एवं लखन पिता भीकमसिंह साहु निवासी ८९ गली नं. कर्मानगर बाणगंगा द्वारा फोन पर गाली गलौच एवं अष्लील एसएमएस कर परेषान किया जा रहा है। यह सब इन दोनो ने इसलिये किया क्योकि दीपक को आवेदिका ने शादी में नही बुलाया था जिससे क्षुब्ध होकर दोनो ने यह कृत्य किया । उपरोक्त दोनो आरोपियो को हिरासत में लेकर पुलिस थाना बाणगंगा पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

बिना हेलमेट धारण किये ९७० दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही सहित कुल १०६४ चालान ७५,४०० रूपये अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अनिवार्यतः के साथ ही साथ नगर के आन्तरिक मार्गो पर चलने वाले यात्री वाहनों पर विषेष रूप टाटा मैजिक,सिटी वेन,आटोरिक्षा तथा उनगरीय बस वाहनों पर भी लगातार कार्यवाही की जा रही है । आज की कार्यवाही में यातायात विभाग व्दारा रॉग पार्क खड़े होकर यात्रियों को चढाने-उतारने की कार्यवाही में लिप्त ३३ टाटा मैजिक तथा ३४ सिटीवेन वाहनों के विरूध्द रॉग पार्किग के तहत कार्यवाही की इसके साथ ही साथ बिना मीटर डाउन किये मनमाने रेट ठहरा कर  यात्रियों को लाने ले जाने आटो रिक्षा चालकों के विरूध्द कार्यवाही करते हुए १९ आटोरिक्षा वाहनों के विरूध्द कार्यवाही की गयी है । ८ बस वाहनों के विरूध्द भी यातायात विभाग व्दारा उपरोक्तानुसार कार्यवाही की गयी है ।
                यातायात विभाग व्दारा आज चलाये गये अभियान में ९७० दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द अर्थदण्ड की कार्यवाही करते हुए ४८,५०० रूपये समनषुल्क वसूल किया गया है ।  इसके अतिरिक्त यातायात विभाग व्दारा अन्य  वाहनों के विरूध्द ९४ चालान करते हुए २६,९०० रूपये समनषुल्क वसूल किया गया है ।

०७ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०५ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १४ जून २०११ को ०५ स्थाई, ३६ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
           पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १५ जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को २२.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरीफाटक महूॅ से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले राजगली महूॅ निवासी नरेन्द्र पिता बालकिषन जायसवाल (३७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये नगदी तथा सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १५ जून २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को २२.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे डाक बंगला के पास महूॅ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले पीठरोड़ महूॅ निवासी राजू पिता राधेष्याम यादव (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १७४० रूपये कीमत की ५८ लीटर देषी कच्ची शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १४.५५ बजे ग्राम नैनोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले उमराव पिता रामाजी (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की ३५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १२.३० बजे पाटनीपुरा चौराहा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही कन्नू पटेल की चाल पाटनीपुरा चौराहा के रहने वाले गजराज पिता दयाराम राय (६३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९६० रूपये कीमत की २४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १६.२० बजे हरसोला फाटा से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यादव मोहल्ला महूॅ निवासी धर्मेन्द्र पिता कमल सिंह यादव (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १५ जून २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को ११.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किला मैदान लक्ष्मी प्रतिमा के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी मनीष पिता राजू बंजारा (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को १२.२५ बजे आषाराम बापू चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम साकादेही बैतूल निवासी आषाराम पिता कुवंरलाल यादव (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १४ जून २०११ को ०९.०५ बजे बस स्टैण्ड सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपली नाका सांवेर निवासी महेष पिता अनारसिंह बरगुण्डा (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 14, 2011

हेलमेट की अनिवार्यतः सम्बन्धी प्रावधान का पालन कराने में पुलिस सख्त, १५३७ चालान ८९,१५० रूपये अर्थदण्ड वसूला १,३७३ दो पहिया वाहनों पर कार्यवाही करते ६८,६५० अर्थदण्ड

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११-  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह  ने बताया कि ३१ मार्च २०११ तक इंदौर क्षेत्रिय परिवहन कार्यालय में ९.३०.२२३ दो पहिया वाहन पंजीकृत है । इसके अतिरिक्त दीगर जिलों में पंजीकृत एैसे वाहन भी इंदौर शहर में चल रहे है, जिनका उपयोग इंदौर शहर में विभिन्न कोचिंग क्लासेस,एवं षिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं व्दारा किया जाता है ।
             वर्तमान में इंदौर शहर में अन्य वाहनों की अपेक्षा दो पहिया वाहनों की संख्या सर्वाधिक है,और दुर्धटना संख्या एवं मृतक संख्या में किसी न किसी रूप में दो पहिया वाहन चालक ही प्रभावित हो रहे है ।  नगर की तेजी से बढ़ती जनसंख्या ,वाहनों की संख्या विकास को दृष्टिगत रखते हुए दो पहिया वाहन चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट १९८८ की धारा १२९ सुरक्षात्मक टोप का पहनना  एवं मध्यप्रदेष मोटरयान नियम १९९४ की धारा २१३ के पालन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं इन नियमों का पालन कराना वर्तमान में आवष्यक हो गया है ।
               इन नियमों में दो पहिया वाहन चालक व्दारा धारण किये जाने वाला हेलमेट आय.एस.आय.मानक का होना उल्लेखित है,जिससे दुर्धटना के समय एैसे मानक वाले हेलमेट दो पहिया वाहन चालक को व्यापक सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हो । बिना मानक वाले हेलमेट अथवा फुटपाथ पर बिकने वाले हेलमेट धारण करना नियम विरूध्द है,साथ ही साथ स्वयं वाहन चालक की जान जोखिम में डालने वाले रहते है ।
             यातायात विभाग व्दारा २०११ जनवरी से अभियान के रूप में लगातार उपरोक्त जानकारी का प्रचार-प्रसार पम्पलेट्स,स्ट्रीकर्स,नुक्कड़ नाटक,यातायात नियमों से सम्बधित फिल्म प्रदर्षन,एनाउन्समेन्ट,तथा विभिन्न संस्था के सहयोग से रैली का आयोजन कर नगर के सभी दो पहिया वाहन चालकों को लगातार अवगत कराने की कार्यवाही की गयी,तद्उपरान्त भी नियमों का उल्लंधन करने वालों के विरूध्द उपरोक्तानुसार प्रावधानों के अन्तर्गत दण्डित कराने की कार्यवाही भी की जा रही है ।
             यातायात विभाग व्दारा आज चलाये गये इस विषेष अभियान में १३७३ दो पहिया वाहन चालकों के विरूध्द अर्थदण्ड की कार्यवाही करते हुए ६८,६५० रूपये शासन के कोष में जमा कराने की कार्यवाही की गयी है ।  लेकिन इसके उपरान्त भी नगर के सभी दो पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा एवं आवष्यकता को ध्यान में रखते हुए हेलमेट धारण कर ही वाहन चालन करें ।  इसके अतिरिक्त यातायात विभाग व्दारा अन्य संहित में १६४ चालान करते हुए २०,५०० रूपये अन्य वाहनों पर किये गये है । आज की कार्यवाही में १५३७ चालान करते हुए ८९,१५० रूपये अर्थदण्ड किये गये है ।
             पुलिस व्दारा बिना मानक के हेलमेट बेचने वालों पर शीध्र ही कड़ी कार्यवाही की जा रही है । एैसे विक्रेताओं के खिलाफ मुहिम चलाकर कार्यवाही की जायेगी । आमजन से अनुरोध है कि वे हेलमेट खरीदते समय आई.एस.आई..विनिर्देष क्रमांक १८१-४१५१-१९७६ मानक के हेलमेट का ही उपयोग करें ।

०४ आदतन, १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १३ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १३ जून २०११ को ०४ स्थाई, ३८ गिरफ्तारी व १०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
          पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १४ जून २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा दिनांक १२ जून २०११ को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर २८२ बड़ला खजराना इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजहरूद्दीन, शेख मकबूल, मुस्तफा, रफीक, मोहम्मद अकबर तथा इकबाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४२०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १४ जून २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक १३ जून २०११ को ००.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागोर रोड़ बेटमा से टैम्पो में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले आवास कॉलोनी बेटमा निवासी शौकत पिता शकुर (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० हजार रूपये कीमत की १० पेटी देषी दुबारा शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १३ जून २०११ को २०.०० बजे ग्राम पड़लिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लाखन पिता सीताराम मालवीय (२२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५०० रूपये कीमत की १०० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

स्वास्थय विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये लेने वाला शातिर ठग क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज राय ने बताया कि पिछले कुछ दिनो से क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि जूना रिसाला इंदौर निवासी मोहम्मद इकबाल पिता मोहम्मद शकुर द्वारा लोगो से स्वास्थय विभाग में नौकरी दिलाने के नाम से लाखो रूपये लिये जा रहे है। इस सूचना पर उप पुलिस अधीक्षक, क्राईम इंदौर जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में निरीक्षक जयंत सिंह राठौर की टीम जिसमें प्रआर. संजय भदौरिया, ओमप्रकाष तिवारी, आरक्षक रणवीर सिंह तथा इफ्तियार खान द्वारा मोहम्मद इकबाल को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा देवास के ९-१० व्यक्तियो से ७५-७५ हजार रूपये लेकर स्वास्थय विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में उप स्वास्थय केन्द्र सांवेर हुकुमचंद्र पॉली क्लिनिक जिला इंदौर में नियुक्ति के आदेष दिये गये थे। यह सभी आदेष आरोपी द्वारा फर्जी तरीके से बनाये जाकर दिये गये थे।
        उपरोक्त आदेष के बाद आरोपी द्वारा सभी लोगो को बरगलाया जा रहा था कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी है, अब नये आदेष निकलेंगे। इस प्रकार सभी व्यक्तियो को यह झांसा देता रहा । आरोपी इकबाल पूर्व में वर्ष २००२ में थाना सदर बाजार मे फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर गिरफ्तार हो चुका है।

Monday, June 13, 2011

ट्राफिक इजुकेशन प्रोग्राम

अति. पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि विश्वविघालय परिषर मे विश्व विघालय, इन्दौर प्रसाशन एव ंसेव लाइफ फाउण्डेशन के सहयोग से यातायात विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है । प्रशिक्षण मे युवाओ मे यातायात नियमो के साथ-साथ युवाओ मे दुर्घटनाओ में मृत्यो एवं आत्महत्याओ की दृष्टि से प्रशिक्षण एवं सारगर्भित जानकारी दी जावेगी। कार्यक्रम मे पुलिस महानिरिक्षक संजय राणा, उप पुलिस महानिरिक्षक पवन श्रीवाश्ताव, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तथा कुलसचिव डॉ मिश्र विशेष रुप से उपस्थित होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रफुल्ल जोशी के द्वारा किया जावेगा।

०१ आदतन, ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १२ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।