Sunday, June 5, 2011

०३ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ७७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०५ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०४ जून २०११ को ०२ स्थाई, १७ गिरफ्तारी व ७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०५ जून २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीराम वाटिका के सामने मिर्जापुर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जावेद, सुल्तान, अमार तथा अन्य को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५६५ रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०५ जून २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गीतानगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले विनोबा नगर इंदौर निवासी सुरेष पिता नर्मदाप्रसाद कोरी (३२) को पकड़ा । इसी प्रकार पुलिस पलासिया द्वारा २१.१० बजे बड़ी ग्वालटोली पुलिया के पास इंदौर से विनोबा नगर इदांैर निवासी आनंद पिता कुदंन चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५०-३५० क्वाटर कुल ७०० क्वाटर देषी लाल शराब कुल कीमती २८ हजार रूपये की बरामद की गई।
            पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को १७.५० बजे गोविंद नगर खारचा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले राजेष पिता रमेष वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

देषी कट्टे सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०५ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०४ जून २०११ को ०९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंबल नाका गौतमपुरा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले खरसोड़ा निवासी करण पिता रामसिंग गुर्जर (३७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ देषी कट्टा ३१५ बोर मय ०१ जिंदा कारतूस तथा ०३ खाली खोक सहित बरामद किया गया।    
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, June 4, 2011

५४९ वाहनों पर ३९,९०० रूपये अर्थदण्ड

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पश्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को नगर में यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश के परिपेक्ष्य में आज यातायात विभाग व्दारा टाटा मैजिक वाहनेां के विरूध्द ८८ चालान,आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द ६२ चालान,सिटी वेन वाहनों के विरूध्द ४७ चालान,१३ चालान बस वाहनों के विरूध्द ,४८ चालान चार पहिया वाहन चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा २९१ चालान दुपहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करने पर किये गये है ।
            सम्पूर्ण कार्यवाही के अन्तर्गत यातायात विभाग व्दारा ५४९  विभिन्न वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ३९,९०० रूपये अर्थदण्ड किया गया है,तथा यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले ६३ वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गयी है ।

०२ आदतन, १३ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा १३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०४ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०३ जून २०११ को ०२ स्थाई, २४ गिरफ्तारी व ९८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०४ जून २०११- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को १५.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाजार चौक दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले देवराम, गुलाब, यषवंत तथा गुलाब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३७५ रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को १७.२० बजे कम्युनिटी हॉल के पास इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले लालगली परदेषीपुरा इंदौर निवासी युसूफ पिता इब्राहिम (३४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०४ जून २०११- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक के पास केषरबाग इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले बाबू घनष्यामदास नगर इंदौर निवासी आनंद पिता प्रेम हटकर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर बरामद की गई।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को १५.१५ बजे धार नाका महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले महूॅ गॉव किषनगंज निवासी राहुल पिता ओमप्रकाष वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५० रूपये कीमत की १२ बॉटल बियर बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को ०४.३० बजे इंदौर नेमावर रोड़ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले ग्राम दुधिया निवासी महेन्द्र पिता किषोर गुर्जर (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९७५ रूपये कीमत की २७ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०४ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर षिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले स्कीम नं. ७१ इंदौर निवासी दिनेष पिता मांगीलाल भीलाला (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।    
          पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २२.० बजे मालवीय नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गुमास्तानगर इंदौर निवासी मनीष पिता संतोष इंगले (१८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०३ जून २०११ को २०.४५ बजे ग्राम रंगवासा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजेष पिता नानूराम बलाई (३३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, June 3, 2011

७७५ वाहनों पर ५६,७०० रूपये अर्थदण्ड

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात संजय सिंह ने बताया कि यातायात थाना पूर्वी एवं यातायात थाना पश्चिम में पदस्थ सभी चालानकर्ता अधिकारियों को नगर में यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले सभी प्रकार के वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश के परिपेक्ष्य में आज यातायात विभाग व्दारा टाटा मैजिक वाहनेां के विरूध्द ९४ चालान,आटोरिक्शा वाहनों के विरूध्द ९१ चालान,सिटी वेन वाहनों के विरूध्द ४० चालान,१२ चालान बस वाहनों के विरूध्द ,१ चालान सहित ८८ चालान चार पहिया वाहन चालकों व्दारा सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर तथा ४४९ चालान दुपहिया वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग न करने पर किये गये है ।
            सम्पूर्ण कार्यवाही के अन्तर्गत यातायात विभाग व्दारा ७७५ विभिन्न वाहनों पर कार्यवाही करते हुए ५६,७०० रूपये अर्थदण्ड किया गया है,तथा यातायात नियमों का उल्लंधन करने वाले ५६ वाहनों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही की गयी है ।

युवती के मंगेतर को फोन कर मंगनी तुड़वाने का प्रयास करने वाले दोनो युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०३ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना रावजी बाजार क्षेत्रांतर्गत लुनियापुरा इंदौर निवासी एक युवती ने दिनांक २८.०५.११ को वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाईल पर व उसके होने वाले मंगेतर के मोबाईल पर कोई अज्ञात व्यक्ति एसएमएस व कॉल कर उसकी मंगनी तुड़वाने का प्रयास कर रहा है तथा फोन कर धमकी दे रहा
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा विषाल पिता सतीष चौहान निवासी ३६ लुनियापुरा इंदौर तथा लखन पिता षिवकुमार यादव निवासी सिंधी कॉलोनी इंदौर को हिरासत में लेकर पुलिस थाना रावजी बाजार पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया। विषाल से युवती के पारिवारिक संबंध है तथा वह उससे शादी करना चाहता है। इस कारण से वह और उसका साथी युवती व उसके मंगेतर को एसएमएस व कॉल कर धमका रहे थे।

०१ आदतन, ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२५ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०३ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०२ जून २०११ को २५ गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०३ जून २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवरतन बाग इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अषोक पिता रघुनाथ, प्रितम पिता महाराज तथा प्रेमराज पिता पंचम राम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९००० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०३ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम चील बड़ोली से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले फूलसिंह पिता माधवसिंह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५२० रूपये कीमत की १९ बॉटल बियर बरामद की गई।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को ०१.०० बजे ग्राम बड़ी कलमेर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले दषरथ पिता मांगीलाल (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०३ जून २०११- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ०२ जून २०११ को १४.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पंचम की फेल इंदौर निवासी बंटी पिता सुदंरलाल (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।    
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 2, 2011

ए.बी.रोड़ पर गीता भवन चौराहे से शिवाजी प्रतिमा तक सीवरेज लाईन डालने का कार्य प्रारम्भ होने से विशेष यातायात प्रबन्ध

उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि बी.आर.टी.एस. के तहत नीरज प्रतिभा  कंपनी व्दारा गीता भवन चौराहे से शिवाजी प्रतिमा तक सीवरेज लाईन  डालने का कार्य कल दिनांक ३-जून-२०११ से प्रारम्भ कर ३-जुलाई-२०११ तक किया जावेगा । उपरोक्त कार्य के लिये यातायात की सुगमता को देखते हुए निम्नानुसार अस्थाई रूप  से मार्ग परिवर्तन किया गया है ।

१-    भारी एवं माल वाहक वाहन गीता भवन चौराहे से माय होम होकर सेन्टपॉल स्कूल के सामने से व्हाईट चर्च जा सकेगें ।
२-    गीता भवन चौराहे से व्हाईट चर्च तक दो पहिया वाहन एवं चार पहिया छोटे वाहन एक ही मार्ग पर आवागमन कर सकेगें ।  इस मार्ग को लोहे के अस्थाई डिवाईडर से दो भागों में विभाजित किया जावेगा ।
३-    गीता भवन से व्हाईट चर्च तक के कार्य के लिये कंपनी को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा के सभी उपाय रखें,कार्य को टुकड़ों में विभाजित कर किया जावे,यातायात की सुगमता का विशेष ध्यान रखा जावे । 

महिला को फोन तथा एसएमएस कर परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात युवक द्वारा उसके मोबाईल पर अष्लील मैसेज कर उसे परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा पता लगाया गया तो पाया कि रणजीत पिता मोहन नागले निवासी बैतुल हाल षिवमपुरी भवरकुऑ इंदौर द्वारा उक्त मैसेज किये जा रहे थे। आरोपी पूर्व में मैक्स कंपनी में नौकरी करता था जहा आवेदिका द्वारा भरे गये कूपन पर से अनावेदक को आवेदिका का मोबाईल नंबर मिला था। पुलिस वी केयर फॉर द्वारा अनावेदक रणजीत नागले को हिरासत में लेकर पुलिस थाना तुकोगंज पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।