Thursday, June 2, 2011

ए.बी.रोड़ पर गीता भवन चौराहे से शिवाजी प्रतिमा तक सीवरेज लाईन डालने का कार्य प्रारम्भ होने से विशेष यातायात प्रबन्ध

उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि बी.आर.टी.एस. के तहत नीरज प्रतिभा  कंपनी व्दारा गीता भवन चौराहे से शिवाजी प्रतिमा तक सीवरेज लाईन  डालने का कार्य कल दिनांक ३-जून-२०११ से प्रारम्भ कर ३-जुलाई-२०११ तक किया जावेगा । उपरोक्त कार्य के लिये यातायात की सुगमता को देखते हुए निम्नानुसार अस्थाई रूप  से मार्ग परिवर्तन किया गया है ।

१-    भारी एवं माल वाहक वाहन गीता भवन चौराहे से माय होम होकर सेन्टपॉल स्कूल के सामने से व्हाईट चर्च जा सकेगें ।
२-    गीता भवन चौराहे से व्हाईट चर्च तक दो पहिया वाहन एवं चार पहिया छोटे वाहन एक ही मार्ग पर आवागमन कर सकेगें ।  इस मार्ग को लोहे के अस्थाई डिवाईडर से दो भागों में विभाजित किया जावेगा ।
३-    गीता भवन से व्हाईट चर्च तक के कार्य के लिये कंपनी को निर्देशित किया गया है कि सुरक्षा के सभी उपाय रखें,कार्य को टुकड़ों में विभाजित कर किया जावे,यातायात की सुगमता का विशेष ध्यान रखा जावे । 

महिला को फोन तथा एसएमएस कर परेशान करने वाला युवक वी केयर फॉर यू द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ०२ जून २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित वी केयर फॉर यू की प्रभारी उपनिरीक्षक दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रांतर्गत रहने वाली एक महिला ने वी केयर फॉर यू में शिकायत दर्ज करायी थी कि किसी अज्ञात युवक द्वारा उसके मोबाईल पर अष्लील मैसेज कर उसे परेषान किया जा रहा है।
        षिकायत पत्र की जांच करते वी केयर फॉर यू की टीम द्वारा पता लगाया गया तो पाया कि रणजीत पिता मोहन नागले निवासी बैतुल हाल षिवमपुरी भवरकुऑ इंदौर द्वारा उक्त मैसेज किये जा रहे थे। आरोपी पूर्व में मैक्स कंपनी में नौकरी करता था जहा आवेदिका द्वारा भरे गये कूपन पर से अनावेदक को आवेदिका का मोबाईल नंबर मिला था। पुलिस वी केयर फॉर द्वारा अनावेदक रणजीत नागले को हिरासत में लेकर पुलिस थाना तुकोगंज पर अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया।

०४ आदतन, २४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ फरारी, २२ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०२ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०१ जून २०११ को ०१ फरारी, २२ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०७ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०२ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को ०७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामनगर नाले के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले षिवचरण, राजेन्द्र, जितेन्द्र, वीरसिंह तथा राधेष्याम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को १८.३० बजे बंबई बाजार इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मोती तबेला इंदौर निवासी मोहम्मद रफीक पिता मोहम्मद इब्राहिम (६५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २३५ रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को १६.३० बजे पिलिया खाल इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले राजू पिता इंद्र कुमार को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०२ जून २०११- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को २०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर व्हाईट चर्च चौराहा इंदौर से मोटरसायकल नं. एमपी-०९/एमएफ/५८४९ पर अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले उषाफाटक जेल रोड़ इंदौर निवासी अमित पिता सुरेष (२५) तथा अहिल्या मार्ग जेल रोड़ इंदौर निवासी रोहित पिता अजय (२८) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ देषी कट्टे बरामद किये गये।   
           पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को एमजी रोड़ थाना क्षेत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २/२ बड़ा बाजार देवास निवासी जयंत पिता वीरसिंह षिन्दे तथा ग्राम हमीरगढ़ भिलवाड़ा राजस्थान निवासी राजू पिता रमेष भील (२१) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०१ देषी पिस्टल तथा ०१ रिवाल्वर बरामद की गई।    
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०१ जून २०११ को १९.१५ बजे नया बसेरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले मनोज पिता कन्हैयालाल (२३) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।    
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 1, 2011

०४ आदतन, ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०१ जून २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३१ मई २०११ को ०६ स्थाई, ५२ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०१ जून २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को १७.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्तण्ड नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अजय, विष्णु, जीमल, दिनेष आदि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३ हजार रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को १४.५० बजे बड़ा गणपति चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले मल्हारगंज इंदौर निवासी बाबूलाल पिता षिवनारायण अग्रवाल (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६७७५ रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए महिला सहित ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०१ जून २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को २०.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नवलिया चौराहा से मोटरसायकल नं. एमपी-०९/जेए/२७७३ पर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही ग्राम नवलिया के रहने वाले षिवलाल पिता अंबाराम (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से उपरोक्त मोटरसायकल सहित ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को ११.०० बजे भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नीलकमल टॉकिज के सामने इंदौर निवासी अजय पिता रामचंद्र यादव (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २६ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को १५.०० बजे सुरतीपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली शांतीबाई पति रामचंद्र भील (४५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ०६ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ०१ जून २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन ईमली चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले आजाद नगर इंदौर निवासी चेतन पिता सुनील तथा राजेष पिता सहदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः ०१ तलवार तथा ०१ गंडासा बरामद किया गया।   
           पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक ३१ मई २०११ को ११.४० बजे प्रगति नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बुद्वनगर मल्टी इंदौर निवासी अजय पिता जनार्दन तापड़े (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।    
         पुलिस द्वारा तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 31, 2011

हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस व्दारा लगातार कार्यवाही

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक को  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस व्दारा लगातार कार्यवाही की जा रही है । आज यातायात पुलिस व्दारा  ३१० दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द वाहन चलाते समय हंेलमेट धारण न करने पर कार्यवाही की गयी।
       
                आज कार्यवाही में यातायात पुलिस व्दारा ५२२ चालान बनाये जाकर ३७,३०० रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया । जिसमें ३१० चालान हेलमेट न पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द,१८ चालान चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने पर,सिटी वेन तथा टाटा मैजिक वाहन चालकों व्दारा वाहन चलाते समय वर्दी न पहनने पर १५, सिटी वेन तथा टाटा मैजिक वाहनों के रॉग पार्क सवारी बैठाते पाये जाने पर ४४ वाहनों के चालान,बिना वर्दी आटोरिक्शा चालकों के विरूध्द १९ चालान तथा आटोरिक्शा बिना मीटर यात्रियों को लाने ले जाने पर २९ चालान,रॉग पार्क अन्य वाहनों के ८७ चालान बनाये गये । इसके साथ ही साथ यातायात पुलिस के पेंथर स्क्वाड व्दारा ११० वाहन चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंधन पर जारी किये गये ।

०६ आदतन, २६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ३० मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा २६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ फरारी, ०३ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३१ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ३० मई २०११ को ०१ फरारी, ०३ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व ९७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ३१ मई २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ३० मई २०११ को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमएक्सओ टॉवर के पास छोटी ग्वालटोली इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले मुकेष पिता हरिकिषन, राजा पिता भूरा खान तथा करीम पिता शौकत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ३१ मई २०११- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ३० मई २०११ को ०७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामपुरिया फाटा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले देवकरण पिता बाबूलाल (२५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक ३० मई २०११ को १६.२५ बजे ग्राम पानोर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले फतेह सिंह पिता भैरूसिंह (४५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ३१ मई २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ३० मई २०११ को २३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौलखा टैम्पो स्टैण्ड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १८ आजाद नगर इंदौर निवासी प्रवीण पिता देवीदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।   
             पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक ३० मई २०११ को १९.०० बजे बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रामपुरिया निवासी मुकेष पिता सुखदेव भील (२२) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।   
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, May 30, 2011

बिना परमिट एवं रूट परमिट का उल्लंधन करते ४० टाटा मैजिक/सिटीवेन वाहनों के विरूध्द कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक ३० मई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि यातायात विभाग व्दारा आज प्रातः समय से बिना परमिट तथा रूट परमिट का उल्लंघन करने वाली टाटा मैजिक एवं सिटी वेन वाहनों के विरूध्द विषेष अभियान चलाकर चलाकर कार्यवाही की । यातायात थाना पूर्वीक्षेत्र में थाना प्रभारी यातायात एच.एस.रघुवंषी तथा निरीक्षक अरविन्द तिवारी के नेतृत्व में तथा इसी प्रकार पष्चिम क्षेत्र थाना प्रभारी निरीक्षक एच.के.कन्हौआ के नेतृत्व में यह कार्यवाही संचालित की गयी । यातायात विभाग व्दारा पूर्वीक्षेत्र में मरीमाता से बाणगंगा रोड़, पाटनीपुरा,भमौरी एवं रिंगरोड तथा पष्चिम क्षेत्र में धार रोड़,अन्नपूर्णा रोड़,एयरर्पोट रोड़ तथा खण्डवा रोड़ पर कार्यवाही करते हुए ४० टाटा मैजिक एवं सिटीवेन को पकड़ा जाकर मो.व्ही.एक्ट के प्रावधान के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी । 
                इसके साथ ही साथ यातायात विभाग व्दारा बिना हेलमेट का उपयोग करते हुए ५५० दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द अर्थदण्ड की कार्यवाही करते हुए २७,५०० रूपये अर्थदण्ड किया गया । इस सम्पूर्ण कार्यवाही यातायात विभाग आज कुल ६१० वाहनों पर कार्यवाही कर ४१,५५० रूपये अर्थदण्ड किया गया ।

०१ आदतन, ०३ संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक ३० मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा ०३ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ७० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ३० मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ मई २०११ को ०१ स्थाई, २२ गिरफ्तारी व ७० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।