Thursday, May 26, 2011

हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूद्व जिला बल व्दारा आज दिनांक २६ मई को ३००४ चालान बनाये जाकर ०१ लाख ५६ हजार ६०० रूपये समन शुल्क वसूल

इन्दौर - दिनांक २६ मई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि आज दिनांक को पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द जिला बल व्दारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत चैकिंग पांईट लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान शहर में जिला बल के व्दारा दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही की गई, इस कार्यवाही में आज जिला बल व्दारा ३००४ चालान बनाये जाकर १५६,६०० रूपये जुर्माना वसूल किया गया।

भूमि संबंधी विवादो/षिकायतो के निराकरण हेतु जनसुनवाई षिविर आयोजित, कुल २३५ आवेदन प्राप्त

इन्दौर -दिनांक २६ मई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इंदौर शहर में भूमि संबंधी अपराधो के बढ़ते क्रम को देखते हुए दिनांक २६.०५.२०११ से २८.०५.२०११ तक प्रतिदिन शाम ०४.०० बजे से पुलिस थाना स्तर पर जनसुनवाई की जा रही है।        जनसुनवाई के दौरान आज दिनांक २६.०५.२०११ को रोस्टर के अनुसार पुलिस थाना तुकोगंज, छोटी ग्वालटोली, हीरानगर, खजराना, भवरकुऑ, छत्रीपुरा, एरोड्रम, राजेन्द्र नगर, मानपुर, हातोद, बेटमा जनसुनवाई के लिए निर्धारित किया गया था। जिन पर निम्नानुसार आवेदन पत्र प्राप्त हुये - 
१.    नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली क्षेत्रांतर्गत थाना तुकोगंज में - १८
२.    नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज क्षेत्रांतर्गत थाना छोटी ग्वालटोली में - निरंक
३.    नगर पुलिस अधीक्षक परदेषीपुरा क्षेत्रांतर्गत थाना हीरानगर मे - १३
४.    नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर क्षेत्रांतर्गत थाना खजराना में - ५२
५.    नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर क्षेत्रांतर्गत थाना भवरकुऑ में - १५
६.    नगर पुलिस अधीक्षक सराफा क्षेत्रांतर्गत थाना छत्रीपुरा में - ०९
७.    नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज क्षेत्रांतर्गत थाना एरोड्रम में - १००
८.    नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा क्षेत्रांतर्गत थाना राजेन्द्र नगर में - ११
९.    एसडीओपी सांवेर क्षेत्रांतर्गत थाना हातोद में - ०८
१०.    एसडीओपी देपालपुर क्षेत्रांतर्गत थाना बेटमा में - ०४
११.    एसडीओपी महूॅ क्षेत्रांतर्गत थाना मानपुर में - ०५
         इस प्रकार कुल २३५ आवेदन प्राप्त हुये जिनकी प्राथमिक जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस तथा जिला बल व्दारा आज दिनांक २६ मई की कार्यवाही

इन्दौर - दिनांक २६ मई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक को  पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस तथा जिला बल के व्दारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान शहर में यातायात बल के व्दारा दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही की, इस कार्यवाही में आज यातायात विभाग व्दारा १८९७ चालान बनाये जाकर १००,३०० रूपये जुर्माना वसूल किया गया तथा इसके साथ ही साथ ३७५ दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द नोटिस जारी किये गये ।

शातिर दोपहिया वाहन चोर क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार, चोरी के ०७ दोपहिया वाहन बरामद

इन्दौर - दिनांक २६ मई २०११- उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में बढ़ती दो पहिया वाहन चोरी रोकने एवं पतारसी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा अपराध शाखा इंदौर को निर्देषित किया गया था। निर्देष के पालन में अपराध शाखा को वाहन चोर के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई जिस पर से उपनिरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं टीम के प्रआर. ओमप्रकाष तिवारी, आरक्षक विजयसिंह, अमरसिंह, जितेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह को वाहन चोर को पकड़ने हेतु निर्देषित किया गया। क्राईम ब्रांच की उक्त टीम द्वारा संदेही राजा पिता भागीरथ यादव (१८) निवासी बालाजी आश्रम पिथमपुर रोड़ राऊ इंदौर को पकड़ा गया एवं पूछताछ की गई तो उसने वाहन चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसने इंदौर शहर/देहात के विभिन्न थाना क्षेत्रो से करीब एक दर्जन दो पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी राजा यादव के कब्जे से ०७ दोपहिया वाहन बरामद कर आरोपी को थाना परदेषीपुरा अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है।

१८ आदतन, १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २६ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २५ मई २०११ को ०७ स्थाई, ३५ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले १० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २६ मई २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौहान नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले राजेन्द्र, रमेष, संजू, कल्लू, रमेष तथा रामदास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५०० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को १९.०० बजे ग्राम खुड़ैल पानी की टंकी के पास से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले शेलेन्द्र, मेहबूब तथा रषीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९० रूपये नगदी एवं ताष पत्ते बरामद किये गये।
          पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को २१.०० बजे बजाज खाना चौक इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले अराधना नगर इंदौर निवासी भूपेष पिता कैलाषचंद्र सोनी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४८० रूपये नगदी एवं सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २६ मई २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम फरकोदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले भारतसिंग पिता भैरूसिंग राजपूत (६०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५६० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
             पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०३ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २६ मई २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को ११.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-१० अंग्रेजी शराब दुकान के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेषीपुरा इंदौर निवासी कमलेष पिता गोपीलाल बेरवा (३५) तथा सुखलिया इंदौर निवासी आनंद पिता श्रीपाल नायक (२४) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमषः एक १२ बोर देषी कट्टा तथा ०१ तलवार बरामद की गई।  
            पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक २५ मई २०११ को १२.२० बजे बड़ा सराफा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाड़ा पिपलिया थाना बरोठ देवास निवासी विक्की पिता हुकुम सिंह (२०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।   
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, May 25, 2011

हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस तथा जिला बल व्दारा संयुक्त रूप से कार्यवाही

इन्दौर -दिनांक २५ मई २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक को  पुलिस मुख्यालय के निर्देषानुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस तथा जिला बल के व्दारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान शहर में लगभग ४० से अधिक स्थानों पर चेकिंग प्वाईन्ट लगाया जाकर थाना एवं यातायात बल के व्दारा दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही की, इस कार्यवाही में आज यातायात विभाग व्दारा २५१४ चालान बनाये जाकर १,२९,८५० रूपये जुर्माना वसूल किया गया तथा इसके साथ ही साथ ६५४ दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द नोटिस जारी किये गये ।

भूमि संबंधी विवादो/षिकायतो के निराकरण हेतु जनसुनवाई षिविर का आयोजन

इन्दौर -दिनांक २५ मई २०११- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पवन श्रीवास्तव ने बताया कि इंदौर शहर में भूमि संबंधी अपराधो के बढ़ते क्रम को देखते हुए दिनांक २६.०५.२०११ से २८.०५.२०११ तक प्रतिदिन शाम ०४.०० बजे से पुलिस थाना स्तर पर जनसुनवाई की जावेगी। जिन नागरिको को भूमि/प्लॉट संबंधी किसी व्यक्ति/कॉलोनाईजर/कॉलोनी डेवलपर या अन्य से कोई षिकायत है तो वह निम्नलिखित रोस्टर के अनुसार संबंधित पुलिस थाने पर अपनी षिकायत दर्ज कराकर समस्या से निदान पा सकते है।
                जनसुनवाई के दौरान पुलिस थाने पर संबंधित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी एवं थाने के अन्य पुलिस अधीकारी भी उपस्थित रहेंगे तथा किसी एक पुलिस थाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी स्वयं पहुचेगें। जनसुनवाई का रोस्टर निम्न प्रकार है -

दिनांक २६.०५.११ को शाम ०४.०० बजे से - पुलिस थाना तुकोगंज, छोटी ग्वालटोली, हीरानगर, खजराना, भवरकुऑ, छत्रीपुरा, एरोड्रम, राजेन्द्र नगर, मानपुर, हातोद, बेटमा

दिनांक २७.०५.११ को शाम ०४.०० बजे से - पुलिस थाना एमजी रोड़, पलासिया, बाणगंगा, एमआईजी, रावजीबाजार, पंढरीनाथ, सदर बाजार, चंदननगर, किषनगंज, क्षिप्रा, गौतमपुरा, खुडै+ल

दिनांक २८.०५.११ को शाम ०४.०० बजे से - पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली, संयोगितागंज, परदेषीपुरा, विजयनगर, जूनी इंदौर, सराफा, मल्हारगंज, अन्नपूर्णा, लसूड़िया, महूॅ, सांवेर, देपालपुर, सिमरोल, बड़गौंदा


पीतल के बर्नर व वॉल चुराकर ले जाने वाला चौकीदार गिरफ्‌तार


इन्दौर -दिनांक २५ मई २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को ११.०० बजे संजय पिता रामकिषन गोरानी (४६) निवासी ६५-६६ गुलमर्ग कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर उन्ही की फेक्ट्री के चौकीदार योगेष पिता गजानंद पाटीदार निवासी १६२ नंदानगर इंदौर के विरूद्व धारा ३८१ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
            पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादी संजय गोरानी की एफ सेक्टर ३२-३३ सांवेर रोड़ स्थित गोरानी इंडस्ट्रीज लिमिटेड नामक फेक्ट्री है जहॉ पर आरोपी योगेष पाटीदार चौकीदार था। दिनांक २३-२४ मई २०११ की रात में आरोपी योगेष पाटीदार ने मौका पाकर फरियादी की फेक्ट्री से पीतल के बर्नर व पीतल के वॉल चुराकर ले गया था। फरियादी द्वारा पूछताछ करने पर चौकीदार योगेष पाटीदार ने उक्त पीतल के बर्नर व वॉल चुराना स्वीकार किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा फरियादी की फेक्ट्री के चौकीदार योगेष पिता गजानंद पाटीदार निवासी १६२ नंदानगर इंदौर को गिरफ्‌तार कर इसके कब्जे से पीतल के बर्नर व वॉल बरामद किये गये है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन, १४ संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक २५ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २५ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २४ मई २०११ को ०३ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २५ मई २०११- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सत्यसाई चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले २३ बी सेक्टर स्कीम नं. ७८ इंदौर निवासी संजय उर्फ शेलेन्द्र पिता रणवीर सिंह (१९) तथा छोटू उर्फ अभयसिंह (१८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९ हजार रूपये कीमत की ६० बॉटल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को ०९.०० बजे सब्जी मंडी देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले मंगलेष्वर मार्ग निवासी मेहबूब पिता लतीफ खान (३२) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९००० रूपये कीमत की ५४ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १९.४५ बजे ग्राम टाकून से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता हरिसिंह गारी (६०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०७ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २५ मई २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १८.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी बस स्टॉप के पास तलावली चांदा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले देवास नाका निवासी संजय पिता केषरसिंह (४५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक १२ बोर देषी कट्टा मय ०१ जिंदा कारतूस के बरामद किया गया।
            पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १२.३० बजे न्यू पलासिया इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर निवासी चेतन पिता प्रेम कुमार बुंदेला (१९) तथा हरिजन कॉलोनी निवासी नितिन पिता अषोक (२७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ०२ चाकू बरामद किये गये।
           पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १९.२० बजे भील कॉलोनी मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राणा उर्फ गोलू पिता रामसिंह भील (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
              पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १२.३५ बजे रिंग रोड़ चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १६९ खिजराबाद इंदौर निवासी नफीस पिता मोहम्मद शकील (४०) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १४.०५ बजे श्रीनगर काकड़ के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले तनवीर पिता शरीफ (३५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ चाकू बरामद किया गया।
            पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २४ मई २०११ को १०.१५ बजे गायकवाड़ चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले भैय्‌यू उर्फ विषाल पिता भगवती वर्मा (१९) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ तलवार बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, May 24, 2011

इन्दौर पुलिस द्वारा वाहनों के कागजातों की सघन चेकिंग व हेलमेट अभियान

इन्दौर पुलिस द्वारा वाहनों के कागजातों की सघन चेकिंग व हेलमेट अभियान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक को  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस तथा जिला बल के व्दारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान शहर में लगभग ४० से अधिक स्थानों पर चेकिंग प्वाईन्ट लगाया जाकर थाना एवं यातायात बल के व्दारा दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही की, इस दौरान यातायात थाना पूर्वीक्षेत्र के अधिकारियों व्दारा १८९५ चालान बनाये जाकर ९७,६०० रूपये तथा यातायात थाना पश्चिम क्षेत्र के अधिकारियों व्दारा ४१२ चालान बनाये जाकर २४,१५० रूपये जुर्माना वसूल किया गया । इस तरह कुल २३०७ से अधिक चालकों के विरूध्द नोटिस जारी किये गये ।
                 इसी तरह विभिन्न थानों के अधिकारियों व्दारा इस अवधि में १५४० से अधिक बिना हेलमेट धारण किये दुपहिया वाहन चालकों के चालान बनाये जाकर ७७,००० रु. राशि समनशुल्क के रूप में वसूल की गयी ।  यह कार्यवाही आगामी दिवसों में लगातार जारी रहेगी नगर के समस्त दुपहिया वाहन चालकों से अपील है कि दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयेाग करें एवं इन्दौर पुलिस द्वारा समस्त वाहनों के कागजातों की चेकिंग की जा रही, यातायात पुलिस द्वारा महू नाका, पश्चिम क्षैत्र, यातायात थाने में भी यलो कार्ड की सुविधा प्रारम्भ की जा चुकी है। यलो कार्ड से वाहन चालक एवं पुलिस को चेकिंग अभियान में आसानी होती है अत: वाहन चालक यलो कार्ड बनबा कर असुविधा से बचे।
                यातायात पुलिस पूर्व व पश्मिच द्वारा सड़क पर खड़े रॉग पार्क वाहनो पर कार्यवाही करते हुए ३६८ वाहनों पर नोटिस चस्पा किये गये जिसके सम्मन शुल्क का भुगतान यातायात थाना, पूर्व, एम टी एच कम्पाउण्ड में किया जा सकता है।

Monday, May 23, 2011

बिना हेलमेट धारण किये दुपहिया वाहन चालकों के चालान बनाये गये

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संजय सिंह ने बताया कि आज दिनांक को  पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार हेलमेट नहीं पहनने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द यातायात पुलिस तथा जिला बल के व्दारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान शहर में लगभग ४० से अधिक स्थानों पर चेकिंग प्वाईन्ट लगाया जाकर थाना एवं यातायात बल के व्दारा दुपहिया वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही की, इस दौरान यातायात थाना पूर्वीक्षेत्र के अधिकारियों व्दारा १६८१ चालान बनाये जाकर ८८,३५० रूपये तथा यातायात थाना पश्चिम क्षेत्र के अधिकारियों व्दारा ४२३ चालान बनाये जाकर २३,७०० रूपये जुर्माना वसूल किया गया । इस तरह कुल १००० से अधिक चालकों के विरूध्द नोटिस जारी किये गये ।
                 इसी तरह विभिन्न थानों के अधिकारियों व्दारा इस अवधि में २००० से अधिक बिना हेलमेट धारण किये दुपहिया वाहन चालकों के चालान बनाये जाकर एक लाख  रूपये अधिक  राशि समनशुल्क के रूप में वसूल की गयी ।  यह कार्यवाही आगामी दिवसों में लगातार जारी रहेगी नगर के समस्त दुपहिया वाहन चालकों से अपील है कि दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयेाग करें।
                आज संचालित कार्यवाही के दौरान  बिना हेलमेट धारण किये दुपहिया वाहन
चलाते हुए चार पुलिस कर्मियों के भी चालान किये जाकर उनको भी मो.व्ही.एक्ट के प्रावधानों के अन्तर्गत कुल २०० रूपये अर्थदण्ड किया गया ।  

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २३ मई २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २२ मई २०११ के १३.३५ बजे गली नं. ११ मेघदूत नगर इंदौर निवासी रमेष उर्फ पप्पू पिता पदमसिंह भील (२६) के विरूद्ध धारा १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
               पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी रमेष उर्फ पप्पू एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत ०६ अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। जिसमें हत्या, बलवा, मारपीट आदि जैसे गंभीर अपराध भी है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा इसे दिनांक २७ अप्रेल २०११ से ६ माह की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी रमेष उर्फ पप्पू पिता पदमसिंह भील (२६) निवासी गली नं. ११ मेघदूत नगर इंदौर को २२ मई २०११ को १३.३० बजे भैरूबाबा का बगीचा मेघदूत नगर इंदौर के पास घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस हीरानगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०८ आदतन, २५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २३ मई २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २२ मई २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन तथा २५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।